Shuru
Apke Nagar Ki App…
विश्व आदिवासी दिवस पर ओबरा के पनारी पहुंचे मंत्री संजीव गोंड, पारंपरिक रीति-रिवाज से हुआ भव्य स्वागत विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जनपद सोनभद्र के ओबरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पनारी ग्राम पंचायत के खरड़ गांव में आयोजित सामाजिक चेतना कार्यक्रम की विशेष झलकियां! उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण एवं जनजाति कल्याण मंत्री (माननीय विधायक ओबरा) संजीव सिंह गोंड और एसटी/एससी आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त मंत्री) जीत सिंह खरवार मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। ग्रामीणों और जनजातीय समाज के लोगों ने पारंपरिक तीर-धनुष, ढोल-नगाड़ों, कर्मा नृत्य और प्राकृतिक पत्तियों-फूलों से बनी मालाएं पहनाकर अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। देखिए विश्व आदिवासी दिवस पर लोक-संस्कृति, परंपरा और पूजन-अर्चन का यह अद्भुत दृश्य।
Abhishek agrahari संस्थापक सोन
विश्व आदिवासी दिवस पर ओबरा के पनारी पहुंचे मंत्री संजीव गोंड, पारंपरिक रीति-रिवाज से हुआ भव्य स्वागत विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जनपद सोनभद्र के ओबरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पनारी ग्राम पंचायत के खरड़ गांव में आयोजित सामाजिक चेतना कार्यक्रम की विशेष झलकियां! उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण एवं जनजाति कल्याण मंत्री (माननीय विधायक ओबरा) संजीव सिंह गोंड और एसटी/एससी आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त मंत्री) जीत सिंह खरवार मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। ग्रामीणों और जनजातीय समाज के लोगों ने पारंपरिक तीर-धनुष, ढोल-नगाड़ों, कर्मा नृत्य और प्राकृतिक पत्तियों-फूलों से बनी मालाएं पहनाकर अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। देखिए विश्व आदिवासी दिवस पर लोक-संस्कृति, परंपरा और पूजन-अर्चन का यह अद्भुत दृश्य।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- विश्व आदिवासी दिवस पर ओबरा के पनारी पहुंचे मंत्री संजीव गोंड, पारंपरिक रीति-रिवाज से हुआ भव्य स्वागत विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जनपद सोनभद्र के ओबरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पनारी ग्राम पंचायत के खरड़ गांव में आयोजित सामाजिक चेतना कार्यक्रम की विशेष झलकियां! उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण एवं जनजाति कल्याण मंत्री (माननीय विधायक ओबरा) संजीव सिंह गोंड और एसटी/एससी आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त मंत्री) जीत सिंह खरवार मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। ग्रामीणों और जनजातीय समाज के लोगों ने पारंपरिक तीर-धनुष, ढोल-नगाड़ों, कर्मा नृत्य और प्राकृतिक पत्तियों-फूलों से बनी मालाएं पहनाकर अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। देखिए विश्व आदिवासी दिवस पर लोक-संस्कृति, परंपरा और पूजन-अर्चन का यह अद्भुत दृश्य।1
- पिपरा, गरदा और जोरावा में BSNL लगाएगा टॉवर, जुगैल में होंगे कुल पांच टॉवर जुगैल की बदलेगी तस्वीर, लगेंगे तीन नए 4G मोबाइल टॉवर सोनभद्र। वर्षों से मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे जुगैल क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्र की मोदी सरकार, प्रदेश की योगी सरकार, जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के प्रयासों से पिपरा, गरदा और जोरावा में बीएसएनएल के तीन नए 4जी मोबाइल टॉवर स्थापित किए जाएंगे। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर टॉवर स्थापना की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि क्षेत्रफल की दृष्टि से जनपद की बड़ी ग्राम पंचायत जुगैल में भौगोलिक परिस्थितियों के कारण मोबाइल नेटवर्क की पहुंच लंबे समय से चुनौती बनी हुई थी। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए बीएसएनएल के डीजी स्तर पर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराया गया, जिसके बाद तीन अतिरिक्त टॉवरों की स्वीकृति मिली। इन तीन नए टॉवरों के स्थापित होने के बाद जुगैल ग्राम पंचायत में कुल पांच मोबाइल टॉवर हो जाएंगे। इससे नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी मजबूत होगी। जिलाधिकारी के अनुसार, जनपद के नेटवर्क विहीन क्षेत्रों के लिए पहले 25 मोबाइल टॉवर स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से 22 टॉवरों की स्थापना का कार्य शुरू हो चुका है। वन विभाग से जुड़ी औपचारिकताओं के कारण लंबित टॉवरों पर भी जल्द कार्य शुरू होने की उम्मीद है। तीन नए टॉवरों की स्वीकृति के बाद जनपद में स्थापित किए जाने वाले नए मोबाइल टॉवरों की