logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

31 मई 2026, बुलन्दशहर जनपद की दिनभर की प्रमुख खबरें (BTN24) 1. नाले में गिरी मासूम चारु कश्यप की तलाश के लिए NDRF, SDRF, नगर पालिका और जिला प्रशासन की टीमों ने पूरे दिन सर्च ऑपरेशन चलाया। देर रात तक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल सका। "ओम कांता अंडरवाटर डाइविंग सर्विस' के गोताखोरों ने वीडियो जारी कर मदद की पेशकश की है। 2. जनपद में 31 जुलाई से भारी और हल्के वाहनों के लिए विशेष डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। 3.चोला क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड अटेंडेंट राकेश सोलंकी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रारंभिक तौर पर पारिवारिक व भूमि विवाद को कारण माना जा रहा है। 4. मौसम अपडेट: दिनभर रुक-रुक कर बारिश का दौर रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भी बारिश की संभावना जताई है। ताज़ा खबरों के लिए "Bulandshahr Times News" को फॉलो और सब्सक्राइब अवश्य करें।

8 hrs ago
user_Bulandshahr Times News
Bulandshahr Times News
Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago
16e2f7aa-95da-4d59-a552-5b611989829d

31 मई 2026, बुलन्दशहर जनपद की दिनभर की प्रमुख खबरें (BTN24) 1. नाले में गिरी मासूम चारु कश्यप की तलाश के लिए NDRF, SDRF, नगर पालिका और जिला प्रशासन की टीमों ने पूरे दिन सर्च ऑपरेशन चलाया। देर रात तक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल सका। "ओम कांता अंडरवाटर डाइविंग सर्विस' के गोताखोरों ने वीडियो जारी कर मदद की पेशकश की है। 2. जनपद में 31 जुलाई से भारी और हल्के वाहनों के लिए विशेष डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। 3.चोला क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड अटेंडेंट राकेश सोलंकी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रारंभिक तौर पर पारिवारिक व भूमि विवाद को कारण माना जा रहा है। 4. मौसम अपडेट: दिनभर रुक-रुक कर बारिश का दौर रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भी बारिश की संभावना जताई है। ताज़ा खबरों के लिए "Bulandshahr Times News" को फॉलो और सब्सक्राइब अवश्य करें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, महिलाओं ने भक्ति भाव से किया नृत्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, महिलाओं ने भक्ति भाव से किया नृत्य बाबूगढ़ छावनी। फौजी कॉलोनी, बछलोता रोड स्थित कथा स्थल पर शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया और भक्ति गीतों पर आनंदपूर्वक नृत्य करते हुए नगर में भ्रमण किया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा। यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद रहा। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ कलश यात्रा का स्वागत किया। आयोजन समिति के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 31 जुलाई 2026 से 6 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से किया जाएगा। कथा का वाचन पूज्य गोपाल दास गुरु जी द्वारा किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि प्रतिदिन कथा के उपरांत महाप्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है। कथा आयोजन में बांके बिहारी जी, राधा रानी जी एवं खाटू श्याम जी के भक्तों का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।
    4
    कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, महिलाओं ने भक्ति भाव से किया नृत्य
कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, महिलाओं ने भक्ति भाव से किया नृत्य
बाबूगढ़ छावनी। फौजी कॉलोनी, बछलोता रोड स्थित कथा स्थल पर शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया और भक्ति गीतों पर आनंदपूर्वक नृत्य करते हुए नगर में भ्रमण किया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा।
यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद रहा। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ कलश यात्रा का स्वागत किया। आयोजन समिति के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 31 जुलाई 2026 से 6 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से किया जाएगा। कथा का वाचन पूज्य गोपाल दास गुरु जी द्वारा किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि प्रतिदिन कथा के उपरांत महाप्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है। कथा आयोजन में बांके बिहारी जी, राधा रानी जी एवं खाटू श्याम जी के भक्तों का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।
    user_Amit Kumar
    Amit Kumar
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • धौलाना विधानसभा 58 में चुनावी माहौल तेज | दिग्विजय शिशोदिया का गांव-गांव जनसंपर्क | स्थानीय चेहरे की बढ़ी चर्चा जनपद हापुड़ की धौलाना विधानसभा 58 में चुनावी गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। समाजवादी पार्टी से भावी उम्मीदवार के रूप में चर्चित समाजसेवी दिग्विजय शिशोदिया लगातार गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इस दौरान वे ग्रामीणों से मुलाकात कर स्थानीय मुद्दों पर संवाद कर रहे हैं। समर्थकों का कहना है कि स्थानीय चेहरे के रूप में उनकी सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, किसी भी उम्मीदवार के वास्तविक जनसमर्थन का आकलन चुनाव और मतदान के बाद ही स्पष्ट होगा। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel Subscribe करना न भूलें। STAR भारत न्यूज़ 24 कैमरामैन के साथ: शराफत सैफी | हापुड़
