logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मानव तस्करी का पर्दाफाश: शादी का झांसा देकर राजस्थान ले जाई जा रही थी लड़की, चार गिरफ्तार" बिक्रमगंज(आ स से ) अनुमंडल क्षेत्र से गरीब परिवारों की लड़कियों को अच्छे घर में शादी कराने का झांसा देकर मानव तस्करी के जाल में फंसाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में बिक्रमगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह गरीब और असहाय परिवारों को निशाना बनाकर उनकी बेटियों की शादी दूसरे राज्यों में कराने के नाम पर सौदेबाजी करता था। गिरफ्तार किए गए लोगों में राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के सवाईपुर निवासी दूल्हा निर्मल और उसके पिता रतनलाल शामिल हैं। इसके अलावा करगहर थाना क्षेत्र के सिमरिया निवासी संजय साह और उसकी पत्नी रूबी देवी को भी पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, संजय साह और रूबी देवी स्थानीय स्तर पर दलाली का काम कर रहे थे और बाहर से आए लोगों के साथ मिलकर शादी की पूरी साजिश रचते थे। इनके पास से 20 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं, जिसे पुलिस सौदेबाजी की रकम से जोड़कर देख रही है। बताया जाता है कि अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के बाक गांव की रहने वाली एक युवती की शादी राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी निर्मल लाल से कराई गई थी। लड़की और उसके परिजनों को यह भरोसा दिलाया गया था कि शादी के बाद युवती बिहार में ही अपने पति के साथ रहेगी और परिवार को आर्थिक सहयोग भी दिया जाएगा। लेकिन शादी संपन्न होने के बाद हालात बदल गए। आरोप है कि दूल्हा और उसके सहयोगी युवती को जबरन राजस्थान ले जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान बिक्रमगंज के तेंदुनी चौक के पास गश्ती कर रही पुलिस ने कुछ लोगों को आपस में खींचतान करते देखा। एक युवती को जबरन घसीटकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान पूरा मामला उजागर हो गया। युवती ने पुलिस को बताया कि उसे जबरन दूसरे राज्य ले जाया जा रहा था, जबकि उससे पहले यह आश्वासन दिया गया था कि वह अपने गृह राज्य में ही रहेगी। इस संबंध में युवती के आवेदन पर कुल छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस गिरोह का नेटवर्क कितने राज्यों तक फैला हुआ है और अब तक कितनी लड़कियों को इस तरह फंसाया गया है।बिक्रमगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला मानव तस्करी से जुड़ा प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि इलाके की गरीब लड़कियों को अच्छे घर में शादी का प्रलोभन देकर हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में भेजा जाता है। वहां उन्हें जबरन गलत कार्यों में धकेले जाने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। इस घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आर्थिक तंगी और जागरूकता की कमी के कारण कई परिवार ऐसे झांसे में आ जाते हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों की शादी के संबंध में किसी भी अनजान व्यक्ति या दलाल के संपर्क में आने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस अन्य संभावित पीड़ितों की पहचान करने में जुटी है। इस कार्रवाई को मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

4 hrs ago
user_पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
4 hrs ago

मानव तस्करी का पर्दाफाश: शादी का झांसा देकर राजस्थान ले जाई जा रही थी लड़की, चार गिरफ्तार" बिक्रमगंज(आ स से ) अनुमंडल क्षेत्र से गरीब परिवारों की लड़कियों को अच्छे घर में शादी कराने का झांसा देकर मानव तस्करी के जाल में फंसाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में बिक्रमगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह गरीब और असहाय परिवारों को निशाना बनाकर उनकी बेटियों की शादी दूसरे राज्यों में कराने के नाम पर सौदेबाजी करता था। गिरफ्तार किए गए लोगों में राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के सवाईपुर निवासी दूल्हा निर्मल और उसके पिता रतनलाल शामिल हैं। इसके अलावा करगहर थाना क्षेत्र के सिमरिया निवासी संजय साह और उसकी पत्नी रूबी देवी को भी पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, संजय साह और रूबी देवी स्थानीय स्तर पर दलाली का काम कर रहे थे और बाहर से आए लोगों के साथ मिलकर शादी की पूरी साजिश रचते थे। इनके पास से 20 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं, जिसे पुलिस सौदेबाजी की रकम से जोड़कर देख रही है। बताया जाता है कि अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के बाक गांव की