संख्या 28 हो गई है। ऑनलाइन पढ़ाई से लेकर आपात सेवाओं तक मिलेगा लाभ मोबाइल नेटवर्क मजबूत होने से जुगैल क्षेत्र के ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग, डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन आवेदन और सरकारी योजनाओं तक आसान पहुंच मिलेगी। विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सुविधा होगी। किसानों, युवाओं और स्थानीय व्यापारियों को भी इंटरनेट आधारित सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। अब तक नेटवर्क के लिए ग्रामीणों को कई बार गांव से दूर ऊंचे स्थानों पर जाना पड़ता था। आपात स्थिति में पुलिस, एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं से संपर्क करना भी मुश्किल होता था। नए टॉवर शुरू होने के बाद इन समस्याओं में काफी कमी आने की उम्मीद है। दशकों पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद ग्रामीणों का कहना है कि बेहतर मोबाइल नेटवर्क की मांग लंबे समय से की जा रही थी। तीन नए 4जी टॉवरों की स्वीकृति से क्षेत्रवासियों में खुशी है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि मजबूत नेटवर्क के साथ जुगैल विकास की मुख्यधारा से तेजी से जुड़ेगा और डिजिटल सेवाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंचेगा।1
- दुद्धी में विश्व आदिवासी दिवस पर भव्य कार्यक्रम जुलूस , पांच सूत्रीय मांगें तहसीलदार को सौंपा दुद्धी (सोनभद्र)। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को स्थानीय टाउन क्लब क्रिकेट (रामलीला) मैदान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय धर्माचार्य रामनाथ श्याम व सुरेंद्र पोया द्वारा देवी देवताओं की पूजा अर्चना तथा 52 गढ़ 57 परगना की परंपरागत स्तुति से हुई। इसके बाद आदिवासी परिधानों में सजीं युवा महिलाएँ और पुरुष छत्तीसगढ़ी लोकगीतों व डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए नगर भ्रमण पर निकले। कार्यक्रम से पूर्व एक रंगारंग जुलूस निकाला गया जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दुद्धी तहसील पर पहुंचा, जहाँ उपस्थित प्रतिनिधिमंडल ने आदिवासी समुदाय के पाँच सूत्रीय शिकायती मांगों का ज्ञापन महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित कर तहसीलदार अंजनी गुप्ता को सौंपा। इसके बाद जुलूस रामलीला मैदान में समाहित होकर कार्यक्रम में तब्दील हो गया। सभा में आदिवासी वनों और जमीनों के अधिकार, जनगणना में धर्म कोड लागू करने तथा त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में आबादी के अनुपात के अनुसार आदिवासी समुदाय की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। आयोजकों ने कहा कि आदिवासियों के जीवन-निर्वाह व सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण के साथ साथ शिक्षा व बुनियादी सुविधाओं तक समान पहुंच सुनिश्चित करना आवश्यक है। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में 'कर्मा शैला' के सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने विशेष स्थान बनाया। बड़ी तादाद में आसपास के गांवों से आए बनवासी आदिवासी उपस्थित रहे और उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन फौजदार सिंह परस्ते ने किया। मुख्य संरक्षक के रूप में संजय गोंड धुर्वे मौजूद रहे। अन्य उपस्थित गणमान्यों में अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष श्रवण सिंह गौड़, विजय सिंह उइके, सुरेंद्र पोया, सोमारु, संतोष एडवोकेट, दिनेश यादव, जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, राजेंद्र एडवोकेट, हरिकिशुन, देव कुमार जवाहर परस्ते, अमर सिंह मरावी, लालमोहन आईके, रघुवीर सिंह मरावी व सजनरायन शामिल थे। आयोजन के जिम्मेदारों ने आगे भी आदिवासी समुदाय के कल्याण हेतु समानांतर कदम उठाने का आश्वासन दिया।3
- सुल्तानगंज से देवघर अनेको तरह कावरिया कावर लेकर चलते नजर आये3
- “आदिवासी संस्कृति और एकता का दिखा भव्य संगम, राजा बरियार शाह की धरती पर धूमधाम से मना विश्व आदिवासी दिवस” विंढमगंज। राजा बरियार शाह आदिवासी समाज की ओर से विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन रविवार को बड़े ही धूमधाम, उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक पहचान की शानदार झलक देखने को मिली। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा और बड़ी संख्या में समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भव्य जुलूस निकाला गया, जो केवाल, मेदनीखाड़, धूमा होते हुए विंढमगंज बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजरा। जुलूस में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक उत्साह के साथ शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं की सराहना की। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में स्थानीय प्रशासन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। विंढमगंज प्रशासन के नेतृत्व में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विजय सिंह गोड, दुद्धी विधानसभा अध्यक्ष अमरेश कुमार भारती, ओमप्रकाश रावत, पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य मेदनीखाड़ मुन्ना भारती सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने आदिवासी समाज की एकजुटता, शिक्षा, सामाजिक विकास और अपनी गौरवशाली संस्कृति एवं परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने पर जोर दिया। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने क्षेत्र में सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया। जुलूस में उमड़ी भीड़ और लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आयोजकों एवं समाज के लोगों ने सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। राजा बरियार शाह की धरती पर आयोजित यह कार्यक्रम आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति और गौरव का प्रतीक बनकर सामने आया।4
- विश्व आदिवासी दिवस पर दुद्धी में भव्य कार्यक्रम, प्रतिनिधि मंडल ने तहसील में महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भिजवाया दुद्धी (सोनभद्र)।विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज रविवार को कस्बा डीसीएफ कॉलोनी स्थित गोंडवाना भवन परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन से पहले आदिवासी समाज के कार्यकर्ताओं का बड़ा जुलूस निकाला गया, जिसमें भावी प्रत्याशी नीरेंद्र प्रताप सिंह गौड़ प्रमुख रूप से शामिल रहे। जुलूस नगर भ्रमण करते हुए दुद्धी तहसील पहुंचे और तहसीदार अंजनी गुप्ता को महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित एक व्यापक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सोनभद्र के आदिवासी समुदाय की संवैधानिक एवं सामाजिक मांगों को प्रमुखता से रखा गया। ज्ञापन में अनुरोध किया गया है कि सोनभद्र जिले को अविलंब संविधान की 5वीं अनुसूची के अंतर्गत घोषित किया जाए तथा विशेष जनजातीय और जनजातीय सलाहकार परिषद (टी.ए.सी.) का पूर्ण रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अनुसूचित जनजाति घटक (एस.टी.सी) की राशि का शत प्रतिशत उपयोग और पिछले वर्ष के बजटीय उपयोग की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी की गई। ज्ञापन में वनाधिकार अधिनियम (एफआरए 2006) के तहत लंबित व्यक्तिगत और सामूहिक दावों का शीघ्र निपटान, भूमि-विवादों के त्वरित निपटान हेतु विशेष न्यायिक व्यवस्था (एसएआर कोर्ट जैसे प्रावधान) की माँग भी शामिल थी। शिक्षा के क्षेत्र में स्थानीय जनजातीय भाषा में शिक्षा देने, जिले में अधिक माध्यमिक विद्यालय तथा एक केंद्रीय/राज्य स्तरीय आदिवासी विश्वविद्यालय खोलने की भी मांग रखी गई। स्थानीय कृषि और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर बोलते हुए प्रतिनिधिमंडल ने सोनभद्र में उपयुक्त कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना और जैविक व जलवायु अनुकूल फसलों के प्रोत्साहन का आग्रह किया। औद्योगिक विस्तार से होने वाले विस्थापन को रोकने, स्थानीय निवासियों को रोजगार में प्राथमिकता देने, सीएसआर बजट का पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करने और अवैध खनन तथा प्रदूषण के मामलों में एनजीटी स्तर पर समीक्षा करने की भी सिफारिश की गई। ज्ञापन में सांस्कृतिक सुरक्षा पर ज़ोर देते हुए धर्म परिवर्तन के नाम पर प्रलोभन देने व महिलाओं के अधिकारों का दुरुपयोग नहीं होने देने की कार्रवाई की माँग रखी गई। साथ ही दुर्गम वनांचल क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क, 24घंटे सप्ताह के सात दिन बिजली, पक्की सड़कें और सार्वजनिक परिवहन जैसी मौलिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने का अनुरोध भी शामिल था। तहसीदार अंजनी गुप्ता ने ज्ञापन प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में नीरेंद्र प्रताप सिंह गौड़, समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ,सपा विधानसभा अध्यक्ष अवधनारायण यादव ,मानसिंह ,सुनील गोड़, फूलवती गोड़ (अध्यक्ष नगर पंचायत डाला) तथा कमलेश कुमार, रामनारायण बभनी, नंदू कुमार बभनी, अयोध्या, राजेंद्र सिंह, बीगन राम गोड़ बघाडू, रामअजौर सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग रहे ।3
- सोनभद्र | विश्व आदिवासी दिवस बरहमोरी में आदिवासी चौपाल, जल-जंगल-जमीन और वनाधिकार पर मंथन। 🌳 पेड़ हैं तो प्राण हैं आंदोलन के साथ प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेसवे और औद्योगिक परियोजनाओं को लेकर ग्रामीणों ने जताई चिंता। ग्रामीणों की मांग—पहले अधिकार और सहमति, फिर विकास परियोजनाएं। #विश्वआदिवासीदिवस #सोनभद्र #जलजंगलजमीन #वनाधिकार #विंध्यएक्सप्रेसवे1