logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आलीराजपुर भगोरिया में शातिर पॉकेटमार गिरफ्तार, 31 हजार का मोबाइल बरामद लोकेशन अलीराजपुर जिला ब्यूरो मुस्तकीम मुगल आलीराजपुर भगोरिया में शातिर पॉकेटमार गिरफ्तार, 31 हजार का मोबाइल बरामद आलीराजपुर। भगोरिया हाट की भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर पॉकेटमार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया ONE PLUS NORD 5 (स्काई ब्लू) मोबाइल फोन कीमत लगभग 31,999 रुपये बरामद किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी मुकेश पिता केशरसिंह चौंगड़ भीलाला (22 वर्ष), निवासी कालीबेल पाड़ा भिचड़िया फलिया, थाना सोरवा ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दिनांक 02 मार्च 2026, सोमवार को भगोरिया देखने के लिए आलीराजपुर आया था। राजवाड़ा परिसर में अत्यधिक भीड़भाड़ के दौरान उसने अपना मोबाइल फोन पेंट की दाहिनी जेब में रखा था, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने जेब से निकालकर चोरी कर लिया। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। जांच के दौरान भगोरिया हाट में संदिग्ध गतिविधियां करते एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी सुमन पिता सावंतलाल गुजरिया (19 वर्ष), निवासी ग्राम मालीखेड़ी, जिला उज्जैन ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी गया मोबाइल बरामद कर लिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली सोनू सिटोले के नेतृत्व में उनि. सुनील रंदे, सउनि. मुन्नालाल कटारे, प्रआर रविंद्र खन्ना, आरक्षक गंगाराम, सुमित चौहान, राजेश अलावा तथा साइबर सेल से प्रआर दिलीप चौहान, आरक्षक नागरसिंह एवं प्रमोद का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले आयोजनों में अपने मोबाइल, पर्स एवं अन्य कीमती सामान की विशेष सतर्कता रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

16 hrs ago
user_आलीराजपुर समाचार
आलीराजपुर समाचार
Local News Reporter अलीराजपुर, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
16 hrs ago

आलीराजपुर भगोरिया में शातिर पॉकेटमार गिरफ्तार, 31 हजार का मोबाइल बरामद लोकेशन अलीराजपुर जिला ब्यूरो मुस्तकीम मुगल आलीराजपुर भगोरिया में शातिर पॉकेटमार गिरफ्तार, 31 हजार का मोबाइल बरामद आलीराजपुर। भगोरिया हाट की भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर पॉकेटमार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया ONE PLUS NORD 5 (स्काई ब्लू) मोबाइल फोन कीमत लगभग 31,999 रुपये बरामद किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी मुकेश पिता केशरसिंह चौंगड़ भीलाला (22 वर्ष), निवासी कालीबेल पाड़ा भिचड़िया फलिया, थाना सोरवा ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दिनांक 02 मार्च 2026, सोमवार को भगोरिया देखने के लिए आलीराजपुर आया था। राजवाड़ा परिसर में अत्यधिक भीड़भाड़ के दौरान उसने अपना मोबाइल फोन पेंट की दाहिनी जेब में रखा था, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने जेब से निकालकर चोरी कर लिया। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। जांच के दौरान भगोरिया हाट में संदिग्ध गतिविधियां करते एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी सुमन पिता सावंतलाल गुजरिया (19 वर्ष), निवासी ग्राम मालीखेड़ी, जिला उज्जैन ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी गया मोबाइल बरामद कर लिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली सोनू सिटोले के नेतृत्व में उनि. सुनील रंदे, सउनि. मुन्नालाल कटारे, प्रआर रविंद्र खन्ना, आरक्षक गंगाराम, सुमित चौहान, राजेश अलावा तथा साइबर सेल से प्रआर दिलीप चौहान, आरक्षक नागरसिंह एवं प्रमोद का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले आयोजनों में अपने मोबाइल, पर्स एवं अन्य कीमती सामान की विशेष सतर्कता रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • लोकेशन – आलीराजपुर रिपोर्ट – मुस्तकीम मुगल स्लग – भगोरिया की मर्यादा से खिलवाड़ पड़ा भारी इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करना युवक को पड़ा महंगा ... एंकर - रंग, उमंग और परंपरा के प्रतीक भगोरिया उत्सव के बीच सोशल मीडिया पर की गई एक लापरवाही ने युवक को कानून के कटघरे में ला खड़ा किया। नानपुर क्षेत्र में युवतियों का बिना अनुमति वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक ऑडियो के साथ पोस्ट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि jitendrabaghelofficial69 नामक आईडी से अपलोड वीडियो में युवतियों की गरिमा से खिलवाड़ किया गया। जैसे ही मामला संज्ञान में आया, पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78 (ii) एवं आईटी एक्ट की धारा 66E और 67 के तहत अपराध दर्ज किया है। प्रकरण की जांच थाना नानपुर में जारी है। आलीराजपुर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया ने दो टूक कहा कि जिले में सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। महिलाओं की निजता भंग करने या सांस्कृतिक आयोजनों की गरिमा से छेड़छाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली किसी भी आपत्तिजनक सामग्री की सूचना तुरंत दें, ताकि ऐसे मामलों में समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके। बाइट – रघुवंश सिंह भदोरिया,पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर
    1
    लोकेशन – आलीराजपुर 
रिपोर्ट – मुस्तकीम मुगल 
स्लग – भगोरिया की मर्यादा से खिलवाड़ पड़ा भारी
इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करना युवक को पड़ा महंगा ...
एंकर - रंग, उमंग और परंपरा के प्रतीक भगोरिया उत्सव के बीच सोशल मीडिया पर की गई एक लापरवाही ने युवक को कानून के कटघरे में ला खड़ा किया। नानपुर क्षेत्र में युवतियों का बिना अनुमति वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक ऑडियो के साथ पोस्ट करने का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि jitendrabaghelofficial69 नामक आईडी से अपलोड वीडियो में युवतियों की गरिमा से खिलवाड़ किया गया। जैसे ही मामला संज्ञान में आया, पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78 (ii) एवं आईटी एक्ट की धारा 66E और 67 के तहत अपराध दर्ज किया है। प्रकरण की जांच थाना नानपुर में जारी है।
आलीराजपुर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया ने दो टूक कहा कि जिले में सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। महिलाओं की निजता भंग करने या सांस्कृतिक आयोजनों की गरिमा से छेड़छाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली किसी भी आपत्तिजनक सामग्री की सूचना तुरंत दें, ताकि ऐसे मामलों में समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।
बाइट – रघुवंश सिंह भदोरिया,पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर
    user_आलीराजपुर समाचार
    आलीराजपुर समाचार
    Local News Reporter अलीराजपुर, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • होलिका दहन क्यों होता है इसे जानना जरूरी है
    1
    होलिका दहन क्यों होता है इसे जानना जरूरी है
    user_Media samaj sevak
    Media samaj sevak
    Farmer Alirajpur, Madhya Pradesh•
    13 hrs ago
  • me jara hu bhitada my village me
    1
    me jara hu bhitada my village me
    user_Nirmal Awasiya
    Nirmal Awasiya
    सोंदवा, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Mukesh
    1
    Post by Mukesh
    user_Mukesh
    Mukesh
    पत्रकार राणापुर, झाबुआ, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Lucky Gole (Aditya)
    1
    Post by Lucky Gole (Aditya)
    user_Lucky Gole (Aditya)
    Lucky Gole (Aditya)
