टेहटा एवं विसुनगंज पुलिस ने अलग-अलग जगह से कई लोगों को किया गिरफ्तार जिले के एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर टेहटा एवं विसुनगंज थाना की पुलिस ने अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर कई लोगों को गिरफ्तार किया है इस बाबत गुरुवार की शाम टेहटा थाना अध्यक्ष गुलफान अली ने बताया कि पुलिस ने जनकपुर गांव से अपहरण के आरोपी विशाल कुमार को गिरफ्तार किया है वहीं पुलिस ने बंसराज बीघा गांव में छापेमारी कर हत्या के प्रयास के आरोपी रहे रंजन कुमार को गिरफ्तार किया है वहीं पुलिस ने मलाठी गांव से वारंटी गोरख मांझी, नजरू बीघा से वारंटी हृदय भगत चिलौरी गांव से वारंटी विकी कुमार एवं रणवीर कुमार उर्फ रंजन सिंह को गिरफ्तार किया है। वही विसुनगंज थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस ने ओदान बीघा गांव में छापेमारी कर वारंटी श्रीकांत यादव एवं अनुज कुमार को गिरफ्तार किया है वही बेला वीरा गांव में छापेमारी कर चोरी के आरोपी विजय चौधरी को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार लोगों को पुलिस ने मेडिकल जांच करने के बाद जेल भेज दिया है

- Post by Ramesh Kumar1
- जहानाबाद जिले के शकूराबाद बाजार में गुरुवार को सेल टैक्स छापेमारी की अफवाह फैलते ही व्यापारियों में दहशत का माहौल बन गया। देखते ही देखते यह खबर पूरे बाजार में फैल गई, जिसके बाद कई दुकानदारों ने एहतियातन अपनी दुकानें बंद कर दीं।अफवाह के कारण बाजार में अचानक सन्नाटा छा गया और घंटों तक अधिकतर दुकानें बंद रहीं। इससे स्थानीय ग्राहकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि जरूरी सामान की खरीदारी बाधित हो गई।हालांकि बाद में स्पष्ट हुआ कि छापेमारी की खबर पूरी तरह बेबुनियाद थी और किसी भी तरह की आधिकारिक कार्रवाई नहीं की गई थी। इसके बाद धीरे-धीरे दुकानदारों ने अपनी दुकानें दोबारा खोलनी शुरू कीं और स्थिति सामान्य होने लगी। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि बिना पुष्टि के फैली ऐसी अफवाहें न सिर्फ व्यापार को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि अनावश्यक भय और अफरातफरी का माहौल भी बना देती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की भ्रामक सूचनाओं पर सख्ती से रोक लगाई जाए।1
- बिहार दिवस के अवसर पर हलासन हाई स्कूल के सभागार में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रदेश प्रधान में भाग लिया गया कार्यक्रम का उद्घाटन तथा पुरस्कार वितरण प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सत्येंद्र मोची के द्वारा किया गया1
- Jehanabad se gaye the Gaya Main hai1
- Post by Sasthi news1
- टिकारी और कोंच में चैत्र नवरात्रि का भव्य आगाज़, 'माँ शैलपुत्री' की आराधना के साथ वातावरण हुआ भक्तिमय गया जिले के टिकारी अनुमंडल और कोंच प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार से चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व पूरी श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ शुरू हो गया है। वासंतिक नवरात्रि के इस अवसर पर समूचा क्षेत्र शक्ति की अधिष्ठात्री माँ दुर्गा की आराधना में डूब गया है। मंदिरों से लेकर घरों तक सुबह से ही वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि गूँजने लगी है। नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं ने शुभ मुहूर्त में कलश स्थापित कर नौ दिनों के अखंड उपवास और अनुष्ठान का संकल्प लिया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश पूजन कर सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। श्रद्धालु विनिता भारती,मंषा देवी,रिंकी देवी सहित अन्य भक्तों ने अपने घरों और स्थानीय मंदिरों में पूजा-अर्चना कर माता का आह्वान किया।पर्व के पहले दिन देवी के प्रथम स्वरूप 'माँ शैलपुत्री' की विशेष पूजा-अर्चना आचार्य पंडित नरोत्तम द्विवेदी के मुखारविंद से कराई गई। मंदिरों में "या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता..." के मंत्रोच्चार से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया है। स्थानीय निवासी वरुण कुमार और माधवेंद्र कुमार ,पंकज द्विवेदी ने बताया कि इस वर्ष हिंदी कैलेंडर के अनुसार प्रतिपदा तिथि को लेकर श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। मान्यता है कि माँ शैलपुत्री की पूजा से भक्तों के जीवन में स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उत्सव को लेकर टिकारी और कोंच के प्रमुख दुर्गा मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी बिजली की लड़ियों से भव्य रूप से सजाया गया है। कई स्थानों पर सामूहिक दुर्गा सप्तशती का पाठ आयोजित किया जा रहा है।चैत्र नवरात्रि का यह दिव्य अनुष्ठान आगामी 27 मार्च 2026 को महानवमी और विजयादशमी के साथ संपन्न होगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में माँ दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाएगी, जिससे आने वाले दिनों में क्षेत्र में धार्मिक मेलों और विशेष आयोजनों की रौनक और बढ़ेगी।1
- गोह (औरंगाबाद) देवकुंड थाना परिसर में गुरुवार की शाम करीब 3:00 बजे ईद, चैती छठ व रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने किया। थानाध्यक्ष ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में उपस्थित गणमान्य लोगों को भाइचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष ने शांति समिति की बैठक के माध्यम से जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं समाजसेवियों से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि आप किसी भी तरह के अफवाह से बचें तथा शांतिपूर्ण तरीके से पर्व त्योहार को मनाएं ।अगर कहीं भी कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।बैठक में एसआई आर के अली, मुखिया मृत्युंजय यादव,पंसस रामकुमार पासवान, रामकृपाल विश्वकर्मा, सरपंच नसीम खान सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।1
- Post by Ramesh Kumar1