logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़वानी में भक्ति और उल्लास का संगम भव्य रूप से संपन्न हुआ श्री सांवरिया सेठ सेवा संस्थान का फाग उत्सव भजनों संग सजी बृज होली बड़वानी। शहर के बायपास रोड स्थित श्री सांवरिया सेठ मंदिर परिसर बुधवार रात्रि भक्ति, संगीत और रंगों से सराबोर नजर आया। श्री सांवरिया सेठ सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित भव्य फाग उत्सव श्रद्धा और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा, रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण ब्रजधाम जैसा प्रतीत हो रहा था। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री सांवरिया सेठ की महाआरती के साथ हुई। इसके बाद भजन संध्या का दौर प्रारंभ हुआ, जिसमें नर्मदापुरम की सुप्रसिद्ध भजन गायिका पदमा साहू ने अपने मधुर स्वर में फाग और होली से जुड़े भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। नागपुर के भजन गायक अभिषेक शर्मा ने भी श्री राधा-कृष्ण एवं सांवरिया सेठ के भजनों से समां बांध दिया। आर.एन. म्युजिकल ग्रुप की लाइव बैंड प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। ढोल, तबला, की-बोर्ड और अन्य वाद्य यंत्रों की सुमधुर ध्वनि के बीच श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए। कई श्रद्धालु भजनों पर नृत्य करते हुए नजर आए, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय उत्साह से गूंज उठा। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण श्री राधा-कृष्ण संग पारंपरिक बृज होली रहा। प्राकृतिक गुलाल और पुष्पों की वर्षा के बीच श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। फूलों की होली ने सभी का मन मोह लिया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो बड़वानी में ही वृंदावन की झलक उतर आई हो। श्रद्धालुओं के लिए ठंडाई प्रसाद एवं अन्य प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई थी। आयोजन में शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सपरिवार पहुंचे। सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के लिए स्वयंसेवकों की टीम पूरे समय सक्रिय रही। पूरे आयोजन में भक्ति, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। फाग उत्सव ने न केवल धार्मिक आस्था को प्रगाढ़ किया, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश भी दिया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे यादगार और ऐतिहासिक बताया।

7 hrs ago
user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago

बड़वानी में भक्ति और उल्लास का संगम भव्य रूप से संपन्न हुआ श्री सांवरिया सेठ सेवा संस्थान का फाग उत्सव भजनों संग सजी बृज होली बड़वानी। शहर के बायपास रोड स्थित श्री सांवरिया सेठ मंदिर परिसर बुधवार रात्रि भक्ति, संगीत और रंगों से सराबोर नजर आया। श्री सांवरिया सेठ सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित भव्य फाग उत्सव श्रद्धा और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा, रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण ब्रजधाम जैसा प्रतीत हो रहा था। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री सांवरिया सेठ की महाआरती के साथ हुई। इसके बाद भजन संध्या का दौर प्रारंभ हुआ, जिसमें नर्मदापुरम की सुप्रसिद्ध भजन गायिका पदमा साहू ने अपने मधुर स्वर में फाग और होली से जुड़े भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। नागपुर के भजन गायक अभिषेक शर्मा ने भी श्री राधा-कृष्ण एवं सांवरिया सेठ के भजनों से समां बांध दिया। आर.एन. म्युजिकल ग्रुप की लाइव बैंड प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। ढोल, तबला, की-बोर्ड और अन्य वाद्य यंत्रों की सुमधुर ध्वनि के बीच श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए। कई श्रद्धालु भजनों पर नृत्य करते हुए नजर आए, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय उत्साह से गूंज उठा। