अलीगंज-सिरौली मार्ग पर गाय और नंदी के शव मिलने से हड़कंप, हिंदू संगठनों में रोष आंवला। तहसील आंवला के अलीगंज थाना क्षेत्र में अलीगंज-सिरौली मार्ग पर भजनई के पास सोमवार को सड़क किनारे गाय और नंदी के शव मिलने से हड़कंप मच गया। नंदी का सिर गायब होने के कारण ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने गोकशी की आशंका जताते हुए घटना पर रोष व्यक्त किया। सड़क से गुजर रहे ग्रामीणों ने गोवंश के शव देखे और इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। घटना से नाराज संगठन के पदाधिकारियों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। कार्यकर्ताओं ने अज्ञात लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। रात करीब 8 बजे सीओ आंवला तथा करीब 8:30 बजे एसडीएम सुनील कुमार मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीएम ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनकी बात सुनी। कार्यकर्ताओं ने मझगवां ब्लॉक के वीडीओ को निलंबित करने की मांग भी रखी। एसडीएम ने मामले में अगले दिन दोपहर 2 बजे तहसील परिसर में बैठक बुलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए। इसके बाद रात करीब 10 बजे जेसीबी की मदद से गाय और नंदी के शवों को दफना दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
अलीगंज-सिरौली मार्ग पर गाय और नंदी के शव मिलने से हड़कंप, हिंदू संगठनों में रोष आंवला। तहसील आंवला के अलीगंज थाना क्षेत्र में अलीगंज-सिरौली मार्ग पर भजनई के पास सोमवार को सड़क किनारे गाय और नंदी के शव मिलने से हड़कंप मच गया। नंदी का सिर गायब होने के कारण ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने गोकशी की आशंका जताते हुए घटना पर रोष व्यक्त किया। सड़क से गुजर रहे ग्रामीणों ने गोवंश के शव देखे और इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। घटना से नाराज संगठन के पदाधिकारियों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। कार्यकर्ताओं ने अज्ञात लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। रात करीब 8 बजे सीओ आंवला तथा करीब 8:30 बजे एसडीएम सुनील कुमार मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीएम ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनकी बात सुनी। कार्यकर्ताओं ने मझगवां ब्लॉक के वीडीओ को निलंबित करने की मांग भी रखी। एसडीएम ने मामले में अगले दिन दोपहर 2 बजे तहसील परिसर में बैठक बुलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए। इसके बाद रात करीब 10 बजे जेसीबी की मदद से गाय और नंदी के शवों को दफना दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
- अलीगंज-सिरौली मार्ग पर गाय और नंदी के शव मिलने से हड़कंप, हिंदू संगठनों में रोष आंवला। तहसील आंवला के अलीगंज थाना क्षेत्र में अलीगंज-सिरौली मार्ग पर भजनई के पास सोमवार को सड़क किनारे गाय और नंदी के शव मिलने से हड़कंप मच गया। नंदी का सिर गायब होने के कारण ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने गोकशी की आशंका जताते हुए घटना पर रोष व्यक्त किया। सड़क से गुजर रहे ग्रामीणों ने गोवंश के शव देखे और इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। घटना से नाराज संगठन के पदाधिकारियों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। कार्यकर्ताओं ने अज्ञात लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। रात करीब 8 बजे सीओ आंवला तथा करीब 8:30 बजे एसडीएम सुनील कुमार मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीएम ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनकी बात सुनी। कार्यकर्ताओं ने मझगवां ब्लॉक के वीडीओ को निलंबित करने की मांग भी रखी। एसडीएम ने मामले में अगले दिन दोपहर 2 बजे तहसील परिसर में बैठक बुलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए। इसके बाद रात करीब 10 बजे जेसीबी की मदद से गाय और नंदी के शवों को दफना दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।1
