logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुएं में गिरने से किसान की मौत, खेत की सिंचाई के दौरान हुआ हादसा* बसिया थाना क्षेत्र के कलिगा मुंडाटोली गांव में खेत की सिंचाई के दौरान एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अमित सुरीन के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अमित खेत में सिंचाई के लिए कुएं से पानी निकालने का काम कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया। आसपास के लोगों को जब घटना की जानकारी मिली तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से युवक को कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बसिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

7 hrs ago
user_Dipak gupta
Dipak gupta
पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
7 hrs ago
dbd30379-5cd6-4512-849b-786cac8978fe

कुएं में गिरने से किसान की मौत, खेत की सिंचाई के दौरान हुआ हादसा* बसिया थाना क्षेत्र के कलिगा मुंडाटोली गांव में खेत की सिंचाई के दौरान एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अमित सुरीन के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अमित खेत में सिंचाई के लिए कुएं से पानी निकालने का काम कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया। आसपास के लोगों को जब घटना की जानकारी मिली तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से युवक को कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बसिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

More news from झारखंड and nearby areas
  • चैनपुर में तालाब में डूबने से महिला की मौत, गांव में शोक की लहर चैनपुर : प्रखंड के कीरतोटोली गांव में एक दुखद घटना घटी, जहाँ तालाब में नहाने के दौरान पैर फिसलने से एक 45 वर्षीय महिला की डूबने से मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, कीरटो टोली निवासी लालसू भगत की पत्नी लालमैत देवी 45 वर्ष गांव के ही तालाब में स्नान करने गई थीं। नहाने के क्रम में अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गईं। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते या उन्हें बचाने का प्रयास करते, तब तक वह पानी में डूब चुकी थीं।घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। चैनपुर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया है।थाना प्रभारी अरविंद कुमार के अनुसार तालाब में डूबने से महिला की मृत्यु की सूचना मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।इस घटना से मृतका के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
    1
    चैनपुर में तालाब में डूबने से महिला की मौत, गांव में शोक की लहर
चैनपुर : प्रखंड के कीरतोटोली गांव में एक दुखद घटना घटी, जहाँ तालाब में नहाने के दौरान पैर फिसलने से एक 45 वर्षीय महिला की डूबने से मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, कीरटो टोली निवासी लालसू भगत की पत्नी लालमैत देवी 45 वर्ष  गांव के ही तालाब में स्नान करने गई थीं। नहाने के क्रम में अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गईं। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते या उन्हें बचाने का प्रयास करते, तब तक वह पानी में डूब चुकी थीं।घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। चैनपुर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया है।थाना प्रभारी अरविंद कुमार के अनुसार तालाब में डूबने से महिला की मृत्यु की सूचना मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।इस घटना से मृतका के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    3 hrs ago
  • Post by राहुल कुमार
    2
    Post by राहुल कुमार
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    22 hrs ago
  • Post by Jharkhand local news
    1
    Post by Jharkhand local news
    user_Jharkhand local news
    Jharkhand local news
    Journalist Lohardaga, Jharkhand•
    23 min ago
  • जशपुर जिले में प्रशासन और खनिज विभाग की लगातार कार्रवाई के बावजूद अवैध रेत उत्खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न नदी-नालों से दिन रात बड़े पैमाने पर रेत की निकासी की जा रही है, जिससे शासन के नियमों की खुलकर अनदेखी हो रही है। बताया जा रहा है कि कई स्थानों पर रेत माफिया बेखौफ होकर ट्रैक्टर और अन्य वाहनों के माध्यम से रेत का परिवहन कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा समय-समय पर वाहनों की जब्ती और कार्रवाई की जा रही है, इसके बावजूद अवैध उत्खनन पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रहे अवैध उत्खनन से नदी-नालों का स्वरूप भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में लोगों ने प्रशासन से इस पर सख्त और लगातार कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    जशपुर जिले में प्रशासन और खनिज विभाग की लगातार कार्रवाई के बावजूद अवैध रेत उत्खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न नदी-नालों से दिन रात बड़े पैमाने पर रेत की निकासी की जा रही है, जिससे शासन के नियमों की खुलकर अनदेखी हो रही है।
बताया जा रहा है कि कई स्थानों पर रेत माफिया बेखौफ होकर ट्रैक्टर और अन्य वाहनों के माध्यम से रेत का परिवहन कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा समय-समय पर वाहनों की जब्ती और कार्रवाई की जा रही है, इसके बावजूद अवैध उत्खनन पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रहे अवैध उत्खनन से नदी-नालों का स्वरूप भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में लोगों ने प्रशासन से इस पर सख्त और लगातार कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_सच आप तक
    सच आप तक
