logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्रावस्ती में लूट-हत्या कांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार श्रावस्ती। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस मुठभेड़ में लूट व हत्या के मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर थाना हरदत्तनगर गिरन्ट में दर्ज मुकदमा संख्या 22/2026 धारा 103(1), 309(6) बीएनएस के अनावरण के लिए टीम गठित की गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम व क्षेत्राधिकारी भिनगा सतीश कुमार शर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 14 मार्च 2026 को भेसरी नहर पुल के पास मुठभेड़ के दौरान आरोपी गन्नू लोनिया उर्फ राजू निवासी लोनियनपुरवा थाना कोतवाली भिनगा को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक जोड़ी पायल, 530 रुपये, एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।मुठभेड़ के दौरान मौके से भाग रहे उसके साथी ओम प्रकाश वर्मा निवासी लखनऊवा कोठारा थाना रिसिया जनपद बहराइच को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से दो जोड़ी बिछिया तथा 620 रुपये बरामद हुए। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना 15/16 फरवरी 2026 की रात ग्राम भजोरेपुरवा में बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की थी। इस दौरान घर के बरामदे में सो रहे नेमराज पाठक के हाथ बांधकर चाकू की नोक पर सोने के बारे में पूछताछ की गई। जानकारी न देने पर बदमाशों ने उनकी चाकू मारकर हत्या कर दी तथा विरोध करने पर उनके बेटे को भी घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश घर से जेवरात व नकदी लूटकर फरार हो गए थे। पूछताछ में खुलासा गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वारदात से पहले घर की रेकी की गई थी और कुछ साथियों को बाहर निगरानी में लगाया गया था। लूटे गए जेवरात और नकदी का हिस्सा उनके पास मिला है। घटना में दौलत अली निवासी नया भदौरा थाना गिलौला समेत अन्य साथी भी शामिल थे, जो अभी फरार हैं। पुलिस ने मुठभेड़ व बरामदगी के संबंध में थाना हरदत्तनगर गिरन्ट में एक अन्य मुकदमा भी दर्ज किया है तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम तलाश में जुटी हुई है।

2 hrs ago
user_Hasmat Husain Khan
Hasmat Husain Khan
Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

श्रावस्ती में लूट-हत्या कांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार श्रावस्ती। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस मुठभेड़ में लूट व हत्या के मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर थाना हरदत्तनगर गिरन्ट में दर्ज मुकदमा संख्या 22/2026 धारा 103(1), 309(6) बीएनएस के अनावरण के लिए टीम गठित की गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम व क्षेत्राधिकारी भिनगा सतीश कुमार शर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 14 मार्च 2026 को भेसरी नहर पुल के पास मुठभेड़ के दौरान आरोपी गन्नू लोनिया उर्फ राजू निवासी लोनियनपुरवा थाना कोतवाली भिनगा को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक जोड़ी पायल, 530 रुपये, एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।मुठभेड़ के दौरान मौके से भाग रहे उसके साथी ओम प्रकाश वर्मा निवासी लखनऊवा कोठारा थाना रिसिया जनपद बहराइच को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से दो जोड़ी बिछिया तथा 620 रुपये बरामद हुए। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना 15/16 फरवरी 2026 की रात ग्राम भजोरेपुरवा में बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की थी। इस दौरान घर के बरामदे में सो रहे नेमराज पाठक के हाथ बांधकर चाकू की नोक पर सोने के बारे में पूछताछ की गई। जानकारी न देने पर बदमाशों ने उनकी चाकू मारकर हत्या कर दी तथा विरोध करने पर उनके बेटे को भी घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश घर से जेवरात व नकदी लूटकर फरार हो गए थे। पूछताछ में खुलासा गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वारदात से पहले घर की रेकी की गई थी और कुछ साथियों को बाहर निगरानी में लगाया गया था। लूटे गए जेवरात और नकदी का हिस्सा उनके पास मिला है। घटना में दौलत अली निवासी नया भदौरा थाना गिलौला समेत अन्य साथी भी शामिल थे, जो अभी फरार हैं। पुलिस ने मुठभेड़ व बरामदगी के संबंध में थाना हरदत्तनगर गिरन्ट में एक अन्य मुकदमा भी दर्ज किया है तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम तलाश में जुटी हुई है।