रहने वाली एक युवती की शादी राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी निर्मल लाल से कराई गई थी। लड़की और उसके परिजनों को यह भरोसा दिलाया गया था कि शादी के बाद युवती बिहार में ही अपने पति के साथ रहेगी और परिवार को आर्थिक सहयोग भी दिया जाएगा। लेकिन शादी संपन्न होने के बाद हालात बदल गए। आरोप है कि दूल्हा और उसके सहयोगी युवती को जबरन राजस्थान ले जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान बिक्रमगंज के तेंदुनी चौक के पास गश्ती कर रही पुलिस ने कुछ लोगों को आपस में खींचतान करते देखा। एक युवती को जबरन घसीटकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान पूरा मामला उजागर हो गया। युवती ने पुलिस को बताया कि उसे जबरन दूसरे राज्य ले जाया जा रहा था, जबकि उससे पहले यह आश्वासन दिया गया था कि वह अपने गृह राज्य में ही रहेगी। इस संबंध में युवती के आवेदन पर कुल छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है

कि इस गिरोह का नेटवर्क कितने राज्यों तक फैला हुआ है और अब तक कितनी लड़कियों को इस तरह फंसाया गया है।बिक्रमगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला मानव तस्करी से जुड़ा प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि इलाके की गरीब लड़कियों को अच्छे घर में शादी का प्रलोभन देकर हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में भेजा जाता है। वहां उन्हें जबरन गलत कार्यों में धकेले जाने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। इस घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आर्थिक तंगी और जागरूकता की कमी के कारण कई परिवार ऐसे झांसे में आ जाते हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों की शादी के संबंध में किसी भी अनजान व्यक्ति या दलाल के संपर्क में आने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस अन्य संभावित पीड़ितों की पहचान करने में जुटी है। इस कार्रवाई को मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

More news from बिहार and nearby areas
  • दावथ प्रखंड मुख्यालय बाजार में सोमवार देर शाम अतिक्रमण पर पर चला बुलडोजर लेकिन कहीं से भी अतिक्रमण का सफाया नजर नहीं आ रहा है सिर्फ खाना पूर्ति किया गया और फोटोग्राफी कर के पदाधिकारी और कर्मी चले गए जिससे ग्रामीणों को परेशानी भी हुई और समस्या का निदान भी नहीं हुआ। बताते चले कि ग्रामीण अजय प्रसाद ने अतिक्रमण के लिए उच्च न्यायालय में विवाद दायर किया था जिसके पास उच्च न्यायालय के द्वारा सड़क किनारे बिहार सरकार की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया था। जिसको लेकर सीओ ने दो सप्ताह पूर्व सभी अतिक्रमणकारियों को अंचल कार्यालय द्वारा नोटिस उपलब्ध कराया गया तथा डुगी बजा कर लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए सचेत भी किया गया। मंगलवार देर शाम सीओ सौरभ कुमार ,राजस्व पदाधिकारी विकास कुमार ,अमीन एवं पुलिस बल के साथ बाजार में आए सड़क किनारे बेच रहे ठेला सब्जी वालों की दुकान हटाकर बुलडोजर से इधर-उधर मिट्टी काटकर छोड़ दिए न बिहार सरकार की जमीन की नपाई किया गया और न ही अतिक्रमण हटाया गया जिससे प्रतीत हो रहा है उच्च न्यायालय के आदेश को भी पदाधिकारी नहीं मानते हैं। जिससे ग्रामीणों में एवं दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त है ,लोगों का कहना है की छोटे दुकानदारों का जो प्रतिदिन दुकान के माध्यम से अपने बच्चों का पेट पलते हैं सिर्फ उनको परेशान किया गया। जबकि बिहार सरकार के जमीन पर कई लोग अवध ढंग से मकान तक बन चुके हैं ,लेकिन उनके दबदबा और राजनीतिक पहुंच के कारण पदाधिकारी ने ना उनकी नपाई किया ना अतिक्रमण से मुक्त कराया जिससे छोटे दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त है।
