logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छात्रा ने शादी से किया इनकार युवक ने बांके से किया हमला,सिपाही की राइफल छीनकर भागा आरोपी मुठभेड़ में हुआ घायल,हरदोई में एकतरफा प्यार का पागलपन

1 hr ago
user_P D tiwari Journalist
P D tiwari Journalist
संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

छात्रा ने शादी से किया इनकार युवक ने बांके से किया हमला,सिपाही की राइफल छीनकर भागा आरोपी मुठभेड़ में हुआ घायल,हरदोई में एकतरफा प्यार का पागलपन

More news from Hardoi and nearby areas
  • हमला करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ ​हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूली छात्रा पर हमला करने वाले आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने छात्रा द्वारा शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने पर उस पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया था। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है, जबकि एक पुलिसकर्मी भी चोटिल हुआ है। ​क्या है पूरा मामला? ​घटना 25 फरवरी 2026 की है। थाना लोनार क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा बावन के पास 12-वीं कक्षा की एक छात्रा पेपर देकर घर लौट रही थी। इसी दौरान पंकज (पुत्र रामरूप), निवासी ग्राम असलापुर, ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोपी पंकज ने छात्रा के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन छात्रा ने इसे साफ मना कर दिया। ​इनकार से गुस्साए पंकज ने पास रखे एक धारदार हथियार (बांका) से छात्रा के सिर पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गया। घायल छात्रा को तत्काल सीएचसी बावन में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में धारा 109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। ​पुलिस मुठभेड़ और गिरफ्तारी :- ​पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 25 फरवरी की रात को ही आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर लिया था। ​मुठभेड़ का विवरण :- ​निशादेही पर बरामदगी - 26 फरवरी की रात पुलिस आरोपी को लेकर घटना में प्रयुक्त हथियार (बांका) बरामद करने के लिए गई थी। ​हमले का प्रयास - वापसी के समय ग्राम जगदीशपुर बावन रोड के पास आरोपी पंकज ने सिपाही रोहित कुमार की इन्सास राइफल छीनकर भागने की कोशिश की। ​जवाबी फायरिंग - घेराबंदी होने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी पंकज के दाएं पैर में गोली लगी। ​बरामदगी और पुलिस टीम ​पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया एक अदद बांका बरामद कर लिया है। मुठभेड़ में घायल आरोपी और चोटिल सिपाही रोहित कुमार को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। ​पुलिस टीम में शामिल मुख्य सदस्य :- ​प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव (थाना लोनार) ​उ0नि0 वरुण शुक्ला ​का0 वीरपाल, रोहित कुमार, ओमप्रकाश और योगेन्द्र। ​पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। हरपालपुर क्षेत्राधिकारी सतेन्द्र सिंह द्वारा दी गयी बाइट -
    2
    हमला करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■
​हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूली छात्रा पर हमला करने वाले आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने छात्रा द्वारा शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने पर उस पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया था। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है, जबकि एक पुलिसकर्मी भी चोटिल हुआ है।
​क्या है पूरा मामला?
