Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारत गैस एजेंसी डोभी के समीप सर्विस रोड किनारे सोनम ज्वेलर्स के सामने खड़ी स्प्लेंडर बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी
महेंद्र शर्मा
भारत गैस एजेंसी डोभी के समीप सर्विस रोड किनारे सोनम ज्वेलर्स के सामने खड़ी स्प्लेंडर बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी
More news from बिहार and nearby areas
- Post by महेंद्र शर्मा1
- Post by Sahodar Mandal1
- वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में आज दिनांक 01.03.2026 को पुलिस केंद्र, गया में विधि-व्यवस्था संधारण एवं आपात स्थिति से प्रभावी रूप से निपटने हेतु दंगा नियंत्रण ड्रिल (Riot Control Drill) का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य पुलिस बल की तत्परता, समन्वय क्षमता एवं भीड़ नियंत्रण संबंधी रणनीतियों का परीक्षण एवं सुदृढ़ीकरण करना था। ड्रिल के दौरान दंगा नियंत्रण उपकरणों के उपयोग, त्वरित प्रतिक्रिया, सुरक्षा घेरे की व्यवस्था तथा परिस्थिति के अनुरूप बल प्रयोग की कार्यवाही का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।1
- गया जिले के गुरुआ प्रखंड स्थित गुरुआ बाजार में आज पूरे दिन रुक-रुक कर भीषण सड़क जाम की स्थिति बनी रही। होली और नववर्ष के मद्देनजर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के कारण बाजार क्षेत्र में पैदल चलना तक मुश्किल हो गया। सुबह से ही ट्रैक्टर, टेंपो और टोटो की लगातार आवाजाही के बीच मुख्य सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगती रही। बाजार में दूर-दराज के गांवों से पहुंचे महिला, पुरुष और बच्चों की भारी भीड़ देखी गई। रंग, अबीर-गुलाल, पिचकारी, फल-सब्जी, पूजा सामग्री और अन्य आवश्यक सामान की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। भीड़ और वाहनों के दबाव के कारण कई बार पूरी तरह जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पैदल चलने वाले लोग घंटों फंसे रहे, वहीं छोटे बच्चों और बुजुर्गों को खासा परेशान होना पड़ा। दुकानदारों ने बताया कि पर्व को लेकर इस बार खरीदारी में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, लेकिन यातायात व्यवस्था सुचारु नहीं रहने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पर्व के दौरान बाजार क्षेत्र में यातायात नियंत्रण की विशेष व्यवस्था की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।1
- राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत बिहार का बोधगया में होली मिलन समारोह हुआ संपन्न। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत बिहार के तत्वावधान में बोधगया के ऐतिहासिक कालचक्र मैदान में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला भर के पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपसी सौहार्द, भाईचारे व एकता का संदेश दिया। समारोह के दौरान पत्रकारों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम, हास्य-व्यंग्य और पारंपरिक गीत-संगीत के बीच माहौल पूरी तरह उत्सवमय रहा। वक्ताओं ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है, जो समाज में प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और ऐसे आयोजनों से पत्रकारों के बीच आपसी तालमेल व एकजुटता मजबूत होती है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारीयों ने समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मक पत्रकारिता के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर गया जिलाध्यक्ष सतीश कुमार, राजू रंजन कुमार दिनेश पंडित,मदन मोहन मिश्रा, संतोष कुमार शिवांशु कुमार,गोपाल कुमार, रोशन कुमार सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।1
- Post by Amit Kumar4
- आठवां वार्षिक रविदासिया वैवाहिक दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रविदासिया धर्म जगतगुरु चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में रविदास धाम पूर्वी फल्गु नदी के तट पर सीताकुंड के पास मठाधीश सह अध्यक्ष सूर्यवंशी देवानंद देवर्षि की अध्यक्षता में प्रत्येक साल की भांति इस वर्ष भी दिनांक 27 एवं 28 फरवरी को दो दिवसीय शादी विवाह एवं अन्य विधि कर्म कांड करवाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया।1
- Post by Sahodar Mandal1