अतरमरा के पुलिया में 18 किलो गांजा पानी में तैरता मिला,,, अतरमरा के पुलिया में 18 किलो गांजा पानी में तैरता मिला,,, पाण्डुका/थाना क्षेत्र पांडुका के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अतरमरा के बड़े पुलिया में तैर रहे गांजा पैकेट को देखकर लोग हैरान रह गए और इसकी जानकारी जैसे गांव को लगी देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ा यह पहला मौका है जब इस तरह किसी पुल के नीचे पानी में गांजा की पैकेट तैयार रहा है बता दे की ग्राम पंचायत अतरमरा में पहले भी गांजा के अवैध व्यापार को लेकर कई बाते सामने आ चुकी है ।वही अंचल में बड़ी मात्रा में गांजा कारोबार चल रहा है । जतमई मार्ग से या फिर अंदरूनी गांव के रास्तों से यहां तक पहुंचता है।बड़े नहर में यह गांजा की पैकेट लगभग 18 किलो की बताई जा रही है जो छोटे-छोटे पैकेट में है।गांजा तस्करों द्वारा फेंका गया होगा मोहतरा से अतरमरा के बीच पड़ने वाले बड़े पुल में ये पैकेट तैरते देखा जा सकता है। ,,,,थाना प्रभारी पाण्डुका कृष्ण कुमार जांगड़े से पूछने पर बताया कि खबर मिला है अभी वही देखने जा रहे हैं जांच करने के बाद ही पता चलेगा कि कहां से आया है और कैसे यहां तक पहुंचा है।
अतरमरा के पुलिया में 18 किलो गांजा पानी में तैरता मिला,,, अतरमरा के पुलिया में 18 किलो गांजा पानी में तैरता मिला,,, पाण्डुका/थाना क्षेत्र पांडुका के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अतरमरा के बड़े पुलिया में तैर रहे गांजा पैकेट को देखकर लोग हैरान रह गए और इसकी जानकारी जैसे गांव को
लगी देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ा यह पहला मौका है जब इस तरह किसी पुल के नीचे पानी में गांजा की पैकेट तैयार रहा है बता दे की ग्राम पंचायत अतरमरा में पहले भी गांजा के अवैध व्यापार को लेकर कई बाते सामने आ चुकी है ।वही अंचल
में बड़ी मात्रा में गांजा कारोबार चल रहा है । जतमई मार्ग से या फिर अंदरूनी गांव के रास्तों से यहां तक पहुंचता है।बड़े नहर में यह गांजा की पैकेट लगभग 18 किलो की बताई जा रही है जो छोटे-छोटे पैकेट में है।गांजा तस्करों द्वारा फेंका गया होगा मोहतरा से अतरमरा
के बीच पड़ने वाले बड़े पुल में ये पैकेट तैरते देखा जा सकता है। ,,,,थाना प्रभारी पाण्डुका कृष्ण कुमार जांगड़े से पूछने पर बताया कि खबर मिला है अभी वही देखने जा रहे हैं जांच करने के बाद ही पता चलेगा कि कहां से आया है और कैसे यहां तक पहुंचा है।
- पुरानी परंपरा बचाने का संदेश लेकर निकली बारात, कपसीडीह से मुड़तराई पहुंचे बाराती राजिम। क्षेत्र में अपनी पुरानी परंपरा और संस्कृति को बचाने का अनूठा संदेश देते हुए कपसीडीह गांव से मुड़तराई के लिए एक बारात रवाना हुई। दूल्हा पवन ध्रुव पिता रमेश्वर ध्रुव की इस बारात का उद्देश्य केवल विवाह संपन्न कराना नहीं, बल्कि लुप्त होती लोक संस्कृति और रीति-रिवाजों के प्रति लोगों को जागरूक करना भी था। बारात में पारंपरिक वाद्य यंत्रों, लोकगीतों और छत्तीसगढ़ी परिधान के साथ बाराती शामिल हुए। युवाओं ने गांव की पुरानी बारात प्रथा को जीवित रखते हुए नाच-गाने और हंसी-खुशी के माहौल में यात्रा पूरी की। बारात का जगह-जगह ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस पहल को लेकर ध्रुव परिवार एवं युवा साथियों ने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में हम अपनी जड़ों से कटते जा रहे हैं। विवाह जैसे पवित्र संस्कार में भी अब दिखावा बढ़ गया