​घटना 25 फरवरी 2026 की है। थाना लोनार क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा बावन के पास 12-वीं कक्षा की एक छात्रा पेपर देकर घर लौट रही थी। इसी दौरान पंकज (पुत्र रामरूप), निवासी ग्राम असलापुर, ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोपी पंकज ने छात्रा के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन छात्रा ने इसे साफ मना कर दिया।
​इनकार से गुस्साए पंकज ने पास रखे एक धारदार हथियार (बांका) से छात्रा के सिर पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गया।
घायल छात्रा को तत्काल सीएचसी बावन में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में धारा 109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
​पुलिस मुठभेड़ और गिरफ्तारी :-
​पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 25 फरवरी की रात को ही आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर लिया था।
​मुठभेड़ का विवरण :-
​निशादेही पर बरामदगी - 26 फरवरी की रात पुलिस आरोपी को लेकर घटना में प्रयुक्त हथियार (बांका) बरामद करने के लिए गई थी।
​हमले का प्रयास - वापसी के समय ग्राम जगदीशपुर बावन रोड के पास आरोपी पंकज ने सिपाही रोहित कुमार की इन्सास राइफल छीनकर भागने की कोशिश की।
​जवाबी फायरिंग - घेराबंदी होने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी पंकज के दाएं पैर में गोली लगी।
​बरामदगी और पुलिस टीम
​पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया एक अदद बांका बरामद कर लिया है। मुठभेड़ में घायल आरोपी और चोटिल सिपाही रोहित कुमार को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
​पुलिस टीम में शामिल मुख्य सदस्य :-
​प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव (थाना लोनार)
​उ0नि0 वरुण शुक्ला
​का0 वीरपाल, रोहित कुमार, ओमप्रकाश और योगेन्द्र।
​पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।
हरपालपुर क्षेत्राधिकारी सतेन्द्र सिंह द्वारा दी गयी बाइट -
    user_शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    Journalist Sandila, Hardoi•
    37 min ago
  • छात्रा ने शादी से किया इनकार युवक ने बांके से किया हमला,सिपाही की राइफल छीनकर भागा आरोपी मुठभेड़ में हुआ घायल,हरदोई में एकतरफा प्यार का पागलपन
    1
    छात्रा ने शादी से किया इनकार युवक ने बांके से किया हमला,सिपाही की राइफल छीनकर भागा आरोपी मुठभेड़ में हुआ घायल,हरदोई में एकतरफा प्यार का पागलपन
    user_P D tiwari Journalist
    P D tiwari Journalist
    संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Oye hoye tv channel
    1
    Post by Oye hoye tv channel
    user_Oye hoye tv channel
    Oye hoye tv channel
    Social worker संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • लियाकत हुसैन गाजी, ब्यूरो चीफ (लखनऊ) राजधानी लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोपारामऊ में आज श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व सहदेव द्वारा नवनिर्मित भव्य शिव मंदिर के उपलक्ष्य में आज 25 फरवरी 2026 को एक विशाल शिव बारात का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया, जिससे पूरा क्षेत्र 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। मलिहाबाद तक गई भव्य यात्रा, सजीव झांकियों ने मोहा मन मुख्य अतिथि सहदेव की उपस्थिति में शुरू हुई यह शिव बारात गोपारामऊ से प्रस्थान कर सिरगामऊ (थाना मलिहाबाद) तक गई। बारात में भगवान भोलेनाथ की भव्य मूर्ति, नंदी और विभिन्न देवी-देवताओं की सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बीघापुर, गोपारामऊ,लोहजारा और सरसंडा समेत कई ग्राम पंचायतों के लोगों ने इस यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बारात का दृश्य इतना मनमोहक था कि ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वयं महादेव धरती पर विराजमान हों माल पुलिस की मुस्तैदी: जाम खुलाया, सुरक्षा बढ़ाई इतनी भारी भीड़ के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबन्द रही। थाना माल पुलिस टीम ने हमेशा की तरह अपने कर्तव्य का बखूबी निर्वहन किया। दरोगा राहुल पाण्डेय, दरोगा ओमकार नाथ और सिपाही दीपक ने पूरी यात्रा के दौरान मुस्तैदी दिखाई। जेहटा-माल रोड पर जब भीड़ के कारण जाम की स्थिति बनी, तो पुलिस टीम ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए यातायात को सुचारू कराया। ग्रामीणों ने जताया आभार शिव बारात वापस गोपारामऊ चौराहे पर सकुशल संपन्न हुई। सफल आयोजन और सुरक्षा के लिए ग्रामीणों ने सहदेव जी और माल थाना पुलिस का दिल से आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि पुलिस के सहयोग के बिना इतने बड़े आयोजन को अनुशासित तरीके से संपन्न करना कठिन था।
