गुलड़िया माफी के युवक की बेंगलुरु में संदिग्ध हालत में मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप, मुरादाबाद। थाना डिलारी क्षेत्र के गांव गुलड़िया माफी निवासी एक युवक की बेंगलुरु में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक मोहम्मद शमी पुत्र राशीद अली की उम्र लगभग 27 वर्ष है। बताया जा रहा है कि उनकी मृत्यु 27 जुलाई 2026 को हुई थी। परिजनों के अनुसार मोहम्मद शमी की शादी करीब दो महीने पहले ही हुई थी। वह परिवार का भरण-पोषण करने के लिए बेंगलुरु में बेल्डिंग का कार्य करते थे। बताया गया कि वह करीब 20 दिन पहले ही काम पर बेंगलुरु गए थे। बुधवार को जैसे ही मोहम्मद शमी का शव उनके पैतृक गांव गुलड़िया माफी पहुंचा, तो परिवार और गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल है। मृतक अपने दो भाइयों में से एक थे। परिजनों ने मोहम्मद शमी की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।थाना डिलारी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की धटना स्थल वाले नजदीकी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर घर भेज दिया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।
गुलड़िया माफी के युवक की बेंगलुरु में संदिग्ध हालत में मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप, मुरादाबाद। थाना डिलारी क्षेत्र के गांव गुलड़िया माफी निवासी एक युवक की बेंगलुरु में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक मोहम्मद शमी पुत्र राशीद अली की उम्र लगभग 27 वर्ष है। बताया जा
रहा है कि उनकी मृत्यु 27 जुलाई 2026 को हुई थी। परिजनों के अनुसार मोहम्मद शमी की शादी करीब दो महीने पहले ही हुई थी। वह परिवार का भरण-पोषण करने के लिए बेंगलुरु में बेल्डिंग का कार्य करते थे। बताया गया कि वह करीब 20 दिन पहले ही काम पर बेंगलुरु गए थे। बुधवार को जैसे ही मोहम्मद शमी का
शव उनके पैतृक गांव गुलड़िया माफी पहुंचा, तो परिवार और गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल है। मृतक अपने दो भाइयों में से एक थे। परिजनों ने मोहम्मद शमी की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की
है।थाना डिलारी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की धटना स्थल वाले नजदीकी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर घर भेज दिया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।
- श्रावण मास को लेकर एसपी लखन सिंह यादव का बड़ा संदेश, कांवड़ियों के लिए जारी किए जरूरी निर्देश1
- जनपद अमरोहा पुलिस की ओर से सावन महाने के इस अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं सुरक्षित रहें1
- अमरोहा पुलिस को वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। थाना हसनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से अमरोहा के गजरौला, रहरा, आदमपुर, हसनपुर समेत बुलंदशहर से चोरी की गई 9 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी बरामद की है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है। अमरोहा पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़, 4 शातिर गिरफ्तार, 10 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद1
- AI कंपनियां चुपके से इस्तेमाल की हुई और दुर्लभ किताबें बड़ी मात्रा में खरीद कर उन्हें नष्ट कर रही है AI कंपनियां चुपके से इस्तेमाल की हुई और दुर्लभ किताबें बड़ी मात्रा में खरीद रही हैं, उनकी सामग्री स्कैन कर रही हैं और फिर फिजिकल कॉपियां नष्ट कर रही हैं। यह जानकारी 404 Media की जांच रिपोर्ट में सामने आई है। एक बुकसेलर ने आउटलेट को बताया कि अप्रैल से उनकी साप्ताहिक बिक्री लगभग 20 किताबों से बढ़कर सैकड़ों हो गई। खरीदार सामग्री या कंडीशन के बजाय ISBN नंबर के आधार पर किताबें टारगेट कर रहे लगते हैं।4
- श्रावण कांवड़ यात्रा को लेकर अमरोहा पुलिस अलर्ट, एसपी लखन सिंह यादव ने पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश अमरोहा। श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने रिजर्व पुलिस लाइन, अमरोहा में कांवड़ ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के सभी थानों और विभिन्न शाखाओं से कांवड़ ड्यूटी में नियुक्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। एसपी लखन सिंह यादव ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर पूरी सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करें। कांवड़ यात्रियों के साथ विनम्र व्यवहार रखते हुए उनकी सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करते हुए उच्चाधिकारियों को समय से अवगत कराया जाए। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, अफवाहों पर प्रभावी नियंत्रण करने तथा सोशल मीडिया पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने पर जोर दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी निष्ठा, सतर्कता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।2
- अमरोहा जनपद की हसनपुर कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का किया भंडाफोड़; 4 शातिर चोर गिरफ्तार, 10 चोरी के वाहन बरामद अमरोहा जनपद की हसनपुर कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देश पर के पुलिस टीम ने रामपुर भूड़ रोड स्थित काशीराम कॉलोनी के पास एक खंडहरनुमा कमरे में छापेमारी कर चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश, ईश्वरचंद, बंटी शर्मा उर्फ बोबी और कुंदन सिंह के रूप में हुई है, जो हापुड़ और बुलंदशहर के निवासी हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 8 लाख रुपये कीमत की 9 चोरी की मोटरसाइकिलें और एक स्कूटी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अमरोहा के गजरौला, रहरा, आदमपुर और हसनपुर समेत कई क्षेत्रों से वाहन चोरी कर फर्जी तरीके से सस्ते दामों में बेचते थे। चारों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमित कुमार, उपनिरीक्षक अंकुर मलिक समेत पूरी पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।2