logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्रावण कांवड़ यात्रा को लेकर अमरोहा पुलिस अलर्ट, एसपी लखन सिंह यादव ने पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश अमरोहा। श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने रिजर्व पुलिस लाइन, अमरोहा में कांवड़ ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के सभी थानों और विभिन्न शाखाओं से कांवड़ ड्यूटी में नियुक्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। एसपी लखन सिंह यादव ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर पूरी सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करें। कांवड़ यात्रियों के साथ विनम्र व्यवहार रखते हुए उनकी सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करते हुए उच्चाधिकारियों को समय से अवगत कराया जाए। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, अफवाहों पर प्रभावी नियंत्रण करने तथा सोशल मीडिया पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने पर जोर दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी निष्ठा, सतर्कता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।

5 hrs ago
user_Kapil kumar
Kapil kumar
Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

श्रावण कांवड़ यात्रा को लेकर अमरोहा पुलिस अलर्ट, एसपी लखन सिंह यादव ने पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश अमरोहा। श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने रिजर्व पुलिस लाइन, अमरोहा में कांवड़ ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के सभी थानों और विभिन्न शाखाओं से कांवड़ ड्यूटी में नियुक्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। एसपी लखन सिंह यादव ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर पूरी सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करें। कांवड़ यात्रियों के साथ विनम्र व्यवहार रखते हुए उनकी सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च

प्राथमिकता दी जाए। किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करते हुए उच्चाधिकारियों को समय से अवगत कराया जाए। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, अफवाहों पर प्रभावी नियंत्रण करने तथा सोशल मीडिया पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने पर जोर दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी निष्ठा, सतर्कता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • ब्रजघाट की अव्यवस्थाओं पर कमिश्नर सख्त, EO को लगाई फटकार हापुड़ : आगामी पर्वों को देखते हुए मेरठ मंडल के कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी और डीआईजी कलानिधि नैथानी ने तीर्थनगरी ब्रजघाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं में खामियां मिलने पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई। डीएम और एसपी की मौजूदगी में कमिश्नर ने नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी (ईओ) पवित्रा त्रिपाठी से व्यवस्थाओं को लेकर जवाब-तलब किया। उन्होंने कहा, "आपने क्या तैयारियां की हैं? क्या हम यहां भ्रमण के लिए आए हैं? काम को गंभीरता से अंजाम दीजिए। व्यवस्था बिल्कुल अव्यवस्थित है।" कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निरीक्षण केवल औपचारिकता और फोटो खिंचवाने तक सीमित न रहे, बल्कि व्यवस्थाओं में जमीनी स्तर पर सुधार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।
    1
    ब्रजघाट की अव्यवस्थाओं पर कमिश्नर सख्त, EO को लगाई फटकार
हापुड़ : आगामी पर्वों को देखते हुए मेरठ मंडल के कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी और डीआईजी कलानिधि नैथानी ने  तीर्थनगरी ब्रजघाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं में खामियां मिलने पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई।
डीएम और एसपी की मौजूदगी में कमिश्नर ने नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी (ईओ) पवित्रा त्रिपाठी से व्यवस्थाओं को लेकर जवाब-तलब किया। उन्होंने कहा, "आपने क्या तैयारियां की हैं? क्या हम यहां भ्रमण के लिए आए हैं? काम को गंभीरता से अंजाम दीजिए। व्यवस्था बिल्कुल अव्यवस्थित है।"
कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निरीक्षण केवल औपचारिकता और फोटो खिंचवाने तक सीमित न रहे, बल्कि व्यवस्थाओं में जमीनी स्तर पर सुधार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • Rampur मौत के 45 दिन बाद कब्र से निकाला गया डेयरी संचालक का शव! पत्नी पर हत्या का आरोप। मौत के 45 दिन बाद कब्र से निकाला गया डेयरी संचालक का शव! पत्नी पर हत्या का आरोप। रामपुर कोतवाली टांडा क्षेत्र के दड़ियाल में डेयरी संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। घटना के लगभग 45 दिन बाद प्रशासनिक अनुमति के बाद मृतक का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली टांडा क्षेत्र के ग्राम अकराबाद निवासी 26 वर्षीय जसीम पुत्र हनीफ दड़ियाल में किराये के मकान में रहकर डेयरी का संचालन करता था। 11 जून 2026 की दोपहर उसका शव किराये के कमरे में गले में दुपट्टा बंधी संदिग्ध अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया था। सूचना मिलने पर मृतक का छोटा भाई मोमिन तथा अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और जसीम को तत्काल काशीपुर स्थित केवीआर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जसीम का विवाह करीब पांच वर्ष पूर्व सलमा से हुआ था। उसके परिवार में पत्नी सलमा और तीन वर्षीय पुत्र अरशद हैं। उस समय मृतक को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है लेकिन इसी बीच में परिवार को उसकी पत्नी के हावभाव और हरकतें शक के घेरे में ले आयी और मृतक के परिजनों का आरोप है कि जसीम की हत्या उसकी पत्नी ने की है। शिकायत के बाद मामले की जांच आगे बढ़ी और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद घटना के लगभग 45 दिन बाद मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में शव को कब्र से निकलवाकर जिला अस्पताल रामपुर में पोस्टमार्टम कराया गया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार निश्चय कुमार, क्षेत्राधिकारी टांडा पंकज कुमार, फोरेंसिक टीम तथा कोतवाली टांडा के प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष एवं गहन विवेचना की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    Rampur मौत के 45 दिन बाद कब्र से निकाला गया डेयरी संचालक का शव! पत्नी पर हत्या का आरोप।
मौत के 45 दिन बाद कब्र से निकाला गया डेयरी संचालक का शव!
पत्नी पर हत्या का आरोप। रामपुर कोतवाली टांडा क्षेत्र के दड़ियाल में
डेयरी संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब
नया मोड़ ले चुका है। घटना के लगभग 45 दिन बाद प्रशासनिक
अनुमति के बाद मृतक का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए
भेजा गया। इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चाओं
का दौर शुरू हो गया है। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी पर हत्या का
आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी
कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली टांडा क्षेत्र के
ग्राम अकराबाद निवासी 26 वर्षीय जसीम पुत्र हनीफ दड़ियाल में
किराये के मकान में रहकर डेयरी का संचालन करता था। 11 जून
2026 की दोपहर उसका शव किराये के कमरे में गले में दुपट्टा बंधी
संदिग्ध अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके
पर जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया था। सूचना मिलने पर
मृतक का छोटा भाई मोमिन तथा अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और जसीम को तत्काल काशीपुर स्थित केवीआर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जसीम का विवाह करीब पांच वर्ष पूर्व सलमा से हुआ था। उसके परिवार में पत्नी सलमा और तीन वर्षीय पुत्र अरशद हैं। उस समय मृतक को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है लेकिन इसी बीच में परिवार को उसकी पत्नी के हावभाव और हरकतें शक के घेरे में ले आयी और 
मृतक के परिजनों का आरोप है कि जसीम की हत्या उसकी पत्नी ने की है। शिकायत के बाद मामले की जांच आगे बढ़ी और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद घटना के लगभग 45 दिन बाद मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में शव को कब्र से निकलवाकर जिला अस्पताल रामपुर में पोस्टमार्टम कराया गया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार निश्चय कुमार, क्षेत्राधिकारी टांडा पंकज कुमार, फोरेंसिक टीम तथा कोतवाली टांडा के प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष एवं गहन विवेचना की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ जनपद हापुड़ के मजीदपुरा वार्ड नंबर 12 गली नंबर 9 की खस्ता हालत जिसमें गली नंबर 9 के परिवारों को बारिश में निकलने में बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन ना तो नगर पालिका चेयरमैन इस पर ध्यान दे रहे हैं और ना ही वार्ड नंबर 12 के सभासद आखिर क्यों नहीं कराया जा रहा इस गली का सड़क का कार्य क्यों मजबूर हो रहे हैं गली नंबर 9 के स्कूल के बच्चे ओर परिवार आखिर कब होगा इसका समाधान बरसात में लोगों को गंदे पानी और कीचड़ में होकर निकलना पड़ रहा है लेकिन अभी तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहा है कई बार गली नंबर 9 वाले इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से भी कर चुके है लेकिन आश्वासन देकर दे दिया जाता है कोई भी कार्य नहीं करवाया जाता है। अब देखना होगा कब तक इसका समाधान होता है।या ऐसे ही भटकते रहेंगे गली नंबर 9 के परिवार अगर किसी के साथ कोई हादसा होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। ✍️✍️✍️✍️✍️ रिपोर्ट गुलफाम सैफी जिला प्रभारी हापुड़
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ 

