अयोध्या में अर्नब तूफान का असर, तेज हवाओं से धान और गन्ने की फसल प्रभावित अयोध्या। अर्नब तूफान का असर रामनगरी अयोध्या में भी देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों से जनपद में लगातार तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे खेतों में खड़ी तैयार फसलें प्रभावित होने लगी हैं। कई इलाकों में तेज हवाओं के कारण धान की फसल खेतों में गिर गई है, वहीं गन्ने की तैयार फसल भी गिरने लगी है। धान और गन्ने की फसल लगभग तैयार होने के समय मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। फसल गिरने से जहां कटाई में परेशानी हो सकती है, वहीं उत्पादन पर भी असर पड़ने की आशंका है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह खराब रहा और तेज हवाएं चलती रहीं तो फसलों को और अधिक नुकसान हो सकता है। इस समय खेतों में धान और गन्ने की फसल तैयार खड़ी है। ऐसे में किसानों को अपनी मेहनत पर पानी फिरने का डर सता रहा है। मौसम की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद में अलर्ट जारी किया है। किसानों की सबसे बड़ी चिंता खेतों में खड़ी तैयार फसल को बचाने और संभावित नुकसान को कम करने की है।
अयोध्या में अर्नब तूफान का असर, तेज हवाओं से धान और गन्ने की फसल प्रभावित अयोध्या। अर्नब तूफान का असर रामनगरी अयोध्या में भी देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों से जनपद में लगातार तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे खेतों में खड़ी तैयार फसलें प्रभावित होने लगी हैं। कई इलाकों में तेज हवाओं के कारण धान की फसल खेतों में गिर गई है, वहीं गन्ने की तैयार फसल भी गिरने लगी है। धान और गन्ने की फसल लगभग तैयार होने के समय मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। फसल गिरने से जहां कटाई में परेशानी हो सकती है, वहीं उत्पादन पर भी असर पड़ने की आशंका है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह खराब रहा और तेज हवाएं चलती रहीं तो फसलों को और अधिक नुकसान हो सकता है। इस समय खेतों में धान और गन्ने की फसल तैयार खड़ी है। ऐसे में किसानों को अपनी मेहनत पर पानी फिरने का डर सता रहा है। मौसम की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद में अलर्ट जारी किया है। किसानों की सबसे बड़ी चिंता खेतों में खड़ी तैयार फसल को बचाने और संभावित नुकसान को कम करने की है।
- मीरनघाट रेंज में दीवार पर बैठा दिखा तेंदुआ, स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल अयोध्या। सैन्य क्षेत्र के मीरनघाट रेंज में एक बार फिर तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल है। इटीआर रेंज के पास एक दीवार पर बैठे तेंदुए का वीडियो स्थानीय लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम देखकर वापस लौट रहे कुछ लोगों ने दीवार पर बैठे तेंदुए को देखा। तेंदुए को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। बताया जा रहा है कि सैन्य क्षेत्र में पहले भी तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिल चुकी है। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पहले से ही पिंजरे लगा रखे हैं। एक बार फिर तेंदुआ दिखाई देने की चर्चा से आसपास के लोगों में भय का माहौल है। फिलहाल वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है। वन विभाग की ओर से तेंदुए की मौजूदगी और उसे पकड़ने के लिए की जा रही कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।1
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बारिश के बीच कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बारिश के बीच कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन। अयोध्या। खबर लखनऊ से कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन के तहत लखनऊ में भी विरोध-प्रदर्शन। कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से भारी संख्या में नेता व कार्यकर्ता मौजूद। प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में प्रदर्शन शुरू। प्रदेश भर से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल। कांग्रेस ने प्रदर्शन को ‘वोट चोरी’ के मुद्दे से जोड़ा है।प्रदर्शन में चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दे उठाए गए। अपनी मांगो को लेकर नेता व कार्यकर्ता लगातार कर रहे नारेबाजी, वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे गूंजे। लखनऊ में विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा व अन्य नेता पुलिस द्वारा रोके जाने पर वैरिकेटिंग पर चढ़े, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया।1
