Shuru
Apke Nagar Ki App…
10 साल बाद रायपुर में आईपीएल का रोमांच… देखिए मेरी स्पेशल कवरेज! 🎙️🏏 10 साल बाद रायपुर में आईपीएल का रोमांच… देखिए मेरी स्पेशल कवरेज! 🎙️🏏
Pravakar srivastav
10 साल बाद रायपुर में आईपीएल का रोमांच… देखिए मेरी स्पेशल कवरेज! 🎙️🏏 10 साल बाद रायपुर में आईपीएल का रोमांच… देखिए मेरी स्पेशल कवरेज! 🎙️🏏
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- पुलिस थाना पलारी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीएसीएल यानी पल्स इंडिया कंपनी लिमिटेड के दो फरार आरोपियों को उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से हिरासत में लिया है। दोनों आरोपी जिला जेल उरई में एक अन्य मामले में बंद थे, जिन्हें न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत पलारी पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस मामले में आरोप है कि कंपनी के डायरेक्टर और एजेंटों ने लोगों को ज्यादा ब्याज का लालच देकर पैसा निवेश कराया, लेकिन समय पूरा होने के बाद भी रकम वापस नहीं की। इस ठगी में कुल 128 निवेशकों से करीब 38 लाख 18 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। मामला साल 2016 में थाना पलारी में दर्ज हुआ था, जिसमें पहले ही 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि बाकी की तलाश जारी थी। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर फरार आरोपियों की तलाश तेज की गई, जिसके बाद इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पूछताछ में आरोपियों ने ठगी करना स्वीकार भी किया है।2
- मुंगेली पुलिस लाइन में “डिजिटल, इलेक्ट्रॉनिक एवं डीएनए साक्ष्य” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों को आधुनिक तकनीकी साक्ष्यों के संग्रहण, संरक्षण और उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। फॉरेन्सिक विशेषज्ञों ने डिजिटल डेटा, सीसीटीवी फुटेज और डीएनए साक्ष्यों की अहम भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। इस पहल से अपराध अनुसंधान को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। #MungeliPolice #DigitalEvidence #DNATest #ForensicScience #CyberCrime #PoliceTraining #ChhattisgarhNews #Investigation #CrimeNews #TechnologyInPolice1
- राजनांदगांव में भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा और प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री शीतल नायक ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। राजनांदगांव शहर के भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा नेताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस के रवैये पर नाराजगी जाहिर की। खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन कांग्रेस लगातार इसका विरोध कर रही है। वहीं प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री शीतल नायक ने कांग्रेस पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस केवल राजनीतिक लाभ के लिए महिलाओं के मुद्दों का उपयोग करती है, जबकि भाजपा सरकार वास्तविक रूप से महिलाओं के अधिकारों को मजबूत कर रही है। प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जन-आक्रोश भी व्यक्त किया और अधिनियम के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। बाइट 1 – संदीप शर्मा (खाद्य आयोग अध्यक्ष): “नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को सशक्त बनाने का एक ऐतिहासिक निर्णय है। कांग्रेस इसका विरोध कर महिलाओं के हितों के खिलाफ खड़ी नजर आ रही है।” बाइट 2 – शीतल नायक (महामंत्री, महिला मोर्चा) “कांग्रेस की सोच हमेशा से महिला विरोधी रही है। भाजपा सरकार ने महिलाओं को सम्मान और अधिकार देने का काम किया है, जिसे कांग्रेस पचा नहीं पा रही है।”1
- चकरभाठा में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयती के उपलक्ष में भव्य शोभा यात्रा का किया गया आयोजन शनिवार की सुबह 9 बजे बौद्ध महासभा के प्रमुख बसंत ओंडकार जी से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक चकरभाठा में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की भव्य शोभा यात्रा प्रतिवर्ष की भाती इस वर्ष भी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जन्म जयंती अंबेडकरवादी विचारक साथियों महिलाओं पुरुषों बच्चों के द्वारा भव्य रैली के रूप में बहुत ही शानदार मनाया गया युवाओं और बच्चों में बहुत ही जबरदस्त उत्साह देखा गया बाबा साहब की रैली झूलेलाल मंदिर के सामने बालीवाल ग्राउंड से शुरू होकर के वासु मंगलम होते हुए सब्जी बाजार अनुराग स्कूल से आगे संत गाडगे जी चौक पहुंची गाडगे जी चौक से पूरे चकरभाठा मार्केट में भ्रमण करते हुए बहुत ही हर्ष उल्लास से पटाखे आतिशबाजी और भीम गीतों के ध्वनि तरंगों में नाचते झूमते हुए ऐतिहासिक रैली का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाई कोर्ट के वकील देव कुमार कनेरी जी विशिष्ट अतिथि बौद्ध समाज के संरक्षक महेश चंद्रिका पुरे जी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर परिनिर्वाण भूमि सम्मान समिति दिल्ली के छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव व बिलासपुर बौद्ध समाज के अध्यक्ष सारंग राव हुमने जी निशुल्क पाठशाला का आयोजन करने वाले देवेंद्र मोटघरे जी ने अपने गरिमा मय उपस्थिति देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई कार्यक्रम का संचालन