राजनांदगांव में भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजनांदगांव में भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा और प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री शीतल नायक ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। राजनांदगांव शहर के भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा नेताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस के रवैये पर नाराजगी जाहिर की। खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन कांग्रेस लगातार इसका विरोध कर रही है। वहीं प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री शीतल नायक ने कांग्रेस पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस केवल राजनीतिक लाभ के लिए महिलाओं के मुद्दों का उपयोग करती है, जबकि भाजपा सरकार वास्तविक रूप से महिलाओं के अधिकारों को मजबूत कर रही है। प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जन-आक्रोश भी व्यक्त किया और अधिनियम के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। बाइट 1 – संदीप शर्मा (खाद्य आयोग अध्यक्ष): “नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को सशक्त बनाने का एक ऐतिहासिक निर्णय है। कांग्रेस इसका विरोध कर महिलाओं के हितों के खिलाफ खड़ी नजर आ रही है।” बाइट 2 – शीतल नायक (महामंत्री, महिला मोर्चा) “कांग्रेस की सोच हमेशा से महिला विरोधी रही है। भाजपा सरकार ने महिलाओं को सम्मान और अधिकार देने का काम किया है, जिसे कांग्रेस पचा नहीं पा रही है।”
राजनांदगांव में भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजनांदगांव में भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा और प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री शीतल नायक ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। राजनांदगांव शहर के भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा नेताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस के रवैये पर नाराजगी जाहिर की। खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन कांग्रेस लगातार इसका विरोध कर रही है। वहीं प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री शीतल नायक ने कांग्रेस पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस केवल राजनीतिक लाभ के लिए महिलाओं के मुद्दों का उपयोग करती है, जबकि भाजपा सरकार वास्तविक रूप से महिलाओं के अधिकारों को मजबूत कर रही है। प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जन-आक्रोश भी व्यक्त किया और अधिनियम के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। बाइट 1 – संदीप शर्मा (खाद्य आयोग अध्यक्ष): “नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को सशक्त बनाने का एक ऐतिहासिक निर्णय है। कांग्रेस इसका विरोध कर महिलाओं के हितों के खिलाफ खड़ी नजर आ रही है।” बाइट 2 – शीतल नायक (महामंत्री, महिला मोर्चा) “कांग्रेस की सोच हमेशा से महिला विरोधी रही है। भाजपा सरकार ने महिलाओं को सम्मान और अधिकार देने का काम किया है, जिसे कांग्रेस पचा नहीं पा रही है।”
- छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना से सामने आया मामला सिर्फ एक चोरी का नहीं, बल्कि पूरे पुलिस सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करता है। जब पुलिस कस्टडी में रखी गई संपत्ति ही सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिक खुद को कितना सुरक्षित महसूस करेगा—यही सबसे बड़ा सवाल बनकर उभरा है। क्या है पूरा मामला? उत्तर प्रदेश निवासी मटुकधारी अपने पिकअप वाहन (UP 64 CT 4056) में 67 बोरी धान लेकर छत्तीसगढ़ आ रहे थे। इसी दौरान बसंतपुर थाना पुलिस ने वाहन को रोका और बाद में उसे अपने कब्जे में ले लिया। वाहन को थाना परिसर में रखा गया तहसीलदार के आदेश से वाहन जब्त किया गया 24 अप्रैल 2026 को कोर्ट आदेश के बाद वाहन रिलीज हुआ लेकिन जब मालिक गाड़ी लेने पहुंचे, तो मामला पलट चुका था। क्या-क्या गड़बड़ी सामने आई? वाहन मालिक के