बाँदा में आमरण अनशन के सातवें दिन जनसमर्थन बढ़ा, स्वास्थ्य व्यवस्था में भ्रष्टाचार एवं बदहाली के खिलाफ 15 सूत्रीय जनहित मांगों को लेकर बाँदा अशोक लाट पर चल रहा आमरण अनशन आज सातवें दिन भी जारी रहा। आज धरना स्थल पर पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व लोकसभा सांसद, पूर्व राज्यसभा सांसद, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय महासचिव चाचा बिसंबर प्रसाद निषाद अपने साथ भाई पुष्पेंद्र सिंह चुनाले, चाचा राघवेंद्र सिंह उर्फ भूरा भैया एवं समस्त कार्यकर्ताओं के साथ पहुँचे और हमारी 15 सूत्रीय मांगों का समर्थन किया। आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार। आपने धरना स्थल पर पहुँच कर हमारा सहयोग किया और हमारा हौसला बढ़ाया। वहीं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बाँदा एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा भाई अतुल मोहन द्विवेदी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता भाई लव सिन्हा, भाई शैलेंद्र वर्मा एवं अन्य साथियों ने भी धरना स्थल पर पहुँच कर हमारा हौसला बढ़ाया। सभी सम्मानित साथियों ने आश्वासन दिया कि हमारी 15 सूत्रीय जनहित मांगों का वे समर्थन करते हैं। जनहित के इस संघर्ष में धरना स्थल पर पहुँच कर समर्थन और सहयोग देने वाले सभी सम्मानित नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं भाइयों का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार। जनता के स्वास्थ्य और अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी।
बाँदा में आमरण अनशन के सातवें दिन जनसमर्थन बढ़ा, स्वास्थ्य व्यवस्था में भ्रष्टाचार एवं बदहाली के खिलाफ 15 सूत्रीय जनहित मांगों को लेकर बाँदा अशोक लाट पर चल रहा आमरण अनशन आज सातवें दिन भी जारी रहा। आज धरना स्थल पर पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व लोकसभा सांसद, पूर्व राज्यसभा सांसद, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय महासचिव चाचा बिसंबर प्रसाद निषाद अपने साथ भाई पुष्पेंद्र सिंह चुनाले, चाचा राघवेंद्र सिंह उर्फ भूरा भैया एवं समस्त कार्यकर्ताओं के साथ पहुँचे और हमारी 15 सूत्रीय मांगों का समर्थन किया। आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार। आपने धरना स्थल पर पहुँच कर हमारा
सहयोग किया और हमारा हौसला बढ़ाया। वहीं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बाँदा एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा भाई अतुल मोहन द्विवेदी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता भाई लव सिन्हा, भाई शैलेंद्र वर्मा एवं अन्य साथियों ने भी धरना स्थल पर पहुँच कर हमारा हौसला बढ़ाया। सभी सम्मानित साथियों ने आश्वासन दिया कि हमारी 15 सूत्रीय जनहित मांगों का वे समर्थन करते हैं। जनहित के इस संघर्ष में धरना स्थल पर पहुँच कर समर्थन और सहयोग देने वाले सभी सम्मानित नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं भाइयों का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार। जनता के स्वास्थ्य और अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी।
- *आगरा ब्रेकिंग,,,,,,,,,* *आगरा के पार्थसारथी हॉस्पीटल स्टाफ की लापरवाही ने ली 17 वर्षीय किशोरी की जान *आगरा ब्रेकिंग,,,,,,,,,* *आगरा के पार्थसारथी हॉस्पीटल स्टाफ की लापरवाही ने ली 17 वर्षीय किशोरी की जान* *समय पर समुचित ईलाज न मिलने व लापरवाही से इलाज के चलते गयी मरीज की जान* *रात में तबियत बिगड़ने पर डॉक्टर ने नहीं उठाया फोन,इलाज न मिलने से किशोरी की मौत* *बुखार आने व प्लेट्स कम होने पर परिजनों ने 25 सितंबर को हॉस्पीटल में भर्ती कराई थी किशोरी* *दो दिन में ही नार्मल बुखार का लाखों रूपये का थमाया बिल* *हॉस्पिटल स्टाफ ने नहीं दी बॉडी,सूचना पर पहुंची पुलिस,परिजनों ने किया हंगामा* *हॉस्पीटल के खिलाफ कार्यवाही की माँग पर अड़े परिजन* *आगरा के बसई मंडी स्थित CNG पैट्रोल पम्प के पास स्थित पार्थ सारथी हॉस्पीटल का मामला* *सम्पर्क सूत्र - 9870953155 धीरज कुमार*3
