logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तिल्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, मोपेड समेत माल जब्त तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण), 23 अप्रैल 2026। ऑपरेशन “निश्चय” के तहत तिल्दा-नेवरा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में देशी शराब और एक मोपेड जब्त किया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोपेड में अवैध शराब लेकर सासाहोली की ओर बिक्री के लिए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मोपेड को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 100 पौवा देशी मसाला शराब (कीमत करीब 10,000 रुपये) और मोपेड (कीमत करीब 1.20 लाख रुपये) बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवेन्द्र साहू (19 वर्ष) और करण कोसले (20 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन “निश्चय” के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में तिल्दा पुलिस टीम ने की। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

18 hrs ago
user_Pavan Baghel
Pavan Baghel
टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
18 hrs ago
8a456b35-fc2e-4ee3-9d4c-aefdc37e5264

तिल्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, मोपेड समेत माल जब्त तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण), 23 अप्रैल 2026। ऑपरेशन “निश्चय” के तहत तिल्दा-नेवरा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में देशी शराब और एक मोपेड जब्त किया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोपेड में अवैध शराब लेकर सासाहोली की ओर बिक्री के लिए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मोपेड को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 100 पौवा देशी मसाला शराब (कीमत करीब 10,000 रुपये) और मोपेड

(कीमत करीब 1.20 लाख रुपये) बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवेन्द्र साहू (19 वर्ष) और करण कोसले (20 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन “निश्चय” के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में तिल्दा पुलिस टीम ने की। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना से सामने आया मामला सिर्फ एक चोरी का नहीं, बल्कि पूरे पुलिस सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करता है। जब पुलिस कस्टडी में रखी गई संपत्ति ही सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिक खुद को कितना सुरक्षित महसूस करेगा—यही सबसे बड़ा सवाल बनकर उभरा है। क्या है पूरा मामला? उत्तर प्रदेश निवासी मटुकधारी अपने पिकअप वाहन (UP 64 CT 4056) में 67 बोरी धान लेकर छत्तीसगढ़ आ रहे थे। इसी दौरान बसंतपुर थाना पुलिस ने वाहन को रोका और बाद में उसे अपने कब्जे में ले लिया। वाहन को थाना परिसर में रखा गया तहसीलदार के आदेश से वाहन जब्त किया गया 24 अप्रैल 2026 को कोर्ट आदेश के बाद वाहन रिलीज हुआ लेकिन जब मालिक गाड़ी लेने पहुंचे, तो मामला पलट चुका था। क्या-क्या गड़बड़ी सामने आई? वाहन मालिक के अनुसार— गाड़ी के 2 नए टायर गायब उनकी जगह पुराने और सड़े टायर लगाए गए 67 बोरी में से 4 बोरी धान कम मौके पर पहुंचे पत्रकार ने भी इन तथ्यों की पुष्टि की, जिससे संदेह और गहरा गया कि मामला साधारण लापरवाही नहीं हो सकता। पीड़ित का सीधा सवाल “जब थाना ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे होगी?” मटुकधारी ने साफ कहा कि जब तक उनका पूरा सामान वापस नहीं मिलता, वे वाहन नहीं ले जाएंगे। पुलिस की प्रतिक्रिया पुलिस अधीक्षक से संपर्क नहीं हो सका डीएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने जांच का भरोसा दिया दोषियों पर कार्रवाई की बात कही गई उठते बड़े सवाल क्या पुलिस कस्टडी में भी चोरी संभव है? क्या यह अंदरूनी मिलीभगत का मामला है? जब्त वाहनों की सुरक्षा का जिम्मेदार कौन? पहले भी हो चुका है ऐसा मामला यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले सरगुजा जिले के दरिमा थाना में भी ऐसा ही मामला सामने आया था— जब्त ट्रैक्टर से टायर और पार्ट्स चोरी जांच में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आई आरोपी: संतोष कुमार गुप्ता (प्रधान आरक्षक) जगेश्वर बघेल (आरक्षक) कार्रवाई: तत्कालीन एसपी विजय अग्रवाल ने सख्त कदम उठाए एक को डिमोट किया गया, दूसरे को न्यूनतम वेतनमान पर रखा गया क्या फिर दोहराया गया वही पैटर्न? बसंतपुर का ताजा मामला पुराने केस की तरह ही संकेत दे रहा है— जब्त संपत्ति की सुरक्षा में भारी चूक निगरानी व्यवस्था कमजोर जवाबदेही तय नहीं निष्कर्ष लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से यह साफ है कि— थानों में जब्त वाहनों की सुरक्षा अभी भी चुनौती बनी हुई है आंतरिक निगरानी और पारदर्शिता की कमी है सख्त और त्वरित कार्रवाई की जरूरत है अब सबकी नजर इस पर टिकी है कि प्रशासन इस बार क्या कदम उठाता है— क्या सिर्फ जांच होगी, या सिस्टम में बदलाव भी देखने को मिलेगा?