है। हमारी कोशिश है कि नई पीढ़ी को बताया जाए कि परंपरागत तरीके से भी विवाह का उत्सव उतना ही भव्य और आनंददायक हो सकता है। बारात में रमेश्वर ध्रुव, चैनसिंग ध्रुव, रोशन साहू, कामता साहू, श्री हरख ध्रुव, दयाराम, कोमल तारक, सुरेंद्र साहू, कृष्ण साहू, दुष्यंत, जनसेवक मेघराज साहू, नंदकुमार सहित बड़ी संख्या में परिजन एवं ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में कहा कि संस्कृति ही हमारी पहचान है और इसे बचाना हर नागरिक का दायित्व है। मुड़तराई पहुंचने पर वधू पक्ष ने भी पारंपरिक रीति से बारात का स्वागत किया। इस अनूठी पहल की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।4
- *गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने भव्य रैली और पदयात्रा कर गौ भक्तों ने गोबरा नवापारा तहसीलदार को सौपा ज्ञापन.* नवापारा राजिम _भारत के इतिहास में एक नया अध्याय प्रारंभ किया गया.गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने के लिए 27.अप्रैल 2026 को नवापारा नगर के समस्त गौ प्रेमी, मां कर्मा माता मंदिर से भव्य रैली में ढोलक _नागाड़े कि थाप में, भजन _कीर्तन करते,गौ माता कि जय..गौ माता राष्ट्र माता, हम सबकी पुकार..जय _जय श्री राम के नारे पूरे नगर में गुंजित करते..डीजे कि धुन में झूमते युवाओं कि टोली..भव्य बाइक रैली और पद यात्रा कर पूरे जोश और उत्साह के तहसील ऑफिस पहुंचकर,संत समाज महामंडलेश्वर उमेशlनंद जी महाराज, गोकुल गिरी जी महाराज, भारती बाबा,दिनेश महराज, कन्हैया महाराज, ब्रह्मदत्त शर्मा, रमेश तिवारी,प्रसन्न शर्मा,की अगुवाई में तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया. इस अवसर पर प्रचार प्रमुख रूपेंद्र चंद्राकर ने कहा कि_ हम हिन्दुओं के लिए यह गौरव का क्षण हैं.जब हम गौ माता को राष्ट्र माता बनाने के लिए एकजुट हुए हैं.गाय की सेवा भारतीय संस्कृति में अत्यंत पुण्यदायी और आध्यात्मिक महत्व का कार्य माना गया है। इससे 33 कोटि देवी-देवताओं का आशीर्वाद, सुख-समृद्धि, मानसिक शांति और पितृदोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही, गौ सेवा (चारा/पानी देना, पीठ सहलाना) से शारीरिक तनाव कम होता है, भाग्य में वृद्धि होती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। गौशाला के वातावरण में रहने से श्वसन संबंधी बीमारियां कम होती हैं (गोबर-गौमूत्र की सकारात्मक ऊर्जा के कारण)। गौ सेवा से मनुष्य के भीतर दया, प्रेम और संतोष जैसे मानवीय गुणों का विकास होता हैं.गाय का दूध पौष्टिक होता है और इसके उत्पाद (पंचगव्य) शरीर को स्वस्थ रखते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री गोपाल गौशाला नवापारा के पदाधिकारी _संरक्षक मनमोहन अग्रवाल,अध्यक्ष गिरधारी अग्रवाल, सचिव ,राजू काबरा, सह सचिव रूपेंद्र चंद्राकर, उपाध्यक्ष चंदू कंसारी, उपाध्यक्ष प्रफुल्ल दुबे, डॉ. वर्मा, डॉ राजेंद्र गदिया , रवि शंकर साहू, गोपाल यादव, , बादल देवांगन , विवेक साहू धर्म साहू,अजय गुप्ता,नगर अध्यक्ष ओमकुमारी साहू,भूपेंद्र सोनी नगर पालिका उपाध्यक्ष,अभियान में जुड़े हुए .मातृशक्ति में श्रीमती अन्नपूर्णा देवांगन ,श्रीमती योगिता सिन्हा, सुश्री सरोज कंसारी, श्रीमती रेखा दिनेश तिवारी, उमा कंसारी,कल्याणी कंसारी, युवा कार्यकर्ता बादल देवांगन, छत्रेश तिवारी, रोशन सुंदर सिंह ठाकुर नागेंद्र वर्मा रामा यादव, चतुर जगत, राम रतन निषाद,हेमंत साहनी, पीएस वर्मा, प्रदीप मिश्रा रोहित साहू रूपो जगत, हेम सिंह पटेल , तुकाराम कंसारी,लाला पटेल, लला सोनवानी,का महत्वपूर्ण योगदान रहा.गायत्री परिवार ,श्री सालासर सुंदरकांड जन कल्याण समिति, रामायण मंडली, सभी धार्मिक मंडली , सभी अखाड़ा समिति, महिला मंडली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता,सभी गौशाला समिति ,युवा मंडली, समाजसेविका सहित सभी भक्तगण का इस महाभियान को सफल बनाने में भरपूर समर्थन मिला. इस अवसर पर नगर के लगभग 500 गौ भक्त उपस्थित रहें.2
