Shuru
Apke Nagar Ki App…
देखिये कैसे इस छोटी बच्ची ने एक बिल्ली को पकड़ के खिला रही है।।
OfficialShankar8305
देखिये कैसे इस छोटी बच्ची ने एक बिल्ली को पकड़ के खिला रही है।।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- देखिये कैसे इस छोटी बच्ची ने एक बिल्ली को पकड़ के खिला रही है।।1
- किले अंदर सरस्वती शिशु मंदिर में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव विदिशा - स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर अंदर किला में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उत्सव में सर्वप्रथम मां सरस्वती पूजन-वंदना के साथ ही भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप की पूजा अर्चना भी की गई। इस अवसर पर शिशुवाटिका के भैया-बहिनों द्वारा बालकृष्ण के प्रतिरूप, नृत्य एवं आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। तत्पश्चात संस्था प्राचार्य श्री दिनेश जी शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की भूमिका प्रस्तुत की। ज्ञातव्य हो कि उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में लायंस क्लब संघमित्रा के अध्यक्ष श्री राजेंद्र जी कटारे, जाने-माने फोटोग्राफर एवं लायंस क्लब संघमित्रा के उपाध्यक्ष श्री आर.के. वासुदेव आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। श्री कटारे ने अपने उद्बोधन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के संदर्भ में बाल लीलाओं के वृतांत सुनाए। तथा सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए शिशु मंदिरों में धूमधाम से मनाई जाने वाली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का वर्णन किया और कहा कि शिशु मंदिर ने इन अनोखी परंपराओं को आज भी जीवंत रखा है। दीदियों ने भी भजन कीर्तन कर पूरे वातावरण को कृष्णमयी बना दिया। सांस्कृतिक गतिविधियों में कन्हैया और राधा के रूप में सज कर आए नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी व बहिनों के द्वारा मटकियां सजाई गईं, तत्पश्चात् मटकी फोड़ प्रतियोगिता भी सम्पन्न कराई गई जिसमें भैया/बहिनों ने आनंद पूर्वक हिस्सा लिया। अंत में आमंत्रित मुख्य अतिथि द्वारा सहभागिता करने वाले भैया-बहिनों को पुरस्कार वितरित किये गए। इस कार्यक्रम में अभिभावक गण, पूर्व छात्र,भैया-बहिन, समस्त दीदी-आचार्य आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन सुश्री रीनू विश्वकर्मा एवं रितिका दुबे ने किया। अतिथि परिचय श्री रमेश जी राठौर द्वारा व्यक्त किया गया। ज्ञातव्य हो कि सम्पूर्ण कार्यक्रम प्राचार्य श्री दिनेश जी शर्मा के मार्गदर्शन एवं शिशुवाटिका प्रभारी श्रीमती अखिलेश माहेश्वरी के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उक्त जानकारी शिशु मंदिर की जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख चेतना शर्मा द्वारा दी गई है।1
- बारिश में भी निकला जन्माष्टमी का भव्य जुलूस* *लोकेशन : सिरोंज* *रिपोर्टर : रूपेश यादव* *स्लग : बारिश में भी निकला जन्माष्टमी का भव्य जुलूस* *लोकेशन : सिरोंज* *रिपोर्टर : रूपेश यादव* *एंकर -* सिरोंज में जन्माष्टमी के मौके पर शुक्रवार को बारिश के बीच भी भव्य चल समारोह निकाला गया। शोभायात्रा में शहर और ग्रामीण अंचल से हजारों लोग शामिल हुए। भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां और युवाओं के प्रदर्शन जुलूस के मुख्य आकर्षण रहे। *VO-1 -* श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति सिरोंज द्वारा हर साल की तरह इस साल भी जन्माष्टमी चल समारोह का आयोजन किया गया। सुबह से हो रही बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं में उत्साह कम नहीं हुआ। दोपहर 12:30 बजे छत्री नाका स्थित हनुमान मंदिर से जुलूस की शुरुआत हुई। जो कस्टम, कठाली, सराफा, मुख्य बाजार और नगरपालिका, हाजीपुर होते हुए बासौदा नाका तक पहुंचा। *VO-2 -* जुलूस में भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर झांकी को आकर्षक रथ पर सजाया गया था। पूरे रास्ते में श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से स्वागत कर पूजा-अर्चना और आरती की। एक अन्य झांकी में राधा-कृष्ण बने कलाकारों ने नृत्य कर सबका मन मोह लिया। यादव समाज के युवाओं ने लाठीबाजी के हैरतअंगेज करतब दिखाए। रास्ते में जगह-जगह बांधी गई मटकी फोड़ने के लिए युवाओं ने पिरामिड बनाकर दही-हांडी फोड़ी, जिसे देख लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। *VO-3 -* जुलूस में चार डीजे, ढोल-ताशे, बैंड-बाजे और ढपले वालों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे। पूरे मार्ग में सामाजिक और राजनीतिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। जुलूस के अंत में एक ट्रॉली पर खीर प्रसादी का वितरण भी किया गया। चल समारोह का समापन बासौदा नाका पर हुआ, जहां पूर्व समिति अध्यक्ष रमेश यादव ने शामिल हुए सभी समाजों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।4