    Media and information sciences faculty पाटी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बड़वानी। शहर के बायपास रोड स्थित श्री सांवरिया सेठ मंदिर परिसर बुधवार रात्रि भक्ति, संगीत और रंगों से सराबोर नजर आया। श्री सांवरिया सेठ सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित भव्य फाग उत्सव श्रद्धा और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा, रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण ब्रजधाम जैसा प्रतीत हो रहा था। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री सांवरिया सेठ की महाआरती के साथ हुई। इसके बाद भजन संध्या का दौर प्रारंभ हुआ, जिसमें नर्मदापुरम की सुप्रसिद्ध भजन गायिका पदमा साहू ने अपने मधुर स्वर में फाग और होली से जुड़े भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। नागपुर के भजन गायक अभिषेक शर्मा ने भी श्री राधा-कृष्ण एवं सांवरिया सेठ के भजनों से समां बांध दिया। आर.एन. म्युजिकल ग्रुप की लाइव बैंड प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। ढोल, तबला, की-बोर्ड और अन्य वाद्य यंत्रों की सुमधुर ध्वनि के बीच श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए। कई श्रद्धालु भजनों पर नृत्य करते हुए नजर आए, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय उत्साह से गूंज उठा। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण श्री राधा-कृष्ण संग पारंपरिक बृज होली रहा। प्राकृतिक गुलाल और पुष्पों की वर्षा के बीच श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। फूलों की होली ने सभी का मन मोह लिया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो बड़वानी में ही वृंदावन की झलक उतर आई हो। श्रद्धालुओं के लिए ठंडाई प्रसाद एवं अन्य प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई थी। आयोजन में शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सपरिवार पहुंचे। सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के लिए स्वयंसेवकों की टीम पूरे समय सक्रिय रही। पूरे आयोजन में भक्ति, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। फाग उत्सव ने न केवल धार्मिक आस्था को प्रगाढ़ किया, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश भी दिया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे यादगार और ऐतिहासिक बताया।
    1
    बड़वानी। शहर के बायपास रोड स्थित श्री सांवरिया सेठ मंदिर परिसर बुधवार रात्रि भक्ति, संगीत और रंगों से सराबोर नजर आया। श्री सांवरिया सेठ सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित भव्य फाग उत्सव श्रद्धा और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा, रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण ब्रजधाम जैसा प्रतीत हो रहा था।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री सांवरिया सेठ की महाआरती के साथ हुई। इसके बाद भजन संध्या का दौर प्रारंभ हुआ, जिसमें नर्मदापुरम की सुप्रसिद्ध भजन गायिका पदमा साहू ने अपने मधुर स्वर में फाग और होली से जुड़े भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। नागपुर के भजन गायक अभिषेक शर्मा ने भी श्री राधा-कृष्ण एवं सांवरिया सेठ के भजनों से समां बांध दिया।
आर.एन. म्युजिकल ग्रुप की लाइव बैंड प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। ढोल, तबला, की-बोर्ड और अन्य वाद्य यंत्रों की सुमधुर ध्वनि के बीच श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए। कई श्रद्धालु भजनों पर नृत्य करते हुए नजर आए, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय उत्साह से गूंज उठा।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण श्री राधा-कृष्ण संग पारंपरिक बृज होली रहा। प्राकृतिक गुलाल और पुष्पों की वर्षा के बीच श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। फूलों की होली ने सभी का मन मोह लिया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो बड़वानी में ही वृंदावन की झलक उतर आई हो।
श्रद्धालुओं के लिए ठंडाई प्रसाद एवं अन्य प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई थी। आयोजन में शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सपरिवार पहुंचे। सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के लिए स्वयंसेवकों की टीम पूरे समय सक्रिय रही।
