Shuru
Apke Nagar Ki App…
Lakhan Singh
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- Post by Lakhan Singh1
- किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षणपिपरिया। मंडल रेल प्रबंधक पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर कमल कुमार तलरेजा का आज शनिवार को 300 बजे पिपरिया आगमन परउनके साथ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, सीनियर डी इ एन (को.) सहित अनेक आला अफसर भी निरीक्षण में शामिल थे। सभी अधिकारीगण "परख " में सवार होकर रेल खंड गुर्रा से भिटोनी रेलवे स्टेशन तक निरीक्षण कार्य किये गए।ज्ञातव्य हो कि विभिन्न चिन्हित स्टेशनो पर " अमृत भारत " योजना के तहत अनेक विकास एवं निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं।इसी क्रम में रेलवे स्टेशन, पिपरिया, माल गोदाम आदि का सघन निरीक्षण उच्चाधिकारीयों द्वारा, मंडल रेल प्रबंधक के नेतृत्व में किया1
- अंतरराष्ट्रीय स्तर की भारतीय सुरक्षा कंपनी नियुक्ति की जा रही है सीहोर किसी भी जिला और किसी के राज्य का अप्लाई कर सकता है आज का कैंप सीहोर जिले का जनपद पंचायत बुधनी में है सैलरी 14000 sa 32000 रुपए रखी गई है अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें मोबाइल नंबर 9009168079 96302255343
- सोहागपुर (होशंगाबाद)- आगामी त्यौहारों होली-रंग पंचमी, रामनवमी, रमजान एवं ईद उल फितर के त्यौहारों को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में तहसीलदार, एसडीओपी, टीआई, सीएमओ, बीएमओ विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री के अलावा समिति के सम्मानीय सदस्यगण, गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित थे। आगामी त्यौहारों पर समुचित व्यवस्थाओं के लिए सभी ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किये।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ सुल्तानपुर ट्रक और टैंकर की टक्कर से ट्रक अनियंत्रित होकर रोड से नीचे उतर कर पेड़ में जा टकराया पेड़ के हुए दो टुकड़े ट्रक हुआ छती ग्रस्त। आसपास बैठे लोगों ने भाग कर बचाई अपनी जान हो सकती थी बड़ी घटना आज सुल्तानपुर एन एच 45 की तरफ पर जा रहा ट्रक एक रोड पर खड़े टैंकर टक्कर हो गई टैंकर चालक मौके से हुआ टैंकर लेकर फरार ट्रक अनियंत्रित होकर रोड से नीचे पेड़ से जा टकराया गनीमत रही के पंचर की दुकान में बैठे लोग ट्रक आता देख भाग खड़े हुए नहीं तो एक बड़ी घटना हो सकती थी वहीं ट्रक पूरी तरह आगे से छती ग्रस्त हो गया और ड्राइवर को गंभीर चोट आई। कोई जन हानि नहीं हुई। सुल्तानपुर पुलिस ने घटना पर ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए सुल्तानपुर अस्पताल भेजा मामले की जांच कर रही हैं1
- कलेक्टर के निर्देशानुसार जिलेभर में प्रशासन की अवैध खनिज उत्खनन पर सख्त कार्रवाई जारी, ट्रक, डंफर, ट्रैक्टर ट्राली सहित 10 से अधिक वाहन जब्त नर्मदापुरम/21,फरवरी,2026/ जिले में रेत एवं अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा निरंतर सख्त कार्रवाई जारी है। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार समस्त अनुविभागीय अधिकारियों, खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा व्यापक अभियान चलाकर कर कार्यवाही की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत सप्ताह में अवैध खनन एवं खनिज का ओवरलोड परिवहन करते पाए जाने पर कई वाहनों को जब्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर द्वारा समस्त अनुभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जिले में अवैध उत्खनन के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) श्री विजय राय के नेतृत्व में सिवनी मालवा क्षेत्र में राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। ग्राम बाबरी से अवैध रेत का ओवरलोड परिवहन करते पाए जाने पर चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर पुलिस थाना शिवपुर एवं पुलिस थाना सिवनी मालवा में अभिरक्षार्थ खड़ा कराया गया। इसी क्रम में रात्रि कार्रवाई के दौरान 05 वाहन (01 ट्रक एवं 04 डंपर) को रेत एवं अन्य खनिज का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जब्त कर थाना प्रभारी सिवनी मालवा के सुपुर्द किया गया। साथ ही गिट्टी के अवैध परिवहन के मामलों में भी संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई। नर्मदापुरम क्षेत्र में जासलपुर रोड सहित अन्य स्थानों पर खनिज एवं राजस्व टीम द्वारा ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। साथ ही माइनिंग, राजस्व सहित आरटीओ टीम द्वारा रायपुर रेत खदान नर्मदापुरम पर अवैध रेत परिवहन/ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्यवाही की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री राजीव रंजन पांडे भी उपस्थित रहे। तहसील बनखेड़ी में अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई। तहसील पिपरिया में भी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रेत के अवैध परिवहन करते हुए जब्त किया गया। सोहागपुर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री प्रियंका भलावी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 03 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर थाना परिसर सोहागपुर में अभिरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध उत्खनन एवं खनिज के अवैध परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1
- Post by Manish1
- कलेक्टर के आदेश डीजे पर प्रतिबंध कलेक्टर के आदेश की डीजे संचालक उड़ा रहे धज्जियां परीक्षा चल रही हमे फर्क नहीं रमजान चल रहे हमें फर्क नहीं प्रबंध लगा हमे फर्क नहीं डीजे की धुन पर थिरकते लोग 10 एवं 12 की परीक्षा एवं रमजान का पवित्र त्यौहार को देखते हुए रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा संपूर्ण जिले में डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया है ताकि बच्चों के परीक्षा समय कोई शोर शराबा न हो सके बच्चे अपनी पढ़ाई कर शांति पूर्वक पूरी कर परीक्षा दे सके एवं रमजान में भी मुस्लिम समुदाय अपनी इबादद सुकून से कर सके लेकिन नगर सुल्तानपुर में कलेक्टर साहब के आदेश की डीजे संचालक धज्जियां उड़ा रहे हैं नगर में डीजे के साथ रोजाना लग रही बारातें हो चल रहे डीजे की धुन पर कार्यक्रम नगर में गली गली धार्मिक स्थलों से लगातार तेज आवाज में डीजे संचालक डीजे बजाते हुए निकाल रहे एवं गलियों वार्डो में डीजे से शोर शराबा हो रहा जिससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही और तरावीह पढ़ने में भी नमाजियों को समस्या हो रही है लेकिन स्थानीय प्रशासन का इन डीजे संचालक पर कोई कार्यवाही नहीं देखी जा रही हैं अगर कानून के रखवाले कानून का पालन नहीं करवा सकते। तो ऐसे आदेश देते ही क्यों है1