पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य सुदृढ़ीकरण को लेकर पहल, रिजर्व पुलिस लाइन में योग व मेडिटेशन सत्र आयोजित तनाव प्रबंधन व मानसिक संतुलन पर दिया गया जोर, विशेषज्ञों ने योग व ध्यान के माध्यम से बढ़ाई कार्यक्षमता संतकबीरनगर। पुलिस कर्मियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में “योग एवं हार्टफुलनेस मेडिटेशन” सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में संपन्न हुआ। सत्र का उद्देश्य पुलिस ड्यूटी के दौरान उत्पन्न होने वाले मानसिक तनाव, अनियमित दिनचर्या तथा लंबी कार्य अवधि के दुष्प्रभावों को कम करना रहा, ताकि कर्मियों की कार्यक्षमता और मानसिक संतुलन में सुधार लाया जा सके। कार्यक्रम में योगाचार्य सीताराम बाबा की टीम तथा हार्टफुलनेस मेडिटेशन ट्रेनर आनंद कुमार, अभय कुमार श्रीवास्तव एवं मनीष राय द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने पुलिस कर्मियों को विभिन्न योगासन, श्वास-प्रश्वास तकनीकें एवं ध्यान की विधियां सिखाईं, जिससे तनाव मुक्ति और मानसिक एकाग्रता विकसित हो सके। विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित योग और ध्यान से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, मानसिक संतुलन बना रहता है तथा विषम परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता भी सुदृढ़ होती है। इस दौरान उपस्थित पुलिस कर्मियों ने सत्र में सक्रिय भागीदारी करते हुए इसे उपयोगी बताया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की मांग की। पुलिस विभाग की यह पहल कर्मियों के स्वास्थ्य सुधार के साथ-साथ उनकी कार्यक्षमता और जनसेवा की गुणवत्ता बढ़ाने में सहायक मानी जा रही है।
पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य सुदृढ़ीकरण को लेकर पहल, रिजर्व पुलिस लाइन में योग व मेडिटेशन सत्र आयोजित तनाव प्रबंधन व मानसिक संतुलन पर दिया गया जोर, विशेषज्ञों ने योग व ध्यान के माध्यम से बढ़ाई कार्यक्षमता संतकबीरनगर। पुलिस कर्मियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में “योग एवं हार्टफुलनेस मेडिटेशन” सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में संपन्न हुआ। सत्र का उद्देश्य पुलिस ड्यूटी के दौरान उत्पन्न होने वाले मानसिक तनाव, अनियमित दिनचर्या तथा लंबी कार्य अवधि के दुष्प्रभावों को कम करना रहा, ताकि कर्मियों की कार्यक्षमता और मानसिक संतुलन में सुधार लाया जा सके। कार्यक्रम में योगाचार्य सीताराम बाबा की टीम तथा हार्टफुलनेस मेडिटेशन ट्रेनर आनंद कुमार, अभय कुमार श्रीवास्तव एवं मनीष राय द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने पुलिस कर्मियों को विभिन्न योगासन, श्वास-प्रश्वास तकनीकें एवं ध्यान की विधियां सिखाईं, जिससे तनाव मुक्ति और मानसिक एकाग्रता विकसित हो सके। विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित योग और ध्यान से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, मानसिक संतुलन बना रहता है तथा विषम परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता भी सुदृढ़ होती है। इस दौरान उपस्थित पुलिस कर्मियों ने सत्र में सक्रिय भागीदारी करते हुए इसे उपयोगी बताया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की मांग की। पुलिस विभाग की यह पहल कर्मियों के स्वास्थ्य सुधार के साथ-साथ उनकी कार्यक्षमता और जनसेवा की गुणवत्ता बढ़ाने में सहायक मानी जा रही है।
- पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में आरोपी को हड़िया ओवरब्रिज के पास से पकड़ा गया और न्यायालय भेज दिया गया। 👉 महिला अपराध के मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है। रिपोर्ट – संतकबीरनगर1
- संत कबीर नगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही ने एक लाइनमैन की जान ले ली। मामला संत कबीर नगर के बघौली ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम मरवतिया का है, जहां बिजली विभाग की घोर लापरवाही के चलते एक लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लाइनमैन को बिना पूरी तरह से बिजली सप्लाई बंद किए ही काम पर भेज दिया गया था। काम के दौरान अचानक लाइन में करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आकर लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।1