More news from Shravasti and nearby areas
  • राजस्थान के कोटा के एक विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान आजकल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो में ब्लू विद्यालय प्रबंधन की बारे में काफी आलोचना कर रहे हैं
    1
    राजस्थान के कोटा के एक विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान आजकल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है 
वीडियो में ब्लू विद्यालय प्रबंधन की बारे में काफी आलोचना कर रहे हैं
    user_पी.एन.पाठक
    पी.एन.पाठक
    Ikauna, Shravasti•
    11 hrs ago
  • हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किशोर की मौत महराजगंज तराई (बलरामपुर)। थाना क्षेत्र के परसिया गौरी गांव में खलिहान में खेल रहे एक किशोर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परसिया गौरी निवासी विजय वर्मा ने बताया कि उनका 14 वर्षीय पुत्र सनी वर्मा रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे कंपोजिट विद्यालय परसिया गौरी के बगल स्थित खलिहान में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह खलिहान में लगे बेर के पेड़ के पास पहुंच गया। पेड़ के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही थी। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सनी चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां नीलम समेत बहनें विनीता (9), प्रिया (5) और कृष्णा (2) का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल है। इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई राम सागर ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी और यदि किसी कर्मी की लापरवाही पाई गई तो संबंधित लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    1
    हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किशोर की मौत
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। थाना क्षेत्र के परसिया गौरी गांव में खलिहान में खेल रहे एक किशोर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
परसिया गौरी निवासी विजय वर्मा ने बताया कि उनका 14 वर्षीय पुत्र सनी वर्मा रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे कंपोजिट विद्यालय परसिया गौरी के बगल स्थित खलिहान में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह खलिहान में लगे बेर के पेड़ के पास पहुंच गया। पेड़ के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही थी। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक सनी चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां नीलम समेत बहनें विनीता (9), प्रिया (5) और कृष्णा (2) का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल है।
इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई राम सागर ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी और यदि किसी कर्मी की लापरवाही पाई गई तो संबंधित लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    user_Janta ki awaz 647
    Janta ki awaz 647
    पत्रकार बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बहुजन नायक कांशीराम के जन्मदिवस पर मायावती ने किया नमन
    1
    बहुजन नायक कांशीराम के जन्मदिवस पर मायावती ने किया नमन
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 1 अप्रैल 2026 से निजी वाहनों के लिए FASTag सालाना टोल पास की कीमत में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है. अब यह पास ₹3000 के स्थान पर ₹3075 में मिलेगा, जो करीब 2.5 प्रतिशत की वृद्धि है. यह पास निजी कार, जीप और वैन जैसे वाहनों को एक वर्ष या 200 टोल ट्रिप तक नेशनल हाईवे पर बार-बार भुगतान किए बिना पार करने की सुविधा देता है. यदि आप अक्सर हाईवे पर सफर करते हैं, तो 1 अप्रैल के बाद इस पास के लिए आपको ₹75 ज्यादा चुकाने होंगे.
    1
    नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 1 अप्रैल 2026 से निजी वाहनों के लिए FASTag सालाना टोल पास की कीमत में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है. अब यह पास ₹3000 के स्थान पर ₹3075 में मिलेगा, जो करीब 2.5 प्रतिशत की वृद्धि है. यह पास निजी कार, जीप और वैन जैसे वाहनों को एक वर्ष या 200 टोल ट्रिप तक नेशनल हाईवे पर बार-बार भुगतान किए बिना पार करने की सुविधा देता है. यदि आप अक्सर हाईवे पर सफर करते हैं, तो 1 अप्रैल के बाद इस पास के लिए आपको ₹75 ज्यादा चुकाने होंगे.
    user_Aditya Soni
    Aditya Soni
    News Anchor बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by सकील अहमद
    1
    Post by सकील अहमद
    user_सकील अहमद
    सकील अहमद
    Media company बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बहराइच । मा. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मा. उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 01 लाख 90 हज़ार 387 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित सभागार में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच राजेश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा, विशेष न्यायाधीश(एससी/एसटी एक्ट) राकेश कुमार सिंह, तृतीय अपर जनपद न्यायाधीश सुश्री कविता निगम, चतुर्थ अपर जनपद न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (ई.सी.एक्ट) सुनील प्रसाद, विशेष न्यायाधीश (पोक्सो एक्ट) अरबिंद कुमार गौतम, पंचम अपर जनपद न्यायाधीश विराट शिरोमणि, अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी-प्रथम आनन्द शुक्ला, अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी.-द्वितीय अनिल कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती प्रतिभा चौधरी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री प्रिया कुमारी राय एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद बहराइच के कुल 190387 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें जिला न्यायालय द्वारा 9227 वादों, अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय दीप कान्त मणि की अध्यक्षता में पारिवारिक मामलों के 13 वादों, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण हरेन्द्र प्रसाद द्वारा 64 वादों, स्थायी लोक अदालत द्वारा 01 वाद तथा जिला उपभोक्ता प्रतितोश आयोग, बहराइच के अध्यक्ष सुरेश चन्द भारती द्वारा 09 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक रिकवरी के 1069 मामले तथा राजस्व के 180004 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में सेटेलमेन्ट की कुल धनराशि रू. 17 करोड़ 47 लाख 670 रही। विशेष न्यायाधीश (पोक्सो एक्ट)/नोडल अधिकारी लोक अदालत बहराइच अरबिन्द कुमार गौतम द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत को अत्यधिक सफल बनाने हेतु समस्त न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विद्धान अधिवक्ताओं, बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया, वादकारियों एवं पुलिस फोर्स को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
    4
    बहराइच । मा. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मा. उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 01 लाख 90 हज़ार 387 वादों का निस्तारण किया गया। 
राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित सभागार में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच राजेश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा, विशेष न्यायाधीश(एससी/एसटी एक्ट) राकेश कुमार सिंह, तृतीय अपर जनपद न्यायाधीश सुश्री कविता निगम, चतुर्थ अपर जनपद न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (ई.सी.एक्ट) सुनील प्रसाद, विशेष न्यायाधीश (पोक्सो एक्ट) अरबिंद कुमार गौतम, पंचम अपर जनपद न्यायाधीश विराट शिरोमणि, अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी-प्रथम आनन्द शुक्ला, अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी.-द्वितीय अनिल कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती प्रतिभा चौधरी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री प्रिया कुमारी राय एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद बहराइच के कुल 190387 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें जिला न्यायालय द्वारा 9227 वादों, अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय दीप कान्त मणि की अध्यक्षता में पारिवारिक मामलों के 13 वादों, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण हरेन्द्र प्रसाद द्वारा 64 वादों, स्थायी लोक अदालत द्वारा 01 वाद तथा जिला उपभोक्ता प्रतितोश आयोग, बहराइच के अध्यक्ष सुरेश चन्द भारती द्वारा 09 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक रिकवरी के 1069 मामले तथा राजस्व के 180004 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में सेटेलमेन्ट की कुल धनराशि रू. 17 करोड़ 47 लाख 670 रही।
