भाजपा मंडल मौ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संत रविदास जयंती एवं हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों पर हुई चर्चा दैनिक पुष्पांजलि टुडे मौ (भिंड)। भारतीय जनता पार्टी मंडल मौ द्वारा स्थानीय भगवान नरसिंह मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती एवं हर घर तिरंगा अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक रणनीति तैयार की गई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास जी ने अपने जीवन से सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संत रविदास जयंती को पूरे उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रमों से जोड़ने का आह्वान किया।बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक घर, प्रतिष्ठान एवं सार्वजनिक स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने, युवाओं को राष्ट्रभक्ति से जोड़ने तथा आमजन को अभियान में सहभागी बनाने की रूपरेखा तैयार की गई। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाए।इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सज्जन सिंह यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष राम अख्तर गुर्जर, रघुवीर सिंह पवैया, उदयवीर यादव, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश भारद्वाज, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष धोरी यादव, जिला मंत्री फरेंद्र सिकरवार जी, रामकुमार शास्त्री, पार्षद सुल्तान मौर्य, नगर परिषद उपाध्यक्ष पंकज कुशवाहा, पार्षद मायाराम यादव, पार्षद प्रमोद यादव, मंडल के दोनों महामंत्री सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के अंत में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा जनसंपर्क अभियान को गति देने का संकल्प लिया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की नीतियों एवं राष्ट्रहित के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

- दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 मतगणना शांति पूर्ण सम्पन्न कांग्रेस प्रत्याशी 6 हजार 16 वोटो से जीते दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 मतगणना शांति पूर्ण सम्पन्न कांग्रेस प्रत्याशी 6 हजार 16 वोटो से जीते दतिया 03 अगस्त 2026 / दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 के मतों की गणना आज सोमवार को शासकीय पोलीटेक्निक कॉलेज दतिया में बनाये मतगणना केन्द्र पर प्रातः 8 बजे से शुरू हुई। मतगणना उपरांत दतिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार श्री घनश्याम सिंह को रिटर्निग ऑफीसर द्वारा विजयी घोषित किया गया। दतिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार श्री घनश्याम सिंह 66757 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए। इनके निकटतम प्रतिद्धति भाजपा के उम्मीदवार श्री आशुतोष तिवारी को 60741 मत मिले। इस दौरान निर्वाचन प्रेक्षक श्री विजय भारती, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े, पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल, सीईओ जिला पंचायत दतिया श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।1
- भिंड। सावन के पहले सोमवार के अवसर पर जिलेभर के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक और पूजन-अर्चन किया। सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोले बाबा के जयकारों से गूंजा भिंड भिंड। सावन के पहले सोमवार के अवसर पर जिलेभर के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक और पूजन-अर्चन किया। भिंड की 17वीं बटालियन स्थित पार्क के सामने भगवान भोले बाबा के मंदिर पर भी भक्तों की भारी भीड़ नजर आई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की1
- दतिया उपचुनाव जीत पर कांग्रेस का जश्न: परेड चौराहे पर बांटे लड्डू, कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी भिंड। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद सोमवार को नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भिंड के परेड चौराहे पर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने आमजन को लड्डू बांटे, एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और नारेबाजी कर खुशी जाहिर की।वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि दतिया की जनता ने लोकतांत्रिक मूल्यों, जनहित और विकास की राजनीति पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस को जीत दिलाई है। उन्होंने इसे प्रदेश में कांग्रेस के प्रति बढ़ते जनविश्वास का परिणाम बताया।नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने कहा कि दतिया उपचुनाव की जीत से प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में भी पार्टी जनता के बीच मजबूती से अपनी बात रखेगी।1
