logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कवर्धा: पत्नी को खाट पर बाइक में लेकर पहुंचे पति की कहानी ने झकझोरा, अब इलाज के लिए नागपुर रेफर Kawardha News कवर्धा: पत्नी को खाट पर बाइक में लेकर पहुंचे पति की कहानी ने झकझोरा, अब इलाज के लिए नागपुर रेफर कवर्धा में एक पति का अपनी कैंसर पीड़ित पत्नी के प्रति समर्पण पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है। भीषण गर्मी में अपनी पत्नी को खाट पर बांधकर बाइक से कलेक्टर कार्यालय पहुंचने वाले इस शख्स की तस्वीरों ने हर किसी को भावुक कर दिया। इस मामले को मीडिया में आने के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तत्काल संज्ञान लिया और स्वास्थ्य विभाग को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। फिलहाल महिला का इलाज जिला अस्पताल में जारी है और राज्य सरकार की अनुशंसा पर उसे महाराष्ट्र के नागपुर स्थित उच्च संस्थान में रेफर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला पिछले दो साल से कैंसर से जूझ रही है। इससे पहले भी परिजनों को रायपुर के बड़े अस्पतालों में इलाज की सुविधा दिलाई गई थी, लेकिन बीच में इलाज रुक जाने से हालत और बिगड़ गई। जब मीडिया टीम अस्पताल पहुंची, तो पति अपनी पत्नी को अपने हाथों से खाना खिलाते नजर आया। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए। प्रशासन का कहना है कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी और महिला के बेहतर इलाज की पूरी व्यवस्था की जा रही है।

20 hrs ago
user_KT CHHATTISGARH NEWS
KT CHHATTISGARH NEWS
Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
20 hrs ago

कवर्धा: पत्नी को खाट पर बाइक में लेकर पहुंचे पति की कहानी ने झकझोरा, अब इलाज के लिए नागपुर रेफर Kawardha News कवर्धा: पत्नी को खाट पर बाइक में लेकर पहुंचे पति की कहानी ने झकझोरा, अब इलाज के लिए नागपुर रेफर कवर्धा में एक पति का अपनी कैंसर पीड़ित पत्नी के प्रति समर्पण पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है। भीषण गर्मी में अपनी पत्नी को खाट पर बांधकर बाइक से कलेक्टर कार्यालय पहुंचने वाले इस शख्स की तस्वीरों ने हर किसी को भावुक कर दिया। इस मामले को मीडिया में आने के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तत्काल संज्ञान लिया और स्वास्थ्य विभाग को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। फिलहाल महिला का इलाज जिला अस्पताल में जारी है और राज्य सरकार की अनुशंसा पर उसे महाराष्ट्र के नागपुर स्थित उच्च संस्थान में रेफर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला पिछले दो साल से कैंसर से जूझ रही है। इससे पहले भी परिजनों को रायपुर के बड़े अस्पतालों में इलाज की सुविधा दिलाई गई थी, लेकिन बीच में इलाज रुक जाने से हालत और बिगड़ गई। जब मीडिया टीम अस्पताल पहुंची, तो पति अपनी पत्नी को अपने हाथों से खाना खिलाते नजर आया। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए। प्रशासन का कहना है कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी और महिला के बेहतर इलाज की पूरी व्यवस्था की जा रही है।

  • user_Raj patel
    Raj patel
    बोडला, कबीरधाम, छत्तीसगढ़
    👏
    1 min ago
More news from Mungeli and nearby areas
  • मुंगेली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए थाना जरहागांव क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम तरकीडीह में कच्ची महुआ शराब बनाकर बेच रहे आरोपी राजेंद्र बंजारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 55 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 5500 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देशन में की गई। #MungeliPolice #LiquorRaid #MahuaSharab #PoliceAction #ChhattisgarhNews #BreakingNews #CrimeNews #IllegalLiquor #PoliceRaid #CGPolice
    1
