Shuru
Apke Nagar Ki App…
जौनपुर कल हुई थी जमकर बारिश जिससे किसान को कई फसलों का हुआ फायदा जौनपुर में कल दिन भर बारिश रुक रुक कर होती रही जिससे किसानों को कई फसलों के लिए फायदेमंद भी हुआ
Jitendra bahadur Dubey
जौनपुर कल हुई थी जमकर बारिश जिससे किसान को कई फसलों का हुआ फायदा जौनपुर में कल दिन भर बारिश रुक रुक कर होती रही जिससे किसानों को कई फसलों के लिए फायदेमंद भी हुआ
More news from Varanasi and nearby areas
- कुछ लोग जीवन भर 'बच्चे' ही बने रहते हैं, बबुआ' भी यही करते थे 12 बजे सो के उठो, 2 बजे तैयार हो, 5 बजे जिम जाओ 7 बजे महफ़िल में जाओ1
- महिला महाविद्यालय में चला नशा मुक्ति अभियान, छात्राओं ने दिलाई जागरूकता की शपथ1
- पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में एआई तकनीक से रूबरू हुए छात्र-छात्राएं जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया (चंदौली): बैराठ स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को एमपी फाउंडेशन, गाजियाबाद के तत्वावधान तथा एचपीसीएल एवं एलआईसी के सहयोग से एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) एवं कौशल विकास विषय पर दो दिवसीय निःशुल्क कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने किया। कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को एआई, आधुनिक तकनीक और भविष्य के रोजगार के अवसरों से परिचित कराना है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यार्थियों को नई तकनीकों को गंभीरता से सीखने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि तकनीकी ज्ञान और कौशल युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार मिश्र ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप कौशल विकास को समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम में एमपी फाउंडेशन, इवेंटस प्रो तथा विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में उप-प्राचार्य शुभेंदु भट्टाचार्य ने सभी अतिथियों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।1
- खंडवारी पंचायत भवन में लगा सरकार समर्थित सोलर रूफटॉप कैंप,प्रधान पति सतीश गुप्ता व पूर्व प्रधान मनोज कुशवाहा की पहल, ग्रामीणों ने उठाया लाभ आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनिया क्षेत्र चंदौली ग्राम पंचायत खंडवारी के पंचायत भवन पर शुक्रवार को सरकार समर्थित सोलर रूफटॉप कैंप का आयोजन किया गया यह कैंप ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश गुप्ता एवं पूर्व प्रधान मनोज कुशवाहा के सहयोग और पहल से आयोजित हुआ कैंप में क्षेत्र के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया मुफ्त बिजली योजना की मिली जानकारी कैंप के दौरान विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर रूफटॉप लगाने की पूरी प्रक्रिया,लाभ और सब्सिडी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही आवेदन कैसे करें, पात्रता क्या है और इससे बिजली के बिल में कितनी बचत होगी, इस पर भी चर्चा की गई ग्रामीणों ने योजना को लेकर उत्सुकता दिखाई और कई लोगों ने मौके पर ही सोलर पैनल लगवाने के लिए जानकारी ली और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समझी पंचायत प्रतिनिधियों की पहल सराही ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि सतीश गुप्ता और पूर्व प्रधान मनोज कुशवाहा की इस पहल की सराहना की। उनका कहना था कि ऐसे कैंपों से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की सीधी जानकारी मिल रही है और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।1
- उत्तर प्रदेश में ड्रोन से होगी विकास कार्यों की निगरानी आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट लखनऊ, 06 अगस्त 2026 उत्तर प्रदेश सरकार अब विकास कार्यों पर आसमान से नजर रखेगी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग को निर्देश दिए हैं कि विकसित भारत जी राम जी (VB-G RAM G) योजना के तहत हो रहे विकास कार्यों का ड्रोन तकनीक से सटीक सर्वेक्षण कराया जाए क्या है पूरा प्लान: 12 जनपदों में ड्रोन मैपिंग- चयनित 12 जिलों में विकास कार्यों की ड्रोन आधारित मैपिंग और फोटोशूट होगा समय-समय पर वास्तविक प्रगति का आकलन कर गुणवत्ता जांची जाएगी। ड्रोन से मिले डेटा का सुव्यवस्थित डिजिटल अभिलेख रखा जाएगा और तुलनात्मक विश्लेषण किया जाएगा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने क्या कहा: ड्रोन तकनीक से किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई संभव होगी प्रत्येक परियोजना निर्धारित मानकों के अनुरूप, गुणवत्ता के साथ और समयबद्ध हो" सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभअंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन कार्यों में प्रगति धीमी है वहां तुरंत सुधारात्मक कदम उठाए जाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस तकनीक से विकसित भारत जी राम जी के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने में बड़ी सफलता मिलेगी।1
