Shuru
Apke Nagar Ki App…
आगरा के कमला नगर में आवारा कुत्तों के झुंड ने बंदर पर हमला कर उसे मार डाला। घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है
गजेन्द्र कुमार सिंह
आगरा के कमला नगर में आवारा कुत्तों के झुंड ने बंदर पर हमला कर उसे मार डाला। घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जौनपुर सावन के पवित्र महीने में आम की पेड़ की रोपड़ हुआ जौनपुर अपने खेत में सावन का पवित्र महीना को देखते हुए आम की पेड़ का रोपड़ किया गया1
- खेत में चारा काटने गए किसान की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम खेत में चारा काटने गए किसान की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के रैसीपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में खेत पर चारा काटने गए किसान की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, रैसीपुर गांव निवासी लालजी सिंह शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अपने पशुओं के लिए चारा (चरी) काटने खेत गए थे। बताया जाता है कि खेत में प्रवेश करते समय वे अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। तलाश करने पर वे खेत में अचेत अवस्था में पड़े मिले। परिजन उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें दोपहर बाद लगभग 03 बजे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- महिला महाविद्यालय में चला नशा मुक्ति अभियान, छात्राओं ने दिलाई जागरूकता की शपथ1
- पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में एआई तकनीक से रूबरू हुए छात्र-छात्राएं जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया (चंदौली): बैराठ स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को एमपी फाउंडेशन, गाजियाबाद के तत्वावधान तथा एचपीसीएल एवं एलआईसी के सहयोग से एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) एवं कौशल विकास विषय पर दो दिवसीय निःशुल्क कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने किया। कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को एआई, आधुनिक तकनीक और भविष्य के रोजगार के अवसरों से परिचित कराना है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यार्थियों को नई तकनीकों को गंभीरता से सीखने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि तकनीकी ज्ञान और कौशल युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार मिश्र ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप कौशल विकास को समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम में एमपी फाउंडेशन, इवेंटस प्रो तथा विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में उप-प्राचार्य शुभेंदु भट्टाचार्य ने सभी अतिथियों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।1
- प्रयागराज उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज प्रयागराज सर्किट हाउस में पत्रकार बंधुओं से वार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रयागराज अथवा उत्तर प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में आने से भारतीय जनता पार्टी पर कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी चारों वर्ग भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती से जुड़े हुए हैं और भाजपा निरंतर जनता के विश्वास के बल पर आगे बढ़ रही है। उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में तथा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मंत्र के साथ जो विकास कार्य किए जा रहे हैं, उनका व्यापक और सकारात्मक परिणाम पूरे देश और प्रदेश में दिखाई दे रहा है। यही कारण है कि जनता का विश्वास लगातार भारतीय जनता पार्टी के प्रति मजबूत हुआ है और भाजपा चुनाव दर चुनाव नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। श्री मौर्य ने राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पहले अपना कार्यक्रम स्थगित किया था। अब यदि वे आ रहे हैं तो यह उनका राजनीतिक निर्णय है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले भी अनेक बार प्रयागराज आ चुके हैं, लेकिन उनके आने का कोई राजनीतिक प्रभाव नहीं पड़ा। पूरे प्रयागराज जनपद ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों में भी कांग्रेस का जनाधार लगातार कमजोर रहा है और चुनावी परिणाम इसका प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता की सेवा, विकास और सुशासन के एजेंडे पर कार्य कर रही है, जबकि विपक्ष के पास सकारात्मक मुद्दों का अभाव है। जनता अब केवल नारों और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति नहीं, बल्कि विकास, पारदर्शिता और सुशासन की राजनीति को समर्थन दे रही है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के कुछ नेताओं द्वारा की जाने वाली अनर्गल एवं अमर्यादित बयानबाज़ी का उत्तर जनता स्वयं लोकतांत्रिक तरीके से देती है। भारतीय जनता पार्टी ऐसे बयानों पर अनावश्यक प्रतिक्रिया देने के बजाय विकास और जनसेवा के अपने संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। श्री मौर्य ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करता रहेगा तथा आगामी समय में भी जनता का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को पहले की तरह मिलता रहेगा।1
- खंडवारी पंचायत भवन में लगा सरकार समर्थित सोलर रूफटॉप कैंप,प्रधान पति सतीश गुप्ता व पूर्व प्रधान मनोज कुशवाहा की पहल, ग्रामीणों ने उठाया लाभ आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनिया क्षेत्र चंदौली ग्राम पंचायत खंडवारी के पंचायत भवन पर शुक्रवार को सरकार समर्थित सोलर रूफटॉप कैंप का आयोजन किया गया यह कैंप ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश गुप्ता एवं पूर्व प्रधान मनोज कुशवाहा के सहयोग और पहल से आयोजित हुआ कैंप में क्षेत्र के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया मुफ्त बिजली योजना की मिली जानकारी कैंप के दौरान विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर रूफटॉप लगाने की पूरी प्रक्रिया,लाभ और सब्सिडी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही आवेदन कैसे करें, पात्रता क्या है और इससे बिजली के बिल में कितनी बचत होगी, इस पर भी चर्चा की गई ग्रामीणों ने योजना को लेकर उत्सुकता दिखाई और कई लोगों ने मौके पर ही सोलर पैनल लगवाने के लिए जानकारी ली और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समझी पंचायत प्रतिनिधियों की पहल सराही ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि सतीश गुप्ता और पूर्व प्रधान मनोज कुशवाहा की इस पहल की सराहना की। उनका कहना था कि ऐसे कैंपों से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की सीधी जानकारी मिल रही है और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।1
- गन पॉइंट पर ATM फ्रेंचाइजी संचालक से 9.60 लाख की लूट, बिना नंबर की बाइक से आए बदमाश ने पिस्तौल सटाकर छीना बैग भदोही, उत्तर प्रदेश। भदोही में शुक्रवार को दिनदहाड़े गन पॉइंट पर 9 लाख 60 हजार रुपये की लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। औराई कोतवाली क्षेत्र में ATM में कैश डालने जा रहे फ्रेंचाइजी संचालक को बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर बाइक सवार बदमाश ने लबे रोड रोक लिया। आरोप है कि बदमाश ने गाली-गलौज करते हुए पीड़ित को पिस्तौल सटा दी और पिस्तौल की नोक पर रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गया। उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है, और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ सर्च अभियान चला रही है।1