logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जतारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, कौमी एकता की दिखी मिसाल जतारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, कौमी एकता की दिखी मिसाल जतारा नगर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे और कौमी एकता की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। हिन्दू भाइयों ने जुलूस का स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा की। पूरे मार्ग में उत्साह और सौहार्द का माहौल रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जतारा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद रहा और जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

1 hr ago
user_Mahendra Kumar Dubey
Mahendra Kumar Dubey
Voice of people जतारा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

जतारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, कौमी एकता की दिखी मिसाल जतारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, कौमी एकता की दिखी मिसाल जतारा नगर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे और कौमी एकता की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। हिन्दू भाइयों ने जुलूस का स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा की। पूरे मार्ग में उत्साह और सौहार्द का माहौल रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जतारा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद रहा और जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सड़कों पर भटक रही गौ माता, जिम्मेदारों से संरक्षण की मांग सड़कों पर भटक रही गौ माता, जिम्मेदारों से संरक्षण की मांग शीर्षक: सड़कों पर भटक रही गौ माता, हादसों का भी बढ़ रहा खतरा समाचार: शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों बड़ी संख्या में गौ माता सड़कों पर भटकती नजर आ रही हैं। सड़क किनारे और मुख्य मार्गों पर बैठे मवेशियों के कारण वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार अचानक सड़क पर आ जाने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गौ माता के लिए उचित आश्रय, चारा और पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण वे भोजन की तलाश में सड़कों पर घूमने को मजबूर हैं। वहीं रात के समय सड़क पर बैठे मवेशी वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते, जिससे गंभीर हादसा होने का खतरा बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और संबंधित जिम्मेदार विभाग से मांग की है कि सड़कों पर घूम रही गौ माता को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के साथ-साथ गौशालाओं की व्यवस्था को बेहतर किया जाए। साथ ही गौशालाओं में पर्याप्त चारा, पानी और देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि मवेशियों को सड़कों पर भटकने के लिए मजबूर न होना पड़े। लोगों का कहना है कि गौ संरक्षण केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि मानवीय संवेदना का विषय भी है। प्रशासन द्वारा जल्द उचित कदम उठाए जाने से जहां गौ माता को सुरक्षित आश्रय मिल सकेगा, वहीं सड़क दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा।
    3
    सड़कों पर भटक रही गौ माता, जिम्मेदारों से संरक्षण की मांग
सड़कों पर भटक रही गौ माता, जिम्मेदारों से संरक्षण की मांग
शीर्षक: सड़कों पर भटक रही गौ माता, हादसों का भी बढ़ रहा खतरा
समाचार:
शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों बड़ी संख्या में गौ माता सड़कों पर भटकती नजर आ रही हैं। सड़क किनारे और मुख्य मार्गों पर बैठे मवेशियों के कारण वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार अचानक सड़क पर आ जाने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गौ माता के लिए उचित आश्रय, चारा और पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण वे भोजन की तलाश में सड़कों पर घूमने को मजबूर हैं। वहीं रात के समय सड़क पर बैठे मवेशी वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते, जिससे गंभीर हादसा होने का खतरा बना रहता है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और संबंधित जिम्मेदार विभाग से मांग की है कि सड़कों पर घूम रही गौ माता को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के साथ-साथ गौशालाओं की व्यवस्था को बेहतर किया जाए। साथ ही गौशालाओं में पर्याप्त चारा, पानी और देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि मवेशियों को सड़कों पर भटकने के लिए मजबूर न होना पड़े।
