logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पूर्णिया के सीओ का सहरसा में एक्सीडेंट.. सिमरी बख्तियारपुर  बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच - 107 पर भौरा पुल के पास गुरुवार की अहले सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहाँ एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से जा टकराई.टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए.इस हादसे में पूर्णिया जिले के  बरहरा कोठी प्रखंड के अंचलाधिकारी मोहन कुमार शर्मा समेत कुल पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए.प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, सीओ मोहन कुमार शर्मा एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए सिमरी बख्तियारपुर आए थे और गुरुवार सुबह करीब 5 बजे वापस सहरसा अपने घर महरथा लौट रहे थे.इसी दौरान भौरा पुल के पास चालक को झपकी आ गई, जिससे यह हादसा हुआ. निजी क्लिनिक में चल रहा है इलाज हादसे में घायल सभी लोग सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं.इनकी पहचान बरहरा कोठी के सीओ मोहन कुमार शर्मा, अमित कुमार, राकेश कुमार,  आलोक कुमार एवं बंटी कुमार के रूप में की गई है.घटना के बाद सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर ले जाया गया.जहां प्राथमिक उपचार के बाद  सीओ मोहन कुमार शर्मा सहित सभी जख्मियों को सहरसा रेफर कर दिया गया.फिलहाल सभी घायलों का इलाज सहरसा के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है.दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी स्कॉर्पियो बताई जा रही है.जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर  बीआर 11 बीयू 8935 है.इस संबंध में सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है और मामले की जांच की जा रही है. थाना को अग्रतर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

20 hrs ago
user_Ayush Kumar
Ayush Kumar
सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा, बिहार•
20 hrs ago

पूर्णिया के सीओ का सहरसा में एक्सीडेंट.. सिमरी बख्तियारपुर  बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच - 107 पर भौरा पुल के पास गुरुवार की अहले सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहाँ एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से जा टकराई.टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए.इस हादसे में पूर्णिया जिले के  बरहरा कोठी प्रखंड के अंचलाधिकारी मोहन कुमार शर्मा समेत कुल पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए.प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, सीओ मोहन कुमार शर्मा एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए सिमरी बख्तियारपुर आए थे और गुरुवार सुबह करीब 5 बजे वापस सहरसा अपने घर महरथा लौट रहे थे.इसी दौरान भौरा पुल के पास चालक को झपकी आ गई, जिससे यह हादसा हुआ. निजी क्लिनिक में चल रहा है इलाज हादसे में घायल सभी लोग सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं.इनकी पहचान बरहरा कोठी के सीओ मोहन कुमार शर्मा, अमित कुमार, राकेश कुमार,  आलोक कुमार एवं बंटी कुमार के रूप में की गई है.घटना के बाद सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर ले जाया गया.जहां प्राथमिक उपचार के बाद  सीओ मोहन कुमार शर्मा सहित सभी जख्मियों को सहरसा रेफर कर दिया गया.फिलहाल सभी घायलों का इलाज सहरसा के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है.दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी स्कॉर्पियो बताई जा रही है.जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर  बीआर 11 बीयू 8935 है.इस संबंध में सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है और मामले की जांच की जा रही है. थाना को अग्रतर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

More news from बिहार and nearby areas
