logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गणपति बप्पा के जयकारों के बीच आज आम घाट पर होगा प्रतिमा विसर्जन ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरकेंगे श्रद्धालु, सुरक्षा को लेकर पुलिस रहेगी मुस्तैद हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। क्षेत्र के पलिया लोहानी स्थित पूरे लाला का पुरवा एवं दूबे का पुरवा में श्री गणेश पूजा समिति की ओर से आयोजित तृतीय गणेश महोत्सव 2026 का समापन आज गणपति प्रतिमा के विसर्जन के साथ होगा। प्रतिमा विसर्जन को लेकर समिति और श्रद्धालुओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। विसर्जन यात्रा में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। विसर्जन से पहले पंडाल में विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और आरती की जाएगी। इसके बाद गणपति प्रतिमा को गाजे-बाजे के साथ विसर्जन यात्रा के रूप में आम घाट ले जाया जाएगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाएंगे। ढोल-नगाड़ों की धुन पर युवा और श्रद्धालु नृत्य करते हुए आगे बढ़ेंगे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आएगा। महोत्सव के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में छोले-चावल वितरित किए जाएंगे। विसर्जन यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी मुस्तैद रहेगी। हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी शेखर नाथ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहेंगे और यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। आम घाट पहुंचने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। समिति ने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्वक विसर्जन में शामिल होने की अपील की है।

15 hrs ago
user_Anoop Mishra
Anoop Mishra
Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

गणपति बप्पा के जयकारों के बीच आज आम घाट पर होगा प्रतिमा विसर्जन ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरकेंगे श्रद्धालु, सुरक्षा को लेकर पुलिस रहेगी मुस्तैद हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। क्षेत्र के पलिया लोहानी स्थित पूरे लाला का पुरवा एवं दूबे का पुरवा में श्री गणेश पूजा समिति की ओर से आयोजित तृतीय गणेश महोत्सव 2026 का समापन आज गणपति प्रतिमा के विसर्जन के साथ होगा। प्रतिमा विसर्जन को लेकर समिति और श्रद्धालुओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। विसर्जन यात्रा में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। विसर्जन से पहले पंडाल में विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और आरती की जाएगी। इसके बाद गणपति प्रतिमा को गाजे-बाजे के साथ विसर्जन यात्रा के रूप में आम घाट ले जाया जाएगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाएंगे। ढोल-नगाड़ों की धुन पर युवा और श्रद्धालु नृत्य करते हुए आगे बढ़ेंगे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आएगा। महोत्सव के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में छोले-चावल वितरित किए जाएंगे। विसर्जन यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी मुस्तैद रहेगी। हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी शेखर नाथ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहेंगे और यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। आम घाट पहुंचने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। समिति ने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्वक विसर्जन में शामिल होने की अपील की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अयोध्या दीपोत्सव 2026-32 लाख दीयों और 2,100 ड्रोन्स से रचेगा अलौकिक इतिहास राम की नगरी ​अयोध्या में इस बार का दीपोत्सव-2026 केवल एक पर्व नहीं, बल्कि त्रेतायुग की भव्यता और आधुनिक तकनीक के अद्भुत संगम का एक ऐतिहासिक प्रतीक बनने जा रहा है। श्री रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद आयोजित हो रहा यह दीपोत्सव अब तक का सबसे विशाल और अभूतपूर्व आयोजन होगा, जिसकी तैयारियाँ अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद, उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और राज्य पर्यटन विकास निगम (UPSTDC) द्वारा ज़ोर-शोर से की जा रही हैं। ​32 लाख दीयों का नया रिकॉर्ड और 240 मंदिरों में जगमगाहटऔर ​2,100 ड्रोन्स का सबसे बड़ा शो और 2,100 बटुकों की महाआरती,श्रद्धालुओं के लिए ₹16,999 का विशेष टूर पैकेज