- मगहर में भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ शुरू, विधायक अंकुर राज तिवारी ने किया शुभारंभ खलीलाबाद/मगहर। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं कार्यकर्ताओं के वैचारिक कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से मगहर नगर पंचायत में शनिवार को ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन खलीलाबाद के विधायक अंकुर राज तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण सत्र में भाग लिया आवासीय प्रशिक्षण शिविर की विशेष व्यवस्था यह प्रशिक्षण शिविर विशेष रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए आवासीय रूप में आयोजित किया गया है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि प्रतिभागियों के लिए एक रात्रि प्रवास अनिवार्य किया गया है, जिससे वे अनुशासन और संगठनात्मक जीवनशैली को व्यवहार में उतार सकें। अनुशासन, विचार और तकनीक का समन्वय शिविर के दौरान कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं आगामी कार्ययोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम की रिपोर्टिंग ऑनलाइन पोर्टल पर रियल-टाइम अपलोड की जा रही है, जिससे पारदर्शिता और प्रभावशीलता सुनिश्चित हो रही है। वक्ताओं ने रखा विचारधारा पर जोर प्रशिक्षण सत्र में विभिन्न वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ एवं ‘एकात्म मानववाद’ जैसे मूल सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं को इन्हें जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। विधायक ने दिया एकजुटता का संदेश इस अवसर पर विधायक अंकुर राज तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण किसी भी संगठन की रीढ़ होता है। उन्होंने कहा कि इस महाअभियान के माध्यम से कार्यकर्ता न केवल पार्टी की विचारधारा को गहराई से समझेंगे, बल्कि जनता की समस्याओं के समाधान में भी अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे। उन्होंने कहा कि एक रात का सामूहिक प्रवास कार्यकर्ताओं में एकजुटता, अनुशासन और समर्पण की भावना को और अधिक मजबूत करता है।3
- संतकबीरनगर। पुलिस कर्मियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में “योग एवं हार्टफुलनेस मेडिटेशन” सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में संपन्न हुआ। सत्र का उद्देश्य पुलिस ड्यूटी के दौरान उत्पन्न होने वाले मानसिक तनाव, अनियमित दिनचर्या तथा लंबी कार्य अवधि के दुष्प्रभावों को कम करना रहा, ताकि कर्मियों की कार्यक्षमता और मानसिक संतुलन में सुधार लाया जा सके। कार्यक्रम में योगाचार्य सीताराम बाबा की टीम तथा हार्टफुलनेस मेडिटेशन ट्रेनर आनंद कुमार, अभय कुमार श्रीवास्तव एवं मनीष राय द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने पुलिस कर्मियों को विभिन्न योगासन, श्वास-प्रश्वास तकनीकें एवं ध्यान की विधियां सिखाईं, जिससे तनाव मुक्ति और मानसिक एकाग्रता विकसित हो सके। विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित योग और ध्यान से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, मानसिक संतुलन बना रहता है तथा विषम परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता भी सुदृढ़ होती है। इस दौरान उपस्थित पुलिस कर्मियों ने सत्र में सक्रिय भागीदारी करते हुए इसे उपयोगी बताया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की मांग की। पुलिस विभाग की यह पहल कर्मियों के स्वास्थ्य सुधार के साथ-साथ उनकी कार्यक्षमता और जनसेवा की गुणवत्ता बढ़ाने में सहायक मानी जा रही है।1
- आज रविवार है । रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित माना जाता है । * आज संकष्टी भी है । संकष्टी भगवान गणेश जी का त्योहार माना जाता है। मित्रों! सोकर उठ गए हो तो आइए, भगवान श्री गणपति महाराज जी का ध्यान करते हुए, भगवान सूर्य देव को प्रणाम करते हुए, अपने कुल देवताओं का आशीर्वाद लेते हुए, गुरुदेव की कृपा से आज की दिनचर्या का प्रारंभ करते हैं। !! भगवान श्री गणेशाय नम: !!1