    मुंगेली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए थाना जरहागांव क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम तरकीडीह में कच्ची महुआ शराब बनाकर बेच रहे आरोपी राजेंद्र बंजारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 55 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 5500 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देशन में की गई।
#MungeliPolice #LiquorRaid #MahuaSharab #PoliceAction #ChhattisgarhNews #BreakingNews #CrimeNews #IllegalLiquor #PoliceRaid #CGPolice
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    6 hrs ago
  • तिल्दा-नेवरा | 24 अप्रैल 2026 रायपुर (ग्रामीण) पुलिस के अंतर्गत तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने बिजली पोल तोड़कर वायर चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 7 लाख रुपये की चोरी की सामग्री और वाहन जब्त किए हैं। 🔍 क्या है पूरा मामला ग्राम कोनारी में किसानों के कृषि पंप कनेक्शन के लिए स्थापित बिजली लाइन को अज्ञात चोरों ने नुकसान पहुंचाते हुए सीमेंट पोल तोड़ दिए और तार चोरी कर लिया। घटना 13-14 अप्रैल की दरम्यानी रात की बताई जा रही है, जिसके बाद विभाग की शिकायत पर तिल्दा नेवरा थाना में अपराध दर्ज किया गया। 🕵️‍♂️ ऐसे खुला मामला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान खरोरा निवासी देव प्रसाद पारधी पर संदेह हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। 👥 गिरफ्तार आरोपी देव प्रसाद पारधी (38 वर्ष) मनमोहन नारंग (25 वर्ष) हेमलाल धृतलहरे (33 वर्ष) पंकज कुमार टंडन (19 वर्ष) ⚡ 5 वारदातों का खुलासा पूछताछ में आरोपियों ने तिल्दा नेवरा और खरोरा क्षेत्र में कुल 5 चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। वर्ष 2025 में भी इसी प्रकार की चोरी में इनकी संलिप्तता सामने आई है। 💰 क्या-क्या हुआ बरामद 5500 मीटर एल्यूमिनियम वायर 30 मीटर केबल वायर 4 व्ही क्रॉस एंगल 2 एल्यूमिनियम कटर मशीन 1 ओमनी कार व 1 दोपहिया वाहन 👉 कुल कीमत लगभग 7 लाख रुपये ⚖️ पहले भी जा चुके हैं जेल चारों आरोपी पूर्व में डकैती, मारपीट, आबकारी और अन्य गंभीर मामलों में जेल जा चुके हैं, जिससे इनके आपराधिक इतिहास की पुष्टि होती है। पुलिस की अहम भूमिका तिल्दा नेवरा पुलिस की सतर्कता, तकनीकी जांच और लगातार प्रयासों से इस गिरोह का पर्दाफाश संभव हो पाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
    3
    तिल्दा-नेवरा | 24 अप्रैल 2026
रायपुर (ग्रामीण) पुलिस के अंतर्गत तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने बिजली पोल तोड़कर वायर चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 7 लाख रुपये की चोरी की सामग्री और वाहन जब्त किए हैं।
🔍 क्या है पूरा मामला
ग्राम कोनारी में किसानों के कृषि पंप कनेक्शन के लिए स्थापित बिजली लाइन को अज्ञात चोरों ने नुकसान पहुंचाते हुए सीमेंट पोल तोड़ दिए और तार चोरी कर लिया। घटना 13-14 अप्रैल की दरम्यानी रात की बताई जा रही है, जिसके बाद विभाग की शिकायत पर तिल्दा नेवरा थाना में अपराध दर्ज किया गया।
🕵️‍♂️ ऐसे खुला मामला
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान खरोरा निवासी देव प्रसाद पारधी पर संदेह हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
👥 गिरफ्तार आरोपी
देव प्रसाद पारधी (38 वर्ष)
मनमोहन नारंग (25 वर्ष)
हेमलाल धृतलहरे (33 वर्ष)
पंकज कुमार टंडन (19 वर्ष)
⚡ 5 वारदातों का खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने तिल्दा नेवरा और खरोरा क्षेत्र में कुल 5 चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। वर्ष 2025 में भी इसी प्रकार की चोरी में इनकी संलिप्तता सामने आई है।
💰 क्या-क्या हुआ बरामद
5500 मीटर एल्यूमिनियम वायर
30 मीटर केबल वायर
4 व्ही क्रॉस एंगल
2 एल्यूमिनियम कटर मशीन
1 ओमनी कार व 1 दोपहिया वाहन
👉 कुल कीमत लगभग 7 लाख रुपये
⚖️ पहले भी जा चुके हैं जेल
चारों आरोपी पूर्व में डकैती, मारपीट, आबकारी और अन्य गंभीर मामलों में जेल जा चुके हैं, जिससे इनके आपराधिक इतिहास की पुष्टि होती है।
