Shuru
Apke Nagar Ki App…
कपड़ा दुकान में एक ऐसा भी कपडा होता है जिसका रेट यानी कि कितना /₹ mitter है बताना नहीं परता
Ganpat mahakal User1940
कपड़ा दुकान में एक ऐसा भी कपडा होता है जिसका रेट यानी कि कितना /₹ mitter है बताना नहीं परता
- Mr. Deva BihariBanka, Bihar🤝1 hr ago
More news from बिहार and nearby areas
- सिमरी बख्तियारपुर बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच - 107 पर भौरा पुल के पास गुरुवार की अहले सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहाँ एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से जा टकराई.टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए.इस हादसे में पूर्णिया जिले के बरहरा कोठी प्रखंड के अंचलाधिकारी मोहन कुमार शर्मा समेत कुल पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए.प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, सीओ मोहन कुमार शर्मा एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए सिमरी बख्तियारपुर आए थे और गुरुवार सुबह करीब 5 बजे वापस सहरसा अपने घर महरथा लौट रहे थे.इसी दौरान भौरा पुल के पास चालक को झपकी आ गई, जिससे यह हादसा हुआ. निजी क्लिनिक में चल रहा है इलाज हादसे में घायल सभी लोग सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं.इनकी पहचान बरहरा कोठी के सीओ मोहन कुमार शर्मा, अमित कुमार, राकेश कुमार, आलोक कुमार एवं बंटी कुमार के रूप में की गई है.घटना के बाद सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर ले जाया गया.जहां प्राथमिक उपचार के बाद सीओ मोहन कुमार शर्मा सहित सभी जख्मियों को सहरसा रेफर कर दिया गया.फिलहाल सभी घायलों का इलाज सहरसा के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है.दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी स्कॉर्पियो बताई जा रही है.जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 11 बीयू 8935 है.इस संबंध में सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है और मामले की जांच की जा रही है. थाना को अग्रतर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.1
- सुपर एडिटिंग1
- बिहार के मधेपुरा में बेखौफ बदमाशों ने आधी रात एक घर को निशाना बनाया। मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के सुखासन वार्ड संख्या-06 में ताला तोड़कर चोर लाखों की संपत्ति लेकर फरार हो गए। सोने-चांदी के जेवरात से लेकर नकदी और महंगे कपड़े तक,सब कुछ चोरों ने साफ कर दिया। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। सन्नाटा… आधी रात का वक्त… और फिर ताले पर वार। मधेपुरा के सुखासन वार्ड संख्या-06 में चोरों ने गुरुवार देर रात एक घर को निशाना बनाया। मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा गया और बदमाश अंदर दाखिल हो गए। घर के अंदर रखा कीमती सामान एक-एक कर समेट लिया गया। पीड़ित राजकमल सिंह के मुताबिक, सोने-चांदी के जेवरात—अंगूठी, चेन, कान की बाली और पायल—चोरी हो गए। दुकान निर्माण के लिए रखे 60 से 70 हजार रुपये नकद भी गायब हैं। इतना ही नहीं, कुछ महंगे कपड़े भी चोर अपने साथ ले गए। पीड़ित का दावा है कि कुल मिलाकर 8 से 9 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ हुआ है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सदर थाना अध्यक्ष बिमलेंदु ने कहा है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। बाइट: राजकमल सिंह, पीड़ित रात करीब 12 बजे के बाद चोर घर में घुसे। मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया। सोने-चांदी के जेवरात, 60-70 हजार रुपये नकद और अन्य सामान ले गए। कुल मिलाकर 8-9 लाख की चोरी हुई है। प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग है। फिलहाल मधेपुरा में जिस तरह से चोरों ने आधी रात घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी को अंजाम दिया है, स्थानीय लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस सीसीटीवी के सहारे कितनी जल्दी इन बदमाशों तक पहुंच पाती है।4
- बिहार के शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र स्थित मीनापुर बाघा गांव में शादी के महज 10 दिन बाद एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। घरेलू विवाद के बाद नवविवाहिता ने अपने पति मोहम्मद मुन्ना पर कथित रूप से खौलता तेल डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही घर में तनाव का माहौल था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह घटना रिश्तों में बढ़ते तनाव और संवाद की कमी पर गंभीर सवाल खड़े करती है।1
- नयानगर में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया मौके पर चीनी मिल के जीएम अशोक मित्तल, औरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बैजनाथ झा, नयानगर पंचायत मुखिया कन्हैया सिंह, सरपंच गुड्डू सिंह आदि मौजूद थे।1
- भीठ भगवानपुर पंचायत में वार्ड संख्या 05 में 2023 ईस्वी से मधेपुर अंचल कार्यालय का अतिक्रमण बाद संख्या –31/2023–24 है जो कि सब कुछ आदेश होने के बावजूद बार बार कर्मचारी सब जांच करने जाता है और अतिक्रमण मुक्त नहीं होता है ? न्यूज़ फुल देव जी मधेपुर मधुबनी #Bihar #news #viral #trending1
- दिल पर हाथ रखकर बोलिए… Bihar Vidhan Sabha में Nitish Kumar के सामने मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान | Bihar Politics ,#NitishKumar #MaithiliThakur #BiharVidhanSabha #BiharPolitics #BiharNews BreakingNews singhnews jasmantsingh BiharNews trending MaithiliThakur1
- Post by Md Azad Idrisi Journlist1
- Post by Rajkumar Sada1