भिलाई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जामुल थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब नहर में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिला। भिलाई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जामुल थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब नहर में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर जुट गए। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के बीच है। शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है। मृतक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला और भी संदिग्ध नजर आ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छावनी सीएसपी प्रशांत पैकरा के मुताबिक शव करीब एक दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मृतक की पहचान कराने की कोशिशें जारी हैं। आसपास के थाना क्षेत्रों में भी जानकारी भेजी गई है ताकि शव की शिनाख्त हो सके। पुलिस अब हत्या और दुर्घटना दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है। अपील यदि किसी व्यक्ति का परिजन, परिचित या आसपास का कोई व्यक्ति पिछले एक-दो दिनों से लापता है और उसकी उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच है, तो तत्काल जामुल थाना पुलिस से संपर्क करें, ताकि मृतक की पहचान हो सके और परिवार तक सूचना पहुंचाई जा सके।
भिलाई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जामुल थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब नहर में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिला। भिलाई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जामुल थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब नहर में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर जुट गए। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के बीच है। शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है। मृतक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला और भी संदिग्ध नजर आ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छावनी सीएसपी प्रशांत पैकरा के मुताबिक शव करीब एक दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मृतक की पहचान कराने की कोशिशें जारी हैं। आसपास के थाना क्षेत्रों में भी जानकारी भेजी गई है ताकि शव की शिनाख्त हो सके। पुलिस अब हत्या और दुर्घटना दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है। अपील यदि किसी व्यक्ति का परिजन, परिचित या आसपास का कोई व्यक्ति पिछले एक-दो दिनों से लापता है और उसकी उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच है, तो तत्काल जामुल थाना पुलिस से संपर्क करें, ताकि मृतक की पहचान हो सके और परिवार तक सूचना पहुंचाई जा सके।
- छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना से सामने आया मामला सिर्फ एक चोरी का नहीं, बल्कि पूरे पुलिस सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करता है। जब पुलिस कस्टडी में रखी गई संपत्ति ही सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिक खुद को कितना सुरक्षित महसूस करेगा—यही सबसे बड़ा सवाल बनकर उभरा है। क्या है पूरा मामला? उत्तर प्रदेश निवासी मटुकधारी अपने पिकअप वाहन (UP 64 CT 4056) में 67 बोरी धान लेकर छत्तीसगढ़ आ रहे थे। इसी दौरान बसंतपुर थाना पुलिस ने वाहन को रोका और बाद में उसे अपने कब्जे में ले लिया। वाहन को थाना परिसर में रखा गया तहसीलदार के आदेश से वाहन जब्त किया गया 24 अप्रैल 2026 को कोर्ट आदेश के बाद वाहन रिलीज हुआ लेकिन जब मालिक गाड़ी लेने पहुंचे, तो मामला पलट चुका था। क्या-क्या गड़बड़ी सामने आई? वाहन मालिक के अनुसार— गाड़ी के 2 नए टायर गायब उनकी जगह पुराने और सड़े टायर लगाए गए 67 बोरी में से 4 बोरी धान कम मौके पर पहुंचे पत्रकार ने भी इन तथ्यों की पुष्टि की, जिससे संदेह और गहरा गया कि मामला साधारण लापरवाही