अनुसार— गाड़ी के 2 नए टायर गायब उनकी जगह पुराने और सड़े टायर लगाए गए 67 बोरी में से 4 बोरी धान कम मौके पर पहुंचे पत्रकार ने भी इन तथ्यों की पुष्टि की, जिससे संदेह और गहरा गया कि मामला साधारण लापरवाही नहीं हो सकता। पीड़ित का सीधा सवाल “जब थाना ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे होगी?” मटुकधारी ने साफ कहा कि जब तक उनका पूरा सामान वापस नहीं मिलता, वे वाहन नहीं ले जाएंगे। पुलिस की प्रतिक्रिया पुलिस अधीक्षक से संपर्क नहीं हो सका डीएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने जांच का भरोसा दिया दोषियों पर कार्रवाई की बात कही गई उठते बड़े सवाल क्या पुलिस कस्टडी में भी चोरी संभव है? क्या यह अंदरूनी मिलीभगत का मामला है? जब्त वाहनों की सुरक्षा का जिम्मेदार कौन? पहले भी हो चुका है ऐसा मामला यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले सरगुजा जिले के दरिमा थाना में भी ऐसा ही मामला सामने आया था— जब्त ट्रैक्टर से टायर और पार्ट्स चोरी जांच में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आई आरोपी: संतोष कुमार गुप्ता (प्रधान आरक्षक) जगेश्वर बघेल (आरक्षक) कार्रवाई: तत्कालीन एसपी विजय अग्रवाल ने सख्त कदम उठाए एक को डिमोट किया गया, दूसरे को न्यूनतम वेतनमान पर रखा गया क्या फिर दोहराया गया वही पैटर्न? बसंतपुर का ताजा मामला पुराने केस की तरह ही संकेत दे रहा है— जब्त संपत्ति की सुरक्षा में भारी चूक निगरानी व्यवस्था कमजोर जवाबदेही तय नहीं निष्कर्ष लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से यह साफ है कि— थानों में जब्त वाहनों की सुरक्षा अभी भी चुनौती बनी हुई है आंतरिक निगरानी और पारदर्शिता की कमी है सख्त और त्वरित कार्रवाई की जरूरत है अब सबकी नजर इस पर टिकी है कि प्रशासन इस बार क्या कदम उठाता है— क्या सिर्फ जांच होगी, या सिस्टम में बदलाव भी देखने को मिलेगा?4
- Post by गोविंद राम 92947315371
- सोशल मीडिया के विवाद ने लिया हिंसक रूप धमकी भरा पोस्ट देखने के बाद युवकों ने मारपीट कर किया जिंदा जलाने की कोशिश सिटी कोतवाली पुलिस ने 1 नाबालिक समेत 9 आरोपीयो को किया गिरफ्तार खोरसीनाला के पास हुई थी घटना युवक को बुलाकर किया गया हमला क्रिकेट बैट, स्टिक और डंडों से बेरहमी से मारपीट फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश इंस्टाग्राम पोस्ट बना विवाद की वजह, धमकी भरे स्टेटस से नाराज थे आरोपी1
- मुंगेली पुलिस लाइन में “डिजिटल, इलेक्ट्रॉनिक एवं डीएनए साक्ष्य” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों को आधुनिक तकनीकी साक्ष्यों के संग्रहण, संरक्षण और उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। फॉरेन्सिक विशेषज्ञों ने डिजिटल डेटा, सीसीटीवी फुटेज और डीएनए साक्ष्यों की अहम भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। इस पहल से अपराध अनुसंधान को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। #MungeliPolice #DigitalEvidence #DNATest #ForensicScience #CyberCrime #PoliceTraining #ChhattisgarhNews #Investigation #CrimeNews #TechnologyInPolice1
- कवर्धा: पत्नी को खाट पर बाइक में लेकर पहुंचे पति की कहानी ने झकझोरा, अब इलाज के लिए नागपुर रेफर कवर्धा में एक पति का अपनी कैंसर पीड़ित पत्नी के प्रति समर्पण पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है। भीषण गर्मी में अपनी पत्नी को खाट पर बांधकर बाइक से कलेक्टर कार्यालय पहुंचने वाले इस शख्स की तस्वीरों ने हर किसी को भावुक कर दिया। इस मामले को मीडिया में आने के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तत्काल संज्ञान लिया और स्वास्थ्य विभाग को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। फिलहाल महिला का इलाज जिला अस्पताल में जारी है और राज्य सरकार की अनुशंसा पर उसे महाराष्ट्र के नागपुर स्थित उच्च संस्थान में रेफर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला पिछले दो साल से कैंसर से जूझ रही है। इससे पहले भी परिजनों को रायपुर के बड़े अस्पतालों में इलाज की सुविधा दिलाई गई थी, लेकिन बीच में इलाज रुक जाने से हालत और बिगड़ गई। जब मीडिया टीम अस्पताल पहुंची, तो पति अपनी पत्नी को अपने हाथों से खाना खिलाते नजर आया। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए। प्रशासन का कहना है कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी और महिला के बेहतर इलाज की पूरी व्यवस्था की जा रही है।1
