अजमेर: जहर देकर गाय मारने का आरोप, दोनों पक्ष आमने-सामने; ASP समेत पुलिस मौके पर पहुंची अजमेर के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सुंदर विलास, बापूनगर में दुधारू गाय की संदिग्ध मौत को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद बढ़ गया। बबली और अनिल गुर्जर ने पड़ोसी निक्की और पप्पू शर्मा के परिवार पर गाय को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गाय पूरी तरह स्वस्थ थी और उसकी अचानक मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि गुर्जर परिवार को कई बार गली में गाय बांधने और पानी सप्लाई के टेंपो को सड़क पर खड़ा करने से मना किया गया था, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई। इसी बात को लेकर पहले से ही तनाव बना हुआ था। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हंगामे की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ सहित कई थानों का जाप्ता मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और गाय की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए चिकित्सकीय जांच कराई जा सकती है। मौके पर स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है। अगर आप ऐसे ही स्थानीय खबरों के अपडेट चाहते हैं तो चैनल को सब्सक्राइब करें।
अजमेर: जहर देकर गाय मारने का आरोप, दोनों पक्ष आमने-सामने; ASP समेत पुलिस मौके पर पहुंची अजमेर के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सुंदर विलास, बापूनगर में दुधारू गाय की संदिग्ध मौत को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद बढ़ गया। बबली और अनिल गुर्जर ने पड़ोसी निक्की और पप्पू शर्मा के परिवार पर गाय को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गाय पूरी तरह स्वस्थ थी और उसकी अचानक मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि गुर्जर परिवार को कई बार गली में गाय बांधने और पानी सप्लाई के टेंपो को सड़क पर खड़ा करने से मना किया गया था, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई। इसी बात को लेकर पहले से ही तनाव बना हुआ था। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हंगामे की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ सहित कई थानों का जाप्ता मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और गाय की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए चिकित्सकीय जांच कराई जा सकती है। मौके पर स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है। अगर आप ऐसे ही स्थानीय खबरों के अपडेट चाहते हैं तो चैनल को सब्सक्राइब करें।
- अजमेर के कायड़ क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। बालाजी ज्वैलर्स की दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए। जानकारी के अनुसार दुकान मालिक पवन कुमार खाना खाने के लिए बाहर गए हुए थे, इसी दौरान पीछे से चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें एक बदमाश साफ तौर पर चोरी करते हुए नजर आ रहा है। पीड़ित के अनुसार इस चोरी में करीब 18 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। मामले की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही बदमाशों को पकड़ने का दावा कर रही है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है और व्यापारी वर्ग में भी चिंता बढ़ गई है।1
- अजमेर के केंद्रीय बस स्टैंड पर एक महिला के साथ चोरी की वारदात सामने आई है। पीड़िता हेमा गर्ग अपने पीहर अजमेर से ससुराल कोटा जाने के लिए बस स्टैंड पहुंची थीं। इस दौरान जब वह टिकट बुकिंग कर रही थीं, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके बैग से छोटा पर्स चोरी कर लिया। बताया जा रहा है कि पर्स में करीब दो तोला सोने की चेन और ₹11,000 की नगदी रखी हुई थी। घटना का पता चलने पर महिला ने तुरंत आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़िता द्वारा सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में इस तरह की घटनाओं से यात्रियों में चिंता का माहौल है।1
- Post by Kailash Fulwari1
- अजमेर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर एक युवक ने आत्मदाह की कोशिश, वहां मौजूद पुलिस कर्मियों की वजह से टला बड़ा हादसा, जानें क्या है पूरा मामला!1
