Shuru
Apke Nagar Ki App…
झांसी जनपद में एक व्यक्ति ने अपनी जान को खतरा बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि उसके ससुर द्वारा उसे लगातार फोन पर जान से मारने की धमकिया दी जा रही हैं। इतना ही नहीं, उसके परिवार के अन्य सदस्यों को भी कथित रूप से धमकाया जा रहा है, जिससे पूरे परिवार मे भय का माहौल बना हुआ है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसकी तलाश कर रहा है और उस े अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है। मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Gursarai bale News 📰
झांसी जनपद में एक व्यक्ति ने अपनी जान को खतरा बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि उसके ससुर द्वारा उसे लगातार फोन पर जान से मारने की धमकिया दी जा रही हैं। इतना ही नहीं, उसके परिवार के अन्य सदस्यों को भी कथित रूप से धमकाया जा रहा है, जिससे पूरे परिवार मे भय का माहौल बना हुआ है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसकी तलाश कर रहा है और उस े अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है। मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बहुत ही खतरनाक दोस्त है भाई#😂💯👈#हंसते मुस्कुराहट करो सब्सक्राइब भी कर दो1
- कानपुर में 100 करोड़ का खेल! नगर निगम ठेके में वसूली, 7 फर्म ब्लैकलिस्ट!! नगर निगम में अवैध वसूली, डराने-धमकाने एवं ठेकों में अनियमितता के संबंध में अब तक कुल छ: अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। दो अभियुक्त गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि अभियुक्त गोविंद शर्मा फरार है, जिसकी लोकेशन राजस्थान में मिली है। शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। जांच में ठेकों को प्रभावित करने, ठेकेदारों पर दबाव बनाने एवं अवैध वसूली के तथ्य सामने आए हैं। नगर निगम की पुरानी ठेका प्रक्रिया समाप्त कर अब लंबित एवं आगामी कार्यों में ऑनलाइन ई-टेंडरिंग अपनाई जाएगी। लगभग ₹100 करोड़ के टेंडर निरस्त कर शीघ्र रिटेंडरिंग की कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण में संबंधित फर्मों, बैंक खातों एवं वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है तथा लगभग सात फर्मों को ब्लैकलिस्ट किया गया है। अधिकारियों की संभावित संलिप्तता की भी जांच होगी और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। माननीय मुख्यमंत्री जी की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप प्रकरण में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बाइट- श्री रघुबीर लाल, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर।1
- 24 घंटे में चोरी का खुलासा, 11 लाख के जेवरात और नकदी बरामद 24 घंटे में चोरी का खुलासा, 11 लाख के जेवरात और नकदी बरामद जालौन। कोतवाली कालपी पुलिस ने चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी से संबंधित शत-प्रतिशत सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा 18 हजार 80 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। क्षेत्राधिकारी कालपी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।2
- कोंच,बारिश से जलभराव पर पालिका अलर्ट, ईओ व पालिकाध्यक्ष ने कराया सफाई कार्य जालौन के कोंच नगर में गुरुवार को हुई बारिश के बाद कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। नगर में बारिश के कारण उत्पन्न जलभराव की समस्या का जायजा लेने के लिए शाम करीब 5:30 बजे पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और पालिका अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव ने नगर का भ्रमण किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति देखी और जल निकासी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान हाटा के पास स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय से पिंडारी मार्ग पर बारिश का पानी जमा मिला। सड़क पर जलभराव होने के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति को देखते हुए पालिका अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को तत्काल सफाई और जल निकासी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इसके बाद पालिका कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर नालियों और जल निकासी वाले स्थानों की साफ-सफाई कराई, जिससे बारिश के पानी की निकासी हो सके। पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि बारिश के दौरान नगर में जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए पालिका की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है। जहां भी जलभराव की सूचना मिल रही है, वहां कर्मचारियों को भेजकर सफाई और जल निकासी की व्यवस्था कराई जा रही है। अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव ने भी कर्मचारियों को बारिश के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान सफाई नायक अमित, सभासद अशोक गुर्जर सहित पालिका कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।1
