सीखना सिखाना केंद्र "तारे ज़मीं पे" का समापन कार्यक्रम दिनांक 24/04/2026 को शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला दतान प में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य प्रतिनिधि नीलकमल साहू जी, विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् श्री कृष्ण कुमार वर्मा जी एवं ग्राम पंचायत दतान प की पंच सोमलता धीवर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिससे वातावरण आनंदमय हो उठा। सीखना सिखाना केंद्र में बच्चों को खेल के माध्यम से हिंदी, गणित तथा अंग्रेजी विषय को बच्चों से जोड़ने का प्रयास किया गया वही इसके साथ बच्चों को कला के क्षेत्र में आगे लाने के लिए अलग अलग क्राफ्ट वर्क भी करवाया गया। जिसके साथ ही साथ ही बच्चों द्वारा निर्मित शैक्षणिक एवं रचनात्मक सामग्रियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसकी अतिथियों एवं अभिभावकों ने सराहना की। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एवं सभी बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर प्रधान पाठक किरण ठाकुर, संध्या पैकरा, सरस्वती वर्मा, अजीम प्रेम जी से कुरैशी मैडम,कुंती यादव, मधु धीवर,कमलेश कुमार साहू, अभिषेक महोबे, शिव कुमार वर्मा, श्रवण कुमार साहू, देवेश कुमार साहू, प्रकाश कुमार सेन, तेजराम साहू एवं सभी बच्चें उपस्थित रहे...अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।
सीखना सिखाना केंद्र "तारे ज़मीं पे" का समापन कार्यक्रम दिनांक 24/04/2026 को शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला दतान प में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य प्रतिनिधि नीलकमल साहू जी, विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् श्री कृष्ण कुमार वर्मा जी एवं ग्राम पंचायत दतान प की पंच सोमलता धीवर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिससे वातावरण आनंदमय हो उठा। सीखना सिखाना केंद्र में बच्चों को खेल के माध्यम से हिंदी, गणित तथा अंग्रेजी विषय को बच्चों से जोड़ने का प्रयास किया गया वही इसके साथ बच्चों को कला के क्षेत्र में आगे लाने के लिए अलग अलग क्राफ्ट वर्क भी करवाया गया। जिसके साथ ही साथ ही बच्चों द्वारा निर्मित शैक्षणिक एवं रचनात्मक सामग्रियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसकी अतिथियों एवं अभिभावकों ने सराहना की। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एवं सभी बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर प्रधान पाठक किरण ठाकुर, संध्या पैकरा, सरस्वती वर्मा, अजीम प्रेम जी से कुरैशी मैडम,कुंती यादव, मधु धीवर,कमलेश कुमार साहू, अभिषेक महोबे, शिव कुमार वर्मा, श्रवण कुमार साहू, देवेश कुमार साहू, प्रकाश कुमार सेन, तेजराम साहू एवं सभी बच्चें उपस्थित रहे...अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।
- Post by गोविंद राम 92947315371
- छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना से सामने आया मामला सिर्फ एक चोरी का नहीं, बल्कि पूरे पुलिस सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करता है। जब पुलिस कस्टडी में रखी गई संपत्ति ही सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिक खुद को कितना सुरक्षित महसूस करेगा—यही सबसे बड़ा सवाल बनकर उभरा है। क्या है पूरा मामला? उत्तर प्रदेश निवासी मटुकधारी अपने पिकअप वाहन (UP 64 CT 4056) में 67 बोरी धान लेकर छत्तीसगढ़ आ रहे थे। इसी दौरान बसंतपुर थाना पुलिस ने वाहन को रोका और बाद में उसे अपने कब्जे में ले लिया। वाहन को थाना परिसर में रखा गया तहसीलदार के आदेश से वाहन जब्त किया गया 24 अप्रैल 2026 को कोर्ट आदेश के बाद वाहन रिलीज हुआ लेकिन जब मालिक गाड़ी लेने पहुंचे, तो मामला पलट चुका था। क्या-क्या गड़बड़ी सामने आई? वाहन मालिक के अनुसार— गाड़ी के 2 नए टायर गायब उनकी जगह पुराने और सड़े टायर लगाए गए 67 बोरी में से 4 बोरी धान कम मौके पर पहुंचे पत्रकार ने भी इन तथ्यों की पुष्टि की, जिससे संदेह और गहरा गया कि मामला साधारण लापरवाही नहीं हो सकता। पीड़ित का सीधा सवाल “जब थाना ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे होगी?” मटुकधारी ने साफ कहा कि जब तक उनका पूरा सामान वापस नहीं मिलता, वे वाहन नहीं ले जाएंगे। पुलिस की प्रतिक्रिया पुलिस अधीक्षक से संपर्क नहीं हो सका डीएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने जांच का भरोसा दिया दोषियों पर कार्रवाई की बात कही गई उठते बड़े सवाल क्या पुलिस कस्टडी में भी चोरी संभव है? क्या यह अंदरूनी मिलीभगत का मामला है? जब्त वाहनों की सुरक्षा का जिम्मेदार कौन? पहले भी हो चुका है ऐसा मामला यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले सरगुजा जिले के दरिमा थाना में भी ऐसा ही मामला सामने आया था— जब्त ट्रैक्टर से टायर और पार्ट्स चोरी जांच में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आई आरोपी: संतोष कुमार गुप्ता (प्रधान आरक्षक) जगेश्वर बघेल (आरक्षक) कार्रवाई: तत्कालीन एसपी विजय अग्रवाल ने सख्त कदम उठाए एक को डिमोट किया गया, दूसरे को न्यूनतम वेतनमान पर रखा गया क्या फिर दोहराया गया वही पैटर्न? बसंतपुर का ताजा मामला पुराने केस की तरह ही संकेत दे रहा है— जब्त संपत्ति की सुरक्षा में भारी चूक निगरानी व्यवस्था कमजोर जवाबदेही तय नहीं निष्कर्ष लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से यह साफ है कि— थानों में जब्त वाहनों की सुरक्षा अभी भी चुनौती बनी हुई है आंतरिक निगरानी और पारदर्शिता की कमी है सख्त और त्वरित कार्रवाई की जरूरत है अब सबकी नजर इस पर टिकी है कि प्रशासन इस बार क्या कदम उठाता है— क्या सिर्फ जांच होगी, या सिस्टम में बदलाव भी देखने को मिलेगा?4
- मुंगेली पुलिस लाइन में “डिजिटल, इलेक्ट्रॉनिक एवं डीएनए साक्ष्य” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों को आधुनिक तकनीकी साक्ष्यों के संग्रहण, संरक्षण और उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। फॉरेन्सिक विशेषज्ञों ने डिजिटल डेटा, सीसीटीवी फुटेज और डीएनए साक्ष्यों की अहम भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। इस पहल से अपराध अनुसंधान को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। #MungeliPolice #DigitalEvidence #DNATest #ForensicScience #CyberCrime #PoliceTraining #ChhattisgarhNews #Investigation #CrimeNews #TechnologyInPolice1
- चकरभाठा में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयती के उपलक्ष में भव्य शोभा यात्रा का किया गया आयोजन शनिवार की सुबह 9 बजे बौद्ध महासभा के प्रमुख बसंत ओंडकार जी से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक चकरभाठा में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की भव्य शोभा यात्रा प्रतिवर्ष की भाती इस वर्ष भी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जन्म जयंती अंबेडकरवादी विचारक साथियों महिलाओं पुरुषों बच्चों के द्वारा भव्य रैली के रूप में बहुत ही शानदार मनाया गया युवाओं और बच्चों में बहुत ही जबरदस्त उत्साह देखा गया बाबा साहब की रैली झूलेलाल मंदिर के सामने बालीवाल ग्राउंड से शुरू होकर के वासु मंगलम होते हुए सब्जी बाजार अनुराग स्कूल से आगे संत गाडगे जी चौक पहुंची गाडगे जी चौक से पूरे चकरभाठा मार्केट में भ्रमण करते हुए बहुत ही हर्ष उल्लास से पटाखे आतिशबाजी और भीम गीतों के ध्वनि तरंगों में नाचते झूमते हुए ऐतिहासिक रैली का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाई कोर्ट के वकील देव कुमार कनेरी जी विशिष्ट अतिथि बौद्ध समाज के संरक्षक महेश चंद्रिका पुरे जी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर परिनिर्वाण भूमि सम्मान समिति दिल्ली के छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव व बिलासपुर बौद्ध समाज के अध्यक्ष सारंग राव हुमने जी निशुल्क पाठशाला का आयोजन करने वाले देवेंद्र मोटघरे जी ने अपने गरिमा मय उपस्थिति देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई कार्यक्रम का संचालन भारतीय बौद्ध महासभा के धमनी चकरभाठा के प्रमुख बसंत कुमार ओंडकार एवं सतीश कुमार रात्रे जी के द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का स्वागत इंदल ओगरे कन्हैया सोनवानी विजय पाटिल अंजोर दास चुन्नीलाल सिन्हा राजेंद्र कुमार कौशिक विनय नायक दीपक ओंडकार विजय नायक के द्वारा नीला मफलर और मोमेंटो देकर किया गया कार्यक्रम को शांति पूर्ण संपन्न कराने में चकरभाठा पुलिस का विशेष सहयोग मिला और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में राजेश हुमने जी प्रफुल्ल गेडाम जी मनोरंजन मेश्राम जी कुणाल रामटेके जी नितेश अंबादे जी राजा नंदेश्वर जी विनोद ऊके जी दिलीप मेश्राम जी झानेंद्र महिलांगे जी प्रदीप कुमार बंजारे जी राम कुमार कांत जी सतीश लाश्कर संदीप सूर्या उद्धव जी नायक लक्ष्मी नारायण नायक कुलदीप पाटिल अभिषेक भांगे उषा ताई वाहने मुकेश गोंडाले जी रमाबाई नायक शशि नायक सुनीता ओंडकार शीला नायक आसपास के गांव से आए हुए अंबेडकरवादी एवं बौद्ध उपासक उपासिकाओं ने भी सैकड़ो की तादाद में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई1
- जनगणना 2026 से छत्तीसगढ़ी भाषा गायब! हक मांगने पहुंचे क्रांति सेना का अपमान,मुंगेली कलेक्टर ने फेंका आवेदन #छत्तीसगढ़िया_क्रांतिसेना #csk #chhattisgarhnews #जनगणना2026 #JoharParty1
- सुप्रभात साथियों गीत वही एहसास नया1
- बिलासपुर : रोमांस के दौरान छत से नीचे गिरने से प्रेमी की मौत….लड़की के कमर की हड्डी टूटी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रोमांस के दौरान छत से नीचे गिरने से प्रेमी की मौत हो गई। 21 अप्रैल को चिरंजीव पांडे (23) और गरिमा सिंह (23) अभिलाषा परिसर के 3 मंजिला छत पर मौजूद थे, जहां देर रात दोनों ने शराब पी और रेलिंग पर हाथ पकड़कर बैठे थे। इस दौरान बैलेंस बिगड़ने से गिर पड़े। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। नीचे गिरते ही दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। बॉयफ्रेंड दर्द से कराहते हुए चिल्लाने लगा। वहीं गर्लफ्रेंड भी रोने लगी। कुछ ही देर में दोनों की आवाज बंद हो गई थी। घटना की जानकारी अगले दिन सुबह लोगों को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। लड़की के कमर और रीढ़ की हड्डी टूटी है। जांच में पता चला है कि, दोनों के बीच पिछले 3 साल से अफेयर था। चिरंजीव पांडे (23) शुभम कॉम्प्लेक्स परिसर के पास रहता था और चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी में काम करता था। इसके साथ ही जोमेटो में डिलीवरी ब्वॉय का भी काम करता था, जबकि गरिमा शादी डॉट काम में काम करती थी।1
- तिल्दा-नेवरा | 24 अप्रैल 2026 रायपुर (ग्रामीण) पुलिस के अंतर्गत तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने बिजली पोल तोड़कर वायर चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 7 लाख रुपये की चोरी की सामग्री और वाहन जब्त किए हैं। 🔍 क्या है पूरा मामला ग्राम कोनारी में किसानों के कृषि पंप कनेक्शन के लिए स्थापित बिजली लाइन को अज्ञात चोरों ने नुकसान पहुंचाते हुए सीमेंट पोल तोड़ दिए और तार चोरी कर लिया। घटना 13-14 अप्रैल की दरम्यानी रात की बताई जा रही है, जिसके बाद विभाग की शिकायत पर तिल्दा नेवरा थाना में अपराध दर्ज किया गया। 🕵️♂️ ऐसे खुला मामला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान खरोरा निवासी देव प्रसाद पारधी पर संदेह हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। 👥 गिरफ्तार आरोपी देव प्रसाद पारधी (38 वर्ष) मनमोहन नारंग (25 वर्ष) हेमलाल धृतलहरे (33 वर्ष) पंकज कुमार टंडन (19 वर्ष) ⚡ 5 वारदातों का खुलासा पूछताछ में आरोपियों ने तिल्दा नेवरा और खरोरा क्षेत्र में कुल 5 चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। वर्ष 2025 में भी इसी प्रकार की चोरी में इनकी संलिप्तता सामने आई है। 💰 क्या-क्या हुआ बरामद 5500 मीटर एल्यूमिनियम वायर 30 मीटर केबल वायर 4 व्ही क्रॉस एंगल 2 एल्यूमिनियम कटर मशीन 1 ओमनी कार व 1 दोपहिया वाहन 👉 कुल कीमत लगभग 7 लाख रुपये ⚖️ पहले भी जा चुके हैं जेल चारों आरोपी पूर्व में डकैती, मारपीट, आबकारी और अन्य गंभीर मामलों में जेल जा चुके हैं, जिससे इनके आपराधिक इतिहास की पुष्टि होती है। पुलिस की अहम भूमिका तिल्दा नेवरा पुलिस की सतर्कता, तकनीकी जांच और लगातार प्रयासों से इस गिरोह का पर्दाफाश संभव हो पाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।3