    1
    अयोध्या दीपोत्सव 2026-32 लाख दीयों और 2,100 ड्रोन्स से रचेगा अलौकिक इतिहास

राम की नगरी ​अयोध्या में इस बार का दीपोत्सव-2026 केवल एक पर्व नहीं, बल्कि त्रेतायुग की भव्यता और आधुनिक तकनीक के अद्भुत संगम का एक ऐतिहासिक प्रतीक बनने जा रहा है। श्री रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद आयोजित हो रहा यह दीपोत्सव अब तक का सबसे विशाल और अभूतपूर्व आयोजन होगा, जिसकी तैयारियाँ अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद, उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और राज्य पर्यटन विकास निगम (UPSTDC) द्वारा ज़ोर-शोर से की जा रही हैं।
​32 लाख दीयों का नया रिकॉर्ड और 240 मंदिरों में जगमगाहटऔर ​2,100 ड्रोन्स का सबसे बड़ा शो और 2,100 बटुकों की महाआरती,श्रद्धालुओं के लिए ₹16,999 का विशेष टूर पैकेज
    user_Mayank Srivastava
    Mayank Srivastava
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    4 min ago
  • मुआवजे और वादों के बीच फंसी जिंदगी: बरसात में भीगते हुए पीड़ितों ने मेयर साहब के बयानों पर क्या कहा
    1
    मुआवजे और वादों के बीच फंसी जिंदगी: बरसात में भीगते हुए पीड़ितों ने मेयर साहब के बयानों पर क्या कहा
    user_आपकी ताकत अयोध्या
    आपकी ताकत अयोध्या
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सड़क पर गिरा पेड़ टूटा बिजली का तार,आम जनमानस को हो रही परेशानी‌ अयोध्या। सोहावल तहसील के थाना पुराकालंदर क्षेत्र में सड़क पर गिरा पेड़ टूटा बिजली का तार सरियावा से सोहावल मार्ग हुआ बंद वन विभाग की बड़ी लापर वाही सूचना के बाद भी देर से पहुंची टीम वही विजली विभाग भी निष्क्रिय बिजली का टूटा तार सड़क पर बिजली का टूटा तार हादसे को दे रहा नेवता खुले में पड़ा बिजली का टूटा तार पेड़ गिरने से यातायात बंद सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय अपनी टीम के साथ पेड़ हटने के बाद ही आवागमन हो पाएगा शुरू सोहावल तहसील के पूराकलंदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरियावा सोहावल सड़क पर इच्छा राम तिवारी के पुरवा के पास मुख्य मार्ग का मामला है।
    1
    सड़क पर गिरा पेड़ टूटा बिजली का तार,आम जनमानस को हो रही परेशानी‌

अयोध्या। सोहावल तहसील के थाना पुराकालंदर क्षेत्र में सड़क पर गिरा पेड़ टूटा बिजली का तार सरियावा से सोहावल मार्ग हुआ बंद  वन विभाग की बड़ी लापर वाही सूचना के बाद भी देर से पहुंची टीम वही विजली विभाग भी निष्क्रिय बिजली का टूटा तार सड़क पर बिजली का टूटा तार हादसे को दे रहा नेवता खुले में पड़ा बिजली का टूटा तार पेड़ गिरने से यातायात बंद सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय अपनी टीम के साथ पेड़ हटने के बाद ही आवागमन हो पाएगा शुरू सोहावल तहसील के पूराकलंदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरियावा सोहावल सड़क पर इच्छा राम तिवारी के पुरवा के पास मुख्य मार्ग का मामला है।
    user_पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    Speech Therapist फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अयोध्या में अर्नब तूफान का असर, तेज हवाओं से धान और गन्ने की फसल प्रभावित अयोध्या। अर्नब तूफान का असर रामनगरी अयोध्या में भी देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों से जनपद में लगातार तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे खेतों में खड़ी तैयार फसलें प्रभावित होने लगी हैं। कई इलाकों में तेज हवाओं के कारण धान की फसल खेतों में गिर गई है, वहीं गन्ने की तैयार फसल भी गिरने लगी है। धान और गन्ने की फसल लगभग तैयार होने के समय मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। फसल गिरने से जहां कटाई में परेशानी हो सकती है, वहीं उत्पादन पर भी असर पड़ने की आशंका है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह खराब रहा और तेज हवाएं चलती रहीं तो फसलों को और अधिक नुकसान हो सकता है। इस समय खेतों में धान और गन्ने की फसल तैयार खड़ी है। ऐसे में किसानों को अपनी मेहनत पर पानी फिरने का डर सता रहा है। मौसम की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद में अलर्ट जारी किया है। किसानों की सबसे बड़ी चिंता खेतों में खड़ी तैयार फसल को बचाने और संभावित नुकसान को कम करने की है।