- कलम की धार से | अयोध्या "रक्षाबंधन से पहले जहर की फैक्ट्री पर वार" राजेपुर में नकली मिठाई का कारखाना सीज, कीड़े वाली मिठाई बरामद - मिलावटखोरों में हड़कंप अयोध्या। रक्षाबंधन के ठीक पहले अयोध्या में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक ऐसी फैक्ट्री पर छापा मारा जहां त्योहार की मिठाई नहीं, जहर बन रहा था। पूरा बाजार क्षेत्र के राजेपुर गांव में चल रहे कथित नकली मिठाई कारखाने पर विभाग और डायल-112 पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने मिलावटखोरों की नींद उड़ा दी। गंदगी का अड्डा था 'फैक्ट्री' ग्रामीणों की सूचना पर जब टीम अंदर घुसी तो नजारा देखकर पेट खराब हो गया। - परिसर में भयंकर गंदगी और तेज दुर्गंध - मिठाइयां सड़ी हुई, उनमें कीड़े पड़े थे - बिना लाइसेंस के बड़े पैमाने पर उत्पादन - लाइसेंस कौशलपुरी का था, पर फैक्ट्री राजेपुर में चल रही थी सहायक खाद्य आयुक्त देव आशीष उपाध्याय ने बताया: _"हमारी टीम ने 4 सैंपल लिए हैं। बिना लाइसेंस के मिठाई बनाई जा रही थी। काफी गंदगी पाई गई। रिपोर्ट आने के बाद कठोर कार्रवाई होगी।"_ ग्रामीणों ने पकड़ा बिजली से पिछले कई दिनों से गांव में ट्रांसफार्मर बार-बार फेल हो रहा था। बिजली का असामान्य लोड देखकर ग्रामीणों को शक हुआ। पड़ताल की तो एक मकान के अंदर मिठाई बनाने का गोरखधंधा चल रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां बन रही मिठाई लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही थी। दावा ये भी है कि इसी संचालक के खिलाफ पहले कौशलपुरी क्षेत्र में भी खाद्य विभाग कार्रवाई कर चुका है। डायल-112 पुलिस ने मौके पर लिखापढ़ी कर जांच शुरू कर दी है। कलम की धार - मिलावटखोरों पर सीधा प्रहार रक्षाबंधन पर बहन भाई को प्यार से मिठाई खिलाती है। ये लोग उस मिठाई में कीड़े परोस रहे थे। इससे बड़ा पाप क्या होगा? 3 बातें साफ हैं 1. त्योहार = मिलावट का सीजन हर साल दिवाली, होली, रक्षाबंधन से पहले ऐसे कारखाने खुलते हैं। सस्ता माल, महंगा दाम, और बीमारी फ्री। 2. लाइसेंस का फर्जीवाड़ा कौशलपुरी का लाइसेंस लेकर राजेपुर में फैक्ट्री। यानी कानून को भी चूना लगाया। 3. ग्रामीण ही असली खाद्य इंस्पेक्टर बिजली फेल हुई तो शक हुआ। अगर ग्रामीण न जागते तो ये जहर आपके घर की थाली तक पहुंच जाता। सवाल खाद्य विभाग से पहले कौशलपुरी में कार्रवाई हुई थी। फिर ये दोबारा कैसे शुरू हुआ? ब्लैकलिस्ट क्यों नहीं किया? हर 6 महीने में जांच क्यों नहीं? मांग 1. FIR के साथ NSA जैसी कार्रवाई। ये आतंकवाद से कम नहीं। 2. पूरे जिले की मिठाई दुकानों की 7 दिन में सघन जांच। 3. दोषी का नाम, फोटो सार्वजनिक करो ताकि कोई उससे मिठाई न खरीदे। रक्षाबंधन खुशियों का त्योहार है। इसे अस्पताल का त्योहार मत बनने दो। जनता से अपील मिठाई सस्ती देखकर खुश मत हो। पैकेट, लाइसेंस नंबर, FSSAI जरूर देखें। शक हो तो टोल फ्री 1800-11-2100 पर शिकायत करें। मिलावटखोरों सुन लो अयोध्या की धरती पर अब जहर नहीं बिकेगा। खाद्य विभाग की ये छापेमारी शुरुआत है, अंत नहीं।6
- प्रयागराज उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज प्रयागराज सर्किट हाउस में पत्रकार बंधुओं से वार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रयागराज अथवा उत्तर प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में आने से भारतीय जनता पार्टी पर कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी चारों वर्ग भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती से जुड़े हुए हैं और भाजपा निरंतर जनता के विश्वास के बल पर आगे बढ़ रही है। उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में तथा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मंत्र के साथ जो विकास कार्य किए जा रहे हैं, उनका व्यापक और सकारात्मक परिणाम पूरे देश और प्रदेश में दिखाई दे रहा है। यही कारण है कि जनता का विश्वास लगातार भारतीय जनता पार्टी के प्रति मजबूत हुआ है और भाजपा चुनाव दर चुनाव नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। श्री मौर्य ने राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पहले