विशेष न्यायाधीश (पोक्सो एक्ट)/नोडल अधिकारी लोक अदालत बहराइच अरबिन्द कुमार गौतम द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत को अत्यधिक सफल बनाने हेतु समस्त न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विद्धान अधिवक्ताओं, बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया, वादकारियों एवं पुलिस फोर्स को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
    user_PradipKumar Sharma
    PradipKumar Sharma
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • गैस वितरण में अनियमितता पर अभिषेक गैस सर्विस इकौना के खिलाफ एफआईआर दर्ज 45 उपभोक्ताओं ने दिए बयान श्रावस्ती। जिलाधिकारी के निर्देश पर अभिषेक गैस सर्विस, इकौना की जांच में गैस वितरण में अनियमितता का मामला सामने आया है। जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि 14 मार्च 2026 को नायब तहसीलदार, एचपीसीएल के सेल्स ऑफिसर, वरिष्ठ बाट-माप निरीक्षक, पूर्ति निरीक्षक तहसील इकौना तथा क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा एजेंसी की जांच की गई।जांच के दौरान मौके पर मौजूद 45 उपभोक्ताओं ने गैस वितरण में अनियमितता को लेकर लिखित बयान दिया। टीम को एजेंसी के स्टॉक में 147 भरे सिलेंडर सही मिले, लेकिन 5 किलोग्राम के 10 खाली घरेलू सिलेंडर अधिक पाए गए। वहीं 14.2 किलोग्राम के 102 खाली घरेलू सिलेंडर और 19 किलोग्राम के 47 खाली कमर्शियल सिलेंडर कम पाए गए। तौल परीक्षण के दौरान सिलेंडरों का वजन मानक के अनुरूप पाया गया तथा तौल उपकरण भी सत्यापित मिला। उपभोक्ताओं ने बताया कि एजेंसी द्वारा बुकिंग के बाद उनसे ओटीपी लेकर गैस रिफिल को सिस्टम में खारिज कर दिया गया, जबकि उन्हें वास्तविक रूप से सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया गया। इस संबंध में एजेंसी के प्रोपराइटर व प्रबंधक से पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिससे घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की आशंका स्पष्ट हुई।जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि अभिषेक गैस सर्विस द्वारा किया गया यह कृत्य द्रविकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश-2000 तथा प्राकृतिक गैस (आपूर्ति विनियमन) आदेश-2026 का उल्लंघन है, जो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दंडनीय अपराध है। इस मामले में अभिषेक गैस सर्विस, इकौना के प्रोपराइटर व प्रबंधक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 सहित अन्य सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
    1
    गैस वितरण में अनियमितता पर अभिषेक गैस सर्विस इकौना के खिलाफ एफआईआर दर्ज
45 उपभोक्ताओं ने दिए बयान
श्रावस्ती। जिलाधिकारी के निर्देश पर अभिषेक गैस सर्विस, इकौना की जांच में गैस वितरण में अनियमितता का मामला सामने आया है। जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि 14 मार्च 2026 को नायब तहसीलदार, एचपीसीएल के सेल्स ऑफिसर, वरिष्ठ बाट-माप निरीक्षक, पूर्ति निरीक्षक तहसील इकौना तथा क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा एजेंसी की जांच की गई।जांच के दौरान मौके पर मौजूद 45 उपभोक्ताओं ने गैस वितरण में अनियमितता को लेकर लिखित बयान दिया। टीम को एजेंसी के स्टॉक में 147 भरे सिलेंडर सही मिले, लेकिन 5 किलोग्राम के 10 खाली घरेलू सिलेंडर अधिक पाए गए। वहीं 14.2 किलोग्राम के 102 खाली घरेलू सिलेंडर और 19 किलोग्राम के 47 खाली कमर्शियल सिलेंडर कम पाए गए। तौल परीक्षण के दौरान सिलेंडरों का वजन मानक के अनुरूप पाया गया तथा तौल उपकरण भी सत्यापित मिला।
उपभोक्ताओं ने बताया कि एजेंसी द्वारा बुकिंग के बाद उनसे ओटीपी लेकर गैस रिफिल को सिस्टम में खारिज कर दिया गया, जबकि उन्हें वास्तविक रूप से सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया गया। इस संबंध में एजेंसी के प्रोपराइटर व प्रबंधक से पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिससे घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की आशंका स्पष्ट हुई।जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि अभिषेक गैस सर्विस द्वारा किया गया यह कृत्य द्रविकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश-2000 तथा प्राकृतिक गैस (आपूर्ति विनियमन) आदेश-2026 का उल्लंघन है, जो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दंडनीय अपराध है। इस मामले में अभिषेक गैस सर्विस, इकौना के प्रोपराइटर व प्रबंधक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 सहित अन्य सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 15/16 फरवरी की रात्रि को थाना हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्रांतर्गत लूट व हत्या की घटना कारित की गई थी, जिसके अनावरण हेतु थाना हरदत्त नगर गिरंट पुलिस, एस0ओ0जी0 एवं सर्विलांस सेल की टीमों का गठन कर लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में आज दिनांक 14.3.2026 को थाना हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र में उक्त घटना से संबंधित अभियुक्तों के बारे में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई उक्त सूचना के आधार पर दो अभियुक्तों का पुलिस द्वारा पीछा किया गया तथा उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त *गन्नू लोनिया पुत्र राजित राम निवासी लोनियन पुरवा लालपुर महरी थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती* के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया तथा उसे एवं उसके साथी *ओमप्रकाश वर्मा पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी लखनऊवा कोठरा थाना रिसिया जनपद बहराइच* को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों से पूछताछ कर घटना का अनावरण किया जा रहा है। उक्त के संबंध में पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
    1
    15/16 फरवरी की रात्रि को थाना हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्रांतर्गत लूट व हत्या की घटना कारित की गई थी, जिसके अनावरण हेतु थाना हरदत्त नगर गिरंट पुलिस, एस0ओ0जी0 एवं सर्विलांस सेल की टीमों का गठन कर लगातार प्रयास किए जा रहे थे। 
इसी क्रम में आज दिनांक 14.3.2026 को थाना हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र में उक्त घटना से संबंधित अभियुक्तों के बारे में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई उक्त सूचना के आधार पर दो अभियुक्तों का पुलिस द्वारा पीछा किया गया तथा उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त *गन्नू लोनिया पुत्र राजित राम निवासी लोनियन पुरवा लालपुर महरी थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती* के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया तथा उसे एवं उसके साथी *ओमप्रकाश वर्मा पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी लखनऊवा कोठरा थाना रिसिया जनपद बहराइच* को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों से पूछताछ कर घटना का अनावरण किया जा रहा है।
उक्त के संबंध में पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
    user_पी.एन.पाठक
    पी.एन.पाठक
    Ikauna, Shravasti•
    12 hrs ago
  • Big Breaking News Balrampur दुर्घटना को दावत दे रहा सड़क किनारे खोदा गया गड्ढा। कार्यदाई संस्थाओं द्वारा महीनों पहले सड़क किनारे खोदा गया था गड्ढा। कुछ टेलीकॉम कंपनियों द्वारा कार्यदाई संस्थाओं को टेंडर देकर खुदवाया गया था गड्ढा। महीनों बीत जाने के बाद भी अभी तक की है गड्ढे की पटाई। जिससे किसी भी समय घट सकती है बड़ी घटना। रेहरा विकास खण्ड के नथुनिया मोड बरगदवा रोड (बसावन बनकट), मौर्या गंज बलुआ घाट रोड सहित कई सड़कों पर खुदे हैं गड्ढे। क्या होगी लापरवाह कार्यदाई संस्थाओं पर कार्यवाही? या कार्यदाई संस्था द्वारा किया जा रहा है किसी बड़े अनहोनी का इंतजार?
    1
    Big Breaking News Balrampur
दुर्घटना को दावत दे रहा सड़क किनारे खोदा गया गड्ढा।
कार्यदाई संस्थाओं द्वारा महीनों पहले सड़क किनारे खोदा गया था गड्ढा।
कुछ टेलीकॉम कंपनियों द्वारा कार्यदाई संस्थाओं को टेंडर देकर खुदवाया गया था गड्ढा।
महीनों बीत जाने के बाद भी अभी तक की है गड्ढे की पटाई।
जिससे किसी भी समय घट सकती है बड़ी घटना।
रेहरा विकास खण्ड के नथुनिया मोड बरगदवा रोड (बसावन बनकट),
मौर्या गंज बलुआ घाट रोड सहित कई सड़कों पर खुदे हैं गड्ढे।
क्या होगी लापरवाह कार्यदाई संस्थाओं पर कार्यवाही?
या कार्यदाई संस्था द्वारा किया जा रहा है किसी बड़े अनहोनी का इंतजार?
    user_Janta ki awaz 647
    Janta ki awaz 647
    पत्रकार बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.