Shuru
Apke Nagar Ki App…
💔🪽tum bande ko banda samjhte ho follow for more vedios
@rider 72
💔🪽tum bande ko banda samjhte ho follow for more vedios
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by @rider 721
- तलेन में होली रमजान पर्व को लेकर शांति समिति बैठक हुई आयोजित रिपोर्टर सुमित सेन तलेन तलेन थाना परिसर में होली व रमजान पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक सारंगपुर एसडीओपी अरविंद सिंह,नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव,थाना प्रभारी राकेश दामले की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में होली व रमाजान पर्व को शांति सौहार्द से मनाने की अपील की गई। होलिका दहन स्थानों पर सुरक्षा व बिजली , पानी आदि व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा हुई। इस मौके पर नगर के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि,पत्रकार मौजूद रहे।1
- सेस्टोबॉल में झाड़मऊं के सोहेल मंसूरी ने दिखाया दम, इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। झाड़मऊं (मध्यप्रदेश) के होनहार खिलाड़ी सोहेल मंसूरी पिता मुमताज मंसूरी ने अंतर्राष्ट्रीय सेस्टोबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया है। दुबई के शारजाह में 12 से 17 फरवरी 2026 तक आयोजित ,अंतर्राष्ट्रीय सेस्टोबॉल प्रतियोगिता में सोहेल मंसूरी का भारतीय टीम में चयन हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भारत और ओमान के बीच खेला गया।रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए, जीत दर्ज की और खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत में सोहेल मंसूरी की मेहनत, लगन और उत्कृष्ट खेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सोहेल की इस उपलब्धि से पूरे झाड़मऊं गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने ढोल नगाड़ों और मिठाई, बांटकर खुशी जाहिर की तथा सोहेल को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। यह उपलब्धि न केवल झाड़मऊं बल्कि पूरे जिले और प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।1
- मोहन बड़ोदिया:- आगामी त्यौहारों को देखते पुलिस ने नगर मोहन बड़ोदिया शांति सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया होली रंगपंचमी और रमजान को ध्यान में रखते हुए पुलिस थाना प्रभारी मोहन बड़ोदिया भीमसिंह पटेल व उनकी टीम पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च थाना से प्रारंभ होकर फूलचंद चौराहा व अन्य स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला गया थाना प्रभारी ने अपील की है कि नागरिक निर्भय होकर अपने त्यौहार को हर्ष उल्लास के साथ मना सके, इस दौरान पुलिस ने जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। फ्लैग मार्च का उद्देश्य त्यौहारों के दौरान शांतिभाईचारा और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखनाअसामाजिक तत्वों को संदेश देना और नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा जगाना है। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी1
- मोहन बड़ोदिया। नगर सहित क्षेत्र में आगामी त्यौहार होली रंग पंचमी ,रमजान को दृष्टिगत रखते हुए कस्बा मोहन बड़ोदिया पर थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल एवं स्टाफ द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया1
- बच्चा चोरी की झूठी अफवाह पर भड़की भीड़, मानसिक रूप से कमजोर युवक की पिटाई; पुलिस ने बचाई जान शाजापुर में अफवाहों के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शुक्रवार रात कोतवाली थाना अंतर्गत लाल खिड़की क्षेत्र में बच्चा चोरी के शक में उग्र भीड़ ने एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को अपना निशाना बना लिया। गनीमत यह रही कि समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर सुरक्षित थाने ले गई, जिससे उसकी जान बच सकी। विस्तृत खबर: हनुमान मंदिर के पास मची अफरा-तफरी यह घटना शुक्रवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच की है। जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 9 स्थित हनुमान मंदिर के पास एक अनजान युवक संदिग्ध अवस्था में भटक रहा था। कैसे फैली अफवाह और भड़की भीड़: संदेह की शुरुआत: स्थानीय निवासी हेमराज चौधरी के मुताबिक, जब वह युवक वहां मौजूद एक बच्चे और बच्ची के करीब गया, तो स्थानीय लोगों को उस पर शक हुआ। अफवाह का फैलना: इसी बीच किसी असामाजिक तत्व ने 'बच्चा चोर' होने का शोर मचा दिया। भीड़ का हमला: इस शोर के बाद देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने बिना सच्चाई जाने उस मानसिक रूप से कमजोर युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। स्थिति को बिगड़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला, भीड़ को तितर-बितर किया और निर्दोष युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून को अपने हाथ में लेने के बजाय किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना सीधे पुलिस को दें।8
- 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *नलजल योजना कार्य में धीमीगती, तीन माह से पानी के लिए तरस रहे मोहन बड़ोदिया के ग्रामीण* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180*1
- मोहन बड़ोदिया नगर में शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाया1