logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नर्मदापुरम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनाई जाने पर श्रीमती मोनिका चौकसे को व्यापारी महासंघ द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं। उन्हें बधाई देने वाले लोगों का लगातार तांता लगा हुआ है। श्रीमती चौकसे को मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संभाग प्रभारी कांतदेव सिंह, जिला प्रभारी अलकेश आर्य और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला की सहमति से महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर व्यापारी महासंघ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

13 hrs ago
user_Balram sharma
Balram sharma
Local News Reporter होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
13 hrs ago
95b0db3c-c51c-4f89-9800-4bb00c349b1e

नर्मदापुरम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनाई जाने पर श्रीमती मोनिका चौकसे को व्यापारी महासंघ द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं। उन्हें बधाई देने वाले लोगों का लगातार तांता लगा हुआ है। श्रीमती चौकसे को मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संभाग प्रभारी कांतदेव सिंह, जिला प्रभारी अलकेश आर्य और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला की सहमति से महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर व्यापारी महासंघ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

More news from Narmadapuram and nearby areas
  • मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में योजना की 38वीं किस्त 12 जुलाई 2026 को ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना के तहत सभी पात्र महिलाओं को सीधे उनके बैंक खाते में ₹1500 की वित्तीय सहायता राशि भेजी जाएगी। इस किस्त का अंतरण दोपहर ठीक 2:00 बजे किया जाएगा। इस बार योजना के किस्त अंतरण के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन भिंड जिले के लहार में रखा गया है। किस्त जारी करने के साथ ही वहां 56 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा।
    1
    मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में योजना की 38वीं किस्त 12 जुलाई 2026 को ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना के तहत सभी पात्र महिलाओं को सीधे उनके बैंक खाते में ₹1500 की वित्तीय सहायता राशि भेजी जाएगी। इस किस्त का अंतरण दोपहर ठीक 2:00 बजे किया जाएगा।

इस बार योजना के किस्त अंतरण के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन भिंड जिले के लहार में रखा गया है। किस्त जारी करने के साथ ही वहां 56 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा।
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    13 hrs ago
  • नर्मदापुरम के पवारखेड़ा स्थित सांदीपनि विद्यालय में "युवा सृजन संवाद" कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 11वीं और 12वीं के लगभग 100 विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया गया। पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार और नर्मदापुरम के पुलिस अधीक्षक श्री साईंकृष्णा एस. थोटा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके संवैधानिक अधिकारों, नागरिक कर्तव्यों और कानून की मूलभूत अवधारणाओं के प्रति जागरूक करना था। इस संवाद कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर व उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री संतोष मिश्रा, निरीक्षक श्रीमती राखी मौर्य, विद्यालय के प्राचार्य श्री संदीपन नीखर, व्यायाम निर्देशक श्री राजेंद्र प्रसाद नामदेव और व्याख्याता डॉ. संगीता सूर्यवंशी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संविधान द्वारा प्रदत्त शिक्षा, समानता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही दूसरों के अधिकारों का सम्मान करने और कानून का पालन करने के कर्तव्यों पर बल दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि दूसरों के अधिकारों का उल्लंघन करना दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। संवाद के दौरान वर्तमान डिजिटल युग में मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने तकनीकी संसाधनों के अत्यधिक उपयोग से होने वाली शारीरिक, मानसिक व व्यवहारगत समस्याओं जैसे चिड़चिड़ापन, सामाजिक गतिविधियों से दूरी, आक्रामक व्यवहार और एकाग्रता की कमी के बारे में आगाह किया। सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीकों की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 भी साझा किया गया। कार्यक्रम के आगामी चरण में विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली से प्रत्यक्ष रूप से अवगत कराने के लिए पुलिस थाना और पुलिस कंट्रोल रूम का भ्रमण कराया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थी शिकायत प्राप्ति से लेकर वैधानिक कार्रवाई की पूरी प्रक्रिया, आपातकालीन सेवा डायल-112 की त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली और "सेफ सिटी" योजना के तहत सीसीटीवी कैमरों से होने वाली आधुनिक निगरानी प्रणाली को करीब से समझ सकेंगे। नर्मदापुरम पुलिस ने सभी शिक्षकों और अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को सुरक्षित व जिम्मेदार डिजिटल वातावरण प्रदान करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
    1
    नर्मदापुरम के पवारखेड़ा स्थित सांदीपनि विद्यालय में "युवा सृजन संवाद" कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 11वीं और 12वीं के लगभग 100 विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया गया। पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार और नर्मदापुरम के पुलिस अधीक्षक श्री साईंकृष्णा एस. थोटा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके संवैधानिक अधिकारों, नागरिक कर्तव्यों और कानून की मूलभूत अवधारणाओं के प्रति जागरूक करना था।