- चाकू की नोक पर लूट: हिस्ट्रीशीटर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार रायपुर | रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले हिस्ट्रीशीटर सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो विधि के साथ संघर्षरत बालक भी शामिल हैं। क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सुजल लदेर ने थाना सरस्वती नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25-26 अप्रैल की दरम्यानी रात वह अपने दोस्त वैभव यादव के साथ स्कूटी से चंगोराभाठा से शिवानंद नगर जा रहा था। रात्रि करीब 2:40 बजे कुकुरबेड़ा गुरुद्वारा के पीछे, तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने चाकू दिखाकर डराया-धमकाया और मारपीट करते हुए वैभव यादव का आधार कार्ड तथा सुजल के गले से चांदी की चेन लूटकर फरार हो गए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया पीड़ितों से विस्तृत पूछताछ की गई आसपास के CCTV फुटेज खंगाले गए जांच के दौरान एक आरोपी की पहचान आकाश नायक उर्फ जेडी के रूप में हुई, जो थाना सरस्वती नगर का हिस्ट्रीशीटर है। ऐसे पकड़े गए आरोपी पुलिस ने आरोपी आकाश नायक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद दोनों नाबालिग आरोपियों को भी पकड़ लिया गया। बरामदगी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से: चांदी की लूटी हुई चेन आधार कार्ड घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू जब्त किया है। मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं 25 और 27 भी जोड़ी गई हैं। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड मुख्य आरोपी आकाश नायक उर्फ जेडी (24 वर्ष) थाना सरस्वती नगर का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ पहले से ही करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।1
- “दुर्ग में 3 साल की मासूम के साथ दरिंदगी की आशंका, आरोपी हिरासत में”1
- राजपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत जनपद पंचायत राजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बदौली में पण्डरी नाला स्थित श्मशान घाट के पास चेक डेम निर्माण कार्य ग्रामीणों के लिए आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनता जा रहा है। जल संरक्षण के साथ-साथ यह परियोजना रोजगार सृजन और खेती-किसानी में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन रही है। जानकारी के अनुसार, इस कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति 19.00385 लाख रुपये की लागत निर्माण कार्य 25 फरवरी 2026 से प्रारंभ किया गया। इस परियोजना में कुल 1169 मानव दिवस का प्रावधान रखा गया है, जिसमें श्रमिकों को प्रति दिवस 261 रुपये की दर से मजदूरी दी जा रही है। निर्माण कार्य की एजेंसी ग्राम पंचायत बदौली है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा मिला है। चेक डेम के निर्माण से क्षेत्र के लगभग 50 से 60 किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। किसान अब मक्का, सरसों, धान, अरहर, उड़द जैसी पारंपरिक फसलों के साथ-साथ परवल, भिंडी, बरबटी, मटर, लौकी, तरबूज और बैंगन जैसी सब्जियों की खेती भी कर पा रहे हैं। इससे न केवल खेती का दायरा बढ़ा है, बल्कि किसानों की आय में भी वृद्धि हो रही है। लाभान्वित किसानों में ईश्वर, करीमन, चलराम, बृजलाल, कपील, शिवचंद, चन्नु, उदय, सोमार, चन्द्रपाल और सुखसागर सहित कई अन्य किसान शामिल हैं, जो अलग-अलग रकबे में विविध फसलों की खेती कर रहे हैं। चेक डेम बनने से सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है, जिससे किसानों को अब मौसम पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा। ग्राम पंचायत बदौली के सरपंच सुरेश राम आंडिल्य ने बताया कि पहले ग्रामीणों को पानी रोकने के लिए बालू और मिट्टी से अस्थायी बांध बनाना पड़ता था, जिससे पर्याप्त पानी नहीं रुक पाता था और खेती प्रभावित होती थी। अब चेक डेम बनने से गांव में 50 से 60 किसानों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है और जीवन स्तर में सुधार आ रहा है। वहीं, ग्राम पंचायत सचिव नरेंद्र जायसवाल ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर इस चेक डेम का निर्माण कराया गया है। पहले सीमित संसाधनों के कारण किसान पूरी क्षमता से खेती नहीं कर पाते थे, लेकिन अब जल उपलब्धता बढ़ने से वे साल भर विभिन्न प्रकार की फसलें ले पा रहे हैं। बदौली का यह चेक डेम जल संरक्षण, रोजगार और कृषि विकास का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभर रहा है, जो ग्रामीण आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।3
- बारात से लौट रही बस पलटी, दादा ट्रेवल्स की बस में सवार थे 30 से अधिक बाराती… 17 लोगों को आई मामूली चोट, 2 सवार को गंभीर स्थिति में एम्स किया रेफर… देर रात की घटना, ग्राम मड़ियापार से दुर्ग तितुरडीह लौटते वक्त हुआ हादसा… दुर्ग जालबांधा मुख्य मार्ग पर ग्राम हिर्री में हुई घटना, सड़क से नीचे जा पलटी बस… बोरी थाना क्षेत्र का मामला, सामान्य घायलों का जिला अस्पताल दुर्ग में जारी है उपचार…1
- जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के द्वारा बोरे बासी दिवस 1 मई को बनाया जा रहा है। समय : 10 बजें स्थान : राजीव भवन दुर्ग,1
- अतरमरा के पुलिया में 18 किलो गांजा पानी में तैरता मिला,,, पाण्डुका/थाना क्षेत्र पांडुका के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अतरमरा के बड़े पुलिया में तैर रहे गांजा पैकेट को देखकर लोग हैरान रह गए और इसकी जानकारी जैसे गांव को लगी देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ा यह पहला मौका है जब इस तरह किसी पुल के नीचे पानी में गांजा की पैकेट तैयार रहा है बता दे की ग्राम पंचायत अतरमरा में पहले भी गांजा के अवैध व्यापार को लेकर कई बाते सामने आ चुकी है ।वही अंचल में बड़ी मात्रा में गांजा कारोबार चल रहा है । जतमई मार्ग से या फिर अंदरूनी गांव के रास्तों से यहां तक पहुंचता है।बड़े नहर में यह गांजा की पैकेट लगभग 18 किलो की बताई जा रही है जो छोटे-छोटे पैकेट में है।गांजा तस्करों द्वारा फेंका गया होगा मोहतरा से अतरमरा के बीच पड़ने वाले बड़े पुल में ये पैकेट तैरते देखा जा सकता है। ,,,,थाना प्रभारी पाण्डुका कृष्ण कुमार जांगड़े से पूछने पर बताया कि खबर मिला है अभी वही देखने जा रहे हैं जांच करने के बाद ही पता चलेगा कि कहां से आया है और कैसे यहां तक पहुंचा है।4