Shuru
Apke Nagar Ki App…
कालापीपल :राजगढ़ से कालापीपल में आई हेलीकॉप्टर से बारात ............. राजगढ़ से कालापीपल में आई हेलीकॉप्टर से बारात!! मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ग्राम निपानिया गढ़ी के सरपंच के बेटे अनमोल की बारात जब हेलीकॉप्टर से कालापीपल के ग्राम कोहड़ी पहुँची, तो पूरे इलाके में हलचल मच गई। दूल्हे की इस शाही एंट्री और अनमोल-अर्पिता के विवाह के इस अनोखे अंदाज को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। आसमान से जमीन पर उतरी इस बारात ने शादी के जश्न को ऐतिहासिक बना दिया, जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है। इस भव्य आयोजन ने न सिर्फ खुशियां बिखेरीं, बल्कि यह शादी क्षेत्र की सबसे चर्चित शादियों में शुमार हो गई है। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले से रिपोर्टर जितेन्द्र कुमार पाटीदार की विशेष रिपोर्ट,📌📍
Jitendra Patidar
कालापीपल :राजगढ़ से कालापीपल में आई हेलीकॉप्टर से बारात ............. राजगढ़ से कालापीपल में आई हेलीकॉप्टर से बारात!! मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ग्राम निपानिया गढ़ी के सरपंच के बेटे अनमोल की बारात जब हेलीकॉप्टर से कालापीपल के ग्राम कोहड़ी पहुँची, तो पूरे इलाके में हलचल मच गई। दूल्हे की इस शाही एंट्री और अनमोल-अर्पिता के विवाह के इस अनोखे अंदाज को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। आसमान से जमीन पर उतरी इस बारात ने शादी के जश्न को ऐतिहासिक बना दिया, जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है। इस भव्य आयोजन ने न सिर्फ खुशियां बिखेरीं, बल्कि यह शादी क्षेत्र की सबसे चर्चित शादियों में शुमार हो गई है। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले से रिपोर्टर जितेन्द्र कुमार पाटीदार की विशेष रिपोर्ट,📌📍
- Jitendra PatidarKalapipal, Shajapurराजगढ़ से कालापीपल में आई हेलीकॉप्टर से बारात!! मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ग्राम निपानिया गढ़ी के सरपंच के बेटे अनमोल अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻 https://shuru.co.in/dl/Z2bqni15 hrs ago
More news from Shajapur and nearby areas
- राजगढ़ से कालापीपल में आई हेलीकॉप्टर से बारात!! मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ग्राम निपानिया गढ़ी के सरपंच के बेटे अनमोल की बारात जब हेलीकॉप्टर से कालापीपल के ग्राम कोहड़ी पहुँची, तो पूरे इलाके में हलचल मच गई। दूल्हे की इस शाही एंट्री और अनमोल-अर्पिता के विवाह के इस अनोखे अंदाज को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। आसमान से जमीन पर उतरी इस बारात ने शादी के जश्न को ऐतिहासिक बना दिया, जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है। इस भव्य आयोजन ने न सिर्फ खुशियां बिखेरीं, बल्कि यह शादी क्षेत्र की सबसे चर्चित शादियों में शुमार हो गई है। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले से रिपोर्टर जितेन्द्र कुमार पाटीदार की विशेष रिपोर्ट,📌📍1
- नगर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए नगर निरीक्षक श्री गिरीश दुबे से नगर के प्रमुख जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने चर्चा की। इस बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा, मुकेश नामदेव, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण भुरू मुकाती एवं राष्ट्रीय बजरंग दल प्रमुख दीपक राठौड़ आदि उपस्थित रहे। चर्चा के दौरान नगर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र बड़ा बाजार एवं बुधवारा मार्ग पर विवाह समारोहों के चलते बढ़ते ट्रैफिक दबाव और अव्यवस्था पर प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि चार पहिया वाहनों के बाजार क्षेत्र में प्रवेश करने से आम नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए T I श्री गिरीश दुबे ने तत्काल यातायात अधिकारी को निर्देश दिए कि सुबह 8:00 