    Local News Reporter जशपुर, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • कुनकुरी मे ं सून े मकान की चोरी का जशपुर पुलिस ने किया खुलासा कुनकुरी के रेमते रोड मोहल्ले मे ं सून े मकान मे ं हुई चोरी के मामले में जशपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी और चोरी का सामान खरीदन े वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियो ं के कब्जे से सोना चांदी के आभूषण, ताला व अलमारी तोड़ने में प्रयुक्त लोहे की रॉड जब्त की है। आरोपियो ं के विरुद्ध थाना कुनकुरी में BNS की धारा 331(4), 305 (क), 317 (2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी: • साहिल चौहान उर्फ मंटू (22), तुरी बस्ती, कुनकुरी • दिवाकर ताम्रकार (28), बजरंग नगर, कुनकुरी
    1
    कुनकुरी मे ं सून े मकान की चोरी का जशपुर पुलिस ने किया खुलासा
कुनकुरी के रेमते रोड मोहल्ले मे ं सून े मकान मे ं हुई चोरी के मामले में जशपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी और चोरी का सामान खरीदन े वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने आरोपियो ं के कब्जे से सोना चांदी के आभूषण, ताला व अलमारी तोड़ने में प्रयुक्त लोहे की रॉड जब्त की है।
आरोपियो ं के विरुद्ध थाना कुनकुरी में BNS की धारा 331(4), 305 (क), 317 (2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
• साहिल चौहान उर्फ मंटू (22), तुरी बस्ती, कुनकुरी • दिवाकर ताम्रकार (28), बजरंग नगर, कुनकुरी
    user_JASHPUR ZONE
    JASHPUR ZONE
    जशपुर, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • Post by Dipak gupta
    1
    Post by Dipak gupta
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    7 hrs ago
  • चैनपुर में जंगली हाथी का तांडव, कई घर ढहाए और सालभर का अनाज किया चट — ग्रामीणों में दहशत चैनपुर प्रखंड के बिंदोरी और कातिंग पंचायत में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात एक विशालकाय हाथी ने कई गांवों में जमकर तांडव मचाया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। हाथी ने कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और ग्रामीणों द्वारा साल भर के लिए जमा करके रखा गया अनाज भी खा गया। जानकारी देते हुए शाम चार बजे बताया गया कि हाथी ने अलग-अलग गांवों में कई घरों को निशाना बनाया। बिंदोरी गांव निवासी पुनिया कोरवा (पति भगवान दास कोरवा) का घर हाथी ने पूरी तरह तोड़कर मलबे में तब्दील कर दिया। वहीं असुंता कुजूर (पति विजय कुजूर) के घर में घुसकर हाथी ने रखा हुआ अनाज पूरी तरह चट कर दिया। इसके अलावा बंधुनु राम (निवासी बेंदोरा) के घर को हाथी ने चारों ओर से क्षतिग्रस्त कर दिया, जबकि कविता देवी (पति ऋतूनंद तुरी, निवासी कुलाही) के घर को भी हाथी ने भारी नुकसान पहुँचाया। ग्रामीणों के अनुसार, हाथी देर शाम सबसे पहले बिंदोरी गांव में दाखिल हुआ। वहां उत्पात मचाने के बाद वह कुलाही और अम्बाटोली होते हुए ब्रह्मपुर की ओर बढ़ गया। रास्ते में जो भी घर या फसल सामने आई, हाथी ने उसे तहस-नहस कर दिया। हालात ऐसे हो गए कि ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे और पूरी रात जागकर पहरा देने को मजबूर रहे। घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रभावित गांवों का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सुरक्षा की दृष्टि से हाथियों के करीब न जाएं और उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखें। इधर वन विभाग की टीम ने भी प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। विभाग के कर्मियों ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और जल्द ही सरकारी प्रावधानों के अनुसार उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। #GumlaNews #Chainpur #JharkhandNews #ElephantTerror #WildElephant #ForestDepartment #RuralNews #BreakingNews
    1
    चैनपुर में जंगली हाथी का तांडव, कई घर ढहाए और सालभर का अनाज किया चट — ग्रामीणों में दहशत
चैनपुर प्रखंड के बिंदोरी और कातिंग पंचायत में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात एक विशालकाय हाथी ने कई गांवों में जमकर तांडव मचाया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। हाथी ने कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और ग्रामीणों द्वारा साल भर के लिए जमा करके रखा गया अनाज भी खा गया।
जानकारी देते हुए शाम चार बजे बताया गया कि हाथी ने अलग-अलग गांवों में कई घरों को निशाना बनाया। बिंदोरी गांव निवासी पुनिया कोरवा (पति भगवान दास कोरवा) का घर हाथी ने पूरी तरह तोड़कर मलबे में तब्दील कर दिया। वहीं असुंता कुजूर (पति विजय कुजूर) के घर में घुसकर हाथी ने रखा हुआ अनाज पूरी तरह चट कर दिया। इसके अलावा बंधुनु राम (निवासी बेंदोरा) के घर को हाथी ने चारों ओर से क्षतिग्रस्त कर दिया, जबकि कविता देवी (पति ऋतूनंद तुरी, निवासी कुलाही) के घर को भी हाथी ने भारी नुकसान पहुँचाया।
ग्रामीणों के अनुसार, हाथी देर शाम सबसे पहले बिंदोरी गांव में दाखिल हुआ। वहां उत्पात मचाने के बाद वह कुलाही और अम्बाटोली होते हुए ब्रह्मपुर की ओर बढ़ गया। रास्ते में जो भी घर या फसल सामने आई, हाथी ने उसे तहस-नहस कर दिया। हालात ऐसे हो गए कि ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे और पूरी रात जागकर पहरा देने को मजबूर रहे।
घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रभावित गांवों का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सुरक्षा की दृष्टि से हाथियों के करीब न जाएं और उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
इधर वन विभाग की टीम ने भी प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। विभाग के कर्मियों ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और जल्द ही सरकारी प्रावधानों के अनुसार उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।
#GumlaNews #Chainpur #JharkhandNews #ElephantTerror #WildElephant #ForestDepartment #RuralNews #BreakingNews
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    4 hrs ago
  • Post by Jharkhand local news
    1
    Post by Jharkhand local news
    user_Jharkhand local news
    Jharkhand local news
    Journalist Lohardaga, Jharkhand•
    27 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.