Shuru
Apke Nagar Ki App…
टहरौली में छात्र छात्राओं ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा आपको बता दें आज शनिवार को समय 2 बजे कस्बे के आलोक नायक इंटर कॉलेज टहरौली में स्वतंत्रता दिवस के 80 वें अवसर पर कस्बे के मुख्य बस स्टैण्ड बाजार से होकर तहसील मुख्यालय से होकर हजारों की संख्या में छात्र छात्राओं ने देश भक्ति के नारों के साथ विशाल तिरंगा यात्रा स्कूल प्रबंधक आशाराम कुशवाहा एवं प्रधानाचार्य विपिन बिहारी शर्मा के नेतृत्व में देश भक्ति के गानों से ओत प्रोत होकर यात्रा को निकाला गया है
Sanjay kushwaha
टहरौली में छात्र छात्राओं ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा आपको बता दें आज शनिवार को समय 2 बजे कस्बे के आलोक नायक इंटर कॉलेज टहरौली में स्वतंत्रता दिवस के 80 वें अवसर पर कस्बे के मुख्य बस स्टैण्ड बाजार से होकर तहसील मुख्यालय से होकर हजारों की संख्या में छात्र छात्राओं ने देश भक्ति के नारों के साथ विशाल तिरंगा यात्रा स्कूल प्रबंधक आशाराम कुशवाहा एवं प्रधानाचार्य विपिन बिहारी शर्मा के नेतृत्व में देश भक्ति के गानों से ओत प्रोत होकर यात्रा को निकाला गया है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- टहरौली में छात्र छात्राओं ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा आपको बता दें आज शनिवार को समय 2 बजे कस्बे के आलोक नायक इंटर कॉलेज टहरौली में स्वतंत्रता दिवस के 80 वें अवसर पर कस्बे के मुख्य बस स्टैण्ड बाजार से होकर तहसील मुख्यालय से होकर हजारों की संख्या में छात्र छात्राओं ने देश भक्ति के नारों के साथ विशाल तिरंगा यात्रा स्कूल प्रबंधक आशाराम कुशवाहा एवं प्रधानाचार्य विपिन बिहारी शर्मा के नेतृत्व में देश भक्ति के गानों से ओत प्रोत होकर यात्रा को निकाला गया है1
- Indipendent day ke uplakshay me Prathmik vidhyalaya harijanbasti me Fahraya gaya Tiranga3
- *स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय में डॉ. बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा न रखे जाने का आरोप* झांसी, तहसील टहरौली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय माधोपुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डॉ. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को विद्यालय परिसर में स्थापित/रखा नहीं गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विद्यालय में पदस्थ प्रधानाध्यापक द्वारा जानबूझकर बाबा साहब की प्रतिमा को विद्यालय में नहीं रखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि देश आज स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रीय पर्व मना रहा है। ऐसे में संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के प्रति सम्मान प्रकट किया जाना चाहिए। विद्यालय में उनकी प्रतिमा न रखे जाने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मामले की जांच कराए जाने तथा विद्यालय में राष्ट्रीय महापुरुषों के सम्मान एवं शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।1
- बहुत सुंदर बात कही इस बच्चे ने सलूट है इसको 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳#जय हिंद जय भारत1
- उबौरा में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति कार्यक्रमों से गूंजा स्कूल परिसर1
- थाना टोडी फतेहपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस **टोडी फतेहपुर।** 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना टोडी फतेहपुर परिसर में शनिवार को पूरे उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक **पवन जायसवाल** ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक पवन जायसवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से संविधान के प्रति निष्ठा रखते हुए ईमानदारी, निष्पक्षता एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया तथा देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह में थाना टोडी फतेहपुर के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पूरे थाना परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सेवा का संकल्प लिया।1
- स्वतंत्रता दिवस पर युवा नेता कौशल पटेल बिजौरा और राज यादव सेमरी की अगुवाई में निकली विशाल तिरंगा बाइक रैली एरच चुंगी गुरसरांय से पण्डवाहा तक गूंजा देशभक्ति का संदेश गुरसरांय(झांसी)- 15 अगस्त,स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर युवा नेता कौशल पटेल बिजौरा,क्षेत्रीय सचिव अपना दल राज यादव सेमरी की अगुवाई में विशाल बाइक रैली एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। एरच चुंगी गुरसरांय से शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा पण्डवाहा तक निकाली गई,जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं एवं समर्थकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा मार्ग भारत माता की जय,वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से गूंजता रहा। बाइक सवारों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।युवा नेता कौशल पटेल बिजौरा राज यादव सेमरी जिला पंचायत प्रत्याशी बिलाटी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर देता है। युवाओं को राष्ट्र की एकता,अखंडता और विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।तिरंगा यात्रा के माध्यम से क्षेत्रवासियों को देशभक्ति,राष्ट्रप्रेम,सामाजिक एकता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया गया। यात्रा के समापन पर सभी ने देश की प्रगति और मजबूत राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया।2
- डॉक्टर शिवम गौतम ने देश के वीर जवानों को नमन कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी1