Shuru
Apke Nagar Ki App…
बंडा में अवैध जहरीली शराब पीने का मामला: नौराज और गूगरा खुर्द पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी सागर के बंडा ब्लॉक के ग्राम नौराज और गूगरा खुर्द में अवैध जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद सागर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और अस्पताल में भर्ती मरीजों के इलाज की व्यवस्था देखी। अधिकारियों ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं तथा प्रथम दृष्टया एहतियातन तौर पर क्षेत्र की 6 दुकानों को सील किया गया है और तत्काल सैंपलिंग के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की अपील: प्रशासन ने अपील की है कि जिन लोगों ने शराब का सेवन किया है और उन्हें उल्टी, सिरदर्द या बुखार के लक्षण महसूस हो रहे हैं, वे एहतियात के तौर पर तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अपनी जांच कराएं।
GRAM TAK NEWS
बंडा में अवैध जहरीली शराब पीने का मामला: नौराज और गूगरा खुर्द पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी सागर के बंडा ब्लॉक के ग्राम नौराज और गूगरा खुर्द में अवैध जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद सागर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और अस्पताल में भर्ती मरीजों के इलाज की व्यवस्था देखी। अधिकारियों ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं तथा प्रथम दृष्टया एहतियातन तौर पर क्षेत्र की 6 दुकानों को सील किया गया है और तत्काल सैंपलिंग के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की अपील: प्रशासन ने अपील की है कि जिन लोगों ने शराब का सेवन किया है और उन्हें उल्टी, सिरदर्द या बुखार के लक्षण महसूस हो रहे हैं, वे एहतियात के तौर पर तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अपनी जांच कराएं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- संत सिंगाजी महाराज के गुरु मनन स्वामी जी के मंदिर के दर्शन करवाते हैं आपको जो कि हर सबसे 7 किलोमीटर दूर चरखेड़ा में स्थित देवझिरी में है1
- खंडवा जिले में कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस की मुहिम: अवैध शराब बेचने वालों पर पुलिस की सख्ती, जंगलो में सर्च अभियान शुरू खंडवा में 125 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त: 3 आरोपी गिरफ्तार तस्करी में इस्तेमाल दो बाईक भी पकड़ी जनसेवक पत्रकार कृष्णा गुप्ता खण्डवा: खंडवा में अवैध शराब के बिक्री और तस्करी के खिलाफ पुलिस ने रविवार को कार्रवाई की! नर्मदा नगर थाना और पुनासा चौक की टीम ने दो मामलों में कुल 125 लीटर कच्ची महुआ शराब जब तक की! इसकी कीमत लगभग 12500 बताई गई है पुलिस ने शराब तस्करी मामले में दो बाइक भी जब्त की ! दो मामलों में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनके खिलाफ़ अधिनियम की धारा 34(2 ) के तहत केस दर्ज किया और आरोपियों को कोर्ट में पेश किया1
- नपा की फॉगिंग मशीन, वाहन में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान नपा की फॉगिंग मशीन, वाहन में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान हरदा/टिमरनी-शहर के सबसे व्यस्त न्यू मार्केट क्षेत्र में शाम को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग कर रही मशीन अचानक आग का गोला बन गई। मशीन तक केमिकल पहुंचाने वाली नली के अचानक फटने से उठी आग की लपटें करीब 20 फीट तक पहुंच गईं। हादसा सीएमओ आवास से महज 100 मीटर की दूरी पर हुआ। इससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि वक्त रहते लोग पीछे हट गए। कोई जनहानि नहीं हुई। वरना भीड़भाड़ वाले बाजार में बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं आग लगने से वाहन में रखी फॉगिंग मशीन, बैटरी सहित अन्य सामग्री जलकर पिघल गई। इससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। घटना के बाद फॉगिंग मशीन की सुरक्षा, जांच, रखरखाव की लापरवाही उजागर हुई। केमिकल की नली फटने से हादसा हुआ एक सप्ताह से भी अधिक समय से शहर में मच्छरों के लिए फॉगिंग मशीन लगातार चल रही है। मच्छरों को भगाने के लिए धुएं वाले केमिकल की नली फटने से हादसा हुआ। तुरंत पानी का टैंकर भेजा गया।आग बुझाई गई। फॉगिंग मशीन के रखरखाव पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। सवाल उठता है कि व्यस्त बाजार में वाहन उतारने से पहले केमिकल लाइन, नली और मशीन की तकनीकी जांच क्यों नहीं की गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं घटना की जानकारी लगते ही नगर परिषद के टैंकर से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने में पूर्व पार्षद गिरीश घूरें ने नपाकर्मियों की मदद की।4
- **नानपा ठाना-कुलडा मार्ग बदहाल, गड्ढों और जलभराव से राहगीर परेशान* नर्मदा किनारे जाने वाला प्रमुख मार्ग बना परेशानी का सबब, वर्षों से मरम्मत की बाट जोह रहे ग्रामीण सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तहसील डोलरिया क्षेत्र के नानपा ठाना से कुलडा तक का सड़क मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और बारिश के बाद जलभराव के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब होने के बावजूद जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर अपेक्षित रूप से नहीं पहुंचा है। यह मार्ग नर्मदा नदी के किनारे स्थित क्षेत्रों को जोड़ता है, जिसके कारण ग्रामीणों के साथ-साथ नर्मदा परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं का भी लगातार आवागमन रहता है। खराब सड़क और पानी से भरे गड्ढे परिक्रमा यात्रियों के लिए भी परेशानी और दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के दिनों में स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और दोपहिया वाहन चालकों को विशेष परेशानी होती है। कई स्थानों पर वाहन चालकों को सड़क की खराब स्थिति के कारण धीमी गति से निकलना पड़ता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब यह मार्ग आम लोगों के साथ-साथ नर्मदा परिक्रमा वासियों के लिए भी महत्वपूर्ण है, तो इसकी स्थायी मरम्मत कब होगी? सिवनी मालवा विधानसभा के विधायक प्रेमशंकर वर्मा लगातार दो पंचवर्षीय से क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ऐसे में स्थानीय नागरिकों की अपेक्षा है कि इस महत्वपूर्ण मार्ग की समस्या को प्राथमिकता से उठाकर संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क का निर्माण अथवा स्थायी मरम्मत कराई जाए। सरकार लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात करती है। ऐसे में नानपा ठाना- कुलडा मार्ग की वर्तमान स्थिति जमीनी स्तर पर विकास कार्यों की गुणवत्ता और निगरानी पर सवाल खड़े करती है। ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन, लोक निर्माण विभाग तथा जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि मार्ग का तत्काल निरीक्षण कर गड्ढों की मरम्मत, जल निकासी की व्यवस्था और सड़क का स्थायी सुधार कराया जाए, ताकि आम नागरिकों और नर्मदा परिक्रमा वासियों को राहत मिल सके। अब देखना यह है कि वर्षों से बदहाल इस मार्ग की तस्वीर कब बदलेगी और जिम्मेदार विभाग कब इस समस्या का स्थायी समाधान करेगा “विकास की राह में गड्ढे: नानपा ठाना कुलड़ा सड़क बदहाल” “नर्मदा परिक्रमावासियों की राह में गड्ढे, जिम्मेदारों से सवाल”“गड्ढों में तब्दील नानपा ठाना कुलड़ा मार्ग, कब जागेंगे जिम्मेदार?” “सड़क बदहाल, जनता बेहाल: नानपा ठाना कुलड़ा मार्ग बना मुसीबत”1
- इंदौर क्राइम ब्रांच ने MD ड्रग्स तस्करी के मामले में देवास निवासी गब्बर उर्फ राजकुमार लावरे को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार बताया जा रहा था। देवास का ‘गब्बर’ इदौर मे गिरफ्तार,₹3 लाख की MD ड्रग्स से जुड़े मामले में क्राइम ब्रांच की कार्रवाई देवास। इंदौर क्राइम ब्रांच ने MD ड्रग्स तस्करी के मामले में देवास निवासी गब्बर उर्फ राजकुमार लावरे को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार बताया जा रहा था। जानकारी के अनुसार, 31 मई को स्कीम नंबर 134 स्थित फरीदाबाग कब्रिस्तान के पास क्राइम ब्रांच ने सरफराज उर्फ शब्बु और अमन उर्फ सलमान को पकड़ा था। उनके कब्जे से 30.02 ग्राम MD ड्रग्स, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये, और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। पूछताछ के दौरान मामले में गब्बर उर्फ राजकुमार लावरे की भूमिका सामने आई थी। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। 6 सितंबर को क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में MD ड्रग्स के सप्लायर, खरीदार और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की उम्मीद है।1
- किराना मार्ट की शटर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार..1
- कन्नौद-आष्टा-भोपाल मार्ग पर स्थित हतलाय घाट इन दिनों सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण हादसों को न्योता दे रहा है। घाट के बीच सड़क पर कई जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों, विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए आवागमन जोखिम भरा हो गया है। हतलाय घाट पर सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे, हादसे को दे रहे न्योता कन्नौद-आष्टा-भोपाल मार्ग पर वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी, रात में दुर्घटना का खतरा कन्नौद। कन्नौद-आष्टा-भोपाल मार्ग पर स्थित हतलाय घाट इन दिनों सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण हादसों को न्योता दे रहा है। घाट के बीच सड़क पर कई जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों, विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए आवागमन जोखिम भरा हो गया है। हतलाय घाट पर पहले से ही कई खतरनाक मोड़ हैं। ऐसे में सड़क के बीच बने गड्ढे वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन गए हैं। रात के समय अंधेरा होने के कारण ये गड्ढे आसानी से दिखाई नहीं देते, जिससे अचानक वाहन के गड्ढे में जाने पर दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग पर पूर्व में भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। बड़े दावों के बीच बदहाल सड़क पर सवाल मध्यप्रदेश में सड़कों और विकास को लेकर लगातार बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन कन्नौद-आष्टा मार्ग के हतलाय घाट की मौजूदा स्थिति इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। सवाल यह है कि क्या किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही जिम्मेदार विभाग की नींद खुलेगी? स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि गड्ढों का तत्काल भराव कराया जाए तथा सड़क की आवश्यक मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी गंभीर दुर्घटना को होने से पहले ही रोका जा सके। तहसीलदार ने कहा—अधिकारी को दी जा रही सूचना रविवार दोपहर 2 बजे इस संबंध में कन्नौद तहसीलदार अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण विभाग के अधिकारी को उक्त गड्ढों का भराव कराने के लिए सूचना दी जा रही है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इन गड्ढों को लेकर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है और वाहन चालकों को इस खतरनाक स्थिति से कब राहत मिलती है।3
- बंडा में अवैध जहरीली शराब पीने का मामला: नौराज और गूगरा खुर्द पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी सागर के बंडा ब्लॉक के ग्राम नौराज और गूगरा खुर्द में अवैध जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद सागर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और अस्पताल में भर्ती मरीजों के इलाज की व्यवस्था देखी। अधिकारियों ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं तथा प्रथम दृष्टया एहतियातन तौर पर क्षेत्र की 6 दुकानों को सील किया गया है और तत्काल सैंपलिंग के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की अपील: प्रशासन ने अपील की है कि जिन लोगों ने शराब का सेवन किया है और उन्हें उल्टी, सिरदर्द या बुखार के लक्षण महसूस हो रहे हैं, वे एहतियात के तौर पर तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अपनी जांच कराएं।1