लोगों का कहना है कि गौ संरक्षण केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि मानवीय संवेदना का विषय भी है। प्रशासन द्वारा जल्द उचित कदम उठाए जाने से जहां गौ माता को सुरक्षित आश्रय मिल सकेगा, वहीं सड़क दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा।
    user_Anil Mishra patrkar
    Anil Mishra patrkar
    Photographer जतारा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    30 min ago
  • एक रात में तीन घरों के टूटे ताले, दो दर्जन चोरियों का अब तक खुलासा नहीं एक रात में तीन घरों के टूटे ताले, दो दर्जन चोरियों का अब तक खुलासा नहीं जतारा। नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों को चिंता सताने लगी है कि पता नहीं कब किसके घर को चोर निशाना बना दें। क्षेत्र में अब तक करीब दो दर्जन चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन पुलिस एक भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। ताजा मामला जतारा के नजदीकी ग्राम बैरवार का है, जहां बीती रात अज्ञात बदमाशों ने तीन घरों के ताले चटका दिए। बदमाश घरों से नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के बाद गांव में भी भय का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन संदिग्ध व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी नाराजगी है। ग्रामीणों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
    4
    एक रात में तीन घरों के टूटे ताले, दो दर्जन चोरियों का अब तक खुलासा नहीं
एक रात में तीन घरों के टूटे ताले, दो दर्जन चोरियों का अब तक खुलासा नहीं
जतारा। नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों को चिंता सताने लगी है कि पता नहीं कब किसके घर को चोर निशाना बना दें। क्षेत्र में अब तक करीब दो दर्जन चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन पुलिस एक भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है।
ताजा मामला जतारा के नजदीकी ग्राम बैरवार का है, जहां बीती रात अज्ञात बदमाशों ने तीन घरों के ताले चटका दिए। बदमाश घरों से नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के बाद गांव में भी भय का माहौल बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन संदिग्ध व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी नाराजगी है। ग्रामीणों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
    user_Mahendra Kumar Dubey
    Mahendra Kumar Dubey
    Voice of people जतारा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • टीकमगढ़ जिले के विकास खंड जतारा के अंतर्गत आजादी के 80साल पूरे हुए लेकिन रोड आज भी जाहा के तहां आखिर क्यों
    1
    टीकमगढ़ जिले के विकास खंड जतारा के अंतर्गत आजादी के 80साल पूरे हुए लेकिन रोड आज भी जाहा के तहां आखिर क्यों
    user_राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ
    राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ
    Spa पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • खरगापुर में विद्युत विभाग की कार्रवाई, 28 बड़े बकायदारों के कनेक्शन काटे खरगापुर में विद्युत विभाग की कार्रवाई, 28 बड़े बकायदारों के कनेक्शन काटे खरगापुर। विद्युत बिलों की बकाया राशि वसूली को लेकर विद्युत वितरण केंद्र खरगापुर द्वारा मंगलवार को नगर के विभिन्न मोहल्लों में कार्रवाई की गई। विभागीय टीम ने खरगापुर की अलग-अलग कॉलोनियों सहित कच्छयात, सोनी मोहल्ला, टंकी मोहल्ला एवं नायक कॉलोनी में विद्युत बिलों का भुगतान नहीं करने वाले 28 बड़े बकायदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। वहीं, विद्युत विभाग की टीम ने मीटर से पहले सर्विस लाइन में कट लगाकर अवैध रूप से विद्युत का उपयोग करते पाए गए उपभोक्ताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की। ऐसे मामलों में विद्युत अधिनियम की धारा 135 के अंतर्गत 22 पंचनामे तैयार किए गए। विद्युत विभाग की इस कार्रवाई से बकायदार उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति रही। विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से समय पर विद्युत बिलों का भुगतान करने तथा अवैध रूप से विद्युत का उपयोग नहीं करने की अपील की गई है।