- विश्व पर्यटन दिवस पर जिलाधिकारी ने आज बाबा नीम करोरी धाम पहुंचकर छात्रों के साथ किया संवाद विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर उत्तरप्रदेश ग्रामीण पर्यटन परियोजना के तहत रविवार को टूंडला क्षेत्र के अकबरपुर नागऊ स्थित बाबा नीम करोरी धाम में आर्य गुरुकुल महाविद्यालय सिरसागंज के छात्रों ने पीले वस्त्र धारण करते हुए कुछ दूरी तक पदयात्रा से बाबा नीम करोरी जन्मस्थली पहुंचे जहाँ जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने छात्रों से संवाद किया | जिलाधिकारी ने संवाद करते हुए विद्यार्थियों को पर्यटन, धार्मिक स्थलों के महत्त्व और उनके संरक्षण को लेकर चर्चा की | Updated News-27/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें1
- अलीगढ़ क्षेत्र की पिसावा कोतवाली में इंस्पेक्टर प्रिया तोमर का पिसावा थाने पर आने पर कुछ मौजूद अलीगढ़ क्षेत्र की पिसावा कोतवाली में इंस्पेक्टर प्रिया तोमर का पिसावा थाने पर आने पर कुछ मौजूद आदमियों ने सोल पहन कर स्वागत किया वह मिठाई है जल पानी व्यवस्था कराई जिसमें स्वागत करता भूतपूर्व कैप्टन कर्मवीर सिंह विनोद कुमार मीरपुर सतीश कुमार भूतपुर सूबेदार सतपाल सिंह सुनील कुमार भूतपुर सूबेदार छतर सिंह भूतपूर्व कप्तान भरत सिंह सूरजपाल शर्मा सतवीर सिंह स्वागत किया इंस्पेक्टर प्रिया प्रिया प्रिया चौधरी विशेष ईमानदार मेहंदी इंस्पेक्टर हैं जब से पिसावा में इन्होंने ड्यूटी ज्वाइन की है तब से हर गांव का समय-समय पर दौड़ा करती हैं और रात के वक्त पूरे इलाके में दौड़ा करती हैं इनसे उम्मीद है कि जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी ना होनी चाहिए इनका कहना है कि मैं मेहनत और लगन के साथ जनता की सेवा के लिए हर वक्त में फोर्स के तैयार हूं जनता का मेरे ऊपर आशीर्वाद रहा तो किसी परेशानियां ने का सामना नहीं करना पड़ेगा रामकुमार शर्मा भारत टीवी न्यूज़ 24 मंडल प्रभारी1
- *ये खूब रही, और नुमाइश करो घर में रखे जेवर और रुपयों का. . !* तमिलनाडु के कन्याकुमारी में एक यूट्यूबर के घर बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। यूट्यूबर विनोद कुमार के घर से चोर सोने के जेवर और नकदी चुरा ले गए। कपल सोशल मीडिया पर अक्सर सोने के गहने और नकदी से जुड़े वीडियो पोस्ट करते थे। अब पुलिस मामले की इस एंगल से जांच कर रही है कि क्या सोशल मीडिया पर दिखाई गई संपत्ति की वजह से चोरों को घर में रखे कीमती सामान की जानकारी मिली।1
- महिला ने लगाए पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर आरोप, कोतवाली पुलिस ने महिला के विरुद्ध किया मुकद्दमा दर्ज जलेसर। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में थाना जलेसर क्षेत्र में स्थानीय कोतवाली पुलिस नित्य नए विवादों में घिरती जा रही है। वारदातों का ग्राफ बढ़ने तथा तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के जानलेवा हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने के विरोध में जहां बार एसोसिएशन बीते एक सप्ताह से आंदोलनरत है, वहीं अब सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने कोतवाली पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। वही कोतवाली पुलिस द्वारा भी उक्त महिला के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज कर दिया गया है। बीते दो दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कोतवाली पुलिस द्वारा एक जुए के अड्डे पर पकड़े गए युवाओं को अभियुक्त बनाए जाने पर एक महिला द्वारा कोतवाली पुलिस पर अभद्र टिप्पणी की जा रही है। यह महिला किस गांव की है, और महिला का नाम क्या है अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन महिला द्वारा सोशल मीडिया पर पुलिस के खिलाफ पर लगाए गए आरोपों से कोतवाली पुलिस की छवि को धूमिल किया जा रहा है। एक बार फिर विवादों में आ गई है। हालांकि समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। विदित हो कि अभी कुछ दिन पूर्व भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।जिसमें कोतवाली के ही एक पुलिस कर्मी द्वारा एक कोतवाली पुलिस पर ही एक वारदात में फर्जी अभियुक्तों को जेल भेजे जाने की बात कही गई थी। हालांकि कोतवाली पुलिस की छवि धूमल होता देख विभागीय अधिकारियों द्वारा इस मामले का गुपचुप तरीके से पटाक्षेप कर दिया गया था। वही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दीक्षित ने बताया कि मामला संज्ञान में है। वायरल वीडियो में जो महिला पुलिस पर आरोप लगा रही है, उसका नाम पुष्पा बताया है। यह महिला कोतवाली क्षेत्र के गांव पिलखुन की रहने वाली बताई जा रही है। वायरल वीडियो के आधार पर उक्त महिला के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत दर्ज कर दिया गया है।1
