Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनगणना 2026 से छत्तीसगढ़ी भाषा गायब! हक मांगने पहुंचे क्रांति सेना का अपमान,मुंगेली कलेक्टर ने फेंका आवेदन #छत्तीसगढ़िया_क्रांतिसेना #csk #chhattisgarhnews #जनगणना2026 #JoharParty जनगणना 2026 से छत्तीसगढ़ी भाषा गायब! हक मांगने पहुंचे क्रांति सेना का अपमान,मुंगेली कलेक्टर ने फेंका आवेदन #छत्तीसगढ़िया_क्रांतिसेना #csk #chhattisgarhnews #जनगणना2026 #JoharParty
News30live
जनगणना 2026 से छत्तीसगढ़ी भाषा गायब! हक मांगने पहुंचे क्रांति सेना का अपमान,मुंगेली कलेक्टर ने फेंका आवेदन #छत्तीसगढ़िया_क्रांतिसेना #csk #chhattisgarhnews #जनगणना2026 #JoharParty जनगणना 2026 से छत्तीसगढ़ी भाषा गायब! हक मांगने पहुंचे क्रांति सेना का अपमान,मुंगेली कलेक्टर ने फेंका आवेदन #छत्तीसगढ़िया_क्रांतिसेना #csk #chhattisgarhnews #जनगणना2026 #JoharParty
More news from Bilaspur and nearby areas
- चकरभाठा में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयती के उपलक्ष में भव्य शोभा यात्रा का किया गया आयोजन शनिवार की सुबह 9 बजे बौद्ध महासभा के प्रमुख बसंत ओंडकार जी से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक चकरभाठा में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की भव्य शोभा यात्रा प्रतिवर्ष की भाती इस वर्ष भी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जन्म जयंती अंबेडकरवादी विचारक साथियों महिलाओं पुरुषों बच्चों के द्वारा भव्य रैली के रूप में बहुत ही शानदार मनाया गया युवाओं और बच्चों में बहुत ही जबरदस्त उत्साह देखा गया बाबा साहब की रैली झूलेलाल मंदिर के सामने बालीवाल ग्राउंड से शुरू होकर के वासु मंगलम होते हुए सब्जी बाजार अनुराग स्कूल से आगे संत गाडगे जी चौक पहुंची गाडगे जी चौक से पूरे चकरभाठा मार्केट में भ्रमण करते हुए बहुत ही हर्ष उल्लास से पटाखे आतिशबाजी और भीम गीतों के ध्वनि तरंगों में नाचते झूमते हुए ऐतिहासिक रैली का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाई कोर्ट के वकील देव कुमार कनेरी जी विशिष्ट अतिथि बौद्ध समाज के संरक्षक महेश चंद्रिका पुरे जी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर परिनिर्वाण भूमि सम्मान समिति दिल्ली के छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव व बिलासपुर बौद्ध समाज के अध्यक्ष सारंग राव हुमने जी निशुल्क पाठशाला का आयोजन करने वाले देवेंद्र मोटघरे जी ने अपने गरिमा मय उपस्थिति देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई कार्यक्रम का संचालन भारतीय बौद्ध महासभा के धमनी चकरभाठा के प्रमुख बसंत कुमार ओंडकार एवं सतीश कुमार रात्रे जी के द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का स्वागत इंदल ओगरे कन्हैया सोनवानी विजय पाटिल अंजोर दास चुन्नीलाल सिन्हा राजेंद्र कुमार कौशिक विनय नायक दीपक ओंडकार विजय नायक के द्वारा नीला मफलर और मोमेंटो देकर किया गया कार्यक्रम को शांति पूर्ण संपन्न कराने में चकरभाठा पुलिस का विशेष सहयोग मिला और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में राजेश हुमने जी प्रफुल्ल गेडाम जी मनोरंजन मेश्राम जी कुणाल रामटेके जी नितेश अंबादे जी राजा नंदेश्वर जी विनोद ऊके जी दिलीप मेश्राम जी झानेंद्र महिलांगे जी प्रदीप कुमार बंजारे जी राम कुमार कांत जी सतीश लाश्कर संदीप सूर्या उद्धव जी नायक लक्ष्मी नारायण नायक कुलदीप पाटिल अभिषेक भांगे उषा ताई वाहने मुकेश गोंडाले जी रमाबाई नायक शशि नायक सुनीता ओंडकार शीला नायक आसपास के गांव से आए हुए अंबेडकरवादी एवं बौद्ध उपासक उपासिकाओं ने भी सैकड़ो की तादाद में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई1
- जनगणना 2026 से छत्तीसगढ़ी भाषा गायब! हक मांगने पहुंचे क्रांति सेना का अपमान,मुंगेली कलेक्टर ने फेंका आवेदन #छत्तीसगढ़िया_क्रांतिसेना #csk #chhattisgarhnews #जनगणना2026 #JoharParty1
- बिलासपुर : रोमांस के दौरान छत से नीचे गिरने से प्रेमी की मौत….लड़की के कमर की हड्डी टूटी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रोमांस के दौरान छत से नीचे गिरने से प्रेमी की मौत हो गई। 21 अप्रैल को चिरंजीव पांडे (23) और गरिमा सिंह (23) अभिलाषा परिसर के 3 मंजिला छत पर मौजूद थे, जहां देर रात दोनों ने शराब पी और रेलिंग पर हाथ पकड़कर बैठे थे। इस दौरान बैलेंस बिगड़ने से गिर पड़े। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। नीचे गिरते ही दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। बॉयफ्रेंड दर्द से कराहते हुए चिल्लाने लगा। वहीं गर्लफ्रेंड भी रोने लगी। कुछ ही देर में दोनों की आवाज बंद हो गई थी। घटना की जानकारी अगले दिन सुबह लोगों को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। लड़की के कमर और रीढ़ की हड्डी टूटी है। जांच में पता चला है कि, दोनों के बीच पिछले 3 साल से अफेयर था। चिरंजीव पांडे (23) शुभम कॉम्प्लेक्स परिसर के पास रहता था और चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी में काम करता था। इसके साथ ही जोमेटो में डिलीवरी ब्वॉय का भी काम करता था, जबकि गरिमा शादी डॉट काम में काम करती थी।1