    4
    छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना से सामने आया मामला सिर्फ एक चोरी का नहीं, बल्कि पूरे पुलिस सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करता है। जब पुलिस कस्टडी में रखी गई संपत्ति ही सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिक खुद को कितना सुरक्षित महसूस करेगा—यही सबसे बड़ा सवाल बनकर उभरा है।
क्या है पूरा मामला?
उत्तर प्रदेश निवासी मटुकधारी अपने पिकअप वाहन (UP 64 CT 4056) में 67 बोरी धान लेकर छत्तीसगढ़ आ रहे थे। इसी दौरान बसंतपुर थाना पुलिस ने वाहन को रोका और बाद में उसे अपने कब्जे में ले लिया।
वाहन को थाना परिसर में रखा गया
तहसीलदार के आदेश से वाहन जब्त किया गया
24 अप्रैल 2026 को कोर्ट आदेश के बाद वाहन रिलीज हुआ
लेकिन जब मालिक गाड़ी लेने पहुंचे, तो मामला पलट चुका था।
क्या-क्या गड़बड़ी सामने आई?
वाहन मालिक के अनुसार—
गाड़ी के 2 नए टायर गायब
उनकी जगह पुराने और सड़े टायर लगाए गए
67 बोरी में से 4 बोरी धान कम
मौके पर पहुंचे पत्रकार ने भी इन तथ्यों की पुष्टि की, जिससे संदेह और गहरा गया कि मामला साधारण लापरवाही नहीं हो सकता।
पीड़ित का सीधा सवाल
“जब थाना ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे होगी?”
मटुकधारी ने साफ कहा कि जब तक उनका पूरा सामान वापस नहीं मिलता, वे वाहन नहीं ले जाएंगे।
पुलिस की प्रतिक्रिया
पुलिस अधीक्षक से संपर्क नहीं हो सका
डीएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने जांच का भरोसा दिया
दोषियों पर कार्रवाई की बात कही गई उठते बड़े सवाल
क्या पुलिस कस्टडी में भी चोरी संभव है?
क्या यह अंदरूनी मिलीभगत का मामला है?
जब्त वाहनों की सुरक्षा का जिम्मेदार कौन?
पहले भी हो चुका है ऐसा मामला
यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले सरगुजा जिले के दरिमा थाना में भी ऐसा ही मामला सामने आया था—
जब्त ट्रैक्टर से टायर और पार्ट्स चोरी
जांच में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आई
आरोपी:
संतोष कुमार गुप्ता (प्रधान आरक्षक)
जगेश्वर बघेल (आरक्षक)
कार्रवाई:
तत्कालीन एसपी विजय अग्रवाल ने सख्त कदम उठाए
एक को डिमोट किया गया, दूसरे को न्यूनतम वेतनमान पर रखा गया
क्या फिर दोहराया गया वही पैटर्न?
