आगर मालवा जिले के सुसनेर स्थित स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में मध्यप्रदेश शासन के "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. जी. सी. गुप्ता के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता में हीना खान ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि रामचंद्र बागरी ने द्वितीय और उर्मिला सिसोदिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई और कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में छात्रों ने नशामुक्त समाज के महत्व और युवाओं की भूमिका पर निबंध लिखे। इस मौके पर डॉ. आदिश कुमार जैन, आकांक्षा श्रीवास्तव, लविश जैन, डॉ. रेखा चंद्रपाल, श्रद्धा पांडे, बद्रीलाल डाबी, गायत्री शर्मा, रवि नागर, अमन जोशी, अब्दुल समद खान और सागर भारती सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सतत अभियान चलाने का संकल्प लिया गया, जिसकी जानकारी रासेयो कार्यक्रम अधिकारी काशीराम प्रजापति ने दी।
आगर मालवा जिले के सुसनेर स्थित स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में मध्यप्रदेश शासन के "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. जी. सी. गुप्ता के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता में हीना खान ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि रामचंद्र बागरी ने द्वितीय और उर्मिला सिसोदिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई और कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति
जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में छात्रों ने नशामुक्त समाज के महत्व और युवाओं की भूमिका पर निबंध लिखे। इस मौके पर डॉ. आदिश कुमार जैन, आकांक्षा श्रीवास्तव, लविश जैन, डॉ. रेखा चंद्रपाल, श्रद्धा पांडे, बद्रीलाल डाबी, गायत्री शर्मा, रवि नागर, अमन जोशी, अब्दुल समद खान और सागर भारती सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सतत अभियान चलाने का संकल्प लिया गया, जिसकी जानकारी रासेयो कार्यक्रम अधिकारी काशीराम प्रजापति ने दी।
- आगर मालवा के सुसनेर में बारिश के मौसम में शहर की स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने वाले कर्मचारियों के लिए राहत भरी पहल की गई है। बुधवार शाम 4 बजे पुरानी नगर परिषद परिसर में नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप सोनी द्वारा लगभग 100 महिला और पुरुष सफाई मित्रों को वाटरप्रूफ रेनकोट वितरित किए गए, ताकि वर्षाकाल के दौरान सफाई कर्मचारियों को भीगना न पड़े और बिना किसी बाधा के सफाई व्यवस्था बनी रहे। इस राहत कार्य से खुश होकर सफाई कर्मचारियों ने अध्यक्ष प्रदीप का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस कार्यक्रम के दौरान बीजेपी मंडल अध्यक्ष डॉ. सौरभ जैन, सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया और पार्षद प्रतिनिधि पवन शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।1
- Post by Anitm3021
- Post by Bhitarwar - Karera Rd1
- मध्य प्रदेश के दतिया जिले के बड़ौनी में बीजेपी मंत्री के सामने एक कार्यकर्ता का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कार्यकर्ता मंत्री से स्पष्ट रूप से यह कहता दिख रहा है कि "वोट डलवाएंगे लेकिन मार के डलवाएंगे।" कार्यकर्ता के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे हैं। दतिया जिले में आगामी 30 तारीख को विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होना है, जिसके लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर है और राजनीतिक दलों का जनसंपर्क अभियान भी अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। मतदान से ठीक पहले इस प्रकार का वीडियो सामने आने से सियासी हलचल तेज हो गई है और यह वीडियो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का प्रमुख विषय बन गया है।1
- मोहन बड़ोदिया के शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय मोहना में विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं जागरूकता को लेकर एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोहन बड़ोदिया की चिकित्सा टीम ने विद्यालय पहुँचकर कुल 17 छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जाँच की। शिविर में डॉक्टर आलोक और उनकी टीम ने विद्यार्थियों के सामान्य स्वास्थ्य का परीक्षण करने के साथ ही उन्हें स्वच्छता, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और मौसमी बीमारियों से बचाव को लेकर आवश्यक सलाह दी। इसके अलावा बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित भी किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक नंदकिशोर अम्बावतिया सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम का आभार व्यक्त किया और ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।2
- आगर मालवा जिले के सुसनेर स्थित स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में मध्यप्रदेश शासन के "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. जी. सी. गुप्ता के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता में हीना खान ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि रामचंद्र बागरी ने द्वितीय और उर्मिला सिसोदिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई और कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में छात्रों ने नशामुक्त समाज के महत्व और युवाओं की भूमिका पर निबंध लिखे। इस मौके पर डॉ. आदिश कुमार जैन, आकांक्षा श्रीवास्तव, लविश जैन, डॉ. रेखा चंद्रपाल, श्रद्धा पांडे, बद्रीलाल डाबी, गायत्री शर्मा, रवि नागर, अमन जोशी, अब्दुल समद खान और सागर भारती सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सतत अभियान चलाने का संकल्प लिया गया, जिसकी जानकारी रासेयो कार्यक्रम अधिकारी काशीराम प्रजापति ने दी।2
- Post by Anitm3021
- Post by Bhitarwar - Karera Rd1
- आगर मालवा के बड़ौद में डग-बड़ौद मार्ग पर मेला ग्रांड के समीप बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक सड़क हादसा हो गया। डग से बड़ौद की ओर आ रहा एक तेज रफ्तार चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ढाबे के सामने खड़ी तीन मोटरसाइकिलों से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारपहिया वाहन पलट गया और तीनों मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने पर बड़ौद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों की जांच कर रही है।4