    3
    दावथ प्रखंड मुख्यालय बाजार में सोमवार देर शाम अतिक्रमण पर पर चला बुलडोजर  
लेकिन कहीं से भी अतिक्रमण का सफाया नजर नहीं आ रहा है सिर्फ खाना पूर्ति किया गया और
फोटोग्राफी कर के पदाधिकारी और कर्मी चले गए जिससे ग्रामीणों को परेशानी भी हुई और समस्या का निदान भी नहीं हुआ।
बताते चले कि ग्रामीण अजय प्रसाद ने अतिक्रमण के लिए उच्च न्यायालय में विवाद दायर किया था जिसके पास उच्च न्यायालय के द्वारा सड़क किनारे बिहार सरकार की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया था। जिसको लेकर सीओ ने दो सप्ताह पूर्व सभी अतिक्रमणकारियों को अंचल कार्यालय द्वारा नोटिस उपलब्ध कराया गया तथा डुगी बजा कर  लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए सचेत भी किया गया। मंगलवार देर शाम  सीओ सौरभ कुमार ,राजस्व पदाधिकारी विकास कुमार ,अमीन एवं पुलिस बल के साथ बाजार में आए सड़क किनारे बेच रहे ठेला सब्जी वालों की दुकान हटाकर बुलडोजर से इधर-उधर मिट्टी काटकर छोड़ दिए न बिहार सरकार की जमीन की नपाई किया गया और न ही अतिक्रमण हटाया गया जिससे प्रतीत हो रहा है उच्च न्यायालय के आदेश को भी पदाधिकारी नहीं मानते हैं। जिससे ग्रामीणों में एवं दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त है ,लोगों का कहना है की छोटे दुकानदारों का जो प्रतिदिन दुकान के माध्यम से अपने बच्चों का पेट पलते हैं सिर्फ उनको परेशान किया गया। जबकि बिहार सरकार के जमीन पर कई लोग अवध ढंग से मकान तक बन चुके हैं ,लेकिन उनके दबदबा और राजनीतिक पहुंच के कारण पदाधिकारी ने ना उनकी नपाई किया ना अतिक्रमण से मुक्त कराया जिससे छोटे दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त है।
    user_पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
    3 hrs ago
  • कांग्रेस पार्टी को संगठन को मजबूत करने के लिए पूरे बिहार में यह अभियान चलाया जा रहा है खासकर रोहतास जिला से इसकी शुरुआत की गई है। इसके लिए जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक पदाधिकारियों के नियुक्ति के लिए आवेदन प्राप्त किया जा रहा है। उक्त बातें मंगलवार को 04 बजे दिनारा के बेलवैयां में जिला प्रवेक्षक सह बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने संगठन सृजन को लेकर कही, उन्होंने आगे कहा कि जिला से प्रखंड स्तर तक सक्षम पदाधिकारी बनने के लिए गांवों में भ्रमण कर बेहतर जिला अध्यक्ष तथा प्रखंड अध्यक्ष के लिए आवेदन लिया जा रहा है। जिसका फाइल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी तथा केसी बेंडूगोपाल, सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ दिल्ली में होने वाली बैठक में अवगत कराया जाएगा। इसी लिए लोगों से मिलकर ग्रामीण स्तर विचार मांगा जा रहा है , जिससे संगठन सृजन के तहत बेहतर जिला अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष मिल सके. जिससे संगठन का ढांचा तैयार कर पार्टी को मजबूत और वृस्तित किया जा सके. मौके पर सह पर्यवेक्षक अजय पासवान, जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पाण्डेय, प्रखंड अध्यक्ष अजय चौबे, दावथ के रघुनाथ सिंह, अशोक तिवारी, बीडीसी राजेश यादव,पूर्व मुखिया लल्लू पाठक, यमुना सिंह उर्फ टोपी मुखिया, चितरंजन दुबे, दिवाकर पाण्डेय, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    2
    कांग्रेस पार्टी को संगठन को मजबूत करने के लिए पूरे बिहार में यह अभियान चलाया जा रहा है खासकर रोहतास जिला से इसकी शुरुआत की गई है। इसके लिए जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक पदाधिकारियों के नियुक्ति के लिए आवेदन प्राप्त किया जा रहा है। उक्त बातें मंगलवार को 04 बजे दिनारा के बेलवैयां में  जिला प्रवेक्षक सह बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने संगठन सृजन को लेकर कही, उन्होंने आगे कहा कि जिला से प्रखंड स्तर तक सक्षम पदाधिकारी बनने के लिए गांवों में भ्रमण कर बेहतर जिला अध्यक्ष तथा प्रखंड अध्यक्ष के लिए आवेदन लिया जा रहा है। जिसका फाइल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी तथा केसी बेंडूगोपाल, सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ दिल्ली में होने वाली बैठक में अवगत कराया जाएगा। इसी लिए लोगों से मिलकर ग्रामीण स्तर विचार मांगा जा रहा है , जिससे संगठन सृजन के तहत बेहतर जिला अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष मिल सके. जिससे संगठन का ढांचा तैयार कर पार्टी को मजबूत और वृस्तित किया जा सके. मौके पर सह पर्यवेक्षक अजय पासवान, जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पाण्डेय, प्रखंड अध्यक्ष अजय चौबे, दावथ के रघुनाथ सिंह, अशोक तिवारी, बीडीसी राजेश यादव,पूर्व मुखिया लल्लू पाठक, यमुना सिंह उर्फ टोपी मुखिया, चितरंजन दुबे, दिवाकर पाण्डेय, सहित सैकड़ों  कार्यकर्ता  उपस्थित थे।
    user_Anjali Kumari
    Anjali Kumari
    रिपोर्टर सूर्यपुरा, रोहतास, बिहार•
    5 hrs ago
  • महाराजा कॉलेज आरा भोजपुर
    1
    महाराजा कॉलेज आरा भोजपुर
    user_Bihar News 24
    Bihar News 24
    Journalist Bhojpur, Bihar•
    5 hrs ago
  • मजदूर की मौत पर बवाल: मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम, रोहतास–नौहट्टा में बिजली बाधित रोहतास थाना क्षेत्र के समाहुता में बीती रात हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर अकबरपुर नगर पंचायत निवासी 23 वर्षीय कृष्णा राम (पिता–लाल मुनी राम) की दर्दनाक मौत के बाद मंगलवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोपहर में परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए रोहतास और नौहट्टा इलाके में एहतियातन बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे आमजन को परेशानी उठानी पड़ी। परिजनों का आरोप है कि 33 हजार केवी विद्युत लाइन की लापरवाही से यह हादसा हुआ और मृतक के परिवार को अविलंब उचित मुआवजा दिया जाए। मौके पर पहुंची पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई और मुआवजा प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
    1
    मजदूर की मौत पर बवाल: मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम, रोहतास–नौहट्टा में बिजली बाधित
रोहतास थाना क्षेत्र के समाहुता में बीती रात हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर अकबरपुर नगर पंचायत निवासी 23 वर्षीय कृष्णा राम (पिता–लाल मुनी राम) की दर्दनाक मौत के बाद मंगलवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोपहर में परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए रोहतास और नौहट्टा इलाके में एहतियातन बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे आमजन को परेशानी उठानी पड़ी।
परिजनों का आरोप है कि 33 हजार केवी विद्युत लाइन की लापरवाही से यह हादसा हुआ और मृतक के परिवार को अविलंब उचित मुआवजा दिया जाए। मौके पर पहुंची पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई और मुआवजा प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
    user_Raju singh
    Raju singh
    reporter डेहरी, रोहतास, बिहार•
    8 hrs ago
  • NH-319 पर शैक्षणिक परिभ्रमण बस दुर्घटनाग्रस्त, दो शिक्षकों की मौत — कई घायल। परसथूआ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोहसा के समीप NH 319 पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। जानकारी के अनुसार, मध्य विद्यालय बढ़ौना (अंचल चैनपुर, जिला कैमूर) की शैक्षणिक परिभ्रमण बस, जो छात्रों और शिक्षकों को लेकर पटना जा रही थी, रात करीब 12:30 बजे अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही बस में सवार 11 बच्चे भी जख्मी हुए हैं। बस में कुल 7 शिक्षक, 36 बच्चे तथा एक अभिभावक सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों तथा पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है। घायलों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में जारी है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना काफी भीषण थी, जिससे बस को भी भारी क्षति पहुंची है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया। इस दुखद हादसे से विद्यालय परिवार एवं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। लोगों ने मृत शिक्षकों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए घायल बच्चों और शिक्षकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