- मुआवजे के बड़े-बड़े ऐलान के बाद भी हाथ खाली, पीड़ितों की जुबानी सुनिए क्या मिल रहा है और क्या अभी बाकी है1
- गणपति बप्पा के जयकारों के बीच आज आम घाट पर होगा प्रतिमा विसर्जन ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरकेंगे श्रद्धालु, सुरक्षा को लेकर पुलिस रहेगी मुस्तैद हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। क्षेत्र के पलिया लोहानी स्थित पूरे लाला का पुरवा एवं दूबे का पुरवा में श्री गणेश पूजा समिति की ओर से आयोजित तृतीय गणेश महोत्सव 2026 का समापन आज गणपति प्रतिमा के विसर्जन के साथ होगा। प्रतिमा विसर्जन को लेकर समिति और श्रद्धालुओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। विसर्जन यात्रा में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। विसर्जन से पहले पंडाल में विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और आरती की जाएगी। इसके बाद गणपति प्रतिमा को गाजे-बाजे के साथ विसर्जन यात्रा के रूप में आम घाट ले जाया जाएगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाएंगे। ढोल-नगाड़ों की धुन पर युवा और श्रद्धालु नृत्य करते हुए आगे बढ़ेंगे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आएगा। महोत्सव के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में छोले-चावल वितरित किए जाएंगे। विसर्जन यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी मुस्तैद रहेगी। हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी शेखर नाथ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहेंगे और यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। आम घाट पहुंचने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। समिति ने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्वक विसर्जन में शामिल होने की अपील की है।1
- सावधान रहें, सुरक्षित रहें आज और कल चक्रवात का रहेगा असर मौसम अपडेट । मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) किया जारी सावधान रहें, सुरक्षित रहें आज और कल चक्रवात का रहेगा असर आंधी पानी में लोगों को पेंडो के नीचे न रूकने की सलाह अयोध्या। जनपद अयोध्या सहित आसपास के जिलें जिसमें (गोंडा, बस्ती, बाराबंकी, अमेठी और सुल्तानपुर) में मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। चक्रवातीय सिस्टम के असर से आज, 25 सितंबर 2026 को क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के साथ 40 से 50 किमी/घंटा (झोंकों में 60 किमी/घंटा तक) की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की पूरी आशंका है। अयोध्या और आसपास के क्षेत्रों में 26 सितम्बर को भी मौसम खराब रहेगा 27 सितम्बर के बाद 28 सितम्बर से मौसम साफ होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। सडको पर पेंडो के गिरने की बात करते हुए विभाग ने आंधी पानी में पेंडो के नीचे न रूकने को कहा है2
- 36-37-48 का रहस्य क्या? मुरारी यादव बोले—“पहले मामला क्लियर करो, तभी लेंगे मुआवजा बिपिन पांडेय संवाददाता इन 24लाइव न्यूज़ अयोध्या लोकेशन अयोध्या अयोध्या अयोध्या। 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण में प्रभावित भाजपा नेता मुरारी यादव के मुआवजे का मामला अब नए सवाल खड़े कर रहा है। मुरारी यादव द्वारा बार-बार उठाए जा रहे ‘36, 37 और 48’ के आंकड़ों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता से बातचीत के दौरान मुरारी यादव ने कहा कि “36, 37, 48 का मामला क्लियर करिए, तभी हम मुआवजा लेंगे।” बातचीत के दौरान विधायक की ओर से मुरारी यादव से “आप बड़े आदमी हैं” कहे जाने की बात भी सामने आ रही है। अब पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर 36, 37 और 48 के आंकड़ों का मतलब क्या है? इन आंकड़ों के पीछे मुआवजे की गणना, भूमि या भवन से जुड़ा कौन-सा मामला है, यह स्पष्ट होना अभी बाकी है। वहीं स्थानीय लोगों में भी इस बातचीत को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति का मकान या संपत्ति सरकारी परियोजना के चौड़ीकरण की जद में आती है, तो मुआवजे का निर्धारण नियमानुसार होना चाहिए। ऐसे में किसी व्यक्ति की आर्थिक स्थिति को लेकर टिप्पणी क्यों चर्चा में आ रही है?फिलहाल ‘36-37-48’ का रहस्य क्या है और मुरारी यादव द्वारा इसे स्पष्ट करने की मांग क्यों की जा रही है, यह सवाल पूरे मामले में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से इन आंकड़ों और मुआवजे की गणना को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी।1