    1
    धौलाना विधानसभा 58 में चुनावी माहौल तेज | दिग्विजय शिशोदिया का गांव-गांव जनसंपर्क | स्थानीय चेहरे की बढ़ी चर्चा
जनपद हापुड़ की धौलाना विधानसभा 58 में चुनावी गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। समाजवादी पार्टी से भावी उम्मीदवार के रूप में चर्चित समाजसेवी दिग्विजय शिशोदिया लगातार गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इस दौरान वे ग्रामीणों से मुलाकात कर स्थानीय मुद्दों पर संवाद कर रहे हैं।
समर्थकों का कहना है कि स्थानीय चेहरे के रूप में उनकी सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, किसी भी उम्मीदवार के वास्तविक जनसमर्थन का आकलन चुनाव और मतदान के बाद ही स्पष्ट होगा।
वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel Subscribe करना न भूलें।
STAR भारत न्यूज़ 24
कैमरामैन के साथ: शराफत सैफी | हापुड़
    user_Star Bharat News 24
    Star Bharat News 24
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Delhi jantar mantar ➡PM मोदी पर टिप्पणी करने के लिए माफ़ी मांगी ➡जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान अभद्र टिप्पणी की ➡हाथ जोड़कर माफ़ी मांगते हुए अपना एक वीडियो जारी किया
    2
    Delhi jantar mantar

➡PM मोदी पर टिप्पणी करने के लिए माफ़ी मांगी
➡जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान अभद्र टिप्पणी की
➡हाथ जोड़कर माफ़ी मांगते हुए अपना एक वीडियो जारी किया
    user_Duniya Direct news
    Duniya Direct news
    Voice of people गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
  • हापुड़ पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 शातिर गिरफ्तार, 9 चोरी के वाहन बरामद थाना हापुड़ देहात पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी के कुल 9 दुपहिया वाहन बरामद किए हैं, जिनमें 8 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी शामिल है। इसके अलावा आरोपियों के पास से अवैध असलहा और अवैध चाकू भी बरामद हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी एनसीआर क्षेत्र सहित विभिन्न जनपदों से वाहन चोरी कर उन्हें कम कीमत पर बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे। दोनों आरोपी पेशेवर वाहन चोर हैं और इनके खिलाफ दिल्ली, अमरोहा, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद तथा हापुड़ में चोरी, लूट, हत्या, गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट समेत करीब तीन दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    3
    हापुड़ पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 शातिर गिरफ्तार, 9 चोरी के वाहन बरामद
थाना हापुड़ देहात पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी के कुल 9 दुपहिया वाहन बरामद किए हैं, जिनमें 8 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी शामिल है। इसके अलावा आरोपियों के पास से अवैध असलहा और अवैध चाकू भी बरामद हुए हैं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी एनसीआर क्षेत्र सहित विभिन्न जनपदों से वाहन चोरी कर उन्हें कम कीमत पर बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे। दोनों आरोपी पेशेवर वाहन चोर हैं और इनके खिलाफ दिल्ली, अमरोहा, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद तथा हापुड़ में चोरी, लूट, हत्या, गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट समेत करीब तीन दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Amit Kumar
    Amit Kumar
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • गाजियाबाद की दरोगा अस्मिता डे द्वारा कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास गाजियाबाद में तैनात दरोगा अस्मिता डे ने शुक्रवार को कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है। उन्होंने जूडो में कनाडा की खिलाड़ी को मात दी। अस्मिता डे त्रिपुरा की रहने वाली है और यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिला 48 किलोग्राम भार वर्ग की जूडो स्पर्धा में जनपद गाजियाबाद में नियुक्त, उत्तर प्रदेश पुलिस की उपनिरीक्षक अस्मिता डे द्वारा ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अर्जित किए जाने के गौरवपूर्ण अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, राजीव कृष्ण द्वारा संदेश किया गया है। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित *कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की "महिला 48 किलोग्राम भार वर्ग की जूडो स्पर्धा" में गाजियाबाद में नियुक्त उपनिरीक्षक अस्मिता डे द्वारा स्वर्ण पदक* अर्जित करना उत्तर प्रदेश पुलिस, उत्तर प्रदेश तथा समस्त देश के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय जूडो खिलाड़ी बनकर उन्होंने भारतीय खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। उनकी यह उपलब्धि अनुशासन, दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम एवं उत्कृष्टता जैसे उन मूल्यों का सशक्त प्रतीक है, जो एक उत्कृष्ट खिलाड़ी और एक समर्पित पुलिस अधिकारी—दोनों की पहचान हैं। यह उपलब्धि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के उस दूरदर्शी विजन को भी साकार करती है, जिसके अंतर्गत खेल प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहन दिया गया है तथा उत्कृष्ट खिलाड़ियों को खेल कोटे के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवा का अवसर प्रदान किया गया है। ऐसे प्रयास खिलाड़ियों को सार्वजनिक सेवा और अंतरराष्ट्रीय खेल—दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित एवं समर्थ बनाते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार की ओर से मैं उपनिरीक्षक अस्मिता डे को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं देश के लिए ऐसी ही अनेक गौरवपूर्ण सफलताओं की कामना करता हूँ।”