  • बलवाहाट स्थित प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर धाम में आयोजित राजकीय बाबा मटेश्वर महोत्सव का भव्य समापन बॉलीवुड संगीत और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ यादगार बन गया.अंतिम दिन यानी बुधवार की शाम बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका भाव्या पंडित ने अपनी मधुर आवाज और शानदार प्रस्तुति से देर रात तक श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया.फिल्म सन ऑफ सरदार में चर्चित गीत गा चुकी गायिका भाव्या पंडित मंच पर पहुंचते ही दर्शकों का दिल जीत लिया.उनके स्वागत में तालियों की गड़गड़ाहट और जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा.उन्होंने बाबा मटेश्वर की वंदना के साथ प्रस्तुति की शुरुआत भावपूर्ण गीतों से की. इसके बाद सलाम - ए - इश्क.., होलिया में उड़े रे गुलाल.., रश्क - ए - कमर.. सहित लोकगायिका स्व शारदा सिन्हा के गीतों की प्रस्तुति ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया.इसके बाद उन्होंने रोमांटिक व लोकप्रिय गीतों की झड़ी लगा दी.इसके बाद रानी तू मै राजा.. गाने पर युवा दर्शक झूम उठे.इसके बाद एक से बढ़कर एक पंजाबी गाने गा दौरान दर्शकों को मतवाला कर दिया.इस दौरान दर्शकों ने मोबाइल फ्लैशलाइट जलाकर उत्साह बढ़ाया, जिससे पूरा पंडाल रोशनी और संगीत से जगमगा उठा.साथ ही युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी गीतों की धुन पर झूमते नजर आए. कार्यक्रम के दौरान गायिका ने कहा कि बाबा मटेश्वर धाम की पावन भूमि पर प्रस्तुति देना उनके लिए सौभाग्य की बात है.यहां का स्नेह और उत्साह वह हमेशा याद रखूंगी. उन्होंने अपनी प्रस्तुति बाबा को समर्पित करते हुए धार्मिक स्थल पर गायन को आध्यात्मिक अनुभव बताया.महोत्सव के दौरान सचिन झांकी ग्रुप के कलाकारों ने आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी.वहीं स्थानीय कलाकार विक्रम बिहारी, गुड्डू राजा, अजय वाडकर, रंजू लता, आरती आर्य, सोनी यदुवंशी, संजना, वेद प्रकाश, कन्हैया सिंह, उर्वशी ठाकुर तथा बैजनाथ बैंड सहित कई कलाकारों ने हिंदी, भोजपुरी और गजल गायकी से श्रोताओं का मन मोह लिया. भक्ति, संस्कृति और संगीत के संगम से सजा बाबा मटेश्वर महोत्सव एक बार फिर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन के रूप में स्थापित हुआ. कार्यक्रम कला एवं संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन और बाबा मटेश्वर धाम न्यास समिति के तत्वावधान में आयोजित किया गया था. अंत में पूर्व विधायक सह न्यास समिति अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार, एसडीओ आलोक राय, डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर, कार्यपालक पदाधिकारी रामविलास दास, बीडीओ जयकिशन सहित कई जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने अतिथि एवं स्थानीय कलाकारों को सम्मानित किया. इस मौके पर आरओ खुशबू कुमारी, बलवाहाट थानाध्यक्ष राजू कुमार, प्रखंड प्रमुख शबनम कुमारी, पुष्पलता यादव, जगधर यादव, नप उपसभापति प्रतिनिधि सह वार्ड पार्षद विकास कुमार विक्की, मुखिया संजीव जायसवाल, मुखिया प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह, ललन यादव, विनय यादव,  प्रियरंजन चौधरी, मुन्ना भगत, कृष्ण कन्हैया, सौरव कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
    1
    बलवाहाट स्थित प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर धाम में आयोजित राजकीय बाबा मटेश्वर महोत्सव का भव्य समापन बॉलीवुड संगीत और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ यादगार बन गया.अंतिम दिन यानी बुधवार की शाम बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका भाव्या पंडित ने अपनी मधुर आवाज और शानदार प्रस्तुति से देर रात तक श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया.फिल्म सन ऑफ सरदार में चर्चित गीत गा चुकी गायिका भाव्या पंडित मंच पर पहुंचते ही दर्शकों का दिल जीत लिया.उनके स्वागत में तालियों की गड़गड़ाहट और जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा.उन्होंने बाबा मटेश्वर की वंदना के साथ प्रस्तुति की शुरुआत भावपूर्ण गीतों से की. इसके बाद सलाम - ए - इश्क.., होलिया में उड़े रे गुलाल.., रश्क - ए - कमर.. सहित लोकगायिका स्व शारदा सिन्हा के गीतों की प्रस्तुति ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया.इसके बाद उन्होंने रोमांटिक व लोकप्रिय गीतों की झड़ी लगा दी.इसके बाद रानी तू मै राजा.. गाने पर युवा दर्शक झूम उठे.इसके बाद एक से बढ़कर एक पंजाबी गाने गा दौरान दर्शकों को मतवाला कर दिया.इस दौरान दर्शकों ने मोबाइल फ्लैशलाइट जलाकर उत्साह बढ़ाया, जिससे पूरा पंडाल रोशनी और संगीत से जगमगा उठा.साथ ही युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी गीतों की धुन पर झूमते नजर आए. कार्यक्रम के दौरान गायिका ने कहा कि बाबा मटेश्वर धाम की पावन भूमि पर प्रस्तुति देना उनके लिए सौभाग्य की बात है.