दबंगों का कहर: दो महिलाएं सहित पांच लोगों पर सरिया व फरसा से जानलेवा,हालत नाजुक लखीमपुर खीरी जिले के थाना गोला क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भूड़वारा में दबंगों द्वारा एक ही परिवार पर हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। हमले में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके पति व सास, देवर, नाबालिक पुत्र को भी मारपीट कर चोटें पहुंचाई गई। मामले में पीड़ित स्नेह लता पत्नी प्रदीप कुमार की तहरीर पर पुलिस ने स्वामी दयाल पुत्र रामनरेश, दिनेश पुत्र रामनरेश, मायाराम पुत्र बृजलाल, राकेश कुमार पुत्र राजाराम समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता स्नेह लता के अनुसार, घटना 19 मार्च की रात करीब 9:30 बजे की है। आरोप है कि विपक्षीगण एकजुट होकर उसके देवर सरोज कुमार को घर के बाहर मारपीट कर रहे थे। जब वह बीच-बचाव के लिए पहुंची तो आरोपियों ने उस पर लोहे की सरिया व फरसा से सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों ने उनकी सास व पति, देवर, नाबालिक पुत्र सीनू राज जो कि कैंसर की बीमारी से ग्रसित है जिसका इलाज चल रहा है, उसको भी नहीं बक्शा और चारों को बुरी तरह पीटा। घटना के कई दिन बाद भी शरीर पर चोट के जख्म स्पष्ट देखे जा सकते हैं। पीड़ितों का आरोप है कि हमलावर अब भी खुलेआम घूम रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे परिवार दहशत में है। पीड़िता ने पुलिस पर ढिलाई का आरोप लगाते हुए कहा है कि अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उसने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो वह उच्च अधिकारियों से शिकायत करेगी। क्या बोले जिम्मेदार थानाध्यक्ष गोला अंबर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद साक्ष्यों के आधार पर धाराओं में बढ़ोतरी कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- Post by Anurag Patel1
- निघासन क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है— लुधौरी पंचायत में शौचालय दिलाने के नाम पर ठगी करने पहुंचे तीन लोगों को ग्रामीणों ने मौके पर ही पकड़ लिया। इस दौरान गांव में हड़कंप मच गया और पूरी घटना का वीडियो भी बन गया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पकड़े जाने के बाद तीनों ठगों ने ग्रामीणों का पैसा वापस कर दिया और मौका पाकर वहां से भागने में सफल रहे। हैरानी की बात यह है कि इस गिरोह में एक महिला भी शामिल थी। ग्रामीणों के अनुसार, पकड़े गए लोगों में से महिला और एक पुरुष बौधिया गांव के बताए जा रहे हैं, जबकि तीसरे व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। घटना के बाद ग्रामीणों ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस और उच्च अधिकारियों से कर दी है, ताकि ऐसे ठगों पर सख्त कार्रवाई हो सके और आगे किसी के साथ धोखाधड़ी न हो।2
- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1
- वाह छोरी वाह देखिए कैसे नशे में धुत लड़की टोल प्लाजा पर हंगामा कर रही है झांसी में लुहारी टोल प्लाजा का मामला1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- रील का जुनून बना जानलेवा: दोस्त, झूठ और गोली. अंश की मौत के पीछे क्या है असली सच?1
- ASTv24 digital शाहिद लखाही लखीमपुर खीरी के पढुआ थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में शनिवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवाओं के चलते आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 25 घर इसकी चपेट में आकर जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी जमील के घर से दोपहर में अचानक आग भड़क उठी। उस समय तेज हवा चल रही थी, जिसने आग को और ज्यादा भड़का दिया। कुछ ही देर में आग ने आसपास के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तेज लपटों को देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाकर घरों से बाहर निकल आए। आग से हुए नुकसान को लेकर अलग-अलग आंकड़े सामने आ रहे हैं। लेखपाल के अनुसार आग में 8 बकरियां जलकर मरी हैं, जबकि ग्रामीणों का दावा है कि लगभग 18 बकरियों की जान गई है। हालांकि प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की जनहानि या पशुहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा और राहत एवं बचाव कार्य में जुटा रहा। राजस्व विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। लेखपाल द्वारा रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। निघासन के एसडीएम राजीव निगम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आग से करीब 25 घर जलकर राख हो गए हैं। उन्होंने कहा कि राहत की बात यह है कि किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई है। प्रशासन द्वारा आग के कारणों की जांच की जा रही है। एसडीएम ने भरोसा दिलाया कि सभी प्रभावित परिवारों को शासन की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। फिलहाल, आग से बेघर हुए ग्रामीणों के सामने अपने आशियाने को दोबारा बसाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।1
- "ये किसी थाने का थर्ड डिग्री ट्रीटमेंट नहीं है.. एक मदरसे में छात्र की नॉर्मल पिटाई है.." मदरसा है सहारनपुर के गंगोह का.. वीडियो में दिख रहे हैं तीन लोग.. दो हाफिज हैं, एक मासूम बच्चा है.. पहले बच्चे को पेट के बल लिटा कर डंडे से पीट रहे हैं.. फिर उसके दोनों पैर उठवाकर तलवों पर डंडे चला रहे हैं.. जैसा अक्सर फिल्मों में हमने थानों की हवालात में अपराधियों के साथ होते देखा है.. अजब हाल हैं मदरसों में पढ़ने वाले मासूमों के.... वीडियो में देखिए कैसे धार्मिक गुरु इन मासूमो को इस तरह निर्ममता से पीट रहे हैं- दया भी नही आ रही जालिमो को मुकदमा दर्ज हो गया है1