- बिलासपुर: सीपत चौक में गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण उजागर, 54 सिलेंडर जब्त बिलासपुर, 24 अप्रैल। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर शुक्रवार सुबह सरकंडा क्षेत्र के सीपत चौक में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण और रिफिलिंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी छापामार कार्रवाई की। इस दौरान 54 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए गए और अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ। खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर के मार्गदर्शन में एएफओ अजय मौर्य और विनीता दास के नेतृत्व में टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महामाया गैस चूल्हा सुधारक एवं विक्रेता तथा गर्ल्स हॉस्टल संचालक लव निमेष जायसवाल के ठिकाने पर दबिश दी। यहां से 19 नग 14.2 किलोग्राम के भरे एवं आंशिक भरे घरेलू सिलेंडर तथा 35 नग 5 किलोग्राम के घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडर बरामद किए गए। मौके से 7 रिफिलिंग नोजल (बंशी), एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन सहित अन्य उपकरण भी जब्त किए गए। जांच में सामने आया कि बिना वैध अनुमति के गैस सिलेंडरों का भंडारण और रिफिलिंग कर अवैध रूप से विक्रय किया जा रहा था, जिससे सुरक्षा मानकों की अनदेखी हो रही थी और आमजन की जान-माल को खतरा बना हुआ था। कार्रवाई के दौरान जब्त सामग्री को सुरक्षित करते हुए मौके से गुजर रही कोनी इंडेन की डिलीवरी वैन को रोककर संबंधित एजेंसी को सुपुर्द किया गया। इसी क्रम में विजय स्टील नामक प्रतिष्ठान (मालिक सनटी अग्रवाल) से भी 2 घरेलू गैस सिलेंडर, 3 रिफिलिंग नोजल और एक तौल मशीन जब्त की गई।1
- Post by Public news 361
- मुंगेली पुलिस लाइन में “डिजिटल, इलेक्ट्रॉनिक एवं डीएनए साक्ष्य” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों को आधुनिक तकनीकी साक्ष्यों के संग्रहण, संरक्षण और उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। फॉरेन्सिक विशेषज्ञों ने डिजिटल डेटा, सीसीटीवी फुटेज और डीएनए साक्ष्यों की अहम भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। इस पहल से अपराध अनुसंधान को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। #MungeliPolice #DigitalEvidence #DNATest #ForensicScience #CyberCrime #PoliceTraining #ChhattisgarhNews #Investigation #CrimeNews #TechnologyInPolice1
- सोशल मीडिया के विवाद ने लिया हिंसक रूप धमकी भरा पोस्ट देखने के बाद युवकों ने मारपीट कर किया जिंदा जलाने की कोशिश सिटी कोतवाली पुलिस ने 1 नाबालिक समेत 9 आरोपीयो को किया गिरफ्तार खोरसीनाला के पास हुई थी घटना युवक को बुलाकर किया गया हमला क्रिकेट बैट, स्टिक और डंडों से बेरहमी से मारपीट फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश इंस्टाग्राम पोस्ट बना विवाद की वजह, धमकी भरे स्टेटस से नाराज थे आरोपी1
- ग्राम कया मे घूरवा के सामने मकान बनने से आने जाने मे परेशानी को ले कर प्रर्थीया ने थाना चकरभाठा मे की शिकायत आज शुक्रवार की रात 9.30 बजे चकरभाठा पुलिस ने मिली जानकारी अनुसार नाम आवेदक निर्मला नोनिया पति केजू नोनिया उम्र 55 साल साकिन ग्राम कया थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर ने शुक्रवार की रात 20.37 बजे थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज कराई की विवरण- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आवेदिका निर्मला नोनिया पति केज नोनिया उम्र 55 साल साकिन ग्राम कया थाना चकरभाठा जिला बिलासपर छ.ग. आज दिनांक 24/04/2026 को अपने पुत्र सत्यनाराण के साथ थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम कया में आवेदिका के शासकीय जमीन में घुरूवा है उसी घुरूवा के सामने अनावेदक ननकी अशोक रोहित मोहित सभी निवासी ग्राम कया के द्वारा घर बना रहे है जिससे आवेदिका को उसी घरूवा एवं घर में आने जाने के लिये निस्तारी रास्ता में आने जाने नही दे रहा है। कि मामला शासकीय बेजा कब्जा जमीन एवं पुलिस अहस्तक्षेप योग्य अपराध का होना पाये जाने से आवेदिका को न्यायालय शरण जाने की राय देते हुए फैना दिया गया।1