यहां का स्नेह और उत्साह वह हमेशा याद रखूंगी. उन्होंने अपनी प्रस्तुति बाबा को समर्पित करते हुए धार्मिक स्थल पर गायन को आध्यात्मिक अनुभव बताया.महोत्सव के दौरान सचिन झांकी ग्रुप के कलाकारों ने आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी.वहीं स्थानीय कलाकार विक्रम बिहारी, गुड्डू राजा, अजय वाडकर, रंजू लता, आरती आर्य, सोनी यदुवंशी, संजना, वेद प्रकाश, कन्हैया सिंह, उर्वशी ठाकुर तथा बैजनाथ बैंड सहित कई कलाकारों ने हिंदी, भोजपुरी और गजल गायकी से श्रोताओं का मन मोह लिया. भक्ति, संस्कृति और संगीत के संगम से सजा बाबा मटेश्वर महोत्सव एक बार फिर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन के रूप में स्थापित हुआ. कार्यक्रम कला एवं संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन और बाबा मटेश्वर धाम न्यास समिति के तत्वावधान में आयोजित किया गया था. अंत में पूर्व विधायक सह न्यास समिति अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार, एसडीओ आलोक राय, डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर, कार्यपालक पदाधिकारी रामविलास दास, बीडीओ जयकिशन सहित कई जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने अतिथि एवं स्थानीय कलाकारों को सम्मानित किया. इस मौके पर आरओ खुशबू कुमारी, बलवाहाट थानाध्यक्ष राजू कुमार, प्रखंड प्रमुख शबनम कुमारी, पुष्पलता यादव, जगधर यादव, नप उपसभापति प्रतिनिधि सह वार्ड पार्षद विकास कुमार विक्की, मुखिया संजीव जायसवाल, मुखिया प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह, ललन यादव, विनय यादव,  प्रियरंजन चौधरी, मुन्ना भगत, कृष्ण कन्हैया, सौरव कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
    user_Ayush Kumar
    Ayush Kumar
    सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा, बिहार•
    20 hrs ago
  • arraha sour bazar saharsa humman mandir ka pass shuriya east word no 7
    1
    arraha sour bazar saharsa humman mandir ka pass shuriya east word no 7
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    1 hr ago
  • कपड़ा दुकान में एक ऐसा भी कपडा होता है जिसका रेट यानी कि कितना /₹ mitter है बताना नहीं परता
    1
    कपड़ा दुकान में एक ऐसा भी कपडा होता है जिसका रेट यानी कि कितना /₹ mitter है बताना नहीं परता
    user_Ganpat mahakal User1940
    Ganpat mahakal User1940
    Bed shop Saharsa, Bihar•
    12 hrs ago
  • ✍️ जन-संवाददाता प्रतिनिधि, बिहार 📍
    1
    ✍️ जन-संवाददाता प्रतिनिधि, बिहार 📍
    user_जन:संवाददाता®जsd
    जन:संवाददाता®जsd
    शिक्षा-स्वास्थ्य-कानून जनसरोकार शोध कथा Saur Bazar, Saharsa•
    13 hrs ago
  • सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के खजुरी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 10 गोठ टोला में आयोजित तीन दिवसीय श्री रामचरित मानस यज्ञ यज्ञ को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। इसको लेकर आयोजन समिति के सदस्य ने बताया की 20 फरबरी को कलश स्थापना, मूर्ति पूजन के साथ यज्ञ की शुरुआत की जाएगी और 21 फरबरी से 23 फरवरी तक दिन के एक बजे से रात्रि आठ बजे तक कथावाचक अयोध्या धाम एवं मिथिला धाम से पहुंचे श्री पंडित किशोरी प्रिया, श्री आचार्य विकास तिवारी जी महाराज और श्री मिथलेश दास बाबा द्वारा धार्मिक प्रवचन दिया जाएगा साथ ही रात्रि 9 बजे से रास लीला का भी आयोजन किया जाएगा। इस प्रकार के कार्यक्रम से आसपास के गांवों में भक्तिमय माहौल देखा जा रहा है।
    1
    सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के खजुरी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 10 गोठ टोला में आयोजित तीन दिवसीय श्री रामचरित मानस यज्ञ यज्ञ को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। इसको लेकर आयोजन समिति के सदस्य ने बताया की 20 फरबरी को कलश स्थापना, मूर्ति पूजन के साथ यज्ञ की शुरुआत की जाएगी और 21 फरबरी से 23 फरवरी तक दिन के एक बजे से रात्रि आठ बजे तक कथावाचक अयोध्या धाम एवं मिथिला धाम से पहुंचे श्री पंडित किशोरी प्रिया, श्री आचार्य विकास तिवारी जी महाराज और श्री मिथलेश दास बाबा द्वारा धार्मिक प्रवचन दिया जाएगा साथ ही रात्रि 9 बजे से रास लीला का भी आयोजन किया जाएगा। इस प्रकार के कार्यक्रम से आसपास के गांवों में भक्तिमय माहौल देखा जा रहा है।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    20 hrs ago