बसंतपुर का ताजा मामला पुराने केस की तरह ही संकेत दे रहा है—
जब्त संपत्ति की सुरक्षा में भारी चूक
निगरानी व्यवस्था कमजोर
जवाबदेही तय नहीं
निष्कर्ष
लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से यह साफ है कि—
थानों में जब्त वाहनों की सुरक्षा अभी भी चुनौती बनी हुई है
आंतरिक निगरानी और पारदर्शिता की कमी है
सख्त और त्वरित कार्रवाई की जरूरत है
अब सबकी नजर इस पर टिकी है कि प्रशासन इस बार क्या कदम उठाता है—
क्या सिर्फ जांच होगी, या सिस्टम में बदलाव भी देखने को मिलेगा?
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • सोशल मीडिया के विवाद ने लिया हिंसक रूप धमकी भरा पोस्ट देखने के बाद युवकों ने मारपीट कर किया जिंदा जलाने की कोशिश सिटी कोतवाली पुलिस ने 1 नाबालिक समेत 9 आरोपीयो को किया गिरफ्तार खोरसीनाला के पास हुई थी घटना युवक को बुलाकर किया गया हमला क्रिकेट बैट, स्टिक और डंडों से बेरहमी से मारपीट फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश इंस्टाग्राम पोस्ट बना विवाद की वजह, धमकी भरे स्टेटस से नाराज थे आरोपी
    1
    सोशल मीडिया के विवाद ने लिया हिंसक रूप
धमकी भरा पोस्ट देखने के बाद युवकों ने मारपीट कर किया जिंदा जलाने की कोशिश 
सिटी कोतवाली पुलिस ने 1 नाबालिक समेत 9 आरोपीयो को किया गिरफ्तार
खोरसीनाला के पास हुई थी घटना युवक को बुलाकर किया गया हमला
क्रिकेट बैट, स्टिक और डंडों से बेरहमी से मारपीट फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश
इंस्टाग्राम पोस्ट बना विवाद की वजह, धमकी भरे स्टेटस से नाराज थे आरोपी
    user_Yogesh Yadav
    Yogesh Yadav
    बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • मुंगेली पुलिस लाइन में “डिजिटल, इलेक्ट्रॉनिक एवं डीएनए साक्ष्य” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों को आधुनिक तकनीकी साक्ष्यों के संग्रहण, संरक्षण और उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। फॉरेन्सिक विशेषज्ञों ने डिजिटल डेटा, सीसीटीवी फुटेज और डीएनए साक्ष्यों की अहम भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। इस पहल से अपराध अनुसंधान को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। #MungeliPolice #DigitalEvidence #DNATest #ForensicScience #CyberCrime #PoliceTraining #ChhattisgarhNews #Investigation #CrimeNews #TechnologyInPolice
    1
    मुंगेली पुलिस लाइन में “डिजिटल, इलेक्ट्रॉनिक एवं डीएनए साक्ष्य” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों को आधुनिक तकनीकी साक्ष्यों के संग्रहण, संरक्षण और उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। फॉरेन्सिक विशेषज्ञों ने डिजिटल डेटा, सीसीटीवी फुटेज और डीएनए साक्ष्यों की अहम भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। इस पहल से अपराध अनुसंधान को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
#MungeliPolice #DigitalEvidence #DNATest #ForensicScience #CyberCrime #PoliceTraining #ChhattisgarhNews #Investigation #CrimeNews #TechnologyInPolice
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    3 hrs ago
  • Post by गोविंद राम 9294731537
    1
    Post by गोविंद राम 9294731537
    user_गोविंद राम 9294731537
    गोविंद राम 9294731537