पूरे आयोजन में भक्ति, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। फाग उत्सव ने न केवल धार्मिक आस्था को प्रगाढ़ किया, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश भी दिया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे यादगार और ऐतिहासिक बताया।
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • निवाली में लगातार दुसरे वर्ष 11 जोड़ी भारी भरकम टनो वजनी लकड़ी के चक्को को बगैर मशीनीउपकरणो व बिन बैलौ गाडो को के दैवीय शक्ति से 200 मीटर दौडाया निवाली, 4 मार्च बुधवार, (स्वतंत्र पत्रकार सुनील सोनी) नगर मे बहुप्रतीक्षित गाडा खिचाई का कार्यक्रम देखने के लिये नगर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे शाम पांच बजे जय मल्हार ग्रुप के कार्यकर्ताओं ने बाबा को उनके घर से अपने कंधो पर बैठाकर खेडापति हनुमान मंदीर दर्शन के लिये ले गये फिर गायत्री मंदीर के पास दस फिट ऊॅचे लकड़ी के खंबे पर निसैनी के सहारे चढ़ कर तीन बार मकड़ी घुमाकर वापस भक्तों ने हेमेन्द्र सिंह राजपूत सहवाग बाबा को अपने कधो पर उठा लिया सहवाग बाबा की शोभा यात्रा झंडा चौक सुभाष चौक सुभाष मार्केट होते हुवे बस स्टैंड पहुंचे शोभा यात्रा में सैकड़ों लोग येलकोट जय मल्हार के उदघोष कर रहे थे कार्यक्रम स्थल बस स्टैंड पर पहले से ही हजारों लोग उपस्थित थे बाबा ने गाडो पर सवार होने से पहले भरकोले की बलि दी गई . गाडा खिचाई का कार्य नगर में यह दुसरा वर्ष था सहवाग बाबा इससे पुर्व अंजड नगर में गाडा खिचाई कार्य करते थे पश्चात अपने गृहनगर निवाली में गत वर्ष और इस वर्ष सफलतापूर्वक किया गया गाडा खिचाई कार्य निवाली क्षेत्र के लोगों के लिये नया और अचरज भरा काम है लोगों में इस अनुभव काम को देखने के लिये बडी उत्सुकता और उत्साह रहता है गाडा खिचाई के पश्चात श्रीराम मंदीर में सफलता पुर्वक कार्य संपन्न होने की खुशी में हनुमान जी का आभार प्रकट कर आरती पूजा के बाद नुक्सान का प्रसाद वितरण किया गया . बड़ी संख्या में लोगों ने आसपास के मकानों छज्जों पर चढ़कर गाडा खिचाई कार्य देखा महिलाओं और पुरूषों ने भी कार्यक्रम स्थल पर पहले से ही खड़े होकर अपना स्थान सुरक्षित कर लिया था . गाडा खिचाई के पश्चात श्रीराम मंदीर में सफलता पुर्वक कार्य संपन्न होने की खुशी में हनुमान जी का आभार प्रकट कर आरती पूजा के बाद का मिष्ठान्न का प्रसाद वितरण किया गया .
    4
    निवाली में लगातार दुसरे वर्ष 11 जोड़ी भारी भरकम टनो वजनी लकड़ी के चक्को को बगैर मशीनीउपकरणो व बिन बैलौ गाडो को के दैवीय शक्ति से 200 मीटर दौडाया
निवाली, 4 मार्च बुधवार, (स्वतंत्र पत्रकार सुनील सोनी) नगर मे बहुप्रतीक्षित गाडा खिचाई का कार्यक्रम देखने के लिये नगर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे शाम पांच बजे जय मल्हार ग्रुप के कार्यकर्ताओं ने बाबा को उनके घर से अपने कंधो पर बैठाकर खेडापति हनुमान मंदीर दर्शन के लिये ले गये फिर गायत्री मंदीर के पास दस फिट ऊॅचे लकड़ी के खंबे पर निसैनी के सहारे चढ़ कर तीन बार मकड़ी घुमाकर वापस भक्तों ने हेमेन्द्र सिंह राजपूत सहवाग बाबा को अपने कधो पर उठा लिया सहवाग बाबा की शोभा यात्रा झंडा चौक सुभाष चौक सुभाष मार्केट होते हुवे बस स्टैंड पहुंचे शोभा यात्रा में सैकड़ों लोग येलकोट जय मल्हार के उदघोष कर रहे थे कार्यक्रम स्थल बस स्टैंड पर पहले से ही हजारों लोग उपस्थित थे बाबा ने गाडो पर सवार होने से पहले भरकोले की बलि दी गई .
गाडा खिचाई का कार्य नगर में यह दुसरा वर्ष था सहवाग बाबा इससे पुर्व अंजड नगर में गाडा खिचाई कार्य करते थे पश्चात अपने गृहनगर निवाली में गत वर्ष और इस वर्ष सफलतापूर्वक किया गया गाडा खिचाई कार्य निवाली क्षेत्र के लोगों के लिये नया और अचरज भरा काम है लोगों में इस अनुभव काम को देखने के लिये बडी उत्सुकता और उत्साह रहता है गाडा खिचाई के पश्चात श्रीराम मंदीर में सफलता पुर्वक कार्य संपन्न होने की खुशी में हनुमान जी का आभार प्रकट कर आरती पूजा के बाद नुक्सान का प्रसाद वितरण किया गया .
बड़ी संख्या में लोगों ने आसपास के मकानों छज्जों पर चढ़कर गाडा खिचाई कार्य देखा महिलाओं और पुरूषों ने भी कार्यक्रम स्थल पर पहले से ही खड़े होकर अपना स्थान सुरक्षित कर लिया था .