- slim interior banane ke liye comment box mein comment kijiye1
- तिल्दा-नेवरा | 24 अप्रैल 2026 रायपुर (ग्रामीण) पुलिस के अंतर्गत तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने बिजली पोल तोड़कर वायर चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 7 लाख रुपये की चोरी की सामग्री और वाहन जब्त किए हैं। 🔍 क्या है पूरा मामला ग्राम कोनारी में किसानों के कृषि पंप कनेक्शन के लिए स्थापित बिजली लाइन को अज्ञात चोरों ने नुकसान पहुंचाते हुए सीमेंट पोल तोड़ दिए और तार चोरी कर लिया। घटना 13-14 अप्रैल की दरम्यानी रात की बताई जा रही है, जिसके बाद विभाग की शिकायत पर तिल्दा नेवरा थाना में अपराध दर्ज किया गया। 🕵️♂️ ऐसे खुला मामला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान खरोरा निवासी देव प्रसाद पारधी पर संदेह हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। 👥 गिरफ्तार आरोपी देव प्रसाद पारधी (38 वर्ष) मनमोहन नारंग (25 वर्ष) हेमलाल धृतलहरे (33 वर्ष) पंकज कुमार टंडन (19 वर्ष) ⚡ 5 वारदातों का खुलासा पूछताछ में आरोपियों ने तिल्दा नेवरा और खरोरा क्षेत्र में कुल 5 चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। वर्ष 2025 में भी इसी प्रकार की चोरी में इनकी संलिप्तता सामने आई है। 💰 क्या-क्या हुआ बरामद 5500 मीटर एल्यूमिनियम वायर 30 मीटर केबल वायर 4 व्ही क्रॉस एंगल 2 एल्यूमिनियम कटर मशीन 1 ओमनी कार व 1 दोपहिया वाहन 👉 कुल कीमत लगभग 7 लाख रुपये ⚖️ पहले भी जा चुके हैं जेल चारों आरोपी पूर्व में डकैती, मारपीट, आबकारी और अन्य गंभीर मामलों में जेल जा चुके हैं, जिससे इनके आपराधिक इतिहास की पुष्टि होती है। पुलिस की अहम भूमिका तिल्दा नेवरा पुलिस की सतर्कता, तकनीकी जांच और लगातार प्रयासों से इस गिरोह का पर्दाफाश संभव हो पाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।3
- पुलिस थाना पलारी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीएसीएल यानी पल्स इंडिया कंपनी लिमिटेड के दो फरार आरोपियों को उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से हिरासत में लिया है। दोनों आरोपी जिला जेल उरई में एक अन्य मामले में बंद थे, जिन्हें न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत पलारी पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस मामले में आरोप है कि कंपनी के डायरेक्टर और एजेंटों ने लोगों को ज्यादा ब्याज का लालच देकर पैसा निवेश कराया, लेकिन समय पूरा होने के बाद भी रकम वापस नहीं की। इस ठगी में कुल 128 निवेशकों से करीब 38 लाख 18 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। मामला साल 2016 में थाना पलारी में दर्ज हुआ था, जिसमें पहले ही 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि बाकी की तलाश जारी थी। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर फरार आरोपियों की तलाश तेज की गई, जिसके बाद इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पूछताछ में आरोपियों ने ठगी करना स्वीकार भी किया है।2
- मुंगेली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए थाना जरहागांव क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम तरकीडीह में कच्ची महुआ शराब बनाकर बेच रहे आरोपी राजेंद्र बंजारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 55 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 5500 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देशन में की गई। #MungeliPolice #LiquorRaid #MahuaSharab #PoliceAction #ChhattisgarhNews #BreakingNews #CrimeNews #IllegalLiquor #PoliceRaid #CGPolice1