- आज अजमेर के एसपी कार्यालय के बाहर अलवर गेट थाना क्षेत्र के रहने वाले एक बेटी के पिता ने अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए खुद पर डीजल डालकर आग लगाने का असफल प्रयास किया। पीड़ित पिता का का आरोप है कि किसी लड़के ने उसकी बेटी का अश्लील वीडियो बना कर फसाया जिससे लड़की ने खुद की जीवन लीला समाप्त कर ली। उस व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए अलवर गेट थाने के चक्कर लगा लगा कर परेशान हो चुके थे अलवर गेट थाना पुलिस उस व्यक्ति के खिलाफ कोई काईवाई नही कर रही , उसी से परेशान होकर आज एक पिता ने न्याय नहीं मिलने पर अपने पर डाला डीजल डाल लिया। गनीमत रही कि यह घटनाक्रम देख तुरंत पुलिस के जवानों ने उसे बचा लिया1
- ब्यावर में ज़हर परोसने वाली फैक्ट्रियों का भंडाफोड़: 10,500 किलो मिलावटी मिर्च और चापड़ ज़ब्त1
- सेंदड़ा: लगातार तीन दिनों की बारिश से भरभराया मकान, मलबे की चपेट में आने से 12 वर्षीय मासूम घायल हो गया सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत सेंदड़ा। क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब आम जनजीवन के लिए आफत बन गई है। लगातार हो रही इस बारिश के कारण कच्चे और कमजोर हो चुके मकानों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा सेंदड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बादनी घाटी में सामने आया है, जहां बारिश के कहर के चलते एक मकान में काम कर रहे लोग हादसे का शिकार हो गए। इस हृदय विदारक घटना में एक 12 वर्षीय मासूम बच्चा हिमांशु घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव बादनी घाटी पडाला निवासी जितेंद्र राम भाट स्वर्गीय श्री मोतीराम जी भाट के परिवार के सदस्य पर भारी बारिश के बीच अपने मकान में कुछ कार्य कर रहे थे। लगातार तीन दिन से हो रही अनवरत बारिश की वजह से मकान की दीवारें और छत पूरी तरह से सीलन खाकर कमजोर हो चुके थे। इसी दौरान अचानक मकान का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया। इस हादसे के वक्त घर में काम कर रहे जितेंद्र राम (पुत्र स्वर्गीय श्री मोतीराम जी भाट) का छोटा भाई 12 वर्षीय मासूम हिमांशु मलबे की चपेट में आ गए। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग और ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े और फुर्ती दिखाते हुए बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला। इस हादसे में 12 वर्षीय मासूम हिमांशु को काफी चोटें आई हैं, । ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में घायल को पड़ोसियों ने समय रहते बचाव कार्य शुरू कर दिया, जिससे एक बड़ा और जानलेवा हादसा टल गया। प्रशासन से उचित मुआवजे की गुहार गौरतलब है कि इस परिवार के मुखिया श्री मोतीराम जी भाट का पहले ही निधन हो चुका है। पिता के साये के बिना यह परिवार पहले ही आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है। अब भारी बारिश के कारण सिर से छत छिन जाने और मासूम के घायल होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि पीड़ित परिवार की जल्द से जल्द सुध ली जाए। स्थानीय लोगों ने तहसीलदार और आपदा प्रबंधन विभाग से नुकसान का तुरंत मुआयना करवाकर उचित मुआवजा राशि और इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने की अपील की है, ताकि इस असहाय परिवार को इस मुश्किल घड़ी में राहत मिल सके।1
- अजमेर के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सुंदर विलास, बापूनगर में दुधारू गाय की संदिग्ध मौत को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद बढ़ गया। बबली और अनिल गुर्जर ने पड़ोसी निक्की और पप्पू शर्मा के परिवार पर गाय को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गाय पूरी तरह स्वस्थ थी और उसकी अचानक मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि गुर्जर परिवार को कई बार गली में गाय बांधने और पानी सप्लाई के टेंपो को सड़क पर खड़ा करने से मना किया गया था, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई। इसी बात को लेकर पहले से ही तनाव बना हुआ था। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हंगामे की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ सहित कई थानों का जाप्ता मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और गाय की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए चिकित्सकीय जांच कराई जा सकती है। मौके पर स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है। अगर आप ऐसे ही स्थानीय खबरों के अपडेट चाहते हैं तो चैनल को सब्सक्राइब करें।1