- बासौदा देहात पुलिस ने नकबजनी का किया खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार* *प्रेस नोट* *दिनांक : 04 सितंबर 2026* *जिला : विदिशा* *बासौदा देहात पुलिस ने नकबजनी का किया खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार* *सोने-चांदी के आभूषण एवं ₹72 हजार नगद सहित करीब ₹3 लाख का मशरूका बरामद* विदिशा जिले के थाना देहात बासौदा पुलिस ने नकबजनी के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सम्पूर्ण मशरूका, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी शामिल है, बरामद किया गया है। बरामद मशरूके की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹3,00,000 (तीन लाख रुपये) है। *वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन/मार्गदर्शन में गठित की गई विशेष टीम* पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी तथा एसडीओपी बासौदा श्रीमती शिखा भलावी के मार्गदर्शन में थाना देहात बासौदा के अपराध क्रमांक 386/26, धारा 305A, 331(4) बीएनएस में चोरी गए माल एवं आरोपियों की तलाश हेतु थाना प्रभारी बासौदा देहात के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। विशेष टीम द्वारा घटना दिनांक से ही लगातार जानकारी एवं साक्ष्य एकत्र किए जा रहे थे। विश्वसनीय मुखबिर सूचना तंत्र, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य भौतिक साक्ष्यों के आधार पर तीन संदेहियों से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया सम्पूर्ण मशरूका बरामद किया गया। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। *गिरफ्तार आरोपी:* 👉रोहित पिता रामनारायण कुशवाह, उम्र 21 वर्ष, निवासी रजोदा, थाना देहात बासौदा। 👉आशिफ पिता इकबाल खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी रजोदा, थाना देहात बासौदा। 👉विशाल पिता तोरण सिंह अहिरवार, उम्र 18 वर्ष, निवासी रजोदा। *बरामद मशरूका:* 👉सोने की हार – 01 नग 👉सोने की अंगूठी – 01 नग 👉सोने का मंगलसूत्र – 01 नग 👉चांदी की पायल – 02 जोड़ी 👉बिछिया – 04 जोड़ी 👉नगदी – ₹72,000 👉कुल अनुमानित कीमत – करीब ₹3,00,000 *पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका:* उक्त नकबजनी के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उप निरीक्षक जय कुमार सिंह, फिंगर प्रिंट शाखा प्रभारी निरीक्षक श्री योगेंद्र साहू, सउनि मनोज तिवारी, सियाराम, प्रआर कृष्ण कुमार मिश्रा, प्रआर रवि राव, आरक्षक राकेश जाटव, आरक्षक ध्रुव विश्वकर्मा, आरक्षक राहुल, आरक्षक सतवीर एवं आरक्षक रामनिवास मीना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- गड्ढे में धरना, गंदे पानी में प्रदर्शन… जन्मदिन पर कांग्रेस नेता इंदर सिंह ठाकुर का विधायक निर्मला सप्रे पर हमला आगासौद रोड और रिफाइनरी रोड की बदहाली को लेकर जताया आक्रोश, तहसीलदार के टेलीफोनिक आश्वासन के बाद खत्म किया धरना लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत गड्ढे में धरना, गंदे पानी में प्रदर्शन… जन्मदिन पर कांग्रेस नेता इंदर सिंह ठाकुर का विधायक निर्मला सप्रे पर हमला आगासौद रोड और रिफाइनरी रोड की बदहाली को लेकर जताया आक्रोश, तहसीलदार के टेलीफोनिक आश्वासन के बाद खत्म किया धरना बीना। कांग्रेस नेता इंदर सिंह ठाकुर ने अपने जन्मदिन के मौके पर क्षेत्र की बदहाल सड़कों को लेकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आगासौद रोड और रिफाइनरी रोड की जर्जर हालत को लेकर विधायक निर्मला सप्रे पर निशाना साधते हुए सड़क के गड्ढे में बैठकर धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान सड़क पर भरे गंदे पानी के बीच बैठकर कांग्रेस नेता ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आम लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान सड़क के गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी और बढ़ गई है। इंदर सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि आगासौद रोड और रिफाइनरी रोड की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा इस ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने विधायक निर्मला सप्रे को सड़क की बदहाली के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए सवाल उठाए। धरने के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। काफी देर तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद तहसीलदार ने कांग्रेस नेता से टेलीफोन पर चर्चा की और सड़क की समस्या के समाधान को लेकर आश्वासन दिया। तहसीलदार के आश्वासन के बाद इंदर सिंह ठाकुर ने अपना धरना समाप्त किया। कांग्रेस नेता का यह विरोध प्रदर्शन अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जन्मदिन के मौके पर जहां आमतौर पर लोग जश्न मनाते हैं, वहीं इंदर सिंह ठाकुर ने सड़क की समस्या को लेकर गड्ढे में बैठकर विरोध दर्ज कराया।1
- जन्माष्टमी पर सिंधी समाज ने शुरू की अनूठी गौसेवा पहल रोजाना सुबह 8 से 9 बजे तक आवारा गोवंश को खिलाया जाएगा चारा, विधायक निर्मला सप्रे ने भी की सहभागिता लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत जन्माष्टमी पर सिंधी समाज ने शुरू की अनूठी गौसेवा पहल रोजाना सुबह 8 से 9 बजे तक आवारा गोवंश को खिलाया जाएगा चारा, विधायक निर्मला सप्रे ने भी की सहभागिता बीना। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बीना में सिंधी समाज ने गौसेवा की दिशा में एक अनूठी पहल शुरू की है। वर्षों से रात्रि के समय की जा रही गौसेवा को अब नियमित रूप से प्रतिदिन सुबह करने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान के तहत रोजाना सुबह 8 से 9 बजे तक नगर में विचरण करने वाले आवारा गोवंश को चारा खिलाया जाएगा। गौसेवा अभियान का शुभारंभ पूज्य महाराज स्वामी विष्णु शर्मा ‘सोनू महाराज’ के तत्वावधान में तथा बीना सिंधी समाज के अध्यक्ष संतोष कुमार वाधवानी के सानिध्य में किया गया। अभियान में सिंधी समाज के युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए गोवंश को चारा खिलाया और नियमित गौसेवा का संकल्प लिया। पहल के प्रथम दिन विधायक निर्मला सप्रे भी गौसेवा अभियान में शामिल हुईं। उन्होंने गोवंश को चारा खिलाकर समाज की इस पहल की सराहना की। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के युवा एवं सदस्य मौजूद रहे। सिंधी समाज के सदस्यों ने बताया कि नगर में आवारा गोवंश की समस्या को देखते हुए यह सेवा कार्य शुरू किया गया है। जब तक शासन द्वारा आवारा गोवंश की उचित व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक समाज की ओर से यह सेवा कार्य निरंतर जारी रखा जाएगा। निर्धारित समय पर नगर में मौजूद आवारा गोवंश को चारा उपलब्ध कराया जाएगा। गौसेवा अभियान में घनश्याम खुशलानी, शिवा खुशलानी, अजय वाधवानी (रामजी प्लाइवुड स्टोर), मुरली कुकरेजा, मयंक सचदेव, बब्बू महादेव, रिकी, जय, सोमेश, ऋषभ साधवानी, पीयूष, अमर चोटवानी, कारा भाऊ बारदाना, गंगाराम, नयन, लायकराम सुंदरानी, गौतम बजाज, रिंकू तलरेजा एवं सुरेश लालवानी सहित सिंधी समाज के अन्य सदस्यों ने सहभागिता की। सिंधी समाज की इस पहल को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गौसेवा, जीवदया और सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में सराहनीय कदम माना जा रहा है।1
- लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत गड्ढे में धरना, गंदे पानी में प्रदर्शन… जन्मदिन पर कांग्रेस नेता इंदर सिंह ठाकुर का विधायक निर्मला सप्रे पर हमला आगासौद रोड और रिफाइनरी रोड की बदहाली को लेकर जताया आक्रोश, तहसीलदार के टेलीफोनिक आश्वासन के बाद खत्म किया धरना बीना। कांग्रेस नेता इंदर सिंह ठाकुर ने अपने जन्मदिन के मौके पर क्षेत्र की बदहाल सड़कों को लेकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आगासौद रोड और रिफाइनरी रोड की जर्जर हालत को लेकर विधायक निर्मला सप्रे पर निशाना साधते हुए सड़क के गड्ढे में बैठकर धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान सड़क पर भरे गंदे पानी के बीच बैठकर कांग्रेस नेता ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आम लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान सड़क के गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी और बढ़ गई है। इंदर सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि आगासौद रोड और रिफाइनरी रोड की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा इस ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने विधायक निर्मला सप्रे को सड़क की बदहाली के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए सवाल उठाए। धरने के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। काफी देर तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद तहसीलदार ने कांग्रेस नेता से टेलीफोन पर चर्चा की और सड़क की समस्या के समाधान को लेकर आश्वासन दिया। तहसीलदार के आश्वासन के बाद इंदर सिंह ठाकुर ने अपना धरना समाप्त किया। कांग्रेस नेता का यह विरोध प्रदर्शन अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जन्मदिन के मौके पर जहां आमतौर पर लोग जश्न मनाते हैं, वहीं इंदर सिंह ठाकुर ने सड़क की समस्या को लेकर गड्ढे में बैठकर विरोध दर्ज कराया।1
- ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत* *लोकेशन : सिरोंज* *रिपोर्टर : रूपेश यादव* *स्लग : ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत* *लोकेशन : सिरोंज* *रिपोर्टर : रूपेश यादव* *एंकर -* दीपनाखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कोरवासा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। गिट्टी से भरा ट्रैक्टर पलटने से 40 वर्षीय चालक की मौके पर ही मौत हो गई। *VO -* मृतक की पहचान लालाराम बंजारा उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह गिट्टी से भरा ट्रैक्टर लेकर जा रहा था, तभी अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया और पलट गया। हादसे में चालक ट्रैक्टर से गिरकर पहिए के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दीपनाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।2