इस संवाद कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर व उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री संतोष मिश्रा, निरीक्षक श्रीमती राखी मौर्य, विद्यालय के प्राचार्य श्री संदीपन नीखर, व्यायाम निर्देशक श्री राजेंद्र प्रसाद नामदेव और व्याख्याता डॉ. संगीता सूर्यवंशी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संविधान द्वारा प्रदत्त शिक्षा, समानता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही दूसरों के अधिकारों का सम्मान करने और कानून का पालन करने के कर्तव्यों पर बल दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि दूसरों के अधिकारों का उल्लंघन करना दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है।

संवाद के दौरान वर्तमान डिजिटल युग में मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने तकनीकी संसाधनों के अत्यधिक उपयोग से होने वाली शारीरिक, मानसिक व व्यवहारगत समस्याओं जैसे चिड़चिड़ापन, सामाजिक गतिविधियों से दूरी, आक्रामक व्यवहार और एकाग्रता की कमी के बारे में आगाह किया। सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीकों की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 भी साझा किया गया।

कार्यक्रम के आगामी चरण में विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली से प्रत्यक्ष रूप से अवगत कराने के लिए पुलिस थाना और पुलिस कंट्रोल रूम का भ्रमण कराया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थी शिकायत प्राप्ति से लेकर वैधानिक कार्रवाई की पूरी प्रक्रिया, आपातकालीन सेवा डायल-112 की त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली और "सेफ सिटी" योजना के तहत सीसीटीवी कैमरों से होने वाली आधुनिक निगरानी प्रणाली को करीब से समझ सकेंगे। नर्मदापुरम पुलिस ने सभी शिक्षकों और अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को सुरक्षित व जिम्मेदार डिजिटल वातावरण प्रदान करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
    user_Raj malviya
    Raj malviya
    Journalism होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • नर्मदापुरम जिले के इटारसी अंतर्गत मालवीयगंज वार्ड क्रमांक 19 (भारत माता चौराहा) के नागरिकों का वर्षों पुराना इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। क्षेत्र में विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाते हुए, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, सांसद दर्शन सिंह चौधरी और नपा अध्यक्ष पंकज चौरे के प्रयासों से 100 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सड़क निर्माण शुरू होने के साथ ही स्थानीय पार्षद राहुल प्रधान ने वार्डवासियों से खास अपील की है। उन्होंने सड़क को मजबूती प्रदान करने के लिए इसकी तराई के कार्य में सहयोग करने और नवनिर्मित मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने का आग्रह किया है।
    1
    नर्मदापुरम जिले के इटारसी अंतर्गत मालवीयगंज वार्ड क्रमांक 19 (भारत माता चौराहा) के नागरिकों का वर्षों पुराना इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। क्षेत्र में विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाते हुए, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, सांसद दर्शन सिंह चौधरी और नपा अध्यक्ष पंकज चौरे के प्रयासों से 100 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