    1
    खरगापुर में विद्युत विभाग की कार्रवाई, 28 बड़े बकायदारों के कनेक्शन काटे
खरगापुर में विद्युत विभाग की कार्रवाई, 28 बड़े बकायदारों के कनेक्शन काटे
खरगापुर। विद्युत बिलों की बकाया राशि वसूली को लेकर विद्युत वितरण केंद्र खरगापुर द्वारा मंगलवार को नगर के विभिन्न मोहल्लों में कार्रवाई की गई। विभागीय टीम ने खरगापुर की अलग-अलग कॉलोनियों सहित कच्छयात, सोनी मोहल्ला, टंकी मोहल्ला एवं नायक कॉलोनी में विद्युत बिलों का भुगतान नहीं करने वाले 28 बड़े बकायदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई की।
वहीं, विद्युत विभाग की टीम ने मीटर से पहले सर्विस लाइन में कट लगाकर अवैध रूप से विद्युत का उपयोग करते पाए गए उपभोक्ताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की। ऐसे मामलों में विद्युत अधिनियम की धारा 135 के अंतर्गत 22 पंचनामे तैयार किए गए।
विद्युत विभाग की इस कार्रवाई से बकायदार उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति रही। विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से समय पर विद्युत बिलों का भुगतान करने तथा अवैध रूप से विद्युत का उपयोग नहीं करने की अपील की गई है।
    user_रिपोर्टधर्मेंद्र सिंह लोधी
    रिपोर्टधर्मेंद्र सिंह लोधी
    बलदेवगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • हमारे यहां पर गांव में पानी के जलस्तर बढ़ने से ग्राम वासियों को एक तरफ से दूसरी तरफ निकलना मुश्किल हो गया है। ज्यादा जलस्तर बढ़ने से मचा हड़कंप
    1
    हमारे यहां पर गांव में पानी के जलस्तर बढ़ने से ग्राम वासियों को एक तरफ से दूसरी तरफ निकलना मुश्किल हो गया है। 
ज्यादा जलस्तर बढ़ने से मचा हड़कंप
    user_Umakant Kushwaha
    Umakant Kushwaha
    Artist मऊरानीपुर, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • शराब के नशे में धुत स्कूल पहुंचे शिक्षक पर कलेक्टर की गिरी कार्रवाई की जांच तत्काल निलंबित शराब के नशे में धुत्त स्कूल पहुंचे शिक्षक पर कलेक्टर की गिरीं कार्रवाई की गाज, तत्काल निलंबन टीकमगढ़। बच्चों को शिक्षा, संस्कार और अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और विद्यार्थियों व अभिभावकों से गाली-गलौज करने के आरोप जांच में सही पाए जाने के बाद कलेक्टर ने तत्काल निलंबन की कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से शुरू हुआ मामला अब शिक्षक के निलंबन तक पहुंच गया है। मामला शासकीय प्राथमिक शाला ढड़कना, संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अहर का है। जिला शिक्षा अधिकारी टीकमगढ़ के प्रतिवेदन और विकासखंड शिक्षा अधिकारी बल्देवगढ़ की जांच के आधार पर शिक्षक देवेन्द्र श्रीवास्तव के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जांच रिपोर्ट में ग्रामीणों के कथन एवं पंचनामा के आधार पर सामने आया कि शिक्षक शराब के नशे में विद्यालय पहुंचे और बच्चों के साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि जब बच्चे अपने माता-पिता को लेकर स्कूल पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार एवं गाली-गलौज की गई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने को शासकीय सेवक का अशोभनीय एवं नियमों के विपरीत कृत्य मानते हुए कलेक्टर ने सख्त कदम उठाया। आदेश में कहा गया कि शिक्षक का कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के नियम-3(1)(2)(3) के प्रतिकूल होकर गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। कलेक्टर के आदेश के अनुसार देवेन्द्र श्रीवास्तव को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम-1966 के नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय टीकमगढ़ निर्धारित किया गया है तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। कलेक्टर का यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