- सतर्क रहें, सुरक्षित रहें—आकाशीय बिजली और मेघगर्जन के दौरान खुले स्थान पर न जाएं तथा सुरक्षित भवन में शरण लें प्रेस विज्ञप्ति मौसम संबंधी चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील की* *अयोध्या, 25 सितंबर 2026* भारत मौसम विज्ञान विभाग, क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केन्द्र, लखनऊ द्वारा जारी प्रभाव आधारित पूर्वानुमान के अनुसार जनपद अयोध्या में आगामी *02 दिनों के दौरान भारी वर्षा, मेघगर्जन/वज्रपात तथा तेज झोंकेदार हवाएं* चलने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग द्वारा दिनांक *25-26 सितंबर तथा 26-27 सितंबर 2026* की अवधि के पूर्वानुमान में जनपद अयोध्या को संबंधित चेतावनी वाले क्षेत्रों में शामिल किया गया है। मौसम की संभावित प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए *जिलाधिकारी अयोध्या श्री शशांक त्रिपाठी ने जनपदवासियों से विशेष सतर्कता बरतने तथा आगामी 02 दिनों तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की है।* जिलाधिकारी ने कहा है कि विशेष रूप से मेघगर्जन एवं आकाशीय बिजली की स्थिति में खुले स्थानों पर जाने से बचें और सुरक्षित स्थान पर रहें। *आकाशीय बिजली से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां* जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि— - मेघगर्जन अथवा आकाशीय बिजली की आवाज सुनाई देने पर तत्काल *किसी सुरक्षित पक्के भवन के अंदर चले जाएं।* - *पेड़ के नीचे आश्रय न लें।* पेड़ आकाशीय बिजली से सुरक्षा का सुरक्षित स्थान नहीं हैं। - खेत, खुले मैदान, सड़क, तालाब अथवा अन्य खुले स्थानों पर अनावश्यक रूप से न रहें। - बिजली के खंभों, तारों, ट्रांसफार्मर तथा विद्युत संचालित अन्य वस्तुओं से दूरी बनाए रखें। - वर्षा एवं मेघगर्जन के दौरान *अनावश्यक यात्रा से बचें।* अत्यंत आवश्यक होने पर ही सावधानीपूर्वक यात्रा करें। - घर के अंदर रहते हुए खिड़की एवं दरवाजे बंद रखें। - तेज हवा के दौरान जर्जर भवनों, कमजोर दीवारों, होर्डिंग्स, पेड़ों एवं अन्य असुरक्षित संरचनाओं से दूर रहें। - विद्युत उपकरणों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यकता होने पर उन्हें अनप्लग कर दें। - *जलस्रोतों के आसपास न जाएं* तथा वर्षा के दौरान तालाब, नदी, नहर अथवा अन्य खुले जल क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। - किसान भाई आकाशीय बिजली एवं मेघगर्जन के दौरान खेतों में कार्य करने से बचें और *पशुओं को भी सुरक्षित स्थान पर रखें।* *नागरिकों से विशेष अपील* जिलाधिकारी ने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए सभी नागरिक *घबराएं नहीं, बल्कि सावधानी और सतर्कता बरतें।* अगले दो दिनों में मौसम खराब रहने की संभावना को देखते हुए अत्यावश्यक कार्य न होने पर घर से बाहर निकलने से बचें। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि मौसम संबंधी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें तथा जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें—आकाशीय बिजली और मेघगर्जन के दौरान खुले स्थान पर न जाएं तथा सुरक्षित भवन में शरण लें1
- मुआवजे के बड़े-बड़े ऐलान और खाली हाथ: बरसात में भीगते हुए ग्राउंड जीरो पर जानिए पीड़ितों का दर्द और राजनीति का सच1
- नगर निगम अयोध्या की लापरवाही सीवर धंसने से कालोनी वासियों की बढ़ी मुश्किले। अयोध्या। कौशलपूरी मोदहा दक्षिणी के राजेंद्र नगर कॉलोनी की जहाँ पर खुदाई कर सीवर डाली गई थी,लगातार वर्षा होने से लगभग ढाई फीट सीवर सड़क सहित धंसी,कालोनी के लोगों को चार पहिया वाहन लेकर निकलना दुर्लभ, कार्यदायी संस्था अधूरा कार्य करके हुआ था गायब, सही से पटाई करके सीमेंट की ईट नहीं लगाए जाने से सड़क धंसी, नगर निगम संज्ञान लेकर धंसी कालोनी की सड़क मरम्मत करे, ताकि निवासियों का आवागमन हो सके।।1