    1
    अयोध्या में अर्नब तूफान का असर, तेज हवाओं से धान और गन्ने की फसल प्रभावित
अयोध्या। अर्नब तूफान का असर रामनगरी अयोध्या में भी देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों से जनपद में लगातार तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे खेतों में खड़ी तैयार फसलें प्रभावित होने लगी हैं। कई इलाकों में तेज हवाओं के कारण धान की फसल खेतों में गिर गई है, वहीं गन्ने की तैयार फसल भी गिरने लगी है।
धान और गन्ने की फसल लगभग तैयार होने के समय मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। फसल गिरने से जहां कटाई में परेशानी हो सकती है, वहीं उत्पादन पर भी असर पड़ने की आशंका है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह खराब रहा और तेज हवाएं चलती रहीं तो फसलों को और अधिक नुकसान हो सकता है।
इस समय खेतों में धान और गन्ने की फसल तैयार खड़ी है। ऐसे में किसानों को अपनी मेहनत पर पानी फिरने का डर सता रहा है। मौसम की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद में अलर्ट जारी किया है। किसानों की सबसे बड़ी चिंता खेतों में खड़ी तैयार फसल को बचाने और संभावित नुकसान को कम करने की है।
    user_अनिल
    अनिल
    फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सड़क पर गिरा पेड़ टूटा बिजली का तार,आम जनमानस को हो रही परेशानी‌ सड़क पर गिरा पेड़ टूटा बिजली का तार,आम जनमानस को हो रही परेशानी‌ अयोध्या। सोहावल तहसील के थाना पुराकालंदर क्षेत्र में सड़क पर गिरा पेड़ टूटा बिजली का तार सरियावा से सोहावल मार्ग हुआ बंद वन विभाग की बड़ी लापर वाही सूचना के बाद भी देर से पहुंची टीम वही विजली विभाग भी निष्क्रिय बिजली का टूटा तार सड़क पर बिजली का टूटा तार हादसे को दे रहा नेवता खुले में पड़ा बिजली का टूटा तार पेड़ गिरने से यातायात बंद सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय अपनी टीम के साथ पेड़ हटने के बाद ही आवागमन हो पाएगा शुरू सोहावल तहसील के पूराकलंदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरियावा सोहावल सड़क पर इच्छा राम तिवारी के पुरवा के पास मुख्य मार्ग का मामला है।
    1
    सड़क पर गिरा पेड़ टूटा बिजली का तार,आम जनमानस को हो रही परेशानी‌
सड़क पर गिरा पेड़ टूटा बिजली का तार,आम जनमानस को हो रही परेशानी‌
अयोध्या। सोहावल तहसील के थाना पुराकालंदर क्षेत्र में सड़क पर गिरा पेड़ टूटा बिजली का तार सरियावा से सोहावल मार्ग हुआ बंद  वन विभाग की बड़ी लापर वाही सूचना के बाद भी देर से पहुंची टीम वही विजली विभाग भी निष्क्रिय बिजली का टूटा तार सड़क पर बिजली का टूटा तार हादसे को दे रहा नेवता खुले में पड़ा बिजली का टूटा तार पेड़ गिरने से यातायात बंद सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय अपनी टीम के साथ पेड़ हटने के बाद ही आवागमन हो पाएगा शुरू सोहावल तहसील के पूराकलंदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरियावा सोहावल सड़क पर इच्छा राम तिवारी के पुरवा के पास मुख्य मार्ग का मामला है।
    user_Varun kumar
    Varun kumar
    Local News Reporter Faizabad, Ayodhya•
    3 hrs ago
  • मौसम संबंधी चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की की अपील मौसम संबंधी चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की की अपील अयोध्या में आगामी 02 दिनों के दौरान भारी वर्षा, मेघगर्जन/वज्रपात तथा तेज झोंकेदार हवाए चलने की संभावना मौसम विभाग द्वारा दिनांक 25-26 सितंबर तथा 26-27 सितंबर 2026 की अवधि के पूर्वानुमान में जनपद अयोध्या को संबंधित चेतावनी अयोध्या। भारत मौसम विज्ञान विभाग, क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केन्द्र, लखनऊ द्वारा जारी प्रभाव आधारित पूर्वानुमान के अनुसार जनपद अयोध्या में आगामी 02 दिनों के दौरान भारी वर्षा, मेघगर्जन/वज्रपात तथा तेज झोंकेदार हवाए चलने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग द्वारा दिनांक 25-26 सितंबर तथा 26-27 सितंबर 2026 की अवधि के पूर्वानुमान में जनपद अयोध्या को संबंधित चेतावनी वाले क्षेत्रों में शामिल किया गया है। मौसम की संभावित प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए जिलाधिकारी अयोध्या श्री शशांक त्रिपाठी ने जनपदवासियों से विशेष सतर्कता बरतने तथा आगामी 02 दिनों तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की है। जिलाधिकारी ने कहा है कि विशेष रूप से मेघगर्जन एवं आकाशीय बिजली की स्थिति में खुले स्थानों पर जाने से बचें और सुरक्षित स्थान पर रहें। आकाशीय बिजली से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि— - मेघगर्जन अथवा आकाशीय बिजली की आवाज सुनाई देने पर तत्काल किसी सुरक्षित पक्के भवन के अंदर चले जाएं। - पेड़ के नीचे आश्रय न लें। पेड़ आकाशीय बिजली से सुरक्षा का सुरक्षित स्थान नहीं हैं। - खेत, खुले मैदान, सड़क, तालाब अथवा अन्य खुले स्थानों पर अनावश्यक रूप से न रहें। - बिजली के खंभों, तारों, ट्रांसफार्मर तथा विद्युत संचालित अन्य वस्तुओं से दूरी बनाए रखें। - वर्षा एवं मेघगर्जन के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। अत्यंत आवश्यक होने पर ही सावधानीपूर्वक यात्रा करें। - घर के अंदर रहते हुए खिड़की एवं दरवाजे बंद रखें। - तेज हवा के दौरान जर्जर भवनों, कमजोर दीवारों, होर्डिंग्स, पेड़ों एवं अन्य असुरक्षित संरचनाओं से दूर रहें। - विद्युत उपकरणों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यकता होने पर उन्हें अनप्लग कर दें। - जलस्रोतों के आसपास न जाएं तथा वर्षा के दौरान तालाब, नदी, नहर अथवा अन्य खुले जल क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। - किसान भाई आकाशीय बिजली एवं मेघगर्जन के दौरान खेतों में कार्य करने से बचें और पशुओं को भी सुरक्षित स्थान पर रखें। नागरिकों से विशेष अपील जिलाधिकारी ने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए सभी नागरिक *घबराएं नहीं, बल्कि सावधानी और सतर्कता बरतें।* अगले दो दिनों में मौसम खराब रहने की संभावना को देखते हुए अत्यावश्यक कार्य न होने पर घर से बाहर निकलने से बचें। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि मौसम संबंधी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें तथा जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें—आकाशीय बिजली और मेघगर्जन के दौरान खुले स्थान पर न जाएं तथा सुरक्षित भवन में शरण लें।”
    1
    मौसम संबंधी चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की की अपील
मौसम संबंधी चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की की अपील
अयोध्या में आगामी 02 दिनों के दौरान भारी वर्षा, मेघगर्जन/वज्रपात तथा तेज झोंकेदार हवाए चलने की संभावना
मौसम विभाग द्वारा दिनांक 25-26 सितंबर तथा 26-27 सितंबर 2026 की अवधि के पूर्वानुमान में जनपद अयोध्या को संबंधित चेतावनी
अयोध्या।
भारत मौसम विज्ञान विभाग, क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केन्द्र, लखनऊ द्वारा जारी प्रभाव आधारित पूर्वानुमान के अनुसार जनपद अयोध्या में आगामी 02 दिनों के दौरान भारी वर्षा, मेघगर्जन/वज्रपात तथा तेज झोंकेदार हवाए चलने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग द्वारा दिनांक 25-26 सितंबर तथा 26-27 सितंबर 2026 की अवधि के पूर्वानुमान में जनपद अयोध्या को संबंधित चेतावनी वाले क्षेत्रों में शामिल किया गया है।
मौसम की संभावित प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए जिलाधिकारी अयोध्या श्री शशांक त्रिपाठी ने जनपदवासियों से विशेष सतर्कता बरतने तथा आगामी 02 दिनों तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की है। जिलाधिकारी ने कहा है कि विशेष रूप से मेघगर्जन एवं आकाशीय बिजली की स्थिति में खुले स्थानों पर जाने से बचें और सुरक्षित स्थान पर रहें।
आकाशीय बिजली से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां
जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि—
- मेघगर्जन अथवा आकाशीय बिजली की आवाज सुनाई देने पर तत्काल किसी सुरक्षित पक्के भवन के अंदर चले जाएं।
- पेड़ के नीचे आश्रय न लें। पेड़ आकाशीय बिजली से सुरक्षा का सुरक्षित स्थान नहीं हैं।
- खेत, खुले मैदान, सड़क, तालाब अथवा अन्य खुले स्थानों पर अनावश्यक रूप से न रहें।
- बिजली के खंभों, तारों, ट्रांसफार्मर तथा विद्युत संचालित अन्य वस्तुओं से दूरी बनाए रखें।
- वर्षा एवं मेघगर्जन के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। अत्यंत आवश्यक होने पर ही सावधानीपूर्वक यात्रा करें।