पुलिस की अहम भूमिका
तिल्दा नेवरा पुलिस की सतर्कता, तकनीकी जांच और लगातार प्रयासों से इस गिरोह का पर्दाफाश संभव हो पाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • ग्राम कया मे घूरवा के सामने मकान बनने से आने जाने मे परेशानी को ले कर प्रर्थीया ने थाना चकरभाठा मे की शिकायत आज शुक्रवार की रात 9.30 बजे चकरभाठा पुलिस ने मिली जानकारी अनुसार नाम आवेदक निर्मला नोनिया पति केजू नोनिया उम्र 55 साल साकिन ग्राम कया थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर ने शुक्रवार की रात 20.37 बजे थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज कराई की विवरण- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आवेदिका निर्मला नोनिया पति केज नोनिया उम्र 55 साल साकिन ग्राम कया थाना चकरभाठा जिला बिलासपर छ.ग. आज दिनांक 24/04/2026 को अपने पुत्र सत्यनाराण के साथ थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम कया में आवेदिका के शासकीय जमीन में घुरूवा है उसी घुरूवा के सामने अनावेदक ननकी अशोक रोहित मोहित सभी निवासी ग्राम कया के द्वारा घर बना रहे है जिससे आवेदिका को उसी घरूवा एवं घर में आने जाने के लिये निस्तारी रास्ता में आने जाने नही दे रहा है। कि मामला शासकीय बेजा कब्जा जमीन एवं पुलिस अहस्तक्षेप योग्य अपराध का होना पाये जाने से आवेदिका को न्यायालय शरण जाने की राय देते हुए फैना दिया गया।
    1
    ग्राम कया मे घूरवा के सामने मकान बनने से आने जाने मे परेशानी को ले कर प्रर्थीया ने थाना चकरभाठा मे की शिकायत 
आज शुक्रवार की रात 9.30 बजे चकरभाठा पुलिस ने मिली जानकारी अनुसार 
नाम आवेदक
निर्मला नोनिया पति केजू नोनिया उम्र 55 साल साकिन ग्राम कया थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर 
ने शुक्रवार की रात 20.37 बजे थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज कराई की 
विवरण- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आवेदिका निर्मला नोनिया पति केज नोनिया उम्र 55 साल साकिन ग्राम कया थाना चकरभाठा जिला बिलासपर छ.ग. आज दिनांक 24/04/2026 को अपने पुत्र सत्यनाराण के साथ थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम कया में आवेदिका के शासकीय जमीन में घुरूवा है उसी घुरूवा के सामने अनावेदक ननकी अशोक रोहित मोहित सभी निवासी ग्राम कया के द्वारा घर बना रहे है जिससे आवेदिका को उसी घरूवा एवं घर में आने जाने के लिये निस्तारी रास्ता में आने जाने नही दे रहा है। कि मामला शासकीय बेजा कब्जा जमीन एवं पुलिस अहस्तक्षेप योग्य अपराध का होना पाये जाने से आवेदिका को न्यायालय शरण जाने की राय देते हुए फैना दिया गया।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    19 hrs ago
  • खेल के सपनों पर नहीं चला कारोबार,अंकित गौरहा के प्रयास से छात्र हित में रुका फन फेयर*
    1
    खेल के सपनों पर नहीं चला कारोबार,अंकित गौरहा के प्रयास से छात्र हित में रुका फन फेयर*
    user_जोगी जगत न्यूज़ नेटवर्क
    जोगी जगत न्यूज़ नेटवर्क
    बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    16 min ago
  • धमधा शिवनाथ नदी में युवक ने आत्महत्या की बात कह कर व्हाट्सएप स्टेटस में डाला, युवक लापता रिपोर्टर -हेमंत उमरे मोहम्मद सैफ नामक युवक जो युपी के जौनपुर का रहने वाला है और भिलाई मे रहकर बाल के बदले बर्तन बेचने का काम करता था जो कल अपने मोबाइल पर धमधा के शिवनाथ नदी में आत्म हत्या करने की बात स्टूटेस में डाला साथ ही घटना स्थल की पुरी जानकारी वाहन खड़ा करने की जगह व कपड़े रखे होने की पुरी जानकारी अपने मोबाइल में डाल कर कहीं गायब हो गया। जैसे ही परिजनों ने उसका स्टेटस देखा परिवार सदमे में आ गया इसकी सुचना अन्य परिजनों को दी गई, मौके पर उसके परिवार पहुंचे और सभी समान व मोटरसाइकिल जगह में पाया गया। लेकिन उस युवक का पता नहीं चल पाया। परिजन का कहना है की 112 की टीम और धमधा पुलिस को को इसकी जानकारी दी गई जिसके बावजूद अभी तक युवक को खोजने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। धमधा पुलिस टीम घटनास्थल पहुंच कर मामले की जानकारी ली है। लेकिन शासन प्रशासन के तरफ से अभी तक युवक को खोजने की प्रक्रिया शुरू नहीं की हैं, जिससे परिजनों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। फिलहाल अभी युवक की आत्म हत्या की पुष्टि नहीं हो पाई है।