    Palari, Baloda Bazar•
    5 hrs ago
  • 10 साल बाद रायपुर में आईपीएल का रोमांच… देखिए मेरी स्पेशल कवरेज! 🎙️🏏
    1
    10 साल बाद रायपुर में आईपीएल का रोमांच… देखिए मेरी स्पेशल कवरेज! 🎙️🏏
    user_Pravakar srivastav
    Pravakar srivastav
    Raipur, Chhattisgarh•
    10 hrs ago
  • *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
    1
    *RAJ TALKIES RAIPUR*
☎️- 0771-2229223
*_Book Online Ticket from Book My Show_*
https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207
*_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_*
https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
    user_Raj Talkies Raipur
    Raj Talkies Raipur
    Cinema औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • चकरभाठा में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयती के उपलक्ष में भव्य शोभा यात्रा का किया गया आयोजन शनिवार की सुबह 9 बजे बौद्ध महासभा के प्रमुख बसंत ओंडकार जी से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक चकरभाठा में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की भव्य शोभा यात्रा प्रतिवर्ष की भाती इस वर्ष भी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जन्म जयंती अंबेडकरवादी विचारक साथियों महिलाओं पुरुषों बच्चों के द्वारा भव्य रैली के रूप में बहुत ही शानदार मनाया गया युवाओं और बच्चों में बहुत ही जबरदस्त उत्साह देखा गया बाबा साहब की रैली झूलेलाल मंदिर के सामने बालीवाल ग्राउंड से शुरू होकर के वासु मंगलम होते हुए सब्जी बाजार अनुराग स्कूल से आगे संत गाडगे जी चौक पहुंची गाडगे जी चौक से पूरे चकरभाठा मार्केट में भ्रमण करते हुए बहुत ही हर्ष उल्लास से पटाखे आतिशबाजी और भीम गीतों के ध्वनि तरंगों में नाचते झूमते हुए ऐतिहासिक रैली का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाई कोर्ट के वकील देव कुमार कनेरी जी विशिष्ट अतिथि बौद्ध समाज के संरक्षक महेश चंद्रिका पुरे जी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर परिनिर्वाण भूमि सम्मान समिति दिल्ली के छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव व बिलासपुर बौद्ध समाज के अध्यक्ष सारंग राव हुमने जी निशुल्क पाठशाला का आयोजन करने वाले देवेंद्र मोटघरे जी ने अपने गरिमा मय उपस्थिति देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई कार्यक्रम का संचालन भारतीय बौद्ध महासभा के धमनी चकरभाठा के प्रमुख बसंत कुमार ओंडकार एवं सतीश कुमार रात्रे जी के द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का स्वागत इंदल ओगरे कन्हैया सोनवानी विजय पाटिल अंजोर दास चुन्नीलाल सिन्हा राजेंद्र कुमार कौशिक विनय नायक दीपक ओंडकार विजय नायक के द्वारा नीला मफलर और मोमेंटो देकर किया गया कार्यक्रम को शांति पूर्ण संपन्न कराने में चकरभाठा पुलिस का विशेष सहयोग मिला और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में राजेश हुमने जी प्रफुल्ल गेडाम जी मनोरंजन मेश्राम जी कुणाल रामटेके जी नितेश अंबादे जी राजा नंदेश्वर जी विनोद ऊके जी दिलीप मेश्राम जी झानेंद्र महिलांगे जी प्रदीप कुमार बंजारे जी राम कुमार कांत जी सतीश लाश्कर संदीप सूर्या उद्धव जी नायक लक्ष्मी नारायण नायक कुलदीप पाटिल अभिषेक भांगे उषा ताई वाहने मुकेश गोंडाले जी रमाबाई नायक शशि नायक सुनीता ओंडकार शीला नायक आसपास के गांव से आए हुए अंबेडकरवादी एवं बौद्ध उपासक उपासिकाओं ने भी सैकड़ो की तादाद में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई
    1
    चकरभाठा में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयती के उपलक्ष में भव्य शोभा यात्रा का किया गया आयोजन
शनिवार की सुबह 9 बजे बौद्ध महासभा के प्रमुख बसंत ओंडकार जी से मिली जानकारी अनुसार 
शुक्रवार शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक चकरभाठा में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की भव्य शोभा यात्रा
प्रतिवर्ष की भाती इस वर्ष भी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जन्म जयंती अंबेडकरवादी विचारक साथियों महिलाओं पुरुषों बच्चों के द्वारा भव्य रैली के रूप में बहुत ही शानदार  मनाया गया युवाओं और बच्चों में बहुत ही जबरदस्त उत्साह देखा गया बाबा साहब की रैली झूलेलाल मंदिर के सामने बालीवाल ग्राउंड से शुरू होकर के वासु मंगलम होते हुए सब्जी बाजार अनुराग स्कूल से आगे संत गाडगे जी चौक पहुंची गाडगे जी चौक से पूरे चकरभाठा मार्केट में भ्रमण करते हुए बहुत ही हर्ष उल्लास से पटाखे आतिशबाजी और भीम गीतों के ध्वनि तरंगों में नाचते झूमते हुए ऐतिहासिक रैली का आयोजन किया गया 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाई कोर्ट के वकील देव कुमार कनेरी जी विशिष्ट अतिथि बौद्ध समाज के संरक्षक महेश चंद्रिका पुरे जी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर परिनिर्वाण भूमि सम्मान समिति  दिल्ली के छत्तीसगढ़  प्रदेश सचिव व बिलासपुर बौद्ध समाज के अध्यक्ष सारंग राव हुमने जी निशुल्क पाठशाला का आयोजन करने वाले देवेंद्र मोटघरे जी ने अपने गरिमा मय उपस्थिति देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई 
कार्यक्रम का संचालन भारतीय बौद्ध महासभा के धमनी चकरभाठा के प्रमुख बसंत कुमार ओंडकार एवं सतीश कुमार रात्रे जी के द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का स्वागत इंदल ओगरे कन्हैया सोनवानी विजय पाटिल अंजोर दास चुन्नीलाल सिन्हा राजेंद्र कुमार कौशिक विनय नायक दीपक ओंडकार विजय नायक के द्वारा नीला मफलर और मोमेंटो देकर किया गया 
कार्यक्रम को शांति पूर्ण संपन्न कराने में चकरभाठा पुलिस का विशेष सहयोग मिला और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ
कार्यक्रम में राजेश हुमने जी प्रफुल्ल गेडाम जी मनोरंजन मेश्राम जी कुणाल रामटेके जी नितेश अंबादे जी राजा नंदेश्वर जी विनोद ऊके जी दिलीप मेश्राम जी झानेंद्र महिलांगे जी प्रदीप कुमार बंजारे जी राम कुमार कांत जी सतीश लाश्कर संदीप सूर्या उद्धव जी नायक लक्ष्मी नारायण नायक कुलदीप पाटिल अभिषेक भांगे उषा ताई वाहने मुकेश गोंडाले जी रमाबाई नायक शशि नायक सुनीता ओंडकार शीला नायक आसपास के गांव से आए हुए अंबेडकरवादी एवं बौद्ध उपासक उपासिकाओं ने भी सैकड़ो की तादाद में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    6 hrs ago