बजे से रात 9:00 बजे तक बड़ा बाजार एवं बुधवारा रोड पर चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाए। साथ ही, इस व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए । मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में क्षैत्र के व्यापारिक प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाता तो पानी की गाड़ी, गैस सिलेंडर की गाड़ी, नपा की प्रधानमंत्री मोदी जी के स्वच्छता अभियान की कचरा लेने वाली गाड़ी आदि को प्रातः 10.00बजे तक अपने वाहन बाजार में अपने कार्य को अंजाम दें। बाजार क्षेत्र में यातायात सुचारू बनाएं रखने के लिए माता पूजन में बैंड बाजों के साथ चलने वाला वाहन अधिक जाम लगा रहे हैं। निश्चय ही नगर निरीक्षक श्री दुबे ने एक अच्छी पहल की, बेरिकेडिंग के पास यातायात पुलिस कर्मी चार पहिया वाहन चालकों को बैरीकेट हटाने से रोक सकते है। बैठक में शादी-विवाह एवं अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में ध्वनि यंत्र के उपयोग को लेकर हुई चर्चा में ध्वनि यंत्रों का उपयोग सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार ही किया जाए, ताकि ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस पर सभी ने सहमति व्यक्त करते हुए नियमों के पालन की अपील की।2
- भोपाल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने किया स्मरण एंकर:__ मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रहे स्वर्गीय बृजमोहन मिश्रा की जयंती के अवसर पर विधानसभा परिसर में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के कई जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, राज्य मंत्री कृष्णा गौर और विधायक अर्चना चिटनिस सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने मिश्रा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। नेताओं ने अपने वक्तव्यों में कहा कि बृजमोहन मिश्रा का जीवन जनसेवा के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने सदैव आदर्श राजनीति को बढ़ावा दिया और विधानसभा में कई अच्छी परंपराओं की शुरुआत की, जो आज भी प्रासंगिक हैं। विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा कि मिश्रा जी के जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उनका व्यक्तित्व और कार्यशैली आज के जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं, राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने भी उन्हें याद करते हुए कहा कि मिश्रा जी ने सदैव जनता के हित को सर्वोपरि रखा और राजनीति को सेवा का माध्यम माना। (बाइट)_ कृष्णा गौर, राज्य मंत्री अर्चना चिटनिस, विधायक, बीजेपी_1
- ब्रेकिंग न्यूज़ राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने तलैया थाना क्षेत्र के इतवारा इलाके में आम जनता के साथ सीधा संवाद किया। इस जनसंवाद कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं खुलकर पुलिस कमिश्नर के सामने रखीं। कमिश्नर ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए। इस दौरान तलैया थाना प्रभारी दीपक डहेरिया और एसीपी कोतवाली संभाग चंद्रशेखर पांडे भी मौजूद रहे। कमिश्नर ने साफ कहा कि अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी, साथ ही जनता और पुलिस के बीच विश्वास बढ़ाने के लिए ऐसे जनसंवाद कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि पुलिस का यह कदम भरोसा बढ़ाने वाला है।1
- Post by Naved khan1
- जे के म्यूजिकल ग्रुप द्वारा पालीटेक्निक भवन भोपाल में संगीत संध्या का आयोजन किया गया। जे के म्यूजिकल ग्रुप के संचालक जगदीश रैकवार से हमारे संवाददाता ने विशेष बातचीत की3
- Post by Prem Prem10
- कालापीपल : कालापीपल शुजालपुर रोड पर कार्य प्रगति पर हे!! और जिस से आम लोगों को जो आने जाने मे परेशानी होती थी उस से अब लोगों को आने जाने मे सुविधा ho जाएगी!! मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले से रिपोर्टर जितेन्द्र कुमार पाटीदार की विशेष रिपोर्ट,📌📍1