- बृजमोहन उर्फ बबलू नक्शा की तरफ से सभी देशवासियों जनपद वासियों एवं उरई जालौन विधानसभा के सम्मानित मतदाताओं को रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई1
- आश्रम में महिला से मारपीट, छेड़खानी और जातिसूचक गालियां देने का आरोप; एक हिरासत में कोंच रोड स्थित आश्रम की घटना; पुजारी के विरोध करने पर आरोपियों ने की अभद्रता, जांच में जुटी पुलिस उरई (जालौन)। कोतवाली उरई क्षेत्र के अंतर्गत कोंच रोड स्थित एक आश्रम में रह रही महिला ने कुछ दबंगों पर परिसर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत उरई कोतवाली में दर्ज कराकर सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह परिवार के साथ आश्रम में रहकर मजदूरी कर जीवन यापन करती है। आरोप है कि बीते 20 अगस्त 2026 को संदीप नामक युवक दो अन्य साथियों के साथ आश्रम में घुसा और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ अभद्रता करने लगा। आरोपी ने महिला का हाथ पकड़कर उसे नीचे पटक दिया और लात-घूंसों से पीटा। इस दौरान दबंगों ने जातिसूचक गालियां देते हुए छेड़खानी की और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। जब आश्रम के पुजारी ने इस हरकत का विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की और मौके से भाग निकले। पीड़िता के अनुसार घटना को स्थानीय लोगों ने भी देखा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहनता से जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।1
- जालौन कालपी कोतवाली क्षेत्र के आटा टोल प्लाज़ा ले पास एक स्कूली बस का अचानक जालौन कालपी कोतवाली क्षेत्र के आटा टोल प्लाज़ा ले पास एक स्कूली बस का अचानक टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर डिवाईडर पर के के लेन पर चली बस में कुल 8 बच्चे सवार थे। टक्कर के बाद बच्चों को मामूली चोटें आईं और सभी बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना खबर लगते ही अभिभावक मौके ओर पहुंचे घायल बच्चों को सामुदायक स्वस्थ केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस और प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि बस का टायर क्यों फटा और वाहन की फिटनेस की जांच हुई थी या नहीं। जालौन उरई स्थित दहली वर्ड पब्लिक स्कूल की बस कालपी से बच्चे लेकर स्कूल आ रही थी मौसम खराब होने के कारण बस में मात्र 7 छात्र सवार बस जैसे ही आटा से निकली तभी टोल प्लाजा के पास टायर फट गया और बस अनियंत्रित हो गई और डिवाईडर से टकराकर दूसरी ओर चली गई टायर की फटने के आवास और बसअनियन्त्रित होने से बच्चों चेरखने लगे बचव्हो कि चर्ख सुनकर राहगीरों ने आपानी ग्सडी रोकी ओर बचव्हो को नीचे उतारा इस कि खबर जब अभिभावकों को मिली तो तुरंत मौके पर पहुंच गए और अपने अपने बच्चे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उनको प्रार्थमिक इलाज करके घर भेज दिया गया।हालांकि घटना में किसी भी बच्चे को गम्भीर चोट नही आई। अब सवाल उठ रहा के8 पिछले दिनों जालौन तोड़ पर एक विद्यालय की बस खन्दक में चली गयी थी उसके बाद प्रधासन जागा और टायर ट्यूब सहित फिटनैस प्रमाणपत्र बनवाने काआदेश दिया। इस घटना के बेस्ड फिर सिम्मेदार विभाग पर सवाल उठ रहे है। छात्र आदित्य वर्मा ने बताया कि हम लोग कालपी से उरई में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, उरई।में पढ़ते जाते हैं, हम लोग रोज। की तरह आज भी गए थे हम लोग यहां से 6:20 कालपी से निकलते हैं। गाड़ी में आवाज आ रही थी उसके बाद टायर फट गया हुआ है। और डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई है, उसके बाद दूसरी साइड पर चली गई है । हमारे मुंह-चेहरे में चोट लग गई, बहुत बच्चों के किसी के पैर में लग गई है, किसी की पीठ पर लग गई है।बस में बच्चे लोग थे जो सभी कालपी के थे। घायल छात्रा आन्या ने बताया कि दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, उरई में पढ़ती हूँ। यह घटना सुबह 7:00 बजे के लगभग हुई थी, बस में 7 बच्चे थे जब एक्सीडेंट हुआ था उससे पहले एक आवाज आई थी, जिससे हम सब थोड़े से डर गए थे कि क्या हुआ है। तो उसके बाद हमारी बस डिसबैलेंस हुई और टायर फट गया था, तो हमारी बस डिवाइडर से लगकर और दूसरी लेन में चली गई थी।सभी बच्चों को मामूली चोट आई है । डक्टर सुमिश मिश्रा (प्रिंसपल दहली वर्ड पब्लिक स्कूल) ने बताया कि बस का टायर फट गया था बच्चो को हल्की चोट आई है कोई बड़ी दुर्घटना नही है।3