- बहेडी धार्मिक किताब को लेकर चल रहा विवाद शांति पूर्ण बहस के लिए प्रशासन से मागी अनुमति - --- *बहेड़ी में धार्मिक पुस्तक को लेकर दो पक्षों में विवाद, शांतिपूर्ण बहस के लिए प्रशासन से मांगी अनुमति* संवाददाता फईम सकलैनी *बहेड़ी (बरेली)-* बरेली जिले के बहेड़ी कस्बे में एक धार्मिक पुस्तक को लेकर दो समुदायों के बीच चल रहे विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की पहल की गई है। इस संबंध में अंजुमन बुस्तान-ए-मदार बहेड़ी की ओर से उपजिलाधिकारी बहेड़ी गोपाल शर्मा को एक प्रार्थना पत्र सौंपा गया है। प्रार्थना पत्र में संगठन के प्रतिनिधि सलीक अहमद ने बताया कि यह विवाद मुस्लिम सुन्नी समुदाय के दो सिलसिलों - मदारी और रजवी सिलसिले के बीच है। दोनों पक्षों के बीच एक किताब में लिखी गई बातों को लेकर सहमति-असहमति को लेकर है। एक पक्ष उसे सही बता रहा है तो दूसरा पक्ष उसे गलत बता रहा है। पत्र में कहा गया है कि यह मामला आम लोगों का नहीं है, इसलिए इसका समाधान भी इस्लामी किताबों के जानकार यानी इस्लामिक स्कॉलर ही कर सकते हैं। दोनों पक्ष चाहते हैं कि इस मामले को आपसी बातचीत और इल्मी बहस के जरिए हल किया जाए, ताकि कस्बे में शांति बनी रहे। *20-20 लोगों के बीच होगी बहस* अनुमति के लिए दिए गए पत्र के अनुसार, बहस का आयोजन मंगलवार, 15 सितंबर को मिलन बैंक्वेट हॉल, मोहल्ला इस्लाम नगर, बहेड़ी में करने का प्रस्ताव है। *बहस के लिए नियम भी तय किए गए हैं -* *1.* दोनों पक्षों से 20-20 लोग शामिल होंगे। *2.* हर पक्ष से 10-10 इस्लामिक विद्वान रहेंगे। *3.* बोलने के लिए दोनों तरफ से सिर्फ 2-2 वक्ता और 2-2 वकील होंगे, बाकी 16-16 लोग सिर्फ सुनेंगे। *4.* बहस इस्लामी बहस के तय नियमों के अनुसार होगी। प्रार्थना पत्र में प्रशासन से अपील की गई है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस इल्मी बहस की अनुमति प्रदान की जाए, जिससे यह पूरा मामला शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो सके। उपजिलाधिकारी बहेड़ी गोपाल शर्मा से जानना चाहा तो उन्होंने कहा हमने थाने से रिपोर्ट मांगी है और जो लोग उसमें बैठेंगे उनके नाम भी मांगे गए हैं कोई बाहरी व्यक्ति इस बातचीत में शामिल नहीं होगा बाकी पूरी स्थिति पर नजर है।1
- #HATHRAS_BREAKING “8 हजार का चालान होगा… 500 दे दो, सब क्लियर है!” चामड़ गेट चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी और युवक की कथित पैसों की बातचीत का वीडियो वायरल। वीडियो में 8 हजार के चालान की बात के बाद 500 रुपये में मामला क्लियर करने की कथित पेशकश—वायरल वीडियो ने ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर खड़े किए सवाल।1
- *अपराध शाखा बरेली एवं थाना भोजीपुरा #bareillypolice द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही कर धोखाधडी के 01 वांछित /शातिर अभियुक्त की गिरफ्तारी आदि के संबंध में श्री मनीष कुमार सोनकर, पु0अधी0अप0 बरेली की बाइट।*👇🏻 *अपराध शाखा बरेली एवं थाना भोजीपुरा #bareillypolice द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही कर धोखाधडी के 01 वांछित /शातिर अभियुक्त की गिरफ्तारी आदि के संबंध में श्री मनीष कुमार सोनकर, पु0अधी0अप0 बरेली की बाइट।*👇🏻1
- बरेली में कुंडल लूटने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, हाथ जोड़कर बोला- साहब माफ कर दो, अब लूटपाट नहीं करेंगे बरेली में कुंडल लूटने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, हाथ जोड़कर बोला- साहब माफ कर दो, अब लूटपाट नहीं करेंगे बरेली। महिलाओं से कुंडल लूटने वाले बदमाशों के खिलाफ बरेली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगने की बात सामने आई है। गिरफ्तारी के बाद बदमाश पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते हुए अपनी गलती की माफी मांगता नजर आया और दोबारा लूटपाट नहीं करने की बात कही। पुलिस के मुताबिक, कुंडल लूट की घटना के बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। इसी दौरान पुलिस को बदमाशों के बारे में जानकारी मिली। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए कुंडल, अवैध हथियार और वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद करने का दावा किया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस उसके अन्य साथियों और आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तारी के बाद बदमाश पुलिस के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखाई दिया। वह गिड़गिड़ाते हुए कह रहा था कि उससे गलती हो गई और अब वह लूटपाट नहीं करेगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- बरेली में पुलिस मुठभेड़ महिला से कुंडल छिनैती का खुलासा 1 घायल समेत 3 बदमाश गिरफ्तार कुंडल, तमंचे व कारतूस बरामद मंदिर जा रही महिला से कुंडल छिनैती का खुलासा, तीन गिरफ्तार बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने मंदिर जा रही महिला से कुंडल छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ में एक घायल समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीने गए कुंडल, अवैध तमंचे, कारतूस व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया। मामले में ASP/CO सिटी-3 श्री शिवम आशुतोष ने जानकारी दी।1
- हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस, हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें स्कूली बच्चों ने हिंदी को लेकर सबको संदेश दिया कि हिंदी जन-जन की भाषा है। आज विश्व के अनेक देशों में हिंदी भाषा का पठन-पाठन हो रहा है हम सब भी हिंदी का सम्मान करें हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कक्षा 1, 2 एवं 3 के विद्यार्थियों ने कविता वाचन, भूमिका निर्वहन एवं भाषण के माध्यम से हिंदी के प्रति अपने प्रेम को प्रदर्शित किया। विद्यार्थियों के उच्चारण, प्रस्तुतिकरण एवं हाव-भाव ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने भी कविता वाचन एवं भूमिका निर्वहन के माध्यम से हिंदी के प्रति अपने प्रेम को दर्शाया। कक्षा 5 के विद्यार्थियों ने कहानी वाचन की अत्यंत प्रभावी प्रस्तुति दी। कक्षा 6 के विद्यार्थियों ने कबीरदास एवं रहीम जी के नीतिपरक दोहों का मार्मिक प्रस्तुतिकरण कर खूब वाहवाही बटोरी। कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा के श्लोकों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने संस्मरण एवं रेखाचित्र के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी। कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के विभिन्न भेदों पर आधारित प्रस्तुति दी, जो अत्यंत प्रभावी रही। कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने ए.आई. विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता प्रस्तुत की। पक्ष एवं विपक्ष दोनों के विद्यार्थियों ने अपने-अपने तर्कों के माध्यम से अपने पक्ष को सही ठहराने का प्रयास किया। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। कक्षा 12 की छात्रा ने ‘सफलता के कदम’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। निदेशक ने हिंदी दिवस की सभी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हम सबकी पहचान हिंदी से ही है। हमें अपने दैनिक जीवन में हिंदी भाषा का अधिक-से-अधिक प्रयोग करना चाहिए क्योंकि हिंदी भाषा सहज एवं सरल है। विभिन्न कार्यक्रम हिंदी के शिक्षक-शिक्षिकाओं के निर्देशन में प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर शीतल मिश्रा, संगीता सिंह, रेणुका वार्ष्णेय, भावना अग्रवाल, उषा खरे, अंशु वर्मा, नविता गुप्ता, इला सक्सेना, धीरज गुप्ता एवं अशोक कुमार वर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।1
- 135 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार, भोजीपुरा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में भेजा जेल 135 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार, भोजीपुरा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में भेजा जेल बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी की रोकथाम के अभियान के तहत एक आरोपी को 135 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर 2026 की रात करीब 10 बजे उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान ईशू उर्फ सलोचन पुत्र सिकंदर, निवासी ग्राम कंचनपुर, थाना भोजीपुरा, बरेली को दोहन पीतमराय जाने वाले कच्चे रास्ते पर नहर के किनारे से 135 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। मामले में थाना भोजीपुरा में मु0अ0सं0 738/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चरस को ट्रक ड्राइवरों को बेचने और उससे मिलने वाले पैसों से जीवन-यापन करने की बात बताई। आरोपी ने पूछताछ के दौरान पूर्व में जेल जाने की बात भी स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 135 ग्राम चरस बरामद की है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल रजि कुमार, कांस्टेबल आशीष और कांस्टेबल शिवराज यादव शामिल रहे।3