logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डिजिटल सबूतों का जाल बिछ चुका है, अब अपराधियों की खैर नहीं! मुंगेली पुलिस लाइन में “डिजिटल, इलेक्ट्रॉनिक एवं डीएनए साक्ष्य” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों को आधुनिक तकनीकी साक्ष्यों के संग्रहण, संरक्षण और उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। फॉरेन्सिक विशेषज्ञों ने डिजिटल डेटा, सीसीटीवी फुटेज और डीएनए साक्ष्यों की अहम भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। इस पहल से अपराध अनुसंधान को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। #MungeliPolice #DigitalEvidence #DNATest #ForensicScience #CyberCrime #PoliceTraining #ChhattisgarhNews #Investigation #CrimeNews #TechnologyInPolice

2 hrs ago
user_CG RIGHT TIMES NEWS
CG RIGHT TIMES NEWS
पत्रकार Pathariya, Mungeli•
2 hrs ago

डिजिटल सबूतों का जाल बिछ चुका है, अब अपराधियों की खैर नहीं! मुंगेली पुलिस लाइन में “डिजिटल, इलेक्ट्रॉनिक एवं डीएनए साक्ष्य” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों को आधुनिक तकनीकी साक्ष्यों के संग्रहण, संरक्षण और उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। फॉरेन्सिक विशेषज्ञों ने डिजिटल डेटा, सीसीटीवी फुटेज और डीएनए साक्ष्यों की अहम भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। इस पहल से अपराध अनुसंधान को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। #MungeliPolice #DigitalEvidence #DNATest #ForensicScience #CyberCrime #PoliceTraining #ChhattisgarhNews #Investigation #CrimeNews #TechnologyInPolice

More news from Bilaspur and nearby areas
  • ग्राम कया मे घूरवा के सामने मकान बनने से आने जाने मे परेशानी को ले कर प्रर्थीया ने थाना चकरभाठा मे की शिकायत आज शुक्रवार की रात 9.30 बजे चकरभाठा पुलिस ने मिली जानकारी अनुसार नाम आवेदक निर्मला नोनिया पति केजू नोनिया उम्र 55 साल साकिन ग्राम कया थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर ने शुक्रवार की रात 20.37 बजे थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज कराई की विवरण- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आवेदिका निर्मला नोनिया पति केज नोनिया उम्र 55 साल साकिन ग्राम कया थाना चकरभाठा जिला बिलासपर छ.ग. आज दिनांक 24/04/2026 को अपने पुत्र सत्यनाराण के साथ थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम कया में आवेदिका के शासकीय जमीन में घुरूवा है उसी घुरूवा के सामने अनावेदक ननकी अशोक रोहित मोहित सभी निवासी ग्राम कया के द्वारा घर बना रहे है जिससे आवेदिका को उसी घरूवा एवं घर में आने जाने के लिये निस्तारी रास्ता में आने जाने नही दे रहा है। कि मामला शासकीय बेजा कब्जा जमीन एवं पुलिस अहस्तक्षेप योग्य अपराध का होना पाये जाने से आवेदिका को न्यायालय शरण जाने की राय देते हुए फैना दिया गया।
    1
    ग्राम कया मे घूरवा के सामने मकान बनने से आने जाने मे परेशानी को ले कर प्रर्थीया ने थाना चकरभाठा मे की शिकायत 
आज शुक्रवार की रात 9.30 बजे चकरभाठा पुलिस ने मिली जानकारी अनुसार 
नाम आवेदक
निर्मला नोनिया पति केजू नोनिया उम्र 55 साल साकिन ग्राम कया थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर 
ने शुक्रवार की रात 20.37 बजे थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज कराई की 
विवरण- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आवेदिका निर्मला नोनिया पति केज नोनिया उम्र 55 साल साकिन ग्राम कया थाना चकरभाठा जिला बिलासपर छ.ग. आज दिनांक 24/04/2026 को अपने पुत्र सत्यनाराण के साथ थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम कया में आवेदिका के शासकीय जमीन में घुरूवा है उसी घुरूवा के सामने अनावेदक ननकी अशोक रोहित मोहित सभी निवासी ग्राम कया के द्वारा घर बना रहे है जिससे आवेदिका को उसी घरूवा एवं घर में आने जाने के लिये निस्तारी रास्ता में आने जाने नही दे रहा है। कि मामला शासकीय बेजा कब्जा जमीन एवं पुलिस अहस्तक्षेप योग्य अपराध का होना पाये जाने से आवेदिका को न्यायालय शरण जाने की राय देते हुए फैना दिया गया।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    17 hrs ago
  • बादाम कांड वाले तरूण साहू ने खोखले सिस्टम के बारे मे कहा सुधर जाओ नही तो और भी video बनेंगे #badamkand #tarunsahu #Bilaspurchhattisgarhnews #बादाम_कांड #poonambanjare