  • तिल्दा-नेवरा | 24 अप्रैल 2026 रायपुर (ग्रामीण) पुलिस के अंतर्गत तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने बिजली पोल तोड़कर वायर चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 7 लाख रुपये की चोरी की सामग्री और वाहन जब्त किए हैं। 🔍 क्या है पूरा मामला ग्राम कोनारी में किसानों के कृषि पंप कनेक्शन के लिए स्थापित बिजली लाइन को अज्ञात चोरों ने नुकसान पहुंचाते हुए सीमेंट पोल तोड़ दिए और तार चोरी कर लिया। घटना 13-14 अप्रैल की दरम्यानी रात की बताई जा रही है, जिसके बाद विभाग की शिकायत पर तिल्दा नेवरा थाना में अपराध दर्ज किया गया। 🕵️‍♂️ ऐसे खुला मामला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान खरोरा निवासी देव प्रसाद पारधी पर संदेह हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। 👥 गिरफ्तार आरोपी देव प्रसाद पारधी (38 वर्ष) मनमोहन नारंग (25 वर्ष) हेमलाल धृतलहरे (33 वर्ष) पंकज कुमार टंडन (19 वर्ष) ⚡ 5 वारदातों का खुलासा पूछताछ में आरोपियों ने तिल्दा नेवरा और खरोरा क्षेत्र में कुल 5 चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। वर्ष 2025 में भी इसी प्रकार की चोरी में इनकी संलिप्तता सामने आई है। 💰 क्या-क्या हुआ बरामद 5500 मीटर एल्यूमिनियम वायर 30 मीटर केबल वायर 4 व्ही क्रॉस एंगल 2 एल्यूमिनियम कटर मशीन 1 ओमनी कार व 1 दोपहिया वाहन 👉 कुल कीमत लगभग 7 लाख रुपये ⚖️ पहले भी जा चुके हैं जेल चारों आरोपी पूर्व में डकैती, मारपीट, आबकारी और अन्य गंभीर मामलों में जेल जा चुके हैं, जिससे इनके आपराधिक इतिहास की पुष्टि होती है। पुलिस की अहम भूमिका तिल्दा नेवरा पुलिस की सतर्कता, तकनीकी जांच और लगातार प्रयासों से इस गिरोह का पर्दाफाश संभव हो पाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
    3
    तिल्दा-नेवरा | 24 अप्रैल 2026
रायपुर (ग्रामीण) पुलिस के अंतर्गत तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने बिजली पोल तोड़कर वायर चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 7 लाख रुपये की चोरी की सामग्री और वाहन जब्त किए हैं।
🔍 क्या है पूरा मामला
ग्राम कोनारी में किसानों के कृषि पंप कनेक्शन के लिए स्थापित बिजली लाइन को अज्ञात चोरों ने नुकसान पहुंचाते हुए सीमेंट पोल तोड़ दिए और तार चोरी कर लिया। घटना 13-14 अप्रैल की दरम्यानी रात की बताई जा रही है, जिसके बाद विभाग की शिकायत पर तिल्दा नेवरा थाना में अपराध दर्ज किया गया।
🕵️‍♂️ ऐसे खुला मामला
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान खरोरा निवासी देव प्रसाद पारधी पर संदेह हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
👥 गिरफ्तार आरोपी
देव प्रसाद पारधी (38 वर्ष)
मनमोहन नारंग (25 वर्ष)
हेमलाल धृतलहरे (33 वर्ष)
पंकज कुमार टंडन (19 वर्ष)
⚡ 5 वारदातों का खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने तिल्दा नेवरा और खरोरा क्षेत्र में कुल 5 चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। वर्ष 2025 में भी इसी प्रकार की चोरी में इनकी संलिप्तता सामने आई है।
💰 क्या-क्या हुआ बरामद
5500 मीटर एल्यूमिनियम वायर
30 मीटर केबल वायर
4 व्ही क्रॉस एंगल
2 एल्यूमिनियम कटर मशीन
1 ओमनी कार व 1 दोपहिया वाहन
👉 कुल कीमत लगभग 7 लाख रुपये
⚖️ पहले भी जा चुके हैं जेल
चारों आरोपी पूर्व में डकैती, मारपीट, आबकारी और अन्य गंभीर मामलों में जेल जा चुके हैं, जिससे इनके आपराधिक इतिहास की पुष्टि होती है।
पुलिस की अहम भूमिका
तिल्दा नेवरा पुलिस की सतर्कता, तकनीकी जांच और लगातार प्रयासों से इस गिरोह का पर्दाफाश संभव हो पाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.