भारतीय बौद्ध महासभा के धमनी चकरभाठा के प्रमुख बसंत कुमार ओंडकार एवं सतीश कुमार रात्रे जी के द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का स्वागत इंदल ओगरे कन्हैया सोनवानी विजय पाटिल अंजोर दास चुन्नीलाल सिन्हा राजेंद्र कुमार कौशिक विनय नायक दीपक ओंडकार विजय नायक के द्वारा नीला मफलर और मोमेंटो देकर किया गया कार्यक्रम को शांति पूर्ण संपन्न कराने में चकरभाठा पुलिस का विशेष सहयोग मिला और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में राजेश हुमने जी प्रफुल्ल गेडाम जी मनोरंजन मेश्राम जी कुणाल रामटेके जी नितेश अंबादे जी राजा नंदेश्वर जी विनोद ऊके जी दिलीप मेश्राम जी झानेंद्र महिलांगे जी प्रदीप कुमार बंजारे जी राम कुमार कांत जी सतीश लाश्कर संदीप सूर्या उद्धव जी नायक लक्ष्मी नारायण नायक कुलदीप पाटिल अभिषेक भांगे उषा ताई वाहने मुकेश गोंडाले जी रमाबाई नायक शशि नायक सुनीता ओंडकार शीला नायक आसपास के गांव से आए हुए अंबेडकरवादी एवं बौद्ध उपासक उपासिकाओं ने भी सैकड़ो की तादाद में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई1
- जनगणना 2026 से छत्तीसगढ़ी भाषा गायब! हक मांगने पहुंचे क्रांति सेना का अपमान,मुंगेली कलेक्टर ने फेंका आवेदन #छत्तीसगढ़िया_क्रांतिसेना #csk #chhattisgarhnews #जनगणना2026 #JoharParty1
- कवर्धा: पत्नी को खाट पर बाइक में लेकर पहुंचे पति की कहानी ने झकझोरा, अब इलाज के लिए नागपुर रेफर कवर्धा में एक पति का अपनी कैंसर पीड़ित पत्नी के प्रति समर्पण पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है। भीषण गर्मी में अपनी पत्नी को खाट पर बांधकर बाइक से कलेक्टर कार्यालय पहुंचने वाले इस शख्स की तस्वीरों ने हर किसी को भावुक कर दिया। इस मामले को मीडिया में आने के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तत्काल संज्ञान लिया और स्वास्थ्य विभाग को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। फिलहाल महिला का इलाज जिला अस्पताल में जारी है और राज्य सरकार की अनुशंसा पर उसे महाराष्ट्र के नागपुर स्थित उच्च संस्थान में रेफर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला पिछले दो साल से कैंसर से जूझ रही है। इससे पहले भी परिजनों को रायपुर के बड़े अस्पतालों में इलाज की सुविधा दिलाई गई थी, लेकिन बीच में इलाज रुक जाने से हालत और बिगड़ गई। जब मीडिया टीम अस्पताल पहुंची, तो पति अपनी पत्नी को अपने हाथों से खाना खिलाते नजर आया। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए। प्रशासन का कहना है कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी और महिला के बेहतर इलाज की पूरी व्यवस्था की जा रही है।1
- तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण), 23 अप्रैल 2026। ऑपरेशन “निश्चय” के तहत तिल्दा-नेवरा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में देशी शराब और एक मोपेड जब्त किया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोपेड में अवैध शराब लेकर सासाहोली की ओर बिक्री के लिए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मोपेड को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 100 पौवा देशी मसाला शराब (कीमत करीब 10,000 रुपये) और मोपेड (कीमत करीब 1.20 लाख रुपये) बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवेन्द्र साहू (19 वर्ष) और करण कोसले (20 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन “निश्चय” के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में तिल्दा पुलिस टीम ने की। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।2
- मुंगेली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए थाना जरहागांव क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम तरकीडीह में कच्ची महुआ शराब बनाकर बेच रहे आरोपी राजेंद्र बंजारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 55 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 5500 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देशन में की गई। #MungeliPolice #LiquorRaid #MahuaSharab #PoliceAction #ChhattisgarhNews #BreakingNews #CrimeNews #IllegalLiquor #PoliceRaid #CGPolice1
- भिलाई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जामुल थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब नहर में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर जुट गए। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के बीच है। शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है। मृतक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला और भी संदिग्ध नजर आ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छावनी सीएसपी प्रशांत पैकरा के मुताबिक शव करीब एक दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मृतक की पहचान कराने की कोशिशें जारी हैं। आसपास के थाना क्षेत्रों में भी जानकारी भेजी गई है ताकि शव की शिनाख्त हो सके। पुलिस अब हत्या और दुर्घटना दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है। अपील यदि किसी व्यक्ति का परिजन, परिचित या आसपास का कोई व्यक्ति पिछले एक-दो दिनों से लापता है और उसकी उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच है, तो तत्काल जामुल थाना पुलिस से संपर्क करें, ताकि मृतक की पहचान हो सके और परिवार तक सूचना पहुंचाई जा सके।1