नहीं हो सकता। पीड़ित का सीधा सवाल “जब थाना ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे होगी?” मटुकधारी ने साफ कहा कि जब तक उनका पूरा सामान वापस नहीं मिलता, वे वाहन नहीं ले जाएंगे। पुलिस की प्रतिक्रिया पुलिस अधीक्षक से संपर्क नहीं हो सका डीएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने जांच का भरोसा दिया दोषियों पर कार्रवाई की बात कही गई उठते बड़े सवाल क्या पुलिस कस्टडी में भी चोरी संभव है? क्या यह अंदरूनी मिलीभगत का मामला है? जब्त वाहनों की सुरक्षा का जिम्मेदार कौन? पहले भी हो चुका है ऐसा मामला यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले सरगुजा जिले के दरिमा थाना में भी ऐसा ही मामला सामने आया था— जब्त ट्रैक्टर से टायर और पार्ट्स चोरी जांच में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आई आरोपी: संतोष कुमार गुप्ता (प्रधान आरक्षक) जगेश्वर बघेल (आरक्षक) कार्रवाई: तत्कालीन एसपी विजय अग्रवाल ने सख्त कदम उठाए एक को डिमोट किया गया, दूसरे को न्यूनतम वेतनमान पर रखा गया क्या फिर दोहराया गया वही पैटर्न? बसंतपुर का ताजा मामला पुराने केस की तरह ही संकेत दे रहा है— जब्त संपत्ति की सुरक्षा में भारी चूक निगरानी व्यवस्था कमजोर जवाबदेही तय नहीं निष्कर्ष लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से यह साफ है कि— थानों में जब्त वाहनों की सुरक्षा अभी भी चुनौती बनी हुई है आंतरिक निगरानी और पारदर्शिता की कमी है सख्त और त्वरित कार्रवाई की जरूरत है अब सबकी नजर इस पर टिकी है कि प्रशासन इस बार क्या कदम उठाता है— क्या सिर्फ जांच होगी, या सिस्टम में बदलाव भी देखने को मिलेगा?4
- Post by गोविंद राम 92947315371
- सोशल मीडिया के विवाद ने लिया हिंसक रूप धमकी भरा पोस्ट देखने के बाद युवकों ने मारपीट कर किया जिंदा जलाने की कोशिश सिटी कोतवाली पुलिस ने 1 नाबालिक समेत 9 आरोपीयो को किया गिरफ्तार खोरसीनाला के पास हुई थी घटना युवक को बुलाकर किया गया हमला क्रिकेट बैट, स्टिक और डंडों से बेरहमी से मारपीट फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश इंस्टाग्राम पोस्ट बना विवाद की वजह, धमकी भरे स्टेटस से नाराज थे आरोपी1
- मुंगेली पुलिस लाइन में “डिजिटल, इलेक्ट्रॉनिक एवं डीएनए साक्ष्य” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों को आधुनिक तकनीकी साक्ष्यों के संग्रहण, संरक्षण और उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। फॉरेन्सिक विशेषज्ञों ने डिजिटल डेटा, सीसीटीवी फुटेज और डीएनए साक्ष्यों की अहम भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। इस पहल से अपराध अनुसंधान को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। #MungeliPolice #DigitalEvidence #DNATest #ForensicScience #CyberCrime #PoliceTraining #ChhattisgarhNews #Investigation #CrimeNews #TechnologyInPolice1
- कवर्धा: पत्नी को खाट पर बाइक में लेकर पहुंचे पति की कहानी ने झकझोरा, अब इलाज के लिए नागपुर रेफर कवर्धा में एक पति का अपनी कैंसर पीड़ित पत्नी के प्रति समर्पण पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है। भीषण गर्मी में अपनी पत्नी को खाट पर बांधकर बाइक से कलेक्टर कार्यालय पहुंचने वाले इस शख्स की तस्वीरों ने हर किसी को भावुक कर दिया। इस मामले को मीडिया में आने के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तत्काल संज्ञान लिया और स्वास्थ्य विभाग को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। फिलहाल महिला का इलाज जिला अस्पताल में जारी है और राज्य सरकार की अनुशंसा पर उसे महाराष्ट्र के नागपुर स्थित उच्च संस्थान में रेफर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला पिछले दो साल से कैंसर से जूझ रही है। इससे पहले भी परिजनों को रायपुर के बड़े अस्पतालों में इलाज की सुविधा दिलाई गई थी, लेकिन बीच में इलाज रुक जाने से हालत और बिगड़ गई। जब मीडिया टीम अस्पताल पहुंची, तो पति अपनी पत्नी को अपने हाथों से खाना खिलाते नजर आया। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए। प्रशासन का कहना है कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी और महिला के बेहतर इलाज की पूरी व्यवस्था की जा रही है।1