    1
    बादाम कांड वाले तरूण साहू ने खोखले सिस्टम के बारे मे कहा सुधर जाओ नही तो और भी video बनेंगे  #badamkand #tarunsahu
#Bilaspurchhattisgarhnews #बादाम_कांड #poonambanjare
    user_News30live
    News30live
    Local News Reporter Bilha, Bilaspur•
    23 hrs ago
  • पुलिस थाना पलारी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीएसीएल यानी पल्स इंडिया कंपनी लिमिटेड के दो फरार आरोपियों को उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से हिरासत में लिया है। दोनों आरोपी जिला जेल उरई में एक अन्य मामले में बंद थे, जिन्हें न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत पलारी पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस मामले में आरोप है कि कंपनी के डायरेक्टर और एजेंटों ने लोगों को ज्यादा ब्याज का लालच देकर पैसा निवेश कराया, लेकिन समय पूरा होने के बाद भी रकम वापस नहीं की। इस ठगी में कुल 128 निवेशकों से करीब 38 लाख 18 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। मामला साल 2016 में थाना पलारी में दर्ज हुआ था, जिसमें पहले ही 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि बाकी की तलाश जारी थी। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर फरार आरोपियों की तलाश तेज की गई, जिसके बाद इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पूछताछ में आरोपियों ने ठगी करना स्वीकार भी किया है।
    2
    पुलिस थाना पलारी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीएसीएल यानी पल्स इंडिया कंपनी लिमिटेड के दो फरार आरोपियों को उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से हिरासत में लिया है। दोनों आरोपी जिला जेल उरई में एक अन्य मामले में बंद थे, जिन्हें न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत पलारी पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस मामले में आरोप है कि कंपनी के डायरेक्टर और एजेंटों ने लोगों को ज्यादा ब्याज का लालच देकर पैसा निवेश कराया, लेकिन समय पूरा होने के बाद भी रकम वापस नहीं की। इस ठगी में कुल 128 निवेशकों से करीब 38 लाख 18 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। मामला साल 2016 में थाना पलारी में दर्ज हुआ था, जिसमें पहले ही 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि बाकी की तलाश जारी थी। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर फरार आरोपियों की तलाश तेज की गई, जिसके बाद इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पूछताछ में आरोपियों ने ठगी करना स्वीकार भी किया है।
    user_Yogesh Yadav
    Yogesh Yadav
    बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    54 min ago
  • तिल्दा-नेवरा | 24 अप्रैल 2026 रायपुर (ग्रामीण) पुलिस के अंतर्गत तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने बिजली पोल तोड़कर वायर चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 7 लाख रुपये की चोरी की सामग्री और वाहन जब्त किए हैं। 🔍 क्या है पूरा मामला ग्राम कोनारी में किसानों के कृषि पंप कनेक्शन के लिए स्थापित बिजली लाइन को अज्ञात चोरों ने नुकसान पहुंचाते हुए सीमेंट पोल तोड़ दिए और तार चोरी कर लिया। घटना 13-14 अप्रैल की दरम्यानी रात की बताई जा रही है, जिसके बाद विभाग की शिकायत पर तिल्दा नेवरा थाना में अपराध दर्ज किया गया। 🕵️‍♂️ ऐसे खुला मामला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान खरोरा निवासी देव प्रसाद पारधी पर संदेह हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। 👥 गिरफ्तार आरोपी देव प्रसाद पारधी (38 वर्ष) मनमोहन नारंग (25 वर्ष) हेमलाल धृतलहरे (33 वर्ष) पंकज कुमार टंडन (19 वर्ष) ⚡ 5 वारदातों का खुलासा पूछताछ में आरोपियों ने तिल्दा नेवरा और खरोरा क्षेत्र में कुल 5 चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। वर्ष 2025 में भी इसी प्रकार की चोरी में इनकी संलिप्तता सामने आई है। 💰 क्या-क्या हुआ बरामद 5500 मीटर एल्यूमिनियम वायर 30 मीटर केबल वायर 4 व्ही क्रॉस एंगल 2 एल्यूमिनियम कटर मशीन 1 ओमनी कार व 1 दोपहिया वाहन 👉 कुल कीमत लगभग 7 लाख रुपये ⚖️ पहले भी जा चुके हैं जेल चारों आरोपी पूर्व में डकैती, मारपीट, आबकारी और अन्य गंभीर मामलों में जेल जा चुके हैं, जिससे इनके आपराधिक इतिहास की पुष्टि होती है। पुलिस की अहम भूमिका तिल्दा नेवरा पुलिस की सतर्कता, तकनीकी जांच और लगातार प्रयासों से इस गिरोह का पर्दाफाश संभव हो पाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