  • Bihra BajajSaharsa
    1
    Bihra BajajSaharsa
    user_Rambol Kumar
    Rambol Kumar
    सतर कटैया, सहरसा, बिहार•
    20 hrs ago
  • युवती ने घर से भागकर की शादी, सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कही अपनी बात। मामले की जांच जारी।
    1
    युवती ने घर से भागकर की शादी, सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कही अपनी बात। मामले की जांच जारी।
    user_ANISH KUMAR
    ANISH KUMAR
    बेलदौर, खगड़िया, बिहार•
    22 hrs ago
  • सिमरी बख्तियारपुर  बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच - 107 पर भौरा पुल के पास गुरुवार की अहले सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहाँ एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से जा टकराई.टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए.इस हादसे में पूर्णिया जिले के  बरहरा कोठी प्रखंड के अंचलाधिकारी मोहन कुमार शर्मा समेत कुल पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए.प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, सीओ मोहन कुमार शर्मा एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए सिमरी बख्तियारपुर आए थे और गुरुवार सुबह करीब 5 बजे वापस सहरसा अपने घर महरथा लौट रहे थे.इसी दौरान भौरा पुल के पास चालक को झपकी आ गई, जिससे यह हादसा हुआ. निजी क्लिनिक में चल रहा है इलाज हादसे में घायल सभी लोग सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं.इनकी पहचान बरहरा कोठी के सीओ मोहन कुमार शर्मा, अमित कुमार, राकेश कुमार,  आलोक कुमार एवं बंटी कुमार के रूप में की गई है.घटना के बाद सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर ले जाया गया.जहां प्राथमिक उपचार के बाद  सीओ मोहन कुमार शर्मा सहित सभी जख्मियों को सहरसा रेफर कर दिया गया.फिलहाल सभी घायलों का इलाज सहरसा के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है.दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी स्कॉर्पियो बताई जा रही है.जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर  बीआर 11 बीयू 8935 है.इस संबंध में सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है और मामले की जांच की जा रही है. थाना को अग्रतर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.
    1
    सिमरी बख्तियारपुर 
बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच - 107 पर भौरा पुल के पास गुरुवार की अहले सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहाँ एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से जा टकराई.टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए.इस हादसे में पूर्णिया जिले के  बरहरा कोठी प्रखंड के अंचलाधिकारी मोहन कुमार शर्मा समेत कुल पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए.प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, सीओ मोहन कुमार शर्मा एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए सिमरी बख्तियारपुर आए थे और गुरुवार सुबह करीब 5 बजे वापस सहरसा अपने घर महरथा लौट रहे थे.इसी दौरान भौरा पुल के पास चालक को झपकी आ गई, जिससे यह हादसा हुआ.
निजी क्लिनिक में चल रहा है इलाज
हादसे में घायल सभी लोग सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं.इनकी पहचान बरहरा कोठी के सीओ मोहन कुमार शर्मा, अमित कुमार, राकेश कुमार,  आलोक कुमार एवं बंटी कुमार के रूप में की गई है.घटना के बाद सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर ले जाया गया.जहां प्राथमिक उपचार के बाद  सीओ मोहन कुमार शर्मा सहित सभी जख्मियों को सहरसा रेफर कर दिया गया.फिलहाल सभी घायलों का इलाज सहरसा के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है.दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी स्कॉर्पियो बताई जा रही है.जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर 
बीआर 11 बीयू 8935 है.इस संबंध में सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है और मामले की जांच की जा रही है. थाना को अग्रतर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.
    user_Ayush Kumar
    Ayush Kumar
    सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा, बिहार•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.