- ग्वालियर : आज शाम ग्वालियर में झमाझम हुई बारिश, गर्मी से मिली लोगों को थोड़ी राहत, सड़के हुई पानी में लबालब। रोड के बीचों बीच गहरे गड्डों में पानी भरने से हो सकते हैँ बड़े हादसे। आज शाम ग्वालियर में झमाझाम बारिश हो रही हैं।ग्वालियर वासी जिसका इंतजार कई दिनों से कर रहे थे आज श्रावण मांस के पहले सोमवार में उनकी इच्छा बाबा भोलेनाथ कि कृपा से पूरी हो गई। इस बरसात से लोगो को थोड़ा गर्मी से राहत हुई हैं। अबकी बार जून जुलाई का माह लगभग ग्वालियर में सूखा ही निकल गया। प्रति दिन लोग आसमान की तरफ बादलों को देखते रहते थे लेकिन आसमान में कभी बदल तो दिख जाते थे लेकिन वे बिना बरसात किये हुए ही चले जाते थे। आज रावण मास का पहला सोमवार था और ऐसा माना जाता है सावन मास का महीना भगवान भोलेनाथ की कृपा का होता है और आज भगवान भोलेनाथ की कृपा से श्रावण मास का पहला सोमवार था और झमाझम बारिश ग्वालियर में हो रही है। जिसके कारण ग्वालियर वासियों को गर्मी से राहत भरी खबर है। हमारे ग्वालियर संवाददाता ने भरी वर्षात में जब ग्वालियर की सड़को पर निकले तो सड़को का दृश्य चोंकाने वाला था। आधा घंटे की वारिष में ही सड़के पानी में लबालब हो चुकी थीं। रोड़ों पर गड्डे भी दिखाई नहीं दे रहे थे। सागरताल चौराहा जलालपुर रीड पर तो हमारे संवाददाता की फोर व्हीलर गाड़ी का पहिया ही बीच रोड पर पानी से भरे गड्डे में चला गया तथा बोनट भी डेमेज हो गया। यह गड्डा बड़े हादसे को न्योता दे रहा हैं। हमारे संवाददाता ने इन गड्डों के बारे में कई बार पूर्ब में समाचार मीडिया के माध्यम से अवगत कराया जा चुका हैं। लेकिन प्रशासन बेखबर है। जब तक कोई बड़ा हादसा नहीं हो जाता है।2
- दतिया उपचुनाव की जीत पर ग्वालियर कांग्रेस कार्यालय में बांटी मिठाइयां दतिया उपचुनाव की जीत पर ग्वालियर कांग्रेस कार्यालय में बांटी मिठाइयां1
- दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार को लेकर पूर्व मंत्री इमरती देवी ने दिया एक बड़ा बयान डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार को लेकर पूर्व मंत्री इमरती देवी ने कहा कि हमारे , केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित सभी बड़े-बड़े नेताओं ने दतिया में सभाएं ली और बहुत मेहनत की लेकिन पार्टी के कुछ नेताओं के भीतरघात के कारण भाजपा दतिया का उपचुनाव भारी है ।1
- उपचुनाव का लास्ट टोटल परिणाम 6090 फोटो से जीत हासिल की उपचुनाव का लास्ट टोटल परिणाम 6090 फोटो से जीत हासिल की दतिया जिले में आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ताओं में उत्साह और एक दूसरे को मुंह मीठा करते नजर आए1
- मध्य प्रदेश की दतिया में भाजपा का गढ़ रही दतिया जहाँ पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की ख़ुद की बूथ पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की और भाजपा का गढ़ बड़ोनी जहाँ कांग्रेस ने परचम लहराया है मध्य प्रदेश की दतिया में भाजपा का गढ़ रही दतिया जहाँ पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की ख़ुद की बूथ पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की और भाजपा का गढ़ बड़ोनी जहाँ कांग्रेस ने परचम लहराया है दतिया से भाजपा के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम ने पहले अपनी हार पर कहा था हम ….. छले गए छल छंदों से अपने घर में हारे अपने घर के जय चंदो से हारे इस बार आख़िर कौन जय चंद रहा ? मोहन यादव ने कहा कांग्रेस की थी कांग्रेस पर गई एसे कहते नजर आये प्रदेश के मुख्यमंत्री1
- माँ पीताम्बरा की असीम कृपा, आप सभी के स्नेह और आशीर्वाद से दतिया की जागरूक जनता ने कु.घनश्याम सिंह जी एवं कांग्रेस पार्टी पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है। 🙏 इस अपार जनसमर्थन के लिए हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। आपका यह विश्वास हमारे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि जनसेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने की प्रेरणा है। हम पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ दतिया की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। कु.घनश्याम सिंह जी को इस जनविश्वास और स्नेह के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल जनसेवा की शुभकामनाएँ। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में दतिया विकास, विश्वास और जनकल्याण की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा जनता की आशाओं और अपेक्षाओं पर पूर्णतः खरा उतरेगा। आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति और सबसे अमूल्य पूंजी है। ❤️1