सैंथल में पुलिस-खनन विभाग की संयुक्त स्ट्राइक: 4 टन चेजा पत्थर व मोरम से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त भास्कर न्यूज | सैंथल/दौसा: सैंथल थाना क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ पुलिस और खनन विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश और दौसा एसपी पीयूष दीक्षित के निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने तीतरवाड़ा खुर्द के पास दबिश देकर अवैध चेजा पत्थर और मोरम से भरी एक बिना नंबरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। एएसपी शंकर लाल और वृत्ताधिकारी (दौसा) धर्मेंद्र कुमार शर्मा के सुपरविजन तथा थानाधिकारी रजत खींची के नेतृत्व में सैंथल थाना पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान एएसआई राजेंद्र सरकारी बोलेरो चालक कानि जगन प्रसाद (1083) के साथ तीतरवाड़ा खुर्द पहुँचे। कोलेश्वर रास्ते की तरफ से एक लाल रंग का बिना नंबरी मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई ट्रैक्टर ट्रॉली में पहाड़ी का अवैध चेजा पत्थर और मोरम भरकर लाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर चालक घबरा गया और चलती सड़क पर ही ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया। फैक्ट फाइल & कानूनी कार्रवाई: जब्त सामग्री: 4 टन अवैध मोरम व चेजा पत्थर जब्त वाहन: मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई (चेचिस सं. MEA8D061FJ1195286, इंजन सं. S325-1J61312) दर्ज मुकदमा: एफआईआर सं. 157/2026 (धारा 303(2) बीएनएस व 4/21 एमएमडीआर एक्ट) कार्रवाई टीम: रजत खींची (थानाधिकारी, सैंथल) राजेंद्र (सहायक उप-निरीक्षक) हरप्रसाद (कॉन्स्टेबल नं. 567) जगन प्रसाद (कॉन्स्टेबल चालक 1083) 1083) रिपोर्ट : खेमराज जोशी
सैंथल में पुलिस-खनन विभाग की संयुक्त स्ट्राइक: 4 टन चेजा पत्थर व मोरम से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त भास्कर न्यूज | सैंथल/दौसा: सैंथल थाना क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ पुलिस और खनन विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश और दौसा एसपी पीयूष दीक्षित के निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने तीतरवाड़ा खुर्द के पास दबिश देकर अवैध चेजा पत्थर और मोरम से भरी एक बिना नंबरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। एएसपी शंकर लाल और वृत्ताधिकारी (दौसा) धर्मेंद्र कुमार शर्मा के सुपरविजन तथा थानाधिकारी रजत खींची के नेतृत्व में सैंथल थाना पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान एएसआई राजेंद्र सरकारी
बोलेरो चालक कानि जगन प्रसाद (1083) के साथ तीतरवाड़ा खुर्द पहुँचे। कोलेश्वर रास्ते की तरफ से एक लाल रंग का बिना नंबरी मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई ट्रैक्टर ट्रॉली में पहाड़ी का अवैध चेजा पत्थर और मोरम भरकर लाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर चालक घबरा गया और चलती सड़क पर ही ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया। फैक्ट फाइल & कानूनी कार्रवाई: जब्त सामग्री: 4 टन अवैध मोरम व चेजा पत्थर जब्त वाहन: मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई (चेचिस सं. MEA8D061FJ1195286, इंजन सं. S325-1J61312) दर्ज मुकदमा: एफआईआर सं. 157/2026 (धारा 303(2) बीएनएस व 4/21 एमएमडीआर एक्ट) कार्रवाई टीम: रजत खींची (थानाधिकारी, सैंथल) राजेंद्र (सहायक उप-निरीक्षक) हरप्रसाद (कॉन्स्टेबल नं. 567) जगन प्रसाद (कॉन्स्टेबल चालक 1083) 1083) रिपोर्ट : खेमराज जोशी
- कानोता थाना अधिकारी को लाइन हाजिर करने पर आमजन में रोष युवाओं ने किया प्रदर्शन आरटीओ निरीक्षक से विवाद के चलते लाइन हाजिर हुए कानोता थाना अधिकारी मुनींद्र सिंह को हटाए जाने पर आमजन में भारी रोष है बड़ी संख्या में युवाओं ने थाने के सामने थाना अधिकारी के पक्ष में प्रदर्शन किया एवं कल से ही सोशल मीडिया पर थाना अधिकारी के पक्ष में ट्रेंड चल रहा है लोग थाना अधिकारी को हटाए जाने पर सरकार से नाराजगी प्रकट कर रहे हैं गौरतलब है कि थाना अधिकारी मुनींद्र सिंह ने क्षेत्र में नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाया था इसके उपरांत थाना क्षेत्र में लोग कार्यशैली से बेहद संतुष्ट थे1
- आंध्र प्रदेश में विकास की नई क्रांति: पीएम मोदी ने दी ₹1 लाख करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक सौगातें! आंध्र प्रदेश में विकास की नई क्रांति: पीएम मोदी ने दी ₹1 लाख करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक सौगातें! विशेष संवाददाता | विशाखापटनम/भोगपुरम भोगपुरम (आंध्र प्रदेश): प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम/भोगपुरम में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर और समग्र विकास के लिए 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का अनावरण किया। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा कि आज का दिन न केवल आंध्र प्रदेश बल्कि पूरे दक्षिण भारत के विकास इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है। प्रमुख बिंदु एवं मुख्य घोषणाएं: 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाएं: पीएम मोदी ने बताया कि राज्य में वर्तमान में ₹1,000 अरब (1 लाख करोड़ रुपये) से अधिक की रेलवे परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। शत-प्रतिशत (100%) रेलवे विद्युतीकरण: आंध्र प्रदेश का संपूर्ण रेलवे नेटवर्क अब 100% इलेक्ट्रिफाइड (विद्युतीकृत) हो चुका है, जिससे पर्यावरण-अनुकूल और तेज़ परिवहन संभव हो सका है। 