    3
    NH-319 पर शैक्षणिक परिभ्रमण बस दुर्घटनाग्रस्त, दो शिक्षकों की मौत — कई घायल।
परसथूआ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोहसा के समीप NH 319 पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। जानकारी के अनुसार, मध्य विद्यालय बढ़ौना (अंचल चैनपुर, जिला कैमूर) की शैक्षणिक परिभ्रमण बस, जो छात्रों और शिक्षकों को लेकर पटना जा रही थी, रात करीब 12:30 बजे अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
इस हादसे में दो शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही बस में सवार 11 बच्चे भी जख्मी हुए हैं। बस में कुल 7 शिक्षक, 36 बच्चे तथा एक अभिभावक सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों तथा पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है। घायलों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में जारी है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना काफी भीषण थी, जिससे बस को भी भारी क्षति पहुंची है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया।
इस दुखद हादसे से विद्यालय परिवार एवं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। लोगों ने मृत शिक्षकों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए घायल बच्चों और शिक्षकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
    user_Pushpa kumari
    Pushpa kumari
    Sasaram, Rohtas•
    9 hrs ago
  • Post by Dharmendar Pathak
    1
    Post by Dharmendar Pathak
    user_Dharmendar Pathak
    Dharmendar Pathak
    Sasaram, Rohtas•
    23 hrs ago
  • आज मुझे क्यों जाना पड़ा वाराणसी #studentlife #lifestyle #emotions
    1
    आज मुझे क्यों जाना पड़ा वाराणसी #studentlife #lifestyle #emotions
    user_Golu Kumar Soni
    Golu Kumar Soni
    Artist करपी, अरवल, बिहार•
    1 hr ago
  • बिक्रमगंज(आ स से ) अनुमंडल क्षेत्र से गरीब परिवारों की लड़कियों को अच्छे घर में शादी कराने का झांसा देकर मानव तस्करी के जाल में फंसाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में बिक्रमगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह गरीब और असहाय परिवारों को निशाना बनाकर उनकी बेटियों की शादी दूसरे राज्यों में कराने के नाम पर सौदेबाजी करता था। गिरफ्तार किए गए लोगों में राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के सवाईपुर निवासी दूल्हा निर्मल और उसके पिता रतनलाल शामिल हैं। इसके अलावा करगहर थाना क्षेत्र के सिमरिया निवासी संजय साह और उसकी पत्नी रूबी देवी को भी पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, संजय साह और रूबी देवी स्थानीय स्तर पर दलाली का काम कर रहे थे और बाहर से आए लोगों के साथ मिलकर शादी की पूरी साजिश रचते थे। इनके पास से 20 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं, जिसे पुलिस सौदेबाजी की रकम से जोड़कर देख रही है। बताया जाता है कि अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के बाक गांव की रहने वाली एक युवती की शादी राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी निर्मल लाल से कराई गई थी। लड़की और उसके परिजनों को यह भरोसा दिलाया गया था कि शादी के बाद युवती बिहार में ही अपने पति के साथ रहेगी और परिवार को आर्थिक सहयोग भी दिया जाएगा। लेकिन शादी संपन्न होने के बाद हालात बदल गए। आरोप है कि दूल्हा और उसके सहयोगी युवती को जबरन राजस्थान ले जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान बिक्रमगंज के तेंदुनी चौक के पास गश्ती कर रही पुलिस ने कुछ लोगों को आपस में खींचतान करते देखा। एक युवती को जबरन घसीटकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान पूरा मामला उजागर हो गया। युवती ने पुलिस को बताया कि उसे जबरन दूसरे राज्य ले जाया जा रहा था, जबकि उससे पहले यह आश्वासन दिया गया था कि वह अपने गृह राज्य में ही रहेगी। इस संबंध में युवती के आवेदन पर कुल छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस गिरोह का नेटवर्क कितने राज्यों तक फैला हुआ है और अब तक कितनी लड़कियों को इस तरह फंसाया गया है।