हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किशोर की मौत महराजगंज तराई (बलरामपुर)। थाना क्षेत्र के परसिया गौरी गांव में खलिहान में खेल रहे एक किशोर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परसिया गौरी निवासी विजय वर्मा ने बताया कि उनका 14 वर्षीय पुत्र सनी वर्मा रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे कंपोजिट विद्यालय परसिया गौरी के बगल स्थित खलिहान में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह खलिहान में लगे बेर के पेड़ के पास पहुंच गया। पेड़ के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही थी। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सनी चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां नीलम समेत बहनें विनीता (9), प्रिया (5) और कृष्णा (2) का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल है। इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई राम सागर ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी और यदि किसी कर्मी की लापरवाही पाई गई तो संबंधित लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किशोर की मौत महराजगंज तराई (बलरामपुर)। थाना क्षेत्र के परसिया गौरी गांव में खलिहान में खेल रहे एक किशोर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परसिया गौरी निवासी विजय वर्मा ने बताया कि उनका 14 वर्षीय पुत्र सनी वर्मा रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे कंपोजिट विद्यालय परसिया गौरी के बगल स्थित खलिहान में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह खलिहान में लगे बेर के पेड़ के पास पहुंच गया। पेड़ के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही थी। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सनी चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां नीलम समेत बहनें विनीता (9), प्रिया (5) और कृष्णा (2) का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल है। इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई राम सागर ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी और यदि किसी कर्मी की लापरवाही पाई गई तो संबंधित लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- उतरौला दिन दहाड़े बड़ी मस्जिद से साइकिल उठा ले गया चोर घटना सीसीटीवी कैमरे मे हुआ कैद। #चोरी #सीसीटीवी_कैमरा #चोरी #breking #gondanews #बलरामपुर #उत्तरप्रदेश #gonda #LPG #gas #cylinder #crises #viralvídeo #UPBreaking #UPNews #GroundReport #BreakingNews #gonda #LocalNews #BalrampurPolice #mankapurroad1
- दिनदहाड़े मस्जिद से साइकिल चोरी कर भागा चोर, CCTV फुटेज से पहचान की कोशिश, वीडियो व सोशल मीडिया पर वायरल, सीसीटीवी फुटेज,1
- होली मिलन समारोह में विधायक राम फेरन पांडे का जोरदार स्वागत, विकास व जनसेवा का दिलाया भरोसा श्रावस्ती। जमुनहा ब्लॉक के ग्राम पंचायत ददौरा के मजरा लाला पुरवा में आयोजित होली मिलन समारोह में क्षेत्रीय विधायक राम फेरन पांडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। होली के उल्लासपूर्ण माहौल में विधायक ने ग्रामवासियों के साथ आत्मीय भेंट कर पर्व की खुशियां साझा कीं।इस अवसर पर विधायक ने उपस्थित सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक पर्व है, जो समाज को एकता के सूत्र में बांधने का संदेश देता है। उन्होंने सभी से सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए खुशियों के साथ पर्व मनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को भी गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए और आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और सहयोग से ही क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल रही है। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार एवं जनप्रतिनिधि लगातार प्रयास कर रहे हैं।इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।1
- महाकुम्भ में वायरल मोनालिसा की पहली फ़िल्म "द डायरी ऑफ़ मणिपुर" अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि उसने अपनी शादी हाल ही में केरल के तिरुवंतपुरम में कर ली जो कि आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है1
- UP SI पेपर में ‘पंडित’ शब्द पर बवाल! बीजेपी के पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा का बड़ा बयान।1
- *जनपद–श्रावस्ती* *दिनांक–14.3.2026* दिनांक 15/16 फरवरी की रात्रि को थाना हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्रांतर्गत लूट व हत्या की घटना कारित की गई थी, जिसके अनावरण हेतु थाना हरदत्त नगर गिरंट पुलिस, एस0ओ0जी0 एवं सर्विलांस सेल की टीमों का गठन कर लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में आज दिनांक 14.3.2026 को थाना हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र में उक्त घटना से संबंधित अभियुक्तों के बारे में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई उक्त सूचना के आधार पर दो अभियुक्तों का पुलिस द्वारा पीछा किया गया तथा उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त *गन्नू लोनिया पुत्र राजित राम निवासी लोनियन पुरवा लालपुर महरी थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती* के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया तथा उसे एवं उसके साथी *ओमप्रकाश वर्मा पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी लखनऊवा कोठरा थाना रिसिया जनपद बहराइच* को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों से पूछताछ कर घटना का अनावरण किया जा रह उक्त के संबंध में पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा दी गई बाइट2
- छात्र पंचायत ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती आयोग के अध्यक्ष का फूखा पुतला इटियाथोक/गोंडा राष्ट्रीय छात्र पंचायत की कार्यकर्ताओं के द्वारा एलबीएस चौराहे पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती आयोग के अध्यक्ष का पुतला फूंका इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडे ने बताया की कल यूपीएसआई की परीक्षा के गलियारों में जो हुआ वह केवल एक प्रश्न नहीं था वही देश के एक गौरवशाली समाज की जड़ों पर प्रहार था मैं पूछना चाहता हूं उस चयन बोर्ड से उन्नति निर्धारकों से क्या आप की कलम इतनी कुंठित हो गई है कि आपको परीक्षा के सवालों में ब्राह्मणवाद दिखने लगा है जिन ब्राह्मण समाज ने देश को मंगल पांडे और चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारी दिए क्या आज सरकारी तंत्र उन्हें अवसर वादी कहकर प्रमाणित करेगा व छात्र नेता सूरज शुक्ला ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की है कि उस अपमानजनक प्रश्न को तुरंत निरस्त किया जाए तथा पेपर सेट करने वाली एजेंसी को ता उम्र के लिए ब्लैकलिस्टेड किया जाए और भरती बोर्ड सामाजिक रूप से माफी मांगे इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला, रंजीत पांडेय, नीरज, शहजाद ,आलोक पांडे, उमंग मिश्रा, हिमांशु तिवारी,सोनू , आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।2
- हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किशोर की मौत महराजगंज तराई (बलरामपुर)। थाना क्षेत्र के परसिया गौरी गांव में खलिहान में खेल रहे एक किशोर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परसिया गौरी निवासी विजय वर्मा ने बताया कि उनका 14 वर्षीय पुत्र सनी वर्मा रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे कंपोजिट विद्यालय परसिया गौरी के बगल स्थित खलिहान में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह खलिहान में लगे बेर के पेड़ के पास पहुंच गया। पेड़ के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही थी। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सनी चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां नीलम समेत बहनें विनीता (9), प्रिया (5) और कृष्णा (2) का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल है। इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई राम सागर ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी और यदि किसी कर्मी की लापरवाही पाई गई तो संबंधित लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।1