- घर के अंदर रहते हुए खिड़की एवं दरवाजे बंद रखें।
- तेज हवा के दौरान जर्जर भवनों, कमजोर दीवारों, होर्डिंग्स, पेड़ों एवं अन्य असुरक्षित संरचनाओं से दूर रहें।
- विद्युत उपकरणों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यकता होने पर उन्हें अनप्लग कर दें।
- जलस्रोतों के आसपास न जाएं तथा वर्षा के दौरान तालाब, नदी, नहर अथवा अन्य खुले जल क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।
- किसान भाई आकाशीय बिजली एवं मेघगर्जन के दौरान खेतों में कार्य करने से बचें और पशुओं को भी सुरक्षित स्थान पर रखें।
नागरिकों से विशेष अपील
जिलाधिकारी ने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए सभी नागरिक *घबराएं नहीं, बल्कि सावधानी और सतर्कता बरतें।* अगले दो दिनों में मौसम खराब रहने की संभावना को देखते हुए अत्यावश्यक कार्य न होने पर घर से बाहर निकलने से बचें।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि मौसम संबंधी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें तथा जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें—आकाशीय बिजली और मेघगर्जन के दौरान खुले स्थान पर न जाएं तथा सुरक्षित भवन में शरण लें।”
    user_अयोध्या वार्ता
    अयोध्या वार्ता
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उ प्रदेश सरकार जागे शिक्षामित्र विशेष uptet प्रतियोगिता परीक्षा मे न सामिल करें उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्र विशेष uptet प्रतियोगिता परीक्षा मे न सामिल करने पर जिला मुख्यालय, मे 28 set 26, को अनिचित कालीन धरना प्रदर्शन करने की खबर आ रही है,,,, ।। , आज सुबह टाइम्स,। उ प्रदेश सरकार जागे शिक्षामित्र विशेष uptet प्रतियोगिता परीक्षा मे न सामिल करें उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्र विशेष uptet प्रतियोगिता परीक्षा मे न सामिल करने पर जिला मुख्यालय, मे 28 set 26, को अनिचित कालीन धरना प्रदर्शन करने की खबर आ रही है,,,, ।। , आज सुबह टाइम्स,।
    1
    उ प्रदेश सरकार जागे शिक्षामित्र विशेष uptet प्रतियोगिता परीक्षा मे न सामिल करें
उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्र विशेष uptet प्रतियोगिता परीक्षा मे न सामिल करने पर जिला मुख्यालय, मे 28 set 26, को अनिचित कालीन धरना प्रदर्शन करने की खबर आ रही है,,,, 
।। , आज सुबह टाइम्स,।
उ प्रदेश सरकार जागे शिक्षामित्र विशेष uptet प्रतियोगिता परीक्षा मे न सामिल करें
उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्र विशेष uptet प्रतियोगिता परीक्षा मे न सामिल करने पर जिला मुख्यालय, मे 28 set 26, को अनिचित कालीन धरना प्रदर्शन करने की खबर आ रही है,,,, 
।। , आज सुबह टाइम्स,।
    user_Aaj Subah Times
    Aaj Subah Times
    पत्रकार Ayodhya, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • अयोध्या सैन्य क्षेत्र के मीरनघाट रेंज में एक बार फिर से तेंदुआ दिखने से दहशत। इटीआर रेंज के पास दीवार पर बैठा दिखा तेंदुआ। अयोध्या सैन्य क्षेत्र के मीरनघाट रेंज में एक बार फिर से तेंदुआ दिखने से दहशत। इटीआर रेंज के पास दीवार पर बैठा दिखा तेंदुआ। उसी क्षेत्र के रहने वाले लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल। स्थानीय लोगों के मुताबिक गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम देखकर वापस लौट रहे लोगों ने दीवार पर बैठा देखा तेंदुआ। वन विभाग की टीम ने पहले से ही लगाए हैं पिंजरे। वायरल वीडियो की खबरें अभी तक नहीं करता पुष्टि।
    1
    अयोध्या सैन्य क्षेत्र के मीरनघाट रेंज में एक बार फिर से तेंदुआ दिखने से दहशत। इटीआर रेंज के पास दीवार पर बैठा दिखा तेंदुआ।
अयोध्या सैन्य क्षेत्र के मीरनघाट रेंज में एक बार फिर से तेंदुआ दिखने से दहशत। इटीआर रेंज के पास दीवार पर बैठा दिखा तेंदुआ। उसी क्षेत्र के रहने वाले लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल। स्थानीय लोगों के मुताबिक गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम देखकर वापस लौट रहे लोगों ने दीवार पर बैठा देखा तेंदुआ। वन विभाग की टीम ने पहले से ही लगाए हैं पिंजरे। वायरल वीडियो की खबरें अभी तक नहीं करता पुष्टि।
    user_Mayank Srivastava
    Mayank Srivastava
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    8 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.