    3
    तिल्दा-नेवरा | 24 अप्रैल 2026
रायपुर (ग्रामीण) पुलिस के अंतर्गत तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने बिजली पोल तोड़कर वायर चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 7 लाख रुपये की चोरी की सामग्री और वाहन जब्त किए हैं।
🔍 क्या है पूरा मामला
ग्राम कोनारी में किसानों के कृषि पंप कनेक्शन के लिए स्थापित बिजली लाइन को अज्ञात चोरों ने नुकसान पहुंचाते हुए सीमेंट पोल तोड़ दिए और तार चोरी कर लिया। घटना 13-14 अप्रैल की दरम्यानी रात की बताई जा रही है, जिसके बाद विभाग की शिकायत पर तिल्दा नेवरा थाना में अपराध दर्ज किया गया।
🕵️‍♂️ ऐसे खुला मामला
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान खरोरा निवासी देव प्रसाद पारधी पर संदेह हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
👥 गिरफ्तार आरोपी
देव प्रसाद पारधी (38 वर्ष)
मनमोहन नारंग (25 वर्ष)
हेमलाल धृतलहरे (33 वर्ष)
पंकज कुमार टंडन (19 वर्ष)
⚡ 5 वारदातों का खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने तिल्दा नेवरा और खरोरा क्षेत्र में कुल 5 चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। वर्ष 2025 में भी इसी प्रकार की चोरी में इनकी संलिप्तता सामने आई है।
💰 क्या-क्या हुआ बरामद
5500 मीटर एल्यूमिनियम वायर
30 मीटर केबल वायर
4 व्ही क्रॉस एंगल
2 एल्यूमिनियम कटर मशीन
1 ओमनी कार व 1 दोपहिया वाहन
👉 कुल कीमत लगभग 7 लाख रुपये
⚖️ पहले भी जा चुके हैं जेल
चारों आरोपी पूर्व में डकैती, मारपीट, आबकारी और अन्य गंभीर मामलों में जेल जा चुके हैं, जिससे इनके आपराधिक इतिहास की पुष्टि होती है।
पुलिस की अहम भूमिका
तिल्दा नेवरा पुलिस की सतर्कता, तकनीकी जांच और लगातार प्रयासों से इस गिरोह का पर्दाफाश संभव हो पाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • Post by Public news 36
    1
    Post by Public news 36
    user_Public news 36
    Public news 36
    बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • बिलासपुर_ नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने प्रेसवार्ता कर विपक्ष पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर विस्तार से अपनी बात रखी। धरमलाल कौशिक ने कहा कि, देश की आधी आबादी महिलाएं हैं, और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र की मोदी सरकार नारी शक्ति वंदन बिल लेकर आई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि, विपक्ष के पूरे गठबंधन ने एकजुट होकर इस बिल का विरोध किया और इसे गिरा दिया। उन्होंने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ में भी महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। यदि यह बिल पारित होता, तो विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व मिलता, जिससे उनकी भागीदारी और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती। कौशिक ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी परंपरागत रूप से इस तरह के विधेयकों का विरोध करती आई है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के कुछ सहयोगी, जिनमें मौलवी भी शामिल हैं, उन्हें इस तरह के फैसलों के लिए प्रेरित करते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी भी मौजूद रहीं। इस दौरान बीजेपी नेताओं ने महिलाओं को राजनीति में अधिक अवसर देने की आवश्यकता पर जोर दिया। बाइट- धरमलाल कौशिक (सीनियर बीजेपी विधायक)
    1
    बिलासपुर_ नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने प्रेसवार्ता कर विपक्ष पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर विस्तार से अपनी बात रखी। धरमलाल कौशिक ने कहा कि, देश की आधी आबादी महिलाएं हैं, और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र की मोदी सरकार नारी शक्ति वंदन बिल लेकर आई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि, विपक्ष के पूरे गठबंधन ने एकजुट होकर इस बिल का विरोध किया और इसे गिरा दिया। उन्होंने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ में भी महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। यदि यह बिल पारित होता, तो विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व मिलता, जिससे उनकी भागीदारी और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती। कौशिक ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी परंपरागत रूप से इस तरह के विधेयकों का विरोध करती आई है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के कुछ सहयोगी, जिनमें मौलवी भी शामिल हैं, उन्हें इस तरह के फैसलों के लिए प्रेरित करते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी भी मौजूद रहीं। इस दौरान बीजेपी नेताओं ने महिलाओं को राजनीति में अधिक अवसर देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
