logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रयागराज के घूरपुर क्षेत्र में महज 100 मीटर का अतिरिक्त चक्कर और कुछ मिनट बचाने के लिए स्कूल बस, मारुति वैन, टवेरा, ऑटो मैजिक और ई-रिक्शा चालक यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, भीटा-लालापुर की ओर से आने वाले कई स्कूल वाहन गौहनिया जाते समय घूरपुर सब्जी मंडी के सामने बने कटिंग का इस्तेमाल करने के बजाय घूरपुर थाने के सामने से ही रॉन्ग साइड निकल जाते हैं। इसी तरह बोंगी-करमा क्षेत्र से आने वाले स्कूल वाहन इरादतगंज और दांदूपुर की ओर जाते समय निर्धारित मार्ग की अनदेखी कर गलत दिशा में दौड़ते हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि रोजाना सुबह स्कूल जाने और दोपहर में छुट्टी के समय बड़ी संख्या में स्कूल वाहन रॉन्ग साइड से गुजरते हैं। जिम्मेदार विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई न होने के कारण चालकों के हौसले बुलंद हैं, जिससे सामने से आने वाले तेज रफ्तार वाहनों के कारण कभी भी बड़ा सड़क हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन और यातायात विभाग से मांग की है कि रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाए और स्कूल संचालकों को भी यातायात नियमों व सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए जाएं।

15 hrs ago
user_RAMBABU PATEL
RAMBABU PATEL
Insurance Agent Bara, Prayagraj•
15 hrs ago

प्रयागराज के घूरपुर क्षेत्र में महज 100 मीटर का अतिरिक्त चक्कर और कुछ मिनट बचाने के लिए स्कूल बस, मारुति वैन, टवेरा, ऑटो मैजिक और ई-रिक्शा चालक यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, भीटा-लालापुर की ओर से आने वाले कई स्कूल वाहन गौहनिया जाते समय घूरपुर सब्जी मंडी के सामने बने कटिंग का इस्तेमाल करने के बजाय घूरपुर थाने के सामने से ही रॉन्ग साइड निकल जाते हैं। इसी तरह बोंगी-करमा क्षेत्र से आने वाले स्कूल वाहन इरादतगंज और दांदूपुर की ओर जाते समय निर्धारित मार्ग की अनदेखी कर गलत दिशा में दौड़ते हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि रोजाना सुबह स्कूल जाने और दोपहर में छुट्टी के समय बड़ी संख्या में स्कूल वाहन रॉन्ग साइड से गुजरते हैं। जिम्मेदार विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई न होने के कारण चालकों के हौसले बुलंद हैं, जिससे सामने से आने वाले तेज रफ्तार वाहनों के कारण कभी भी बड़ा सड़क हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन और यातायात विभाग से मांग की है कि रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाए और स्कूल संचालकों को भी यातायात नियमों व सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए जाएं।