    1
    लियाकत हुसैन गाजी, ब्यूरो चीफ (लखनऊ)
राजधानी लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोपारामऊ में आज श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व सहदेव द्वारा नवनिर्मित भव्य शिव मंदिर के उपलक्ष्य में आज 25 फरवरी 2026 को एक विशाल शिव बारात का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया, जिससे पूरा क्षेत्र 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। मलिहाबाद तक गई भव्य यात्रा, सजीव झांकियों ने मोहा मन मुख्य अतिथि सहदेव की उपस्थिति में शुरू हुई यह शिव बारात गोपारामऊ से प्रस्थान कर सिरगामऊ (थाना मलिहाबाद) तक गई। बारात में भगवान भोलेनाथ की भव्य मूर्ति, नंदी और विभिन्न देवी-देवताओं की सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बीघापुर, गोपारामऊ,लोहजारा और सरसंडा समेत कई ग्राम पंचायतों के लोगों ने इस यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बारात का दृश्य इतना मनमोहक था कि ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वयं महादेव धरती पर विराजमान हों माल पुलिस की मुस्तैदी: जाम खुलाया, सुरक्षा बढ़ाई इतनी भारी भीड़ के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबन्द रही। थाना माल पुलिस टीम ने हमेशा की तरह अपने कर्तव्य का बखूबी निर्वहन किया। दरोगा राहुल पाण्डेय, दरोगा ओमकार नाथ और सिपाही दीपक
ने पूरी यात्रा के दौरान मुस्तैदी दिखाई। जेहटा-माल रोड पर जब भीड़ के कारण जाम की स्थिति बनी, तो पुलिस टीम ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए यातायात को सुचारू कराया। ग्रामीणों ने जताया आभार शिव बारात वापस गोपारामऊ चौराहे पर सकुशल संपन्न हुई। सफल आयोजन और सुरक्षा के लिए ग्रामीणों ने सहदेव जी और माल थाना पुलिस का दिल से आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि पुलिस के सहयोग के बिना इतने बड़े आयोजन को अनुशासित तरीके से संपन्न करना कठिन था।
    user_SNOFFICIAL 9821
    SNOFFICIAL 9821
    पत्रकार मलिहाबाद, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ABVP बजरंग दल से जुड़े लोगो ने लखनऊ यूनिवर्सिटी के अंदर हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा और मुस्लिम छात्र द्वारा पढ़ी गयी नमाज का विरोध किया ll यूपी,लखनऊ यूनिवर्सिटी में लाल बारादरी मस्जिद को प्रशासन ने सील कर दिया जिसके बाद मुस्लिम छात्रों ने मस्जिद के गेट के बाहर नमाज पढ़ी , अब ABVP बजरंग दल से जुड़े लोगो ने लखनऊ यूनिवर्सिटी के अंदर हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा और मुस्लिम छात्र द्वारा पढ़ी गयी नमाज का विरोध किया , ये मामला लखनऊ यूनिवर्सिटी प्रशासन और मुस्लिम छात्रों से जुड़ा है , क्योंकि रमजान के महीने में मस्जिद को सील कर दिया जबकि उसका विकल्प भी नहीं दिया गया , जानबूझकर माहौल खराब करने के लिए ABVP और बजरंग दल इस मामले में खलल पैदा कर रहा है,
    1
    ABVP बजरंग दल से जुड़े लोगो ने लखनऊ यूनिवर्सिटी के अंदर हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा और मुस्लिम छात्र द्वारा पढ़ी गयी नमाज का विरोध किया ll
यूपी,लखनऊ यूनिवर्सिटी में लाल बारादरी मस्जिद को प्रशासन ने सील कर दिया जिसके बाद मुस्लिम छात्रों ने मस्जिद के गेट के बाहर नमाज पढ़ी , 
अब ABVP बजरंग दल से जुड़े लोगो ने लखनऊ यूनिवर्सिटी के अंदर हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा और मुस्लिम छात्र द्वारा पढ़ी गयी नमाज का विरोध किया ,
ये मामला लखनऊ यूनिवर्सिटी प्रशासन और मुस्लिम छात्रों से जुड़ा है , क्योंकि रमजान के महीने में मस्जिद को सील कर दिया जबकि उसका विकल्प भी नहीं दिया गया , 
जानबूझकर माहौल खराब करने के लिए ABVP और बजरंग दल इस मामले में खलल पैदा कर रहा है,
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Malihabad, Lucknow•
    17 hrs ago