बाइट- धरमलाल कौशिक (सीनियर बीजेपी विधायक)
    user_THE BILASA TIMES
    THE BILASA TIMES
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • मुंगेली पुलिस लाइन में “डिजिटल, इलेक्ट्रॉनिक एवं डीएनए साक्ष्य” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों को आधुनिक तकनीकी साक्ष्यों के संग्रहण, संरक्षण और उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। फॉरेन्सिक विशेषज्ञों ने डिजिटल डेटा, सीसीटीवी फुटेज और डीएनए साक्ष्यों की अहम भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। इस पहल से अपराध अनुसंधान को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। #MungeliPolice #DigitalEvidence #DNATest #ForensicScience #CyberCrime #PoliceTraining #ChhattisgarhNews #Investigation #CrimeNews #TechnologyInPolice
    1
    मुंगेली पुलिस लाइन में “डिजिटल, इलेक्ट्रॉनिक एवं डीएनए साक्ष्य” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों को आधुनिक तकनीकी साक्ष्यों के संग्रहण, संरक्षण और उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। फॉरेन्सिक विशेषज्ञों ने डिजिटल डेटा, सीसीटीवी फुटेज और डीएनए साक्ष्यों की अहम भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। इस पहल से अपराध अनुसंधान को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
#MungeliPolice #DigitalEvidence #DNATest #ForensicScience #CyberCrime #PoliceTraining #ChhattisgarhNews #Investigation #CrimeNews #TechnologyInPolice
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    18 hrs ago
  • तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण), 23 अप्रैल 2026। ऑपरेशन “निश्चय” के तहत तिल्दा-नेवरा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में देशी शराब और एक मोपेड जब्त किया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोपेड में अवैध शराब लेकर सासाहोली की ओर बिक्री के लिए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मोपेड को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 100 पौवा देशी मसाला शराब (कीमत करीब 10,000 रुपये) और मोपेड (कीमत करीब 1.20 लाख रुपये) बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवेन्द्र साहू (19 वर्ष) और करण कोसले (20 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन “निश्चय” के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में तिल्दा पुलिस टीम ने की। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    2
    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण), 23 अप्रैल 2026।
ऑपरेशन “निश्चय” के तहत तिल्दा-नेवरा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में देशी शराब और एक मोपेड जब्त किया गया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोपेड में अवैध शराब लेकर सासाहोली की ओर बिक्री के लिए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मोपेड को रोका और तलाशी ली।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 100 पौवा देशी मसाला शराब (कीमत करीब 10,000 रुपये) और मोपेड (कीमत करीब 1.20 लाख रुपये) बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवेन्द्र साहू (19 वर्ष) और करण कोसले (20 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन “निश्चय” के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में तिल्दा पुलिस टीम ने की।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • Post by गोविंद राम 9294731537
    1
    Post by गोविंद राम 9294731537
    user_गोविंद राम 9294731537
    गोविंद राम 9294731537
    Palari, Baloda Bazar•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.