शनि धाम मंदिर किनारे देसी शराब भट्टी का विरोध, महिलाओं में आक्रोश पीलीभीत के कंझा हरैया गजरौला मार्ग पर स्थित शनि धाम मंदिर के पास देसी शराब की भट्टी लगाए जाने को लेकर ग्रामीणों, खासकर महिलाओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। महिलाओं ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि गांव और मंदिर के पास शराब की भट्टी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामला कंझा हरैया गांव का है, जहां शनि धाम मंदिर के किनारे देसी शराब भट्टी लगाए जाने की खबर से गांव में विरोध तेज हो गया है। बड़ी संख्या में महिलाएं एकजुट होकर इसका विरोध कर रही हैं। उनका कहना है कि मंदिर के पास इस तरह की गतिविधि से धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचेगी और गांव का माहौल भी खराब होगा। वहीं ग्राम प्रधान नीतू मित्रा ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई पूर्व जानकारी नहीं दी गई। उनका कहना है कि गांव की प्रधान होने के नाते उन्हें इस तरह के निर्णयों की जानकारी मिलनी चाहिए थी। इधर प्रशासन का तर्क है कि शराब बिक्री से होने वाली आमदनी का उपयोग सरकार द्वारा गरीब परिवारों को राशन उपलब्ध कराने में किया जाता है। इस पर ग्राम प्रधान नीतू मित्रा ने तंज कसते हुए कहा कि अगर शराब बेचकर ही राशन दिया जा रहा है तो फिर सीधे शराब ही बांट देनी चाहिए। वहीं क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि वे कानून को हाथ में नहीं लेना चाहते, बल्कि इस मुद्दे को शासन-प्रशासन के सामने उठाएंगे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीण महिलाएं

- पीलीभीत के कंझा हरैया गजरौला मार्ग पर स्थित शनि धाम मंदिर के पास देसी शराब की भट्टी लगाए जाने को लेकर ग्रामीणों, खासकर महिलाओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। महिलाओं ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि गांव और मंदिर के पास शराब की भट्टी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामला कंझा हरैया गांव का है, जहां शनि धाम मंदिर के किनारे देसी शराब भट्टी लगाए जाने की खबर से गांव में विरोध तेज हो गया है। बड़ी संख्या में महिलाएं एकजुट होकर इसका विरोध कर रही हैं। उनका कहना है कि मंदिर के पास इस तरह की गतिविधि से धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचेगी और गांव का माहौल भी खराब होगा। वहीं ग्राम प्रधान नीतू मित्रा ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई पूर्व जानकारी नहीं दी गई। उनका कहना है कि गांव की प्रधान होने के नाते उन्हें इस तरह के निर्णयों की जानकारी मिलनी चाहिए थी। इधर प्रशासन का तर्क है कि शराब बिक्री से होने वाली आमदनी का उपयोग सरकार द्वारा गरीब परिवारों को राशन उपलब्ध कराने में किया जाता है। इस पर ग्राम प्रधान नीतू मित्रा ने तंज कसते हुए कहा कि अगर शराब बेचकर ही राशन दिया जा रहा है तो फिर सीधे शराब ही बांट देनी चाहिए। वहीं क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि वे कानून को हाथ में नहीं लेना चाहते, बल्कि इस मुद्दे को शासन-प्रशासन के सामने उठाएंगे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीण महिलाएं1
- बढ़ते बिजली बिल और लगातार हो रही कटौती से परेशान उपभोक्ता अब सोलर ऊर्जा की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। घर हो या दुकान, लोग सोलर पैनल लगवाकर बिजली खर्च कम करने की योजना बना रहे हैं। लेकिन सोलर पैनल लगवाने से पहले कुछ अहम बातों की जानकारी होना बेहद जरूरी है, नहीं तो फायदा होने की बजाय नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, सोलर पैनल लगवाते समय उसकी गुणवत्ता, सही दिशा में इंस्टॉलेशन और भरोसेमंद कंपनी का चयन बेहद महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी योजनाओं की सही जानकारी भी होना जरूरी है। कई मामलों में देखा गया है कि गलत जानकारी या फर्जी कंपनियों के झांसे में आकर लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की जरूरत है। सोलर पैनल लगवाने से पहले पूरी जानकारी जुटाएं और विशेषज्ञों की सलाह लेकर ही निर्णय लें, ताकि लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।1
- हरि की पैड़ी हरिद्वार के प्रातः कालीन दर्शन करें और दिन को सफल बनायें।1
- मार सके न कोय दुश्मन दु:ख नहीं दें सके जो अपराधी होय (षड्यंत्र)1
- Post by समाचार Crime News1
- Post by Pankaj gupta1
- जनपदीय साइबर सेल ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी के ₹2,62,007.08 रुपये सुरक्षित वापस कराए। थाना कोतवाली क्षेत्र निवासी अरुण कुमार शर्मा (पूर्व मुख्य प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा) को 22 जनवरी 2026 को साइबर ठगों ने “बैंक ऑफ बड़ौदा पेंशन” के नाम पर कॉल कर एक APK फाइल डाउनलोड कराई, जिसके जरिए उनके खाते से ₹2,67,000 की धनराशि निकाल ली गई। पीड़ित द्वारा तत्काल साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराने पर टीम ने बिना देरी कार्रवाई शुरू की। उपनिरीक्षक करन सिंह और कांस्टेबल दीपक कुमार ने संबंधित बैंकों से समन्वय कर ठगी गई रकम में से ₹2,62,007.08 रुपये होल्ड कराकर वापस दिलाए। इसके बाद थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू की गई। घटना के बाद 10 अप्रैल 2026 को पीड़ित ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर इंस्पेक्टर अपराध आदेश कुमार और साइबर सेल टीम के कार्य की सराहना की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने उत्कृष्ट कार्य के लिए टीम को ₹5000 का पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। अपील: पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या APK फाइल को बिना सत्यापन डाउनलोड न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी साइबर सेल से संपर्क करें।2
- धान और गेहूं के खरीद के दौरान सरकारी कर्मचारी और काश्तकारों में जो टकराव होता है उसे कैसे रोका जा सकता है1