More news from Prayagraj and nearby areas
  • प्रयागराज के घूरपुर क्षेत्र में महज 100 मीटर का अतिरिक्त चक्कर और कुछ मिनट बचाने के लिए स्कूल बस, मारुति वैन, टवेरा, ऑटो मैजिक और ई-रिक्शा चालक यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, भीटा-लालापुर की ओर से आने वाले कई स्कूल वाहन गौहनिया जाते समय घूरपुर सब्जी मंडी के सामने बने कटिंग का इस्तेमाल करने के बजाय घूरपुर थाने के सामने से ही रॉन्ग साइड निकल जाते हैं। इसी तरह बोंगी-करमा क्षेत्र से आने वाले स्कूल वाहन इरादतगंज और दांदूपुर की ओर जाते समय निर्धारित मार्ग की अनदेखी कर गलत दिशा में दौड़ते हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि रोजाना सुबह स्कूल जाने और दोपहर में छुट्टी के समय बड़ी संख्या में स्कूल वाहन रॉन्ग साइड से गुजरते हैं। जिम्मेदार विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई न होने के कारण चालकों के हौसले बुलंद हैं, जिससे सामने से आने वाले तेज रफ्तार वाहनों के कारण कभी भी बड़ा सड़क हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन और यातायात विभाग से मांग की है कि रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाए और स्कूल संचालकों को भी यातायात नियमों व सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए जाएं।
    1
    प्रयागराज के घूरपुर क्षेत्र में महज 100 मीटर का अतिरिक्त चक्कर और कुछ मिनट बचाने के लिए स्कूल बस, मारुति वैन, टवेरा, ऑटो मैजिक और ई-रिक्शा चालक यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, भीटा-लालापुर की ओर से आने वाले कई स्कूल वाहन गौहनिया जाते समय घूरपुर सब्जी मंडी के सामने बने कटिंग का इस्तेमाल करने के बजाय घूरपुर थाने के सामने से ही रॉन्ग साइड निकल जाते हैं। इसी तरह बोंगी-करमा क्षेत्र से आने वाले स्कूल वाहन इरादतगंज और दांदूपुर की ओर जाते समय निर्धारित मार्ग की अनदेखी कर गलत दिशा में दौड़ते हैं।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि रोजाना सुबह स्कूल जाने और दोपहर में छुट्टी के समय बड़ी संख्या में स्कूल वाहन रॉन्ग साइड से गुजरते हैं। जिम्मेदार विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई न होने के कारण चालकों के हौसले बुलंद हैं, जिससे सामने से आने वाले तेज रफ्तार वाहनों के कारण कभी भी बड़ा सड़क हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन और यातायात विभाग से मांग की है कि रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाए और स्कूल संचालकों को भी यातायात नियमों व सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए जाएं।
    user_RAMBABU PATEL
    RAMBABU PATEL
    Insurance Agent Bara, Prayagraj•
    15 hrs ago
  • प्रयागराज के मेजा स्थित बिजौरा ग्राम सभा में शनिवार को समाजसेवी सुनील कुमार निषाद के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी के प्रति जागरूक किया गया। इस आयोजन में लगभग 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिसमें महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महिलाओं के सशक्त होने को परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला बताया और उनसे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने व सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर गांव की मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी आवाज उठी। महिलाओं और ग्रामीणों ने एनटीपीसी के बगल से आवागमन के लिए रास्ता उपलब्ध कराने तथा साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर करने की मांग रखी। कार्यक्रम के दौरान सिरसा चौकी प्रभारी प्रभाकर शुक्ला पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। आयोजक सुनील कुमार निषाद ने कहा कि जब महिलाएं शिक्षित और आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी समाज सही मायनों में आगे बढ़ेगा। उन्होंने हर गांव की महिलाओं को जागरूक करने के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की बात कही। इस मौके पर राजेश कुमार, अरविंद कुमार, कैलाश चंद्र, देवी शैल कुमारी, सीमा देवी, बिट्टन देवी, रामकली सहित निषाद परिवार के सदस्य, गणमान्य नागरिक और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    1
    प्रयागराज के मेजा स्थित बिजौरा ग्राम सभा में शनिवार को समाजसेवी सुनील कुमार निषाद के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी के प्रति जागरूक किया गया। इस आयोजन में लगभग 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिसमें महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महिलाओं के सशक्त होने को परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला बताया और उनसे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने व सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर गांव की मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी आवाज उठी। महिलाओं और ग्रामीणों ने एनटीपीसी के बगल से आवागमन के लिए रास्ता उपलब्ध कराने तथा साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर करने की मांग रखी। कार्यक्रम के दौरान सिरसा चौकी प्रभारी प्रभाकर शुक्ला पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