  • Post by Ragini rai
    10
    Post by Ragini rai
    user_Ragini rai
    Ragini rai
    मिस्रिख, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • खड़े ट्रैक्टर से नीचे उतरे मजदूर को कार ने मारी टक्कर,मौके पर मौत,मची चीख पुकार उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई बिल्हौर मार्ग स्थित मदार नगर गांव के निकट ट्रैक्टर पर बैठा एक मजदूर ट्रैक्टर से नीचे उतरकर सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था.इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार इको कार ने जोरदार टक्कर मार दी.टक्कर इतनी भीषण थी कि मजदूर 20 मीटर दूर उछलकर गिरा जाकर वही पास मौजूद अन्य लोगों ने आवाज सुनी और दौड़े लेकिन सड़क पर सन्नाटा होने के चलते कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस शो को कब से में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है। मृतक के परिजनों में चीख पुकार मची हुई है. मिली जानकारी के अनुसार बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिंघुपुर बिरिया गाड़ा गांव निवासी दीनदयाल पुत्र लच्छू उम्र 50 वर्ष गांव में ही रहकर मजदूरी करता था. आज सोमवार देर शाम लगभग 8:00 बजे मजदूरी करके एक ट्रैक्टर से वापस लौट रहा था. जैसे ही ट्रैक्टर बिल्हौर मार्ग स्थित मदार नगर गांव के निकट खड़ा हुआ और मजदूर नीचे उतरकर रोड क्रॉस कर रहा था. इसी दौरान बिल्हौर की ओर से आ रही थी रफ्तार इको कार ने सामने से उड़ा दिया. हादसा इतना दर्दनाक था कि देखने वालों की रूह कॉप गई. मृतक के तीन बेटे हैं जिसमें से गोपाल उम्र 35 वर्ष विवाहित है वहीं दो अविवाहित है अमन उम्र 20 वर्ष करन उम्र 10 वर्ष है। हादसे के बाद से पत्नी धुनी देवी गोपाल अमन करन का रो-रो कर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडे ने बताया कि फरार हुए वाहन की तलाश की जा रही है शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
    1
    खड़े ट्रैक्टर से नीचे उतरे मजदूर को कार ने मारी टक्कर,मौके पर मौत,मची चीख पुकार 
उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई बिल्हौर मार्ग स्थित मदार नगर गांव के निकट ट्रैक्टर पर बैठा एक मजदूर ट्रैक्टर से नीचे उतरकर सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था.इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार इको कार ने जोरदार टक्कर मार दी.टक्कर इतनी भीषण थी कि मजदूर 20 मीटर दूर उछलकर गिरा जाकर वही पास मौजूद अन्य लोगों ने आवाज सुनी और दौड़े लेकिन सड़क पर सन्नाटा होने के चलते कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया.
सूचना पर पहुंची पुलिस शो को कब से में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है। 
मृतक के परिजनों में चीख पुकार मची हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिंघुपुर बिरिया गाड़ा गांव निवासी दीनदयाल पुत्र लच्छू उम्र 50 वर्ष गांव में ही रहकर मजदूरी करता था. आज सोमवार देर शाम लगभग 8:00 बजे मजदूरी करके एक ट्रैक्टर से वापस लौट रहा था. जैसे ही ट्रैक्टर बिल्हौर मार्ग स्थित मदार नगर गांव के निकट खड़ा हुआ और मजदूर नीचे उतरकर रोड क्रॉस कर रहा था. इसी दौरान बिल्हौर की ओर से आ रही थी रफ्तार इको कार ने सामने से उड़ा दिया. हादसा इतना दर्दनाक था कि देखने वालों की रूह कॉप गई.
मृतक के तीन बेटे हैं जिसमें से गोपाल उम्र 35 वर्ष विवाहित है वहीं दो अविवाहित है अमन उम्र 20 वर्ष करन उम्र 10 वर्ष है।
हादसे के बाद से पत्नी धुनी देवी गोपाल अमन करन का रो-रो कर बुरा हाल है।
कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडे ने बताया कि फरार हुए वाहन की तलाश की जा रही है शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
    user_राजकुमार सोनी पत्रकार
    राजकुमार सोनी पत्रकार
    6265001700017450 बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • शंकराचार्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में हरदोई में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन
    1
    शंकराचार्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में हरदोई में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन
    user_P D tiwari Journalist
    P D tiwari Journalist
    संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.