जनपद हापुड़ के मजीदपुरा वार्ड नंबर 12 गली नंबर 9 की खस्ता हालत जिसमें गली नंबर 9 के परिवारों को बारिश में निकलने में बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन ना तो नगर पालिका चेयरमैन इस पर ध्यान दे रहे हैं और ना ही वार्ड नंबर 12 के सभासद आखिर क्यों नहीं कराया जा रहा इस गली का सड़क का कार्य क्यों मजबूर हो रहे हैं गली नंबर 9 के स्कूल के बच्चे ओर परिवार आखिर कब होगा इसका समाधान बरसात में लोगों को गंदे पानी और कीचड़ में होकर निकलना पड़ रहा है लेकिन अभी तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहा है कई बार गली नंबर 9 वाले  इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से भी कर चुके है लेकिन आश्वासन देकर दे दिया जाता है कोई भी कार्य नहीं करवाया जाता है। अब देखना होगा कब तक इसका समाधान होता है।या ऐसे ही भटकते रहेंगे गली नंबर 9 के परिवार अगर किसी के साथ कोई हादसा होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।

✍️✍️✍️✍️✍️
रिपोर्ट गुलफाम सैफी जिला प्रभारी हापुड़
    user_Gulfam Saifi prees repotar
    Gulfam Saifi prees repotar
    Carpenter गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Yeh light 2 month se kharab hai yeh light 2 month se kharab hai isko koi bhi sahi nhi karwa raha hai isko sahi karwao
    1
    Yeh light 2 month se kharab hai 
yeh light 2 month se kharab hai isko koi bhi sahi nhi karwa raha hai isko sahi karwao
    user_Smart Shuaib
    Smart Shuaib
    Farmer मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • डीएम ने श्री वासुदेव तीर्थ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा अमरोहा :-श्रावण मास एवं आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने श्री वासुदेव तीर्थ एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग पर जलभराव वाले क्षेत्रों का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि जलभराव की समस्या का तत्काल प्रभाव से निराकरण कराया जाए तथा ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए कि दोबारा जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।जिलाधिकारी ने शास्त्री नगर से श्री वासुदेव मंदिर को आने वाले मार्ग पर जलभराव एवं कीचड़ का संज्ञान लेते हुए तत्काल पानी की निकासी कराने तथा मार्ग को कल तक आवागमन योग्य बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कल तक हर हाल में पूर्ण कर ली जाएं।उन्होंने यात्रा मार्गों एवं उन प्रमुख मंदिरों, जहां श्रावण मास में जलाभिषेक किया जाना है, वहां विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास मार्ग, भीड़ प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपने दायित्वों का पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें तथा किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें।निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    3
    डीएम ने श्री वासुदेव तीर्थ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अमरोहा :-श्रावण मास एवं आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने श्री वासुदेव तीर्थ एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग पर जलभराव वाले क्षेत्रों का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि जलभराव की समस्या का तत्काल प्रभाव से निराकरण कराया जाए तथा ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए कि दोबारा जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।जिलाधिकारी ने शास्त्री नगर से श्री वासुदेव मंदिर को आने वाले मार्ग पर जलभराव एवं कीचड़ का संज्ञान लेते हुए तत्काल पानी की निकासी कराने तथा मार्ग को कल तक आवागमन योग्य बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कल तक हर हाल में पूर्ण कर ली जाएं।उन्होंने यात्रा मार्गों एवं उन प्रमुख मंदिरों, जहां श्रावण मास में जलाभिषेक किया जाना है, वहां विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास मार्ग, भीड़ प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपने दायित्वों का पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें तथा किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें।निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • गुलड़िया माफी के युवक की बेंगलुरु में संदिग्ध हालत में मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप, मुरादाबाद। थाना डिलारी क्षेत्र के गांव गुलड़िया माफी निवासी एक युवक की बेंगलुरु में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक मोहम्मद शमी पुत्र राशीद अली की उम्र लगभग 27 वर्ष है। बताया जा रहा है कि उनकी मृत्यु 27 जुलाई 2026 को हुई थी। परिजनों के अनुसार मोहम्मद शमी की शादी करीब दो महीने पहले ही हुई थी। वह परिवार का भरण-पोषण करने के लिए बेंगलुरु में बेल्डिंग का कार्य करते थे। बताया गया कि वह करीब 20 दिन पहले ही काम पर बेंगलुरु गए थे। बुधवार को जैसे ही मोहम्मद शमी का शव उनके पैतृक गांव गुलड़िया माफी पहुंचा, तो परिवार और गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल है। मृतक अपने दो भाइयों में से एक थे। परिजनों ने मोहम्मद शमी की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।थाना डिलारी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की धटना स्थल वाले नजदीकी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर घर भेज दिया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।
    4
    गुलड़िया माफी के युवक की बेंगलुरु में संदिग्ध हालत में मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप, 
मुरादाबाद। थाना डिलारी क्षेत्र के गांव गुलड़िया माफी निवासी एक युवक की बेंगलुरु में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक मोहम्मद शमी पुत्र राशीद अली की उम्र लगभग 27 वर्ष है। बताया जा रहा है कि उनकी मृत्यु 27 जुलाई 2026 को हुई थी। परिजनों के अनुसार मोहम्मद शमी की शादी करीब दो महीने पहले ही हुई थी। वह परिवार का भरण-पोषण करने के लिए बेंगलुरु में बेल्डिंग का कार्य करते थे। बताया गया कि वह करीब 20 दिन पहले ही काम पर बेंगलुरु गए थे। बुधवार को जैसे ही मोहम्मद शमी का शव उनके पैतृक गांव गुलड़िया माफी पहुंचा, तो परिवार और गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल है। मृतक अपने दो भाइयों में से एक थे। परिजनों ने मोहम्मद शमी की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।थाना डिलारी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की धटना स्थल वाले नजदीकी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर घर भेज दिया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव में 16 वर्षीय छात्र का शव पेड़ से लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। छात्र मंगलवार शाम से लापता था और परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। बुधवार सुबह गांव के बाहर पेड़ पर उसका शव लटका मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। अमरोहा में सनसनी! 16 वर्षीय छात्र का शव पेड़ से लटका मिला, हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
    1
    उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव में 16 वर्षीय छात्र का शव पेड़ से लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। छात्र मंगलवार शाम से लापता था और परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। बुधवार सुबह गांव के बाहर पेड़ पर उसका शव लटका मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।


अमरोहा में सनसनी! 16 वर्षीय छात्र का शव पेड़ से लटका मिला, हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
    user_Bachchan Singh
    Bachchan Singh
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.