सड़क निर्माण शुरू होने के साथ ही स्थानीय पार्षद राहुल प्रधान ने वार्डवासियों से खास अपील की है। उन्होंने सड़क को मजबूती प्रदान करने के लिए इसकी तराई के कार्य में सहयोग करने और नवनिर्मित मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने का आग्रह किया है।
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा नगर में ग्रीष्मकालीन मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी सहित विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन का तहसील कार्यालय के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर प्रदर्शन करते हुए किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध दर्ज कराने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एक भैंस को सौंप दिया। किसानों का कहना है कि सरकार उनकी आवाज सुनने को तैयार नहीं है, इसलिए उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से यह कदम उठाया है। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि नर्मदापुरम और प्रदेश के कई अन्य जिलों के किसानों ने भीषण गर्मी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद ग्रीष्मकालीन मूंग की खेती की थी। इसके बावजूद, सरकार ने केवल 25 प्रतिशत उपज खरीदने का निर्णय लिया है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है और उचित मूल्य न मिलने से उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है। भारतीय किसान यूनियन ने मांग की है कि किसानों द्वारा उत्पादित ग्रीष्मकालीन मूंग की 100 प्रतिशत समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित की जाए। यूनियन ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया, तो किसान अपने-अपने ट्रैक्टर तहसील कार्यालय परिसर में खड़े कर उनकी चाबियां तहसीलदार को सौंप देंगे और इसके बाद अपनी मांगों के समर्थन में पैदल ही भोपाल कूच करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों ने खाद वितरण की वर्तमान ई-टोकन (ई-विकास) प्रणाली पर भी गंभीर नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना है कि इस प्रणाली के कारण उन्हें समय पर डीएपी और यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है और घंटों इंतजार करना पड़ता है। किसानों ने मांग की है कि छत्तीसगढ़ की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी इस ई-टोकन प्रणाली को तुरंत बंद कर खाद वितरण की सरल और प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए। यूनियन ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका यह अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
    1
    मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा नगर में ग्रीष्मकालीन मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी सहित विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन का तहसील कार्यालय के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर प्रदर्शन करते हुए किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध दर्ज कराने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एक भैंस को सौंप दिया। किसानों का कहना है कि सरकार उनकी आवाज सुनने को तैयार नहीं है, इसलिए उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से यह कदम उठाया है।

ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि नर्मदापुरम और प्रदेश के कई अन्य जिलों के किसानों ने भीषण गर्मी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद ग्रीष्मकालीन मूंग की खेती की थी। इसके बावजूद, सरकार ने केवल 25 प्रतिशत उपज खरीदने का निर्णय लिया है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है और उचित मूल्य न मिलने से उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है। भारतीय किसान यूनियन ने मांग की है कि किसानों द्वारा उत्पादित ग्रीष्मकालीन मूंग की 100 प्रतिशत समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित की जाए।

यूनियन ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया, तो किसान अपने-अपने ट्रैक्टर तहसील कार्यालय परिसर में खड़े कर उनकी चाबियां तहसीलदार को सौंप देंगे और इसके बाद अपनी मांगों के समर्थन में पैदल ही भोपाल कूच करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों ने खाद वितरण की वर्तमान ई-टोकन (ई-विकास) प्रणाली पर भी गंभीर नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना है कि इस प्रणाली के कारण उन्हें समय पर डीएपी और यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है और घंटों इंतजार करना पड़ता है। किसानों ने मांग की है कि छत्तीसगढ़ की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी इस ई-टोकन प्रणाली को तुरंत बंद कर खाद वितरण की सरल और प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए। यूनियन ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका यह अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • नर्मदापुरम के सोहागपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री, राघौगढ़ विधायक और जनप्रिय नेता श्री जयवर्धन सिंह "बाबा साहब" का जन्मदिन "सेवा का उत्सव" के रूप में मनाया गया। इस शुभ अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री मंजेश पटैल जी ढिकवाड़ा और श्री संजू भैया माछा जी के सौजन्य से राम रहीम रोटी बैंक द्वारा नर्मदा परिक्रमावासियों, असहायों और निःशक्त जनों को भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। "जन्मदिन ऐसे ही मनाया जाता है - दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाकर" के संदेश के साथ इस सेवा कार्य को अंजाम दिया गया। राम रहीम रोटी बैंक परिवार की ओर से जनता से सीधे जुड़ाव रखने वाले और सहज मुस्कान के साथ निरंतर काम करने वाले लाड़ले विधायक जयवर्धन सिंह को जन्मदिन की कोटि-कोटि बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। उन्हें मध्यप्रदेश का भविष्य बताते हुए ईश्वर से उनके आरोग्यपूर्ण दीर्घायु, यश और जनकल्याण के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रार्थना की गई है।
    1
    नर्मदापुरम के सोहागपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री, राघौगढ़ विधायक और जनप्रिय नेता श्री जयवर्धन सिंह "बाबा साहब" का जन्मदिन "सेवा का उत्सव" के रूप में मनाया गया। इस शुभ अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री मंजेश पटैल जी ढिकवाड़ा और श्री संजू भैया माछा जी के सौजन्य से राम रहीम रोटी बैंक द्वारा नर्मदा परिक्रमावासियों, असहायों और निःशक्त जनों को भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। "जन्मदिन ऐसे ही मनाया जाता है - दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाकर" के संदेश के साथ इस सेवा कार्य को अंजाम दिया गया।

