बिलासपुर के सीपत चौक में गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण पर खाद्य विभाग ने 54 सिलेंडर जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है। बिलासपुर: सीपत चौक में गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण उजागर, 54 सिलेंडर जब्त बिलासपुर, 24 अप्रैल। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर शुक्रवार सुबह सरकंडा क्षेत्र के सीपत चौक में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण और रिफिलिंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी छापामार कार्रवाई की। इस दौरान 54 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए गए और अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ। खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर के मार्गदर्शन में एएफओ अजय मौर्य और विनीता दास के नेतृत्व में टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महामाया गैस चूल्हा सुधारक एवं विक्रेता तथा गर्ल्स हॉस्टल संचालक लव निमेष जायसवाल के ठिकाने पर दबिश दी। यहां से 19 नग 14.2 किलोग्राम के भरे एवं आंशिक भरे घरेलू सिलेंडर तथा 35 नग 5 किलोग्राम के घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडर बरामद किए गए। मौके से 7 रिफिलिंग नोजल (बंशी), एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन सहित अन्य उपकरण भी जब्त किए गए। जांच में सामने आया कि बिना वैध अनुमति के गैस सिलेंडरों का भंडारण और रिफिलिंग कर अवैध रूप से विक्रय किया जा रहा था, जिससे सुरक्षा मानकों की अनदेखी हो रही थी और आमजन की जान-माल को खतरा बना हुआ था। कार्रवाई के दौरान जब्त सामग्री को सुरक्षित करते हुए मौके से गुजर रही कोनी इंडेन की डिलीवरी वैन को रोककर संबंधित एजेंसी को सुपुर्द किया गया। इसी क्रम में विजय स्टील नामक प्रतिष्ठान (मालिक सनटी अग्रवाल) से भी 2 घरेलू गैस सिलेंडर, 3 रिफिलिंग नोजल और एक तौल मशीन जब्त की गई।

- ग्राम कया मे घूरवा के सामने मकान बनने से आने जाने मे परेशानी को ले कर प्रर्थीया ने थाना चकरभाठा मे की शिकायत आज शुक्रवार की रात 9.30 बजे चकरभाठा पुलिस ने मिली जानकारी अनुसार नाम आवेदक निर्मला नोनिया पति केजू नोनिया उम्र 55 साल साकिन ग्राम कया थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर ने शुक्रवार की रात 20.37 बजे थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज कराई की विवरण- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आवेदिका निर्मला नोनिया पति केज नोनिया उम्र 55 साल साकिन ग्राम कया थाना चकरभाठा जिला बिलासपर छ.ग. आज दिनांक 24/04/2026 को अपने पुत्र सत्यनाराण के साथ थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम कया में आवेदिका के शासकीय जमीन में घुरूवा है उसी घुरूवा के सामने अनावेदक ननकी अशोक रोहित मोहित सभी निवासी ग्राम कया के द्वारा घर बना रहे है जिससे आवेदिका को उसी घरूवा एवं घर में आने जाने के लिये निस्तारी रास्ता में आने जाने नही दे रहा है। कि मामला शासकीय बेजा कब्जा जमीन एवं पुलिस अहस्तक्षेप योग्य अपराध का होना पाये जाने से आवेदिका को न्यायालय शरण जाने की राय देते हुए फैना दिया गया।1
- बादाम कांड वाले तरूण साहू ने खोखले सिस्टम के बारे मे कहा सुधर जाओ नही तो और भी video बनेंगे #badamkand #tarunsahu #Bilaspurchhattisgarhnews #बादाम_कांड #poonambanjare1
- मुंगेली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए थाना जरहागांव क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम तरकीडीह में कच्ची महुआ शराब बनाकर बेच रहे आरोपी राजेंद्र बंजारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 55 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 5500 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देशन में की गई। #MungeliPolice #LiquorRaid #MahuaSharab #PoliceAction #ChhattisgarhNews #BreakingNews #CrimeNews #IllegalLiquor #PoliceRaid #CGPolice1
- सुशासन तिहार में होगा समस्याओं का समाधान ।1
- छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना से सामने आया मामला सिर्फ एक चोरी का नहीं, बल्कि पूरे पुलिस सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करता है। जब पुलिस कस्टडी में रखी गई संपत्ति ही सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिक खुद को कितना सुरक्षित महसूस करेगा—यही सबसे बड़ा सवाल बनकर उभरा है। क्या है पूरा मामला? उत्तर प्रदेश निवासी मटुकधारी अपने पिकअप वाहन (UP 64 CT 4056) में 67 बोरी धान लेकर छत्तीसगढ़ आ रहे थे। इसी दौरान बसंतपुर थाना पुलिस ने वाहन को रोका और बाद में उसे अपने कब्जे में ले लिया। वाहन को थाना परिसर में रखा गया तहसीलदार के आदेश से वाहन जब्त किया गया 24 अप्रैल 2026 को कोर्ट आदेश के बाद वाहन रिलीज हुआ लेकिन जब मालिक गाड़ी लेने पहुंचे, तो मामला पलट चुका था। क्या-क्या गड़बड़ी सामने आई? वाहन मालिक के अनुसार— गाड़ी के 2 नए टायर गायब उनकी जगह पुराने और सड़े टायर लगाए गए 67 बोरी में से 4 बोरी धान कम मौके पर पहुंचे पत्रकार ने भी इन तथ्यों की पुष्टि की, जिससे संदेह और गहरा गया कि मामला साधारण लापरवाही नहीं हो सकता। पीड़ित का सीधा सवाल “जब थाना ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे होगी?” मटुकधारी ने साफ कहा कि जब तक उनका पूरा सामान वापस नहीं मिलता, वे वाहन नहीं ले जाएंगे। पुलिस की प्रतिक्रिया पुलिस अधीक्षक से संपर्क नहीं हो सका डीएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने जांच का भरोसा दिया दोषियों पर कार्रवाई की बात कही गई उठते बड़े सवाल क्या पुलिस कस्टडी में भी चोरी संभव है? क्या यह अंदरूनी मिलीभगत का मामला है? जब्त वाहनों की सुरक्षा का जिम्मेदार कौन? पहले भी हो चुका है ऐसा मामला यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले सरगुजा जिले के दरिमा थाना में भी ऐसा ही मामला सामने आया था— जब्त ट्रैक्टर से टायर और पार्ट्स चोरी जांच में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आई आरोपी: संतोष कुमार गुप्ता (प्रधान आरक्षक) जगेश्वर बघेल (आरक्षक) कार्रवाई: तत्कालीन एसपी विजय अग्रवाल ने सख्त कदम उठाए एक को डिमोट किया गया, दूसरे को न्यूनतम वेतनमान पर रखा गया क्या फिर दोहराया गया वही पैटर्न? बसंतपुर का ताजा मामला पुराने केस की तरह ही संकेत दे रहा है— जब्त संपत्ति की सुरक्षा में भारी चूक निगरानी व्यवस्था कमजोर जवाबदेही तय नहीं निष्कर्ष लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से यह साफ है कि— थानों में जब्त वाहनों की सुरक्षा अभी भी चुनौती बनी हुई है आंतरिक निगरानी और पारदर्शिता की कमी है सख्त और त्वरित कार्रवाई की जरूरत है अब सबकी नजर इस पर टिकी है कि प्रशासन इस बार क्या कदम उठाता है— क्या सिर्फ जांच होगी, या सिस्टम में बदलाव भी देखने को मिलेगा?4
- Post by गोविंद राम 92947315371
- मुंगेली पुलिस लाइन में “डिजिटल, इलेक्ट्रॉनिक एवं डीएनए साक्ष्य” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों को आधुनिक तकनीकी साक्ष्यों के संग्रहण, संरक्षण और उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। फॉरेन्सिक विशेषज्ञों ने डिजिटल डेटा, सीसीटीवी फुटेज और डीएनए साक्ष्यों की अहम भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। इस पहल से अपराध अनुसंधान को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। #MungeliPolice #DigitalEvidence #DNATest #ForensicScience #CyberCrime #PoliceTraining #ChhattisgarhNews #Investigation #CrimeNews #TechnologyInPolice1
- भारत की मिट्टी में ऐसा कौन सा राज छुपा है ।1
- बांग्लादेश में रास्ते को लेकर बवाल, लाठी-डंडों से हुई मारपीट बांग्लादेश के एक इलाके में मामूली रास्ते के विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक, दो पक्षों के बीच रास्ते के इस्तेमाल को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों तरफ से लोगों ने लाठी-डंडे उठाकर एक-दूसरे पर हमला कर दिया। सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग डरकर इधर-उधर भागने लगे। इस घटना में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, वहीं इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है।1