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण श्री राधा-कृष्ण संग पारंपरिक बृज होली रहा। प्राकृतिक गुलाल और पुष्पों की वर्षा के बीच श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। फूलों की होली ने सभी का मन मोह लिया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो बड़वानी में ही वृंदावन की झलक उतर आई हो। श्रद्धालुओं के लिए ठंडाई प्रसाद एवं अन्य प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई थी। आयोजन में शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सपरिवार पहुंचे। सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के लिए स्वयंसेवकों की टीम पूरे समय सक्रिय रही। पूरे आयोजन में भक्ति, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। फाग उत्सव ने न केवल धार्मिक आस्था को प्रगाढ़ किया, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश भी दिया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे यादगार और ऐतिहासिक बताया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • लोकेशन अलीराजपुर जिला ब्यूरो मुस्तकीम मुगल आलीराजपुर भगोरिया में शातिर पॉकेटमार गिरफ्तार, 31 हजार का मोबाइल बरामद आलीराजपुर। भगोरिया हाट की भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर पॉकेटमार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया ONE PLUS NORD 5 (स्काई ब्लू) मोबाइल फोन कीमत लगभग 31,999 रुपये बरामद किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी मुकेश पिता केशरसिंह चौंगड़ भीलाला (22 वर्ष), निवासी कालीबेल पाड़ा भिचड़िया फलिया, थाना सोरवा ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दिनांक 02 मार्च 2026, सोमवार को भगोरिया देखने के लिए आलीराजपुर आया था। राजवाड़ा परिसर में अत्यधिक भीड़भाड़ के दौरान उसने अपना मोबाइल फोन पेंट की दाहिनी जेब में रखा था, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने जेब से निकालकर चोरी कर लिया। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। जांच के दौरान भगोरिया हाट में संदिग्ध गतिविधियां करते एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी सुमन पिता सावंतलाल गुजरिया (19 वर्ष), निवासी ग्राम मालीखेड़ी, जिला उज्जैन ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी गया मोबाइल बरामद कर लिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली सोनू सिटोले के नेतृत्व में उनि. सुनील रंदे, सउनि. मुन्नालाल कटारे, प्रआर रविंद्र खन्ना, आरक्षक गंगाराम, सुमित चौहान, राजेश अलावा तथा साइबर सेल से प्रआर दिलीप चौहान, आरक्षक नागरसिंह एवं प्रमोद का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले आयोजनों में अपने मोबाइल, पर्स एवं अन्य कीमती सामान की विशेष सतर्कता रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    1
    लोकेशन अलीराजपुर जिला ब्यूरो मुस्तकीम मुगल
आलीराजपुर भगोरिया में शातिर पॉकेटमार गिरफ्तार, 31 हजार का मोबाइल बरामद
आलीराजपुर। भगोरिया हाट की भीड़  का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर पॉकेटमार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया ONE PLUS NORD 5 (स्काई ब्लू) मोबाइल फोन कीमत लगभग 31,999 रुपये बरामद किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी मुकेश पिता केशरसिंह चौंगड़ भीलाला (22 वर्ष), निवासी कालीबेल पाड़ा भिचड़िया फलिया, थाना सोरवा ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दिनांक 02 मार्च 2026, सोमवार को भगोरिया देखने के लिए आलीराजपुर आया था। राजवाड़ा परिसर में अत्यधिक भीड़भाड़ के दौरान उसने अपना मोबाइल फोन पेंट की दाहिनी जेब में रखा था, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने जेब से निकालकर चोरी कर लिया।
रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। जांच के दौरान भगोरिया हाट में संदिग्ध गतिविधियां करते एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी सुमन पिता सावंतलाल गुजरिया (19 वर्ष), निवासी ग्राम मालीखेड़ी, जिला उज्जैन ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी गया मोबाइल बरामद कर लिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली सोनू सिटोले के नेतृत्व में उनि. सुनील रंदे, सउनि. मुन्नालाल कटारे, प्रआर रविंद्र खन्ना, आरक्षक गंगाराम, सुमित चौहान, राजेश अलावा तथा साइबर सेल से प्रआर दिलीप चौहान, आरक्षक नागरसिंह एवं प्रमोद का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले आयोजनों में अपने मोबाइल, पर्स एवं अन्य कीमती सामान की विशेष सतर्कता रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    user_आलीराजपुर समाचार
    आलीराजपुर समाचार
    Local News Reporter अलीराजपुर, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मानसिक रोगी युवक ,जा पहुंचा ग्राम धराड़, बदनावर के कड़ोदकला का निवासी बताया जा रहा। पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया । परिवारजनों तक युवक को पहुंचाने की लगाई गुहार।
    1
    मानसिक रोगी युवक ,जा पहुंचा ग्राम धराड़, बदनावर के कड़ोदकला का निवासी बताया जा रहा। पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया । परिवारजनों तक युवक को पहुंचाने की लगाई गुहार।
    user_पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार धार, धार, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Aashish Shekh
    1
    Post by Aashish Shekh
    user_Aashish Shekh
    Aashish Shekh
    धार, धार, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • इस वक्त की बड़ी खबर इंदौर से सामने आ रही है, जहां एयरपोर्ट के समीप खाली मैदान में भीषण आग लग गई है। आग इतनी भयंकर है कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार देखा जा सकता है। पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि कचरे के ढेर में अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगातार फैलती जा रही है, जिससे आसपास के क्षेत्र में धुआं भर गया है और लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। हालांकि अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन ने एहतियातन इलाके को खाली कराने और स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
    1
    इस वक्त की बड़ी खबर इंदौर से सामने आ रही है, जहां एयरपोर्ट के समीप खाली मैदान में भीषण आग लग गई है। आग इतनी भयंकर है कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार देखा जा सकता है। पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।
बताया जा रहा है कि कचरे के ढेर में अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगातार फैलती जा रही है, जिससे आसपास के क्षेत्र में धुआं भर गया है और लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। हालांकि अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है।
प्रशासन ने एहतियातन इलाके को खाली कराने और स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
    user_Prince dhule
    Prince dhule
    Event management company महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें श
    1
    अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें श
    user_MUNNA LAL DERAN
    MUNNA LAL DERAN
    Photographer पेटलावद, झाबुआ, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • होली की उमंग, माँ शारदा विद्या निकेतन उमावि अहीरखेड़ा के संग! आज अहिरखेड़ा स्थित विद्यालय में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया। रंगों की बौछार और बच्चों के उत्साह ने दिन को यादगार बना दिया।
    1
    होली की उमंग, माँ शारदा विद्या निकेतन उमावि अहीरखेड़ा के संग! आज अहिरखेड़ा स्थित विद्यालय में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया। रंगों की बौछार और बच्चों के उत्साह ने दिन को यादगार बना दिया।
    user_Bhaskar Rao
    Bhaskar Rao