    1
    शराब के नशे में धुत स्कूल पहुंचे शिक्षक पर कलेक्टर की गिरी कार्रवाई की जांच तत्काल निलंबित
शराब के नशे में धुत्त स्कूल पहुंचे शिक्षक पर कलेक्टर की गिरीं कार्रवाई की गाज, तत्काल निलंबन
टीकमगढ़। बच्चों को शिक्षा, संस्कार और अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और विद्यार्थियों व अभिभावकों से गाली-गलौज करने के आरोप जांच में सही पाए जाने के बाद कलेक्टर ने तत्काल निलंबन की कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से शुरू हुआ मामला अब शिक्षक के निलंबन तक पहुंच गया है।
मामला शासकीय प्राथमिक शाला ढड़कना, संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अहर का है। जिला शिक्षा अधिकारी टीकमगढ़ के प्रतिवेदन और विकासखंड शिक्षा अधिकारी बल्देवगढ़ की जांच के आधार पर शिक्षक देवेन्द्र श्रीवास्तव के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
जांच रिपोर्ट में ग्रामीणों के कथन एवं पंचनामा के आधार पर सामने आया कि शिक्षक शराब के नशे में विद्यालय पहुंचे और बच्चों के साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि जब बच्चे अपने माता-पिता को लेकर स्कूल पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार एवं गाली-गलौज की गई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच कराई।
जांच में आरोप सही पाए जाने को शासकीय सेवक का अशोभनीय एवं नियमों के विपरीत कृत्य मानते हुए कलेक्टर ने सख्त कदम उठाया। आदेश में कहा गया कि शिक्षक का कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के नियम-3(1)(2)(3) के प्रतिकूल होकर गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है।
कलेक्टर के आदेश के अनुसार देवेन्द्र श्रीवास्तव को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम-1966 के नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय टीकमगढ़ निर्धारित किया गया है तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
कलेक्टर का यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
    user_ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी BLG
    ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी BLG
    Farmer बलदेवगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • टीकमगढ़ में शासन के निर्देशानुसार 28 अगस्त को रक्षाबंधन के त्यौहार का शासकीय अवकाश होने के कारण ग्राम समर्रा में आयोजित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत जनसंवाद शिविर का आयोजन 29 अगस्त को होगा। शिविर में टीकमगढ़/बड़ागांव तहसील के रिकॉर्ड सुधार के प्रकरणों का उसी दिन निराकरण का भी विशेष प्रयास किया जाएगा। टीकमगढ़ में शासन के निर्देशानुसार 28 अगस्त को रक्षाबंधन के त्यौहार का शासकीय अवकाश होने के कारण ग्राम समर्रा में आयोजित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत जनसंवाद शिविर का आयोजन 29 अगस्त को होगा। शिविर में टीकमगढ़/बड़ागांव तहसील के रिकॉर्ड सुधार के प्रकरणों का उसी दिन निराकरण का भी विशेष प्रयास किया जाएगा।
    1
    टीकमगढ़ में शासन के निर्देशानुसार 28 अगस्त को रक्षाबंधन के त्यौहार का शासकीय अवकाश होने के कारण ग्राम समर्रा में आयोजित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत जनसंवाद शिविर का आयोजन 29 अगस्त को होगा। शिविर में टीकमगढ़/बड़ागांव तहसील के रिकॉर्ड सुधार के प्रकरणों का उसी दिन निराकरण का भी विशेष प्रयास किया जाएगा।


टीकमगढ़ में शासन के निर्देशानुसार 28 अगस्त को रक्षाबंधन के त्यौहार का शासकीय अवकाश होने के कारण ग्राम समर्रा में आयोजित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत जनसंवाद शिविर का आयोजन 29 अगस्त को होगा। शिविर में टीकमगढ़/बड़ागांव तहसील के रिकॉर्ड सुधार के प्रकरणों का उसी दिन निराकरण का भी विशेष प्रयास किया जाएगा।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    38 min ago
  • ग्राम ककवारा में पानी का जलस्तर।।
    1
    ग्राम ककवारा में पानी का जलस्तर।।
    user_Umakant Kushwaha
    Umakant Kushwaha
    Artist मऊरानीपुर, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.