गाडा खिचाई के पश्चात श्रीराम मंदीर में सफलता पुर्वक कार्य संपन्न होने की खुशी में हनुमान जी का आभार प्रकट कर आरती पूजा के बाद का मिष्ठान्न का प्रसाद वितरण किया गया .
    user_Sunil Soni
    Sunil Soni
    Niwali, Barwani•
    7 hrs ago
  • लोकेशन अलीराजपुर जिला ब्यूरो मुस्तकीम मुगल आलीराजपुर भगोरिया में शातिर पॉकेटमार गिरफ्तार, 31 हजार का मोबाइल बरामद आलीराजपुर। भगोरिया हाट की भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर पॉकेटमार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया ONE PLUS NORD 5 (स्काई ब्लू) मोबाइल फोन कीमत लगभग 31,999 रुपये बरामद किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी मुकेश पिता केशरसिंह चौंगड़ भीलाला (22 वर्ष), निवासी कालीबेल पाड़ा भिचड़िया फलिया, थाना सोरवा ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दिनांक 02 मार्च 2026, सोमवार को भगोरिया देखने के लिए आलीराजपुर आया था। राजवाड़ा परिसर में अत्यधिक भीड़भाड़ के दौरान उसने अपना मोबाइल फोन पेंट की दाहिनी जेब में रखा था, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने जेब से निकालकर चोरी कर लिया। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। जांच के दौरान भगोरिया हाट में संदिग्ध गतिविधियां करते एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी सुमन पिता सावंतलाल गुजरिया (19 वर्ष), निवासी ग्राम मालीखेड़ी, जिला उज्जैन ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी गया मोबाइल बरामद कर लिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली सोनू सिटोले के नेतृत्व में उनि. सुनील रंदे, सउनि. मुन्नालाल कटारे, प्रआर रविंद्र खन्ना, आरक्षक गंगाराम, सुमित चौहान, राजेश अलावा तथा साइबर सेल से प्रआर दिलीप चौहान, आरक्षक नागरसिंह एवं प्रमोद का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले आयोजनों में अपने मोबाइल, पर्स एवं अन्य कीमती सामान की विशेष सतर्कता रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    1
    लोकेशन अलीराजपुर जिला ब्यूरो मुस्तकीम मुगल
आलीराजपुर भगोरिया में शातिर पॉकेटमार गिरफ्तार, 31 हजार का मोबाइल बरामद
आलीराजपुर। भगोरिया हाट की भीड़  का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर पॉकेटमार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया ONE PLUS NORD 5 (स्काई ब्लू) मोबाइल फोन कीमत लगभग 31,999 रुपये बरामद किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी मुकेश पिता केशरसिंह चौंगड़ भीलाला (22 वर्ष), निवासी कालीबेल पाड़ा भिचड़िया फलिया, थाना सोरवा ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दिनांक 02 मार्च 2026, सोमवार को भगोरिया देखने के लिए आलीराजपुर आया था। राजवाड़ा परिसर में अत्यधिक भीड़भाड़ के दौरान उसने अपना मोबाइल फोन पेंट की दाहिनी जेब में रखा था, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने जेब से निकालकर चोरी कर लिया।
रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। जांच के दौरान भगोरिया हाट में संदिग्ध गतिविधियां करते एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी सुमन पिता सावंतलाल गुजरिया (19 वर्ष), निवासी ग्राम मालीखेड़ी, जिला उज्जैन ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी गया मोबाइल बरामद कर लिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली सोनू सिटोले के नेतृत्व में उनि. सुनील रंदे, सउनि. मुन्नालाल कटारे, प्रआर रविंद्र खन्ना, आरक्षक गंगाराम, सुमित चौहान, राजेश अलावा तथा साइबर सेल से प्रआर दिलीप चौहान, आरक्षक नागरसिंह एवं प्रमोद का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले आयोजनों में अपने मोबाइल, पर्स एवं अन्य कीमती सामान की विशेष सतर्कता रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    user_आलीराजपुर समाचार
    आलीराजपुर समाचार
    Local News Reporter अलीराजपुर, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.