- खेत पर पानी लगाने गए एक व्यक्ति के हाथ की उंगली पर सांप ने डसा, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती जनपद हाथरस के गांव करारमई में खेत पर पानी लगाने गए एक व्यक्ति मुनेश कुमार के हाथ की उंगली पर सांप ने डस लिया। सांप के डसने से व्यक्ति की हालत बिगड़ गई। परिजन व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा व्यक्ति का उपचार किया गया। व्यक्ति ने बताया वह खेत पर पानी लगाने गए थे तभी हाथ की उंगली पर सांप ने डस लिया। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टरों ने बताया मरीज को सांप के डसने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल मरीज को उपचार दिया जा रहा है। हालत में सुधार होने तक ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।1
- *बदायूं — गौशाला में बड़ा हादसा, एक रात में लगभग 100 गायों की मौत, अभी तक 50 से 60 गोवंशु की मौत का आंकड़ा आकलन किया गया है।* 120 तड़प रही हैं, बिना पोस्टमार्टम जेसीबी से गाड़े शव, बजरंग दल का हंगामा।1
- बड़ी खबर:हाथरस में रिटायर्ड फौजी और पत्नी की बेरहमी से हत्या, चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट|viral हाथरस में रिटायर्ड फौजी और पत्नी की बेरहमी से हत्या, चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के इस्लाम नगर में रिटायर्ड फौजी और उसकी पत्नी की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। दोनों के शव घर के अंदर फर्श पर लहूलुहान हालत में पड़े मिले। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही हाथरस एसपी, थाना पुलिस, सीओ सादाबाद, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों की हत्या चाकुओं से गोदकर की गई है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी हाउस भेज दिया है। पुलिस टीम हत्या के कारणों और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है।1
- *जिला हाथरस के क्षेत्र सादाबाद-आगरा बाईपास रोड पर सनसनीखेज वारदात: रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या* रिपोर्टर-विजय देव सादाबाद (हाथरस)। थाना सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के बाईपास मार्ग पर रविवार, 27 सितंबर 2026 की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बुजुर्ग दंपती के शव उनके घर के अंदर मिले। दोनों की हत्या धारदार हथियार से किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सादाबाद पुलिस सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि बाईपास रोड पर ताज बॉडी के समीप स्थित मकान में पूर्व फौजी अपने परिवार के साथ रहते थे। सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घर के अंदर दोनों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस, फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड ने किया घटनास्थल का निरीक्षण दोहरे हत्याकांड की सूचना पर थाना सादाबाद पुलिस, क्षेत्राधिकारी सादाबाद, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। एसपी हाथरस चिरंजीवी नाथ सिन्हा जी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस द्वारा हत्या के कारण और वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान के लिए जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन पुलिस के अनुसार घटना के शीघ्र अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में SOG, सर्विलांस सहित कुल पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।4