राम रहीम रोटी बैंक परिवार की ओर से जनता से सीधे जुड़ाव रखने वाले और सहज मुस्कान के साथ निरंतर काम करने वाले लाड़ले विधायक जयवर्धन सिंह को जन्मदिन की कोटि-कोटि बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। उन्हें मध्यप्रदेश का भविष्य बताते हुए ईश्वर से उनके आरोग्यपूर्ण दीर्घायु, यश और जनकल्याण के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रार्थना की गई है।
    user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
    जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
    Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • रायसेन से सलेरा मार्ग पिछले दो साल से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। इस मार्ग का टेंडर भी हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद सड़क पर अभी तक कोई भी काम नहीं हुआ है।
    1
    रायसेन से सलेरा मार्ग पिछले दो साल से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। इस मार्ग का टेंडर भी हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद सड़क पर अभी तक कोई भी काम नहीं हुआ है।
    user_Ravi choudhary
    Ravi choudhary
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नर्मदापुरम के बसंत टॉकीज क्षेत्र में क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा नागरिकों की समस्याओं को सुनने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित निराकरण के कड़े निर्देश दिए। वहीं दूसरी ओर, इटारसी के तवानगर में टाइगर की मूवमेंट देखी गई है, जिसके बाद वन विभाग की टीम हरकत में आ गई है। वन विभाग के कर्मचारी रात के अंधेरे में भी टाइगर की खोजबीन में जुटे हुए हैं।
    1
    नर्मदापुरम के बसंत टॉकीज क्षेत्र में क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा नागरिकों की समस्याओं को सुनने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित निराकरण के कड़े निर्देश दिए।

वहीं दूसरी ओर, इटारसी के तवानगर में टाइगर की मूवमेंट देखी गई है, जिसके बाद वन विभाग की टीम हरकत में आ गई है। वन विभाग के कर्मचारी रात के अंधेरे में भी टाइगर की खोजबीन में जुटे हुए हैं।
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    1 day ago
  • नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर अंतर्गत ग्राम शोभापुर में बीती रात करीब 1:22 बजे एक अज्ञात कार अनियंत्रित होकर हाथी नाले में गिर गई। हादसे के वक्त कार में दो लोग सवार थे। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और कार सवार दोनों लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही शोभापुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल, चौकी प्रभारी द्वारा इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और पुलिस आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
    1
    नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर अंतर्गत ग्राम शोभापुर में बीती रात करीब 1:22 बजे एक अज्ञात कार अनियंत्रित होकर हाथी नाले में गिर गई। हादसे के वक्त कार में दो लोग सवार थे। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और कार सवार दोनों लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही शोभापुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल, चौकी प्रभारी द्वारा इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और पुलिस आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
    user_रीतेश साहू
    रीतेश साहू
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.