    Teacher भीकनगाँव, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बड़वानी। संत खांडेराव महाराज और फखरुद्दीन बाबा की स्मृति में निभाई जा रही 831 वर्ष पुरानी गाड़ा खिंचाई की ऐतिहासिक परंपरा इस वर्ष 4 मार्च 2026 (धुलेंडी) को गोधूलि बेला में बड़वानी जिला मुख्यालय, ठीकरी, अंजड़ और शहर के नवलपुरा क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित की जाएगी। विक्रम संवत 1252 से निरंतर चली आ रही यह परंपरा आज भी क्षेत्र की आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक बनी हुई है। ठीकरी में होगा आयोजन ठीकरी में आयोजन की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान के साथ होगी। एक दिन पूर्व रात्रि में बाबा खांडेराव महाराज मंदिर से गाड़ों को गाड़ा मैदान लाया जाएगा। धुलेंडी के दिन दोपहर दर्शन के पश्चात मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। गोधूलि बेला में बड़वा एडू यादव के बाहर आने पर सारथी उन्हें कंधे पर बैठाकर गाड़ा मैदान तक ले जाएंगे। मलिहार चौक में पारंपरिक मकड़ी यंत्र घुमाने की रस्म निभाई जाएगी। इसके बाद जैसे ही बड़वा चंदन की जोड़ी को कंधे पर धारण कर गाड़ों को स्पर्श करेंगे, रेल की तरह एक-दूसरे से बंधे भारी-भरकम गाड़े स्वतः चल पड़ेंगे। अंतिम गाड़े के तोरण पार करते ही गाड़ा खिंचाई की रस्म पूर्ण मानी जाएगी। नगर परिषद और पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल और भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। अंजड़ में बस स्टैंड से भोंगली नदी पुलिया तक सात गाड़े खींचे जाएंगे अंजड़ में भी यह आयोजन शाम 6 बजे से बस स्टैंड क्षेत्र में प्रारंभ होगा। बड़वा संतोष धनगर यादव मोहल्ले से ढोल-नगाड़ों के साथ निकलकर हनुमान मंदिर में पूजन-अर्चन करेंगे और आशीर्वाद लेकर आयोजन स्थल पहुंचेंगे। बस स्टैंड से भोंगली नदी पुलिया तक सात गाड़े खींचे जाएंगे। मकड़ी यंत्र घुमाने के बाद बड़वा का कंधा लगते ही गाड़े जयघोष के बीच चल पड़ेंगे। हर वर्ष की तरह इस बार भी हजारों श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। बड़वानी में होगा अलग माहौल बड़वानी शहर के नवलपुरा क्षेत्र में इस वर्ष 20वें वर्ष गाड़ा खिंचाई का आयोजन होगा। लगभग 14 से 15 गाड़ों को एक साथ बांधकर हल्दी-कुंकू से सजाया जाएगा। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में गाड़ों पर सौभाग्य तिलक कर पूजन करेंगी। बड़वा राकेश यादव “खांडेराव-खांडेराव” के जयघोष के साथ गाड़ों को स्पर्श करेंगे और कई टन वजनी गाड़े आगे बढ़ते नजर आएंगे। पूरे मार्ग पर रंगोली और गुलाल से सजावट की जाएगी तथा श्रद्धालु मार्ग के दोनों ओर और मकानों की छतों से इस अद्भुत दृश्य के साक्षी बनेंगे। एकता की मिसाल भी मानी जाती है यह परंपरा हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल भी मानी जाती है। स्थानीय मान्यता के अनुसार संत खांडेराव महाराज और उनके मित्र पीर मोईनुद्दीन चिश्ती वर्षों पूर्व भ्रमण करते हुए ठीकरी पहुंचे थे। उन्होंने ग्रामीणों को चमत्कार दिखाकर आपसी भाईचारे और गांव की उन्नति के लिए गाड़ा खिंचाई की परंपरा प्रारंभ करने का संदेश दिया। तभी से यादव परिवार के बड़वा इस आयोजन का निर्वहन करते आ रहे हैं। गोधूलि बेला में बड़वा के कंधा लगते ही गाड़ों का चल पड़ना अलग है गोधूलि बेला में बड़वा के कंधा लगते ही गाड़ों का चल पड़ना श्रद्धालुओं के लिए आस्था और चमत्कार का प्रतीक माना जाता है। सदियों से चली आ रही यह परंपरा सामाजिक समरसता, धार्मिक सद्भाव और सांस्कृतिक धरोहर की अनूठी मिसाल है। 4 मार्च 2026 को एक बार फिर बड़वानी जिले में हजारों लोगों की मौजूदगी में यह ऐतिहासिक दृश्य साकार होगा और गाड़ा खिंचाई की परंपरा पूरे श्रद्धाभाव के साथ निभाई जाएगी।
    1
    बड़वानी। संत खांडेराव महाराज और फखरुद्दीन बाबा की स्मृति में निभाई जा रही 831 वर्ष पुरानी गाड़ा खिंचाई की ऐतिहासिक परंपरा इस वर्ष 4 मार्च 2026 (धुलेंडी) को गोधूलि बेला में बड़वानी जिला मुख्यालय, ठीकरी, अंजड़ और शहर के नवलपुरा क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित की जाएगी। विक्रम संवत 1252 से निरंतर चली आ रही यह परंपरा आज भी क्षेत्र की आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक बनी हुई है।
ठीकरी में होगा आयोजन