70 से अधिक रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के 70 से अधिक छोटे और बड़े रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय एवं आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान से एकीकृत कनेक्टिविटी: पीएम गतिशक्ति योजना के तहत राज्य के रेल नेटवर्क, प्रमुख समुद्री बंदरगाहों (Ports) और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को आपस में जोड़ा जा रहा है, जिससे लॉजिस्टिक्स लागत में भारी कमी आएगी। उड़ान योजना से आम नागरिक को लाभ: उड़ान (UDAN) योजना के जरिए छोटे शहरों के आम नागरिकों को भी अब हवाई सफर (फ्लाइट) की सुविधा सुलभ हो पाई है। "आंध्र का युवा पूरी दुनिया में लहरा रहा है परचम" – पीएम मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के युवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा: "आंध्र प्रदेश हमेशा से भविष्य की सोच (Forward Looking) रखने वाला प्रदेश रहा है। यहाँ के प्रतिभाशाली युवाओं ने सॉफ्टवेयर, आईटी और टेक (Tech) सेक्टर में पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाया है। केंद्र सरकार यहाँ की प्रतिभा और क्षमता को आंध्र प्रदेश की विकास शक्ति से जोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।" उद्योगों, किसानों और व्यापार को मिलेगा सीधा लाभ इस आधुनिक लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क के तैयार होने से राज्य में 'ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस' (Ease of Doing Business) को भारी बढ़ावा मिलेगा। इससे: उद्योगों को निर्बाध और तेज़ कनेक्टिविटी मिलेगी। किसानों को अपनी उपज बड़े बाज़ारों तक आसानी से पहुँचाने में मदद मिलेगी। रोज़गार के नए-नए अवसर पैदा होंगे। कार्यक्रम में राज्य के शीर्ष नेताओं सहित हज़ारों की संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रधानमंत्री के संबोधन और इन अभूतपूर्व सौगातों का ज़ोरदार तालियों से स्वागत किया।1
- जिला कलक्टर ने सिकराय क्षेत्र का किया दौरा, स्टोन पार्क, ग्रामीण सेवा शिविर एवं उपखंड कार्यालय का किया निरीक्षण स्टोन पार्क का तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए दौसा, 31 जुलाई। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने शुक्रवार को सिकराय क्षेत्र का दौरा कर प्रस्तावित स्टोन पार्क, पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर तथा उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सिकराय के निकट रीको को स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का मौका निरीक्षण कर अधिकारियों से अब तक की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के उद्यमियों को स्टोन पार्क का लाभ जल्द मिल सके। इस अवसर पर रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक टीसी भट्ट ने अवगत कराया कि स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का लेआउट प्लान अंतिम रूप से तैयार हो चुका है तथा प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी हो गई है। तकनीकी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। रीको को रेटा, दुब्बी एवं पीलवा कलां गांव में 42 हेक्टेयर से अधिक भूमि स्टोन पार्क के लिए आवंटित की गई है। इसके बाद जिला कलक्टर ने पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आवासीय पट्टों सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित किया। जिला कलक्टर ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की अधिक से अधिक जानकारी देकर उन्हें पात्रतानुसार लाभान्वित किया जाए। दौरे के दौरान जिला कलक्टर ने सिकराय उपखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा की तथा कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी नवनीत कुमार, पंचायत समिति विकास अधिकारी रानू इनखिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- *पीएम मोदी बोले-जंतर-मंतर पर मुझे, मेरी मां को गालियां दीं: दुनिया ने सब देखा; ये गुमराह बच्चे, इन्हें राह दिखाने का समय, मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं* -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम रील शेयर की। उन्होंने कहा- जंतर-मंतर पर कुछ शरारती बच्चों ने मुझे और मेरी मां को भद्दी-भद्दी गालियां दीं, लेकिन बचपन में गलतियां होती हैं। उन्होंने आगे कहा कि बचपन की गलतियों को सुधारने का अवसर भी होता है और यही तो बचपना है। इसीलिए मैं समाज के अंदर जो आक्रोश है, उसको भली-भांति समझ सकता हूं। पीएम मोदी का पिछले 9 दिनों में यह पीएम मोदी का 5वां वीडियो है।1
- गंगापुर सिटी रेल सेवानिवृत्ति पर यूनियन ने किया भव्य अभिनंदन कामरेड नरेंद्र जैन को मिली नई जिम्मेदारी1
- पीएम मोदी को गाली देना को पड़ गया भारी देखी हमारी रिपोर्ट1
- सवाई माधोपुर में इंस्टाग्राम पर नौकरी का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाला शातिर दबोचा, मित्रपुरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई सवाई माधोपुर, 1 अगस्त। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मित्रपुरा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए इंस्टाग्राम पर फर्जी राइडिंग जॉब का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मेत्रेयी (IPS) के निर्देशन में थाना मित्र पुरा के थानाधिकारी कैलाश चंद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दिलखुश मीणा पुत्र शंकर लाल मीणा (23 वर्ष), निवासी नानतौड़ी, थाना मित्रपुरा, जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार आरोपी इंस्टाग्राम पर फर्जी राइडिंग जॉब के आकर्षक विज्ञापन डालकर बेरोजगार युवाओं को नौकरी का लालच देता था और रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर ऑनलाइन रुपये ऐंठकर साइबर ठगी को अंजाम देता था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कोगिरफ्तार कर लिया।आरोपी के खिलाफ मित्रपुरा थाने में भारतीय न्याय संहिता एवं आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अब तक ठगी का शिकार बने अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।1