- slim interior banane ke liye comment box mein comment kijiye1
- तिल्दा-नेवरा | 24 अप्रैल 2026 रायपुर (ग्रामीण) पुलिस के अंतर्गत तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने बिजली पोल तोड़कर वायर चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 7 लाख रुपये की चोरी की सामग्री और वाहन जब्त किए हैं। 🔍 क्या है पूरा मामला ग्राम कोनारी में किसानों के कृषि पंप कनेक्शन के लिए स्थापित बिजली लाइन को अज्ञात चोरों ने नुकसान पहुंचाते हुए सीमेंट पोल तोड़ दिए और तार चोरी कर लिया। घटना 13-14 अप्रैल की दरम्यानी रात की बताई जा रही है, जिसके बाद विभाग की शिकायत पर तिल्दा नेवरा थाना में अपराध दर्ज किया गया। 🕵️♂️ ऐसे खुला मामला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान खरोरा निवासी देव प्रसाद पारधी पर संदेह हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। 👥 गिरफ्तार आरोपी देव प्रसाद पारधी (38 वर्ष) मनमोहन नारंग (25 वर्ष) हेमलाल धृतलहरे (33 वर्ष) पंकज कुमार टंडन (19 वर्ष) ⚡ 5 वारदातों का खुलासा पूछताछ में आरोपियों ने तिल्दा नेवरा और खरोरा क्षेत्र में कुल 5 चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। वर्ष 2025 में भी इसी प्रकार की चोरी में इनकी संलिप्तता सामने आई है। 💰 क्या-क्या हुआ बरामद 5500 मीटर एल्यूमिनियम वायर 30 मीटर केबल वायर 4 व्ही क्रॉस एंगल 2 एल्यूमिनियम कटर मशीन 1 ओमनी कार व 1 दोपहिया वाहन 👉 कुल कीमत लगभग 7 लाख रुपये ⚖️ पहले भी जा चुके हैं जेल चारों आरोपी पूर्व में डकैती, मारपीट, आबकारी और अन्य गंभीर मामलों में जेल जा चुके हैं, जिससे इनके आपराधिक इतिहास की पुष्टि होती है। पुलिस की अहम भूमिका तिल्दा नेवरा पुलिस की सतर्कता, तकनीकी जांच और लगातार प्रयासों से इस गिरोह का पर्दाफाश संभव हो पाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।3
- पुलिस थाना पलारी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीएसीएल यानी पल्स इंडिया कंपनी लिमिटेड के दो फरार आरोपियों को उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से हिरासत में लिया है। दोनों आरोपी जिला जेल उरई में एक अन्य मामले में बंद थे, जिन्हें न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत पलारी पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस मामले में आरोप है कि कंपनी के डायरेक्टर और एजेंटों ने लोगों को ज्यादा ब्याज का लालच देकर पैसा निवेश कराया, लेकिन समय पूरा होने के बाद भी रकम वापस नहीं की। इस ठगी में कुल 128 निवेशकों से करीब 38 लाख 18 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। मामला साल 2016 में थाना पलारी में दर्ज हुआ था, जिसमें पहले ही 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि बाकी की तलाश जारी थी। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर फरार आरोपियों की तलाश तेज की गई, जिसके बाद इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पूछताछ में आरोपियों ने ठगी करना स्वीकार भी किया है।2
- मुंगेली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए थाना जरहागांव क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम तरकीडीह में कच्ची महुआ शराब बनाकर बेच रहे आरोपी राजेंद्र बंजारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 55 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 5500 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देशन में की गई। #MungeliPolice #LiquorRaid #MahuaSharab #PoliceAction #ChhattisgarhNews #BreakingNews #CrimeNews #IllegalLiquor #PoliceRaid #CGPolice1