Shuru
Apke Nagar Ki App…
मीरगंज हाईवे पर जलभराव, राहगीर परेशान संवाददाता आयुष मिश्रा मीरगंज हाईवे मार्ग पर जलभराव से राहगीर परेशान मीरगंज। कस्बा मीरगंज में हाईवे की ओर जाने वाले मार्ग पर बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर काफी पानी जमा होने के कारण पैदल चलने वालों के साथ-साथ बाइक और अन्य वाहनों को भी आवागमन में दिक्कत हो रही है। जलभराव के चलते टुक-टुक सहित छोटे वाहन भी मार्ग से निकलने में परेशानी झेल रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से सड़क पर जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराने तथा जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
Ayush Mishra
मीरगंज हाईवे पर जलभराव, राहगीर परेशान संवाददाता आयुष मिश्रा मीरगंज हाईवे मार्ग पर जलभराव से राहगीर परेशान मीरगंज। कस्बा मीरगंज में हाईवे की ओर जाने वाले मार्ग पर बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर काफी पानी जमा होने के कारण पैदल चलने वालों के साथ-साथ बाइक और अन्य वाहनों को भी आवागमन में दिक्कत हो रही है। जलभराव के चलते टुक-टुक सहित छोटे वाहन भी मार्ग से निकलने में परेशानी झेल रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से सड़क पर जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराने तथा जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बरेली में पुलिस मुठभेड़ महिला से कुंडल छिनैती का खुलासा 1 घायल समेत 3 बदमाश गिरफ्तार कुंडल, तमंचे व कारतूस बरामद मंदिर जा रही महिला से कुंडल छिनैती का खुलासा, तीन गिरफ्तार बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने मंदिर जा रही महिला से कुंडल छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ में एक घायल समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीने गए कुंडल, अवैध तमंचे, कारतूस व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया। मामले में ASP/CO सिटी-3 श्री शिवम आशुतोष ने जानकारी दी।1
- Bareilly janpad Uttar Pradesh Kanhaiya Gulati Ke do khas gurge girftar/Adhikari dwara Di Gai jankari/ 80 aur 60 lakh thagne wale girftar/ Bareilly police ka bada action/ social media video viral hone ke bad pakde Gaye 140 lakh ke thag/ Bareilly janpad Uttar Pradesh Kanhaiya Gulati Ke do khas gurge girftar/Adhikari dwara Di Gai jankari/ 80 aur 60 lakh thagne wale girftar/ Bareilly police ka bada action/ social media video viral hone ke bad pakde Gaye 140 lakh ke thag/1
- नमस्कार आप देख रहे हैं खबर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल #थाना फरीदपुर, बरेली क्षेत्रान्तर्गत पेट्रोल पम्प पर बाइकों में पैट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किये फायर कर मौके से भागने के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग में 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी व घटना में प्रयुक्त अवैध असलाह व कारतूस की बरामदगी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी फरीदपुर, बरेली की बाइट।#1
- थाना बारादरी #bareillypolice द्वारा फर्जी दवा बेचने की कम्पनी बनाकर आयुर्वैदिक दवा बेचने वाले 03 शातिर अभियुक्तों को 14 मोबाइल फोन, 03 लैपटॉप, 02 चार्जर, 75 फर्जी दवाइयाँ (Diabo Diabetic Powder, Brahm Sugar Care), फर्जी बिल, फर्जी शिपिंग लेबल वेबसाइट का डेटा सहित गिरफ्तारी के सम्बन्ध में ASP/CO CITY 3rd की बाइट। थाना बारादरी #bareillypolice द्वारा फर्जी दवा बेचने की कम्पनी बनाकर आयुर्वैदिक दवा बेचने वाले 03 शातिर अभियुक्तों को 14 मोबाइल फोन, 03 लैपटॉप, 02 चार्जर, 75 फर्जी दवाइयाँ (Diabo Diabetic Powder, Brahm Sugar Care), फर्जी बिल, फर्जी शिपिंग लेबल वेबसाइट का डेटा सहित गिरफ्तारी के सम्बन्ध में ASP/CO CITY 3rd की बाइट।1