अपना कार्यक्रम स्थगित किया था। अब यदि वे आ रहे हैं तो यह उनका राजनीतिक निर्णय है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले भी अनेक बार प्रयागराज आ चुके हैं, लेकिन उनके आने का कोई राजनीतिक प्रभाव नहीं पड़ा। पूरे प्रयागराज जनपद ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों में भी कांग्रेस का जनाधार लगातार कमजोर रहा है और चुनावी परिणाम इसका प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता की सेवा, विकास और सुशासन के एजेंडे पर कार्य कर रही है, जबकि विपक्ष के पास सकारात्मक मुद्दों का अभाव है। जनता अब केवल नारों और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति नहीं, बल्कि विकास, पारदर्शिता और सुशासन की राजनीति को समर्थन दे रही है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के कुछ नेताओं द्वारा की जाने वाली अनर्गल एवं अमर्यादित बयानबाज़ी का उत्तर जनता स्वयं लोकतांत्रिक तरीके से देती है। भारतीय जनता पार्टी ऐसे बयानों पर अनावश्यक प्रतिक्रिया देने के बजाय विकास और जनसेवा के अपने संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। श्री मौर्य ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करता रहेगा तथा आगामी समय में भी जनता का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को पहले की तरह मिलता रहेगा।1
- चन्दौली क्षेत्र के चहनियां सराय गांव के रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता के पिता निधन आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चन्दौली क्षेत्र चहनियां बलुआ सराय गांव के रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता उदय प्रताप सिंह पप्पू के पिता सेवानिवृत्त शिक्षक 92 वर्सीय निहाल सिंह का बुद्धवार की देर रात को निधन हो गया । इनके निधन की सूचना पर क्षेत्र में शोक की लहर छा गयी वही गुरुवार को चहनियां शिव मंदिर पर बैठक कर भाजपा जनों ने शोक संवेदना व्यक्त किया सराय गांव के रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता उदय प्रताप सिंह के पिता निहाल सिंह सकलडीहा इंटर कालेज में प्रवक्ता और गेम टीचर 1996 में सेवानिवृत्त हुए काफी सरल स्वभाव के रहने वाले निहाल सिंह सेवानिवृत्त होने के बाद भी बच्चो को गांव में बच्चो को निःशुक्ल शिक्षा देते रहे बलुआ घाट पर इनका अंतिम संस्कार हुआ अंतिम संस्कार में पूर्व प्रमुखपति उपेंद्र सिंह गुड्डू,डॉ. संजय त्रिपाठी,सरिद्वार यादव,व्यापार मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप यादव,सत्येंद्र बहादुर सिंह,डॉ. श्यामू सिंह सहित हजारों की संख्या में गणमान्य लोग पहुँचे थे गुरुवार को शिव मंदिर पर भाजपा जनों ने शोक सम्बेदना व्यक्त किया जिसमें पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल गुप्ता,पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा,पूर्व मंडल अध्यक्ष आनन्द सिंह,संकठा राजभर,मनोज कुशवाहा,शिवलाल जायसवाल,रामजी मोदनवाल,डॉ विंध्याचल तिवारी,ओमप्रकाश गुप्ता,बनवारी पाण्डेय,मनोज गुप्ता आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे ।1
- डम्फर की टक्कर से छह बिजली के खंभे धराशायी, 36 घंटे से अंधेरे में दर्जनों गांव जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया (चंदौली)। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के रामगढ़ वाया लक्ष्मणगढ़ मार्ग पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार डम्फर ने बिजली के छह खंभों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सभी खंभे और विद्युत तार क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे गिर पड़े, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त डम्फर को कब्जे में लिया। हालांकि बाद में वाहन को छोड़ दिया गया। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय सड़क पर कोई राहगीर या वाहन मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के 36 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद विद्युत विभाग खंभों को बदलकर आपूर्ति बहाल नहीं कर सका है। इसके चलते रामगढ़ समेत आसपास के दर्जनों गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित होने से ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। इस संबंध में विद्युत निगम के जेई सुभाष यादव ने बताया कि विभाग की टीम लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हुई है। जल्द ही नए खंभे लगाकर लाइन दुरुस्त कर दी जाएगी और बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।1