ठीकरी में आयोजन की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान के साथ होगी। एक दिन पूर्व रात्रि में बाबा खांडेराव महाराज मंदिर से गाड़ों को गाड़ा मैदान लाया जाएगा। धुलेंडी के दिन दोपहर दर्शन के पश्चात मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। गोधूलि बेला में बड़वा एडू यादव के बाहर आने पर सारथी उन्हें कंधे पर बैठाकर गाड़ा मैदान तक ले जाएंगे। मलिहार चौक में पारंपरिक मकड़ी यंत्र घुमाने की रस्म निभाई जाएगी। इसके बाद जैसे ही बड़वा चंदन की जोड़ी को कंधे पर धारण कर गाड़ों को स्पर्श करेंगे, रेल की तरह एक-दूसरे से बंधे भारी-भरकम गाड़े स्वतः चल पड़ेंगे। अंतिम गाड़े के तोरण पार करते ही गाड़ा खिंचाई की रस्म पूर्ण मानी जाएगी। नगर परिषद और पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल और भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
अंजड़ में बस स्टैंड से भोंगली नदी पुलिया तक सात गाड़े खींचे जाएंगे
अंजड़ में भी यह आयोजन शाम 6 बजे से बस स्टैंड क्षेत्र में प्रारंभ होगा। बड़वा संतोष धनगर यादव मोहल्ले से ढोल-नगाड़ों के साथ निकलकर हनुमान मंदिर में पूजन-अर्चन करेंगे और आशीर्वाद लेकर आयोजन स्थल पहुंचेंगे। बस स्टैंड से भोंगली नदी पुलिया तक सात गाड़े खींचे जाएंगे। मकड़ी यंत्र घुमाने के बाद बड़वा का कंधा लगते ही गाड़े जयघोष के बीच चल पड़ेंगे। हर वर्ष की तरह इस बार भी हजारों श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है।
बड़वानी में होगा अलग माहौल
बड़वानी शहर के नवलपुरा क्षेत्र में इस वर्ष 20वें वर्ष गाड़ा खिंचाई का आयोजन होगा। लगभग 14 से 15 गाड़ों को एक साथ बांधकर हल्दी-कुंकू से सजाया जाएगा। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में गाड़ों पर सौभाग्य तिलक कर पूजन करेंगी। बड़वा राकेश यादव “खांडेराव-खांडेराव” के जयघोष के साथ गाड़ों को स्पर्श करेंगे और कई टन वजनी गाड़े आगे बढ़ते नजर आएंगे। पूरे मार्ग पर रंगोली और गुलाल से सजावट की जाएगी तथा श्रद्धालु मार्ग के दोनों ओर और मकानों की छतों से इस अद्भुत दृश्य के साक्षी बनेंगे।
एकता की मिसाल भी मानी जाती है
यह परंपरा हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल भी मानी जाती है। स्थानीय मान्यता के अनुसार संत खांडेराव महाराज और उनके मित्र पीर मोईनुद्दीन चिश्ती वर्षों पूर्व भ्रमण करते हुए ठीकरी पहुंचे थे। उन्होंने ग्रामीणों को चमत्कार दिखाकर आपसी भाईचारे और गांव की उन्नति के लिए गाड़ा खिंचाई की परंपरा प्रारंभ करने का संदेश दिया। तभी से यादव परिवार के बड़वा इस आयोजन का निर्वहन करते आ रहे हैं।
गोधूलि बेला में बड़वा के कंधा लगते ही गाड़ों का चल पड़ना अलग है
गोधूलि बेला में बड़वा के कंधा लगते ही गाड़ों का चल पड़ना श्रद्धालुओं के लिए आस्था और चमत्कार का प्रतीक माना जाता है। सदियों से चली आ रही यह परंपरा सामाजिक समरसता, धार्मिक सद्भाव और सांस्कृतिक धरोहर की अनूठी मिसाल है। 4 मार्च 2026 को एक बार फिर बड़वानी जिले में हजारों लोगों की मौजूदगी में यह ऐतिहासिक दृश्य साकार होगा और गाड़ा खिंचाई की परंपरा पूरे श्रद्धाभाव के साथ निभाई जाएगी।
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *💥बदनावर में दर्दनाक सड़क हादसा,1 की हुई मौत,3 हुए घायल , मुल्थान बदनावर मार्ग पर हुआ हादसा। 1 महिला गंभीर , अस्पताल में इलाज जारी।💥* like share and subscribe
    1
    *💥बदनावर में दर्दनाक सड़क हादसा,1 की हुई मौत,3 हुए घायल , मुल्थान बदनावर मार्ग पर हुआ हादसा। 1 महिला गंभीर , अस्पताल में इलाज जारी।💥*
like share and subscribe
    user_पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार धार, धार, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • पटना में बर्ड फ्लू (H5N1 वायरस) की पुष्टि के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी किया हैखासकर पटना एयरपोर्ट के पास स्थि
    1
    पटना में बर्ड फ्लू (H5N1 वायरस) की पुष्टि के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी किया हैखासकर पटना एयरपोर्ट के पास स्थि
    user_MUNNA LAL DERAN
    MUNNA LAL DERAN
    Photographer पेटलावद, झाबुआ, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.