    1
    धमधा शिवनाथ नदी में युवक ने आत्महत्या की बात कह कर व्हाट्सएप स्टेटस में डाला, 
युवक लापता 
रिपोर्टर -हेमंत उमरे 
मोहम्मद सैफ नामक युवक जो युपी के जौनपुर का रहने वाला है और भिलाई मे रहकर बाल के बदले बर्तन बेचने का काम करता था जो कल अपने मोबाइल पर धमधा के शिवनाथ नदी में आत्म हत्या करने की बात स्टूटेस में डाला साथ ही घटना स्थल की पुरी जानकारी वाहन खड़ा करने की जगह व कपड़े रखे होने की पुरी जानकारी अपने मोबाइल में डाल कर कहीं गायब हो गया।
जैसे ही परिजनों ने उसका स्टेटस देखा परिवार सदमे में आ गया इसकी सुचना अन्य परिजनों को दी गई, मौके पर उसके परिवार पहुंचे और सभी समान व मोटरसाइकिल जगह में पाया गया।
लेकिन उस युवक का पता नहीं चल पाया।
परिजन का कहना है की 112 की टीम और धमधा पुलिस को को इसकी जानकारी दी गई जिसके बावजूद अभी तक युवक को खोजने की प्रक्रिया  शुरू नहीं हो पाई है।
धमधा पुलिस टीम घटनास्थल पहुंच कर मामले की जानकारी ली है।
लेकिन शासन प्रशासन के तरफ से अभी तक युवक को खोजने की प्रक्रिया शुरू नहीं की हैं, जिससे परिजनों में काफी नाराजगी देखी जा रही है।
फिलहाल अभी युवक की आत्म हत्या की पुष्टि नहीं हो पाई है।
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • बिलासपुर : रोमांस के दौरान छत से नीचे गिरने से प्रेमी की मौत….लड़की के कमर की हड्डी टूटी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रोमांस के दौरान छत से नीचे गिरने से प्रेमी की मौत हो गई। 21 अप्रैल को चिरंजीव पांडे (23) और गरिमा सिंह (23) अभिलाषा परिसर के 3 मंजिला छत पर मौजूद थे, जहां देर रात दोनों ने शराब पी और रेलिंग पर हाथ पकड़कर बैठे थे। इस दौरान बैलेंस बिगड़ने से गिर पड़े। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। नीचे गिरते ही दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। बॉयफ्रेंड दर्द से कराहते हुए चिल्लाने लगा। वहीं गर्लफ्रेंड भी रोने लगी। कुछ ही देर में दोनों की आवाज बंद हो गई थी। घटना की जानकारी अगले दिन सुबह लोगों को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। लड़की के कमर और रीढ़ की हड्डी टूटी है। जांच में पता चला है कि, दोनों के बीच पिछले 3 साल से अफेयर था। चिरंजीव पांडे (23) शुभम कॉम्प्लेक्स परिसर के पास रहता था और चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी में काम करता था। इसके साथ ही जोमेटो में डिलीवरी ब्वॉय का भी काम करता था, जबकि गरिमा शादी डॉट काम में काम करती थी।
    1
    बिलासपुर : रोमांस के दौरान छत से नीचे गिरने से प्रेमी की मौत….लड़की के कमर की हड्डी टूटी
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रोमांस के दौरान छत से नीचे गिरने से प्रेमी की मौत हो गई। 21 अप्रैल को चिरंजीव पांडे (23) और गरिमा सिंह (23) अभिलाषा परिसर के 3 मंजिला छत पर मौजूद थे, जहां देर रात दोनों ने शराब पी और रेलिंग पर हाथ पकड़कर बैठे थे। इस दौरान बैलेंस बिगड़ने से गिर पड़े।
मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। नीचे गिरते ही दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। बॉयफ्रेंड दर्द से कराहते हुए चिल्लाने लगा। वहीं गर्लफ्रेंड भी रोने लगी। कुछ ही देर में दोनों की आवाज बंद हो गई थी। घटना की जानकारी अगले दिन सुबह लोगों को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। लड़की के कमर और रीढ़ की हड्डी टूटी है।