- अलीगंज-सिरौली मार्ग पर गाय और नंदी के शव मिलने से हड़कंप, हिंदू संगठनों में रोष आंवला। तहसील आंवला के अलीगंज थाना क्षेत्र में अलीगंज-सिरौली मार्ग पर भजनई के पास सोमवार को सड़क किनारे गाय और नंदी के शव मिलने से हड़कंप मच गया। नंदी का सिर गायब होने के कारण ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने गोकशी की आशंका जताते हुए घटना पर रोष व्यक्त किया। सड़क से गुजर रहे ग्रामीणों ने गोवंश के शव देखे और इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। घटना से नाराज संगठन के पदाधिकारियों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। कार्यकर्ताओं ने अज्ञात लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। रात करीब 8 बजे सीओ आंवला तथा करीब 8:30 बजे एसडीएम सुनील कुमार मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीएम ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनकी बात सुनी। कार्यकर्ताओं ने मझगवां ब्लॉक के वीडीओ को निलंबित करने की मांग भी रखी। एसडीएम ने मामले में अगले दिन दोपहर 2 बजे तहसील परिसर में बैठक बुलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए। इसके बाद रात करीब 10 बजे जेसीबी की मदद से गाय और नंदी के शवों को दफना दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।1
- Post by Jasveer Singh1
- बारादरी में महिला से कुंडल छिनैती का खुलासा पुलिस मुठभेड़ में 3 आरोपी गिरफ्तार एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल कुंडल, तमंचे-कारतूस व बाइक बरामद मंदिर जा रही महिला से कुंडल छिनैती का खुलासा, मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र में मंदिर जा रही महिला से कुंडल छीनने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 15 सितंबर को भरतौल रोड स्थित एफसीआई गोदाम के पास संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ हुई। पुलिस की आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में आरोपी अजय मिश्रा घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक 9 सितंबर को पूनम (52) पत्नी राजकुमार, निवासी संजयनगर, अपनी बेटी व पड़ोसन के साथ हरि मंदिर मॉडल टाउन जा रही थीं। मॉडल टाउन गेट के पास पीछे से आए एक व्यक्ति ने झपट्टा मारकर उनके दोनों कुंडल छीन लिए और बाइक सवार साथी के साथ फरार हो गया था। मामले में थाना बारादरी में FIR संख्या 1155/26, धारा 304(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अजय मिश्रा पुत्र स्व. गगनदेव (36 वर्ष), पिंटू मिश्रा पुत्र स्व. मुन्नालाल (32 वर्ष) तथा तरुण उर्फ आकाश पुत्र स्व. परमानन्द शर्मा (24 वर्ष), निवासी नई बस्ती, फतेहगंज पूर्वी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से छीने गए पीली धातु के दो कुंडल, दो अवैध .315 बोर तमंचे, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई। घायल आरोपी अजय मिश्रा को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। हिंदुस्तान खबर 7 बरेली संवाददाता शहाबुद्दीन की रिपोर्ट2
- आप देख रहे हैं खबर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल #थाना बारादरी #bareillypolice द्वारा फर्जी दवा बेचने की कम्पनी बनाकर आयुर्वैदिक दवा बेचने वाले 03 शातिर अभियुक्तों को 14 मोबाइल फोन, 03 लैपटॉप, 02 चार्जर, 75 फर्जी दवाइयाँ (Diabo Diabetic Powder, Brahm Sugar Care), फर्जी बिल, फर्जी शिपिंग लेबल वेबसाइट का डेटा सहित गिरफ्तारी के सम्बन्ध में ASP/CO CITY 3rd की बाइट।#1
- *थाना बारादरी, बरेली पुलिस द्वारा “मंदिर जा रही महिला से कुंडल छिनैती की घटना” का अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड़ में 01 घायल सहित 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी *थाना बारादरी, बरेली पुलिस द्वारा “मंदिर जा रही महिला से कुंडल छिनैती की घटना” का अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड़ में 01 घायल सहित 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में श्री शिवम आशुतोष #ASP/COcity03 बरेली की बाइट।*2