Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुछ लोग जीवन भर 'बच्चे' ही बने रहते हैं, बबुआ' भी यही करते थे 12 बजे सो के उठो, 2 बजे तैयार हो, 5 बजे जिम जाओ 7 बजे महफ़िल में जाओ
गजेन्द्र कुमार सिंह
कुछ लोग जीवन भर 'बच्चे' ही बने रहते हैं, बबुआ' भी यही करते थे 12 बजे सो के उठो, 2 बजे तैयार हो, 5 बजे जिम जाओ 7 बजे महफ़िल में जाओ
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जौनपुर कल हुई थी जमकर बारिश जिससे किसान को कई फसलों का हुआ फायदा जौनपुर में कल दिन भर बारिश रुक रुक कर होती रही जिससे किसानों को कई फसलों के लिए फायदेमंद भी हुआ1
- श्रावण में भीड़ को देखते हुए चेतगंज पुलिस का अतिक्रमण विरोधी अभियान वाराणसी। श्रावण माह में बढ़ती भीड़ और जाम की समस्या को देखते हुए थाना चेतगंज पुलिस ने सख्त कदम उठाया। इंस्पेक्टर विजय शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सड़कों पर बेवजह खड़ी गाड़ियों और बीच सड़क पर लगे ठेला-खोमचा हटवाए। इंस्पेक्टर विजय शुक्ला ने हमराहियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क किनारे और बीच सड़कों पर खड़े दो पहिया वाहनों, ठेलों और खोमचों को हटवाया गया। दुकानदारों और वाहन चालकों को आगे से अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई। पुलिस ने कहा कि नियम तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।श्रावण में मंदिरों और बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ के कारण जाम और दुर्घटना से बचाव। श्रद्धालुओं और आम लोगों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराना।1
- कलम की धार से | अयोध्या "अयोध्या में कैशिफाई का 266वां शोरूम शुरू" डॉ. अनिल मिश्रा ने किया उद्घाटन, बोले- पुराने फोन को देंगे नया बाजार अयोध्या। देश की अग्रणी री-कॉमर्स कंपनी कैशिफाई ने 8 अगस्त 2026 को अयोध्या में अपनी नई ब्रांच का शुभारंभ किया। रामपथ, रिकाबगंज, अलका टावर के सामने खुले इस शोरूम का उद्घाटन डॉ. अनिल मिश्रा ने फीता काटकर किया। यह कैशिफाई का देश का 266वां स्टोर है। उद्घाटन पर क्या कहा डॉ. अनिल मिश्रा ने संबोधित करते हुए कैशिफाई परिवार का आभार जताया कि उन्होंने देश के प्रमुख शहरों के साथ-साथ अयोध्या में भी अपनी सुविधा उपलब्ध कराई। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से 21 अगस्त को होने वाली श्रीराम जन्मभूमि मंदिर समवेत परिक्रमा में भाग लेने का आग्रह भी किया। कैशिफाई नॉर्थ इंडिया हेड मोहित कक्कड़ ने सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने बताया: _"हमारे यहां पुराने मोबाइल, लैपटॉप का उचित दाम मिलता है। साथ ही पुराने डिवाइस को रिफर्बिश करके हमारी कंपनी अपने ब्रांड के नाम से मार्केट में सस्ते दामों पर ग्राहकों को उपलब्ध कराती है।"_ इससे ई-वेस्ट कम होगा और आम आदमी को किफायती तकनीक मिलेगी। व्यापार अधिकार मंच के संयोजक सुशील जायसवाल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में 266वें स्टोर के शुभारंभ पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार और ग्राहकों को भरोसेमंद सर्विस मिलेगी। उपस्थित रहे इस अवसर पर पूर्व डीजीसी रामकुमार राय, आकाश जायसवाल, कमल कौशल, शैलेंद्र सोनी रामू, प्रवीण रस्तोगी, मोहम्मद सिराज, राजेश जायसवाल, सक्षम श्रीवास्तव सहित कंपनी के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कलम की धार अयोध्या अब सिर्फ आस्था नहीं, बिजनेस भी बोल रही है। कैशिफाई का मॉडल सीधा है पुराना फोन बेचो, नया सस्ता लो। रीफर्बिश मार्केट भारत में तेजी से बढ़ रहा है। अयोध्या जैसे शहर में इसका फायदा छात्रों और मध्यम वर्ग को सीधे मिलेगा। 266वां स्टोर इस बात का सबूत है कि कंपनियों को अब टियर-2 और धार्मिक शहरों में भी संभावनाएं दिख रही हैं। रामपथ पर खुला शोरूम टूरिज्म + लोकल डिमांड दोनों को टारगेट करेगा। दो बातें जरूरी 1. डेटा सिक्योरिटी पुराना फोन देते समय डेटा डिलीट की गारंटी। 2. वारंटी रिफर्बिश फोन पर सर्विस का भरोसा। अपील अगर अलमारी में पुराना फोन पड़ा है तो उसे कबाड़ मत बनाइए। कैश कीजिए और नई तकनीक अपनाइए।3
- CYBER VAJRA अभियान के तहत 50 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार। भदोही पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी निवेश, ऑनलाइन टास्क और शेयर मार्केट के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जांच में आरोपियों के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों से 18 NCRP शिकायतें सामने आई हैं, जिनमें 50 लाख रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपी WhatsApp, Telegram, फर्जी Investment लिंक, APK फाइल और नकली वेबसाइटों के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी करते थे। साइबर अपराध से प्राप्त धनराशि म्यूल बैंक खातों में मंगाकर ATM, AEPS और UPI के जरिए निकाली जाती थी। भदोही पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर अपराधियों पर बड़ा शिकंजा कसने में सफलता मिली है। मामले में तीन अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है।1
- जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया (चंदौली)। रामगढ़ स्थित लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में 'नशा मुक्त भारत अभियान' के अंतर्गत प्रेरणादायक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार शर्मा, महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक, शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक धनंजय सिंह ने सभी को 'नशा मुक्त भारत' के निर्माण की शपथ दिलाई। सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। इससे बचाव के लिए जागरूकता, शिक्षा और सामूहिक प्रयास ही सबसे प्रभावी माध्यम हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर अभय कुमार पी.के., गोविंद शर्मा, रितेश पांडेय, संजय सिंह, धीरेंद्र राय, अवधेश सिंह, अभय कुमार यादव, भृगुनाथ पाठक सहित अन्य शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- भदोही: समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा फूलन देवी तिराहा स्थित अर्थ लॉन में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। अपने संबोधन में उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, युवाओं के रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, कुटीर उद्योग, आरक्षण और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा। कार्यक्रम में भदोही विधायक जाहिद बेग, पूर्व जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, जिला सचिव सहित समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 📍 स्थान: भदोही, उत्तर प्रदेश News Time UP पर देखें भदोही, उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और चैनल को Subscribe करना न भूलें।1
- कुछ लोग जीवन भर 'बच्चे' ही बने रहते हैं, बबुआ' भी यही करते थे 12 बजे सो के उठो, 2 बजे तैयार हो, 5 बजे जिम जाओ 7 बजे महफ़िल में जाओ1
- आगरा के कमला नगर में आवारा कुत्तों के झुंड ने बंदर पर हमला कर उसे मार डाला। घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है1