जांच में पता चला है कि, दोनों के बीच पिछले 3 साल से अफेयर था। चिरंजीव पांडे (23) शुभम कॉम्प्लेक्स परिसर के पास रहता था और चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी में काम करता था। इसके साथ ही जोमेटो में डिलीवरी ब्वॉय का भी काम करता था, जबकि गरिमा शादी डॉट काम में काम करती थी।
    user_Sumit pachuri
    Sumit pachuri
    Bilaspur, Chhattisgarh•
    8 hrs ago
  • तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण), 23 अप्रैल 2026। ऑपरेशन “निश्चय” के तहत तिल्दा-नेवरा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में देशी शराब और एक मोपेड जब्त किया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोपेड में अवैध शराब लेकर सासाहोली की ओर बिक्री के लिए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मोपेड को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 100 पौवा देशी मसाला शराब (कीमत करीब 10,000 रुपये) और मोपेड (कीमत करीब 1.20 लाख रुपये) बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवेन्द्र साहू (19 वर्ष) और करण कोसले (20 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन “निश्चय” के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में तिल्दा पुलिस टीम ने की। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    2
    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण), 23 अप्रैल 2026।
ऑपरेशन “निश्चय” के तहत तिल्दा-नेवरा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में देशी शराब और एक मोपेड जब्त किया गया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोपेड में अवैध शराब लेकर सासाहोली की ओर बिक्री के लिए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मोपेड को रोका और तलाशी ली।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 100 पौवा देशी मसाला शराब (कीमत करीब 10,000 रुपये) और मोपेड (कीमत करीब 1.20 लाख रुपये) बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवेन्द्र साहू (19 वर्ष) और करण कोसले (20 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन “निश्चय” के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में तिल्दा पुलिस टीम ने की।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • मुंगेली पुलिस लाइन में “डिजिटल, इलेक्ट्रॉनिक एवं डीएनए साक्ष्य” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों को आधुनिक तकनीकी साक्ष्यों के संग्रहण, संरक्षण और उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। फॉरेन्सिक विशेषज्ञों ने डिजिटल डेटा, सीसीटीवी फुटेज और डीएनए साक्ष्यों की अहम भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। इस पहल से अपराध अनुसंधान को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। #MungeliPolice #DigitalEvidence #DNATest #ForensicScience #CyberCrime #PoliceTraining #ChhattisgarhNews #Investigation #CrimeNews #TechnologyInPolice
    1
    मुंगेली पुलिस लाइन में “डिजिटल, इलेक्ट्रॉनिक एवं डीएनए साक्ष्य” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों को आधुनिक तकनीकी साक्ष्यों के संग्रहण, संरक्षण और उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। फॉरेन्सिक विशेषज्ञों ने डिजिटल डेटा, सीसीटीवी फुटेज और डीएनए साक्ष्यों की अहम भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। इस पहल से अपराध अनुसंधान को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
#MungeliPolice #DigitalEvidence #DNATest #ForensicScience #CyberCrime #PoliceTraining #ChhattisgarhNews #Investigation #CrimeNews #TechnologyInPolice
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    20 hrs ago
  • 10 साल बाद रायपुर में आईपीएल का रोमांच… देखिए मेरी स्पेशल कवरेज! 🎙️🏏
    1
    10 साल बाद रायपुर में आईपीएल का रोमांच… देखिए मेरी स्पेशल कवरेज! 🎙️🏏
    user_Pravakar srivastav
    Pravakar srivastav
    Raipur, Chhattisgarh•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.