- कोंच,लगातार बारिश का कहर, कोंच और रवा में गिरे मकान, गृहस्थी का सामान दबकर खराब जालौन के कोंच नगर व ग्रामीण क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 12 बजे को लगातार पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बीच दो मकान गिरकर धराशायी हो गए। हादसों में मकानों के अंदर रखा गृहस्थी का सामान दबकर खराब हो गया। गनीमत रही कि दोनों घटनाओं में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। पीड़ित परिवारों ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार नगर के गांधी नगर में सिंह भवानी मंदिर के पास रहने वाले नरेंद्र कुमार वर्मा का कच्चा मकान लगातार बारिश के चलते अचानक भरभराकर गिर गया। नरेंद्र कुमार वर्मा मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं और एक दुकान पर मजदूरी का काम करते हैं। मकान गिरने के समय परिसर में जानवर भी बंधे हुए थे, लेकिन वह सभी सुरक्षित बच गए। मकान गिरने से घर में रखा सामान मलबे में दब गया और काफी नुकसान होने की बात सामने आई है। वहीं दूसरी घटना कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम रवा की बताई जा रही है। यहां बारिश के कारण नीरज कुमार निवासी रवा और वीरसिंह का मकान भी गिर गया। मकान गिरने से दोनों परिवारों के घर-गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। लगातार बारिश के कारण कच्चे और छप्पर वाले मकानों पर खतरा बढ़ गया है। ग्रामीण और नगर क्षेत्र में ऐसे मकानों में रहने वाले परिवारों को अपने आशियाने गिरने की चिंता सताने लगी है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराने तथा शासन की ओर से नियमानुसार मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।1
- 🎤नेपाल में बाढ़ से मची तबाही! सैकड़ों लापता,95 लोगो की हुई मौतें🖥️ 📍 नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर भी जलप्रलय 📌पावर प्लांट और पुल बहे,कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए 133 भारतीय हुये लापता! खबर पड़ोसी देश नेपाल से है जहाँ बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचा दी। जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे तिब्बत की दिशा से भोटेकोशी नदी में अचानक पानी का तेज बहाव आया जिसमें कई इलाके चपेट में आ गए। नेपाल पुलिस के मुताबिक अब तक 95 लोगों की मौत हो चुकी है और 500 से ज्यादा लोग लापता हैं, इनमें 133 भारतीय समेत 300 से ज्यादा विदेशी पर्यटक हैं। इतना ही नहीं नेपाली अधिकारियों के मुताबिक एक बार फिर बाढ़ का खतरा है। जिस ग्लेशियल झील के फटने से बाढ़ आई थी, वहां अभी भी करीब 7 मीटर ऊंचा पानी का बांध बना हुआ है। यह कभी भी टूट सकता है। तो वहीँ कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए 400 तीर्थयात्री लापता तिब्बत की नदी में उफान और रसुवा में भारी तबाही नेपाल के रसुवा जिले में रसुवागढ़ी सीमा के पास बुधवार को भीषण बाढ़ और भूस्खलन के कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे लगभग 400 तीर्थयात्री संपर्क से बाहर हो गए हैं। तिब्बत की ओर से बहने वाली भोटे कोशी नदी में आए उफान और मूसलाधार बारिश से बुनियादी ढांचा तबाह हो गया है। प्रमुख रास्ते, पुल और सड़कें बह गई हैं। काठमांडू प्रशासन के अनुसार, 384 से 400 यात्रियों का पता नहीं चल पा रहा है। इसमें कम से कम 105 भारतीय और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं। ये सभी श्रद्धालु रसुवागढ़ी बॉर्डर चेकपोस्ट के पास ही फंस गए। संचार व्यवस्था पूरी तरह ठप, युद्ध स्तर पर रेस्क्यू जारी पहाड़ खिसकने और बाढ़ के कारण मोबाइल नेटवर्क, बिजली और इंटरनेट ठप हो चुका है। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल खराब मौसम के बीच हेलीकॉप्टर और राहत टीमों के जरिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू में जुटे हैं। व्यूरो रिपोर्ट: SONI NEWS नेपाल1