    1
    गाजियाबाद की दरोगा अस्मिता डे द्वारा कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास 
गाजियाबाद में तैनात दरोगा अस्मिता डे ने शुक्रवार को कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है। उन्होंने जूडो में कनाडा की खिलाड़ी को मात दी। अस्मिता डे त्रिपुरा की रहने वाली है और यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं।
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिला 48 किलोग्राम भार वर्ग की जूडो स्पर्धा में जनपद गाजियाबाद में नियुक्त, उत्तर प्रदेश पुलिस की उपनिरीक्षक अस्मिता डे द्वारा ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अर्जित किए जाने के गौरवपूर्ण अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, राजीव कृष्ण द्वारा  संदेश किया गया है।
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित *कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की "महिला 48 किलोग्राम भार वर्ग की जूडो स्पर्धा" में गाजियाबाद में नियुक्त उपनिरीक्षक अस्मिता डे द्वारा स्वर्ण पदक* अर्जित करना उत्तर प्रदेश पुलिस, उत्तर प्रदेश तथा समस्त देश के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय जूडो खिलाड़ी बनकर उन्होंने भारतीय खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। उनकी यह उपलब्धि अनुशासन, दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम एवं उत्कृष्टता जैसे उन मूल्यों का सशक्त प्रतीक है, जो एक उत्कृष्ट खिलाड़ी और एक समर्पित पुलिस अधिकारी—दोनों की पहचान हैं।
यह उपलब्धि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के उस दूरदर्शी विजन को भी साकार करती है, जिसके अंतर्गत खेल प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहन दिया गया है तथा उत्कृष्ट खिलाड़ियों को खेल कोटे के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवा का अवसर प्रदान किया गया है। ऐसे प्रयास खिलाड़ियों को सार्वजनिक सेवा और अंतरराष्ट्रीय खेल—दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित एवं समर्थ बनाते हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार की ओर से मैं उपनिरीक्षक अस्मिता डे को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं देश के लिए ऐसी ही अनेक गौरवपूर्ण सफलताओं की कामना करता हूँ।”
    user_Pramod Singh
    Pramod Singh
    Media company गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • थाना हापुड़ देहात पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 02 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार। पुलिस ने चोरी की 8 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी व अवैध असला किया बरामद हापुड़। थाना हापुड़ देहात पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 02 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार। जिनके कब्जे/निशादेही पर चोरी के 09 दुपहिया वाहन (08 मोटर साइकिल, एक स्कूटी), अवैध असलहा व अवैध चाकू बरामद। गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा एनसीआर क्षेत्र व अन्य जनपदों से वाहनों को चोरी कर कम दामों में बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित करते थे। गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के वाहन चोर हैं, जिनके विरुद्ध दिल्ली, अमरोहा, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद व हापुड़ में चोरी, लूट, हत्या, गैंगस्टर व गुण्डा एक्ट आदि से सम्बन्धित करीब 03 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।
    1
    थाना हापुड़ देहात पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 02 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार।
पुलिस ने चोरी की 8 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी व अवैध असला किया बरामद
हापुड़। थाना हापुड़ देहात पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 02 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार।
जिनके कब्जे/निशादेही पर चोरी के 09 दुपहिया वाहन (08 मोटर साइकिल, एक स्कूटी), अवैध असलहा व अवैध चाकू बरामद।
गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा एनसीआर क्षेत्र व अन्य जनपदों से वाहनों को चोरी कर कम दामों में बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित करते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के वाहन चोर हैं, जिनके विरुद्ध दिल्ली, अमरोहा, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद व हापुड़ में चोरी, लूट, हत्या, गैंगस्टर व गुण्डा एक्ट आदि से सम्बन्धित करीब 03 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।
    user_Narender singh
    Narender singh
    Farmer हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.