आयोजक सुनील कुमार निषाद ने कहा कि जब महिलाएं शिक्षित और आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी समाज सही मायनों में आगे बढ़ेगा। उन्होंने हर गांव की महिलाओं को जागरूक करने के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की बात कही। इस मौके पर राजेश कुमार, अरविंद कुमार, कैलाश चंद्र, देवी शैल कुमारी, सीमा देवी, बिट्टन देवी, रामकली सहित निषाद परिवार के सदस्य, गणमान्य नागरिक और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र स्थित रामनगर के पिताम्बरा लाइफ लाइन अस्पताल में शनिवार को पेट दर्द के इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान सीटकी गांव निवासी 35 वर्षीय सुशीला भारतीय के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, पेट में दर्द की शिकायत होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी जान चली गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का सीधा आरोप लगाया है। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। उग्र लोगों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची मेजा पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस मामले में अस्पताल प्रबंधन की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था।
    1
    प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र स्थित रामनगर के पिताम्बरा लाइफ लाइन अस्पताल में शनिवार को पेट दर्द के इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान सीटकी गांव निवासी 35 वर्षीय सुशीला भारतीय के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, पेट में दर्द की शिकायत होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी जान चली गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का सीधा आरोप लगाया है।

मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। उग्र लोगों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची मेजा पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस मामले में अस्पताल प्रबंधन की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था।
    user_Rahul Mishra Ak News
    Rahul Mishra Ak News
    Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    50 min ago
  • प्रयागराज के मेजा क्षेत्र अंतर्गत बिजौरा गांव में महिलाओं ने सड़क निर्माण को लेकर अपनी मांग उठाई है। एनटीपीसी के बगल से होकर जाने वाला पुराना रास्ता आज भी नहीं बन सका है। इसी रास्ते को बनवाने के लिए महिलाओं ने अपनी आवाज उठाई है।
    1
    प्रयागराज के मेजा क्षेत्र अंतर्गत बिजौरा गांव में महिलाओं ने सड़क निर्माण को लेकर अपनी मांग उठाई है। एनटीपीसी के बगल से होकर जाने वाला पुराना रास्ता आज भी नहीं बन सका है। इसी रास्ते को बनवाने के लिए महिलाओं ने अपनी आवाज उठाई है।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित नैनी की काशीराम कॉलोनी में थाना नैनी और एसओजी यमुनानगर की संयुक्त टीम ने गौकशी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक खंडहरनुमा कमरे की घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में उत्तरी लोकपुर (नैनी) निवासी मो0 आमिर (पुत्र मो0 अंसार) के बाएं पैर में गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से गौकशी करते हुए 8 अन्य आरोपियों को भी धर दबोचा, जबकि 3 आरोपी मौके से भागने में सफल रहे जिनकी तलाश की जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 355 किलो गोवंश मांस, .12 बोर का 1 तमंचा, 1 खोखा, 1 जिंदा कारतूस और गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो0 आमिर, फैजल, आकाश, विकास, बल्लू, राविन्द कुमार, असरफ, आंशू और सुफियान के रूप में हुई है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक नैनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 352/2026 के तहत धारा 109(1)/3(5) बीएनएस, 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित नैनी की काशीराम कॉलोनी में थाना नैनी और एसओजी यमुनानगर की संयुक्त टीम ने गौकशी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक खंडहरनुमा कमरे की घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में उत्तरी लोकपुर (नैनी) निवासी मो0 आमिर (पुत्र मो0 अंसार) के बाएं पैर में गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने मौके से गौकशी करते हुए 8 अन्य आरोपियों को भी धर दबोचा, जबकि 3 आरोपी मौके से भागने में सफल रहे जिनकी तलाश की जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 355 किलो गोवंश मांस, .12 बोर का 1 तमंचा, 1 खोखा, 1 जिंदा कारतूस और गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो0 आमिर, फैजल, आकाश, विकास, बल्लू, राविन्द कुमार, असरफ, आंशू और सुफियान के रूप में हुई है।

इस मामले में प्रभारी निरीक्षक नैनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 352/2026 के तहत धारा 109(1)/3(5) बीएनएस, 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.