- किरन सेंट्रल एकेडमी में पेरेंट्स मीटिंग व रिजल्ट वितरण कार्यक्रम सम्पन्न रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र नाथनगर, संत कबीर नगर। किरन सेंट्रल एकेडमी महुआ पार नाथनगर में पेरेंट्स मीटिंग एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अभिभावकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस दौरान विद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर रिपोर्ट कार्ड वितरित किए तथा अभिभावकों को बच्चों की शैक्षिक प्रगति की जानकारी दी। विद्यालय के विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी वर्ग में सौम्या चौरसिया ने 1400 में 1389 अंक (99.21 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा 1 से 3 वर्ग में सत्यम यादव (कक्षा 1) ने 1600 में 1599 अंक (99.93 प्रतिशत) प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। कक्षा 3(ए), 4(ए), 5(ए) वर्ग में अमृता (कक्षा 5ए) ने 1600 में 1587 अंक (99.18 प्रतिशत) के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 3(बी), 4(बी), 5(बी) वर्ग में आयुष निगम (कक्षा 5बी) ने 1600 में 1582 अंक अर्जित कर बेहतर प्रदर्शन किया। कक्षा 6, 7 एवं 8 वर्ग में रेनू (कक्षा 8) ने 1600 में 1575 अंक (98.87 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया। विद्यालय में योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य, स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर लैब, वाई-फाई सुविधा, प्रत्येक कक्षा में सीसीटीवी कैमरे एवं नवोदय, अटल आवासीय तथा सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की विशेष तैयारी की व्यवस्था उपलब्ध है। साथ ही सभी मार्गों पर वाहन सुविधा भी प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मैनेजर रितेश कुमार, प्रिंसिपल आशुतोष कुमार एवं डायरेक्टर महेश यादव का विशेष योगदान रहा।4
- (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के कुशल निर्देशन में आज थाना कोतवाली खलीलाबाद परिसर में पुलिस कर्मियों के लिए एक विशेष ध्यान (Meditation) एवं योग सत्र का सफल आयोजन किया गया । मुख्य उद्देश्य: वर्तमान परिवेश में पुलिस ड्यूटी की अनिश्चितता, लंबी कार्य अवधि और अनियमितता के कारण उत्पन्न होने वाले मानसिक तनाव (Stress) को कम करना और कर्मियों की कार्यक्षमता में वृद्धि करना । प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु: • विशेषज्ञ प्रशिक्षक: हार्टफुलनेस मेडिटेशन ट्रेनर आनन्द कुमार, अभय कुमार श्रीवास्तव एवं मनीष राय द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया । सिखाए गए गुर: तनाव मुक्ति, मानसिक संतुलन बनाए रखना और शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योगासनों और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया । लाभ: प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित ध्यान से न केवल आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर होती है ।2
- संतकबीरनगर। पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से थाना कोतवाली खलीलाबाद परिसर में ध्यान (मेडिटेशन) एवं योग का विशेष सत्र आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों की अनिश्चित ड्यूटी, लंबी कार्य अवधि एवं अनियमित दिनचर्या के कारण उत्पन्न मानसिक तनाव को कम करना तथा उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि करना रहा। सत्र के दौरान हार्टफुलनेस मेडिटेशन के माध्यम से तनाव प्रबंधन और मानसिक संतुलन बनाए रखने के प्रभावी तरीके बताए गए। इस अवसर पर हार्टफुलनेस मेडिटेशन के प्रशिक्षक आनन्द कुमार, अभय कुमार श्रीवास्तव एवं मनीष राय ने पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने विभिन्न योगासनों एवं ध्यान की तकनीकों का अभ्यास कराते हुए मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के उपाय बताए। प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित ध्यान और योग से न केवल आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, बल्कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित होती है। सत्र में उपस्थित पुलिस कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए इसे उपयोगी पहल बताया।1