बिक्रमगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला मानव तस्करी से जुड़ा प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि इलाके की गरीब लड़कियों को अच्छे घर में शादी का प्रलोभन देकर हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में भेजा जाता है। वहां उन्हें जबरन गलत कार्यों में धकेले जाने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। इस घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आर्थिक तंगी और जागरूकता की कमी के कारण कई परिवार ऐसे झांसे में आ जाते हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों की शादी के संबंध में किसी भी अनजान व्यक्ति या दलाल के संपर्क में आने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस अन्य संभावित पीड़ितों की पहचान करने में जुटी है। इस कार्रवाई को मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
    3
    बिक्रमगंज(आ स से ) अनुमंडल क्षेत्र से गरीब परिवारों की लड़कियों को अच्छे घर में शादी कराने का झांसा देकर मानव तस्करी के जाल में फंसाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में बिक्रमगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह गरीब और असहाय परिवारों को निशाना बनाकर उनकी बेटियों की शादी दूसरे राज्यों में कराने के नाम पर सौदेबाजी करता था।
गिरफ्तार किए गए लोगों में राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के सवाईपुर निवासी दूल्हा निर्मल और उसके पिता रतनलाल शामिल हैं। इसके अलावा करगहर थाना क्षेत्र के सिमरिया निवासी संजय साह और उसकी पत्नी रूबी देवी को भी पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, संजय साह और रूबी देवी स्थानीय स्तर पर दलाली का काम कर रहे थे और बाहर से आए लोगों के साथ मिलकर शादी की पूरी साजिश रचते थे। इनके पास से 20 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं, जिसे पुलिस सौदेबाजी की रकम से जोड़कर देख रही है।
बताया जाता है कि अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के बाक गांव की रहने वाली एक युवती की शादी राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी निर्मल लाल से कराई गई थी। लड़की और उसके परिजनों को यह भरोसा दिलाया गया था कि शादी के बाद युवती बिहार में ही अपने पति के साथ रहेगी और परिवार को आर्थिक सहयोग भी दिया जाएगा। लेकिन शादी संपन्न होने के बाद हालात बदल गए। आरोप है कि दूल्हा और उसके सहयोगी युवती को जबरन राजस्थान ले जाने की कोशिश कर रहे थे।
इसी दौरान बिक्रमगंज के तेंदुनी चौक के पास गश्ती कर रही पुलिस ने कुछ लोगों को आपस में खींचतान करते देखा। एक युवती को जबरन घसीटकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान पूरा मामला उजागर हो गया। युवती ने पुलिस को बताया कि उसे जबरन दूसरे राज्य ले जाया जा रहा था, जबकि उससे पहले यह आश्वासन दिया गया था कि वह अपने गृह राज्य में ही रहेगी।
इस संबंध में युवती के आवेदन पर कुल छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस गिरोह का नेटवर्क कितने राज्यों तक फैला हुआ है और अब तक कितनी लड़कियों को इस तरह फंसाया गया है।बिक्रमगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला मानव तस्करी से जुड़ा प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि इलाके की गरीब लड़कियों को अच्छे घर में शादी का प्रलोभन देकर हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में भेजा जाता है। वहां उन्हें जबरन गलत कार्यों में धकेले जाने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।
इस घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आर्थिक तंगी और जागरूकता की कमी के कारण कई परिवार ऐसे झांसे में आ जाते हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों की शादी के संबंध में किसी भी अनजान व्यक्ति या दलाल के संपर्क में आने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस अन्य संभावित पीड